1 ULB यरूशलेम के राजा, दाऊद के पुत्र और उपदेशक के वचन। BSB BSB: These are the words of the Teacher, the son of David, king in Jerusalem:
2 ULB उपदेशक का यह वचन है, “व्यर्थ ही व्यर्थ, व्यर्थ ही व्यर्थ! सब कुछ व्यर्थ है।” BSB BSB: “Futility of futilities,” says the Teacher, “futility of futilities! Everything is futile!”
3 ULB उस सब परिश्रम से जिसे मनुष्य सूर्य के नीचे करता है, उसको क्या लाभ प्राप्त होता है? BSB BSB: What does a man gain from all his labor, at which he toils under the sun?
4 ULB एक पीढ़ी जाती है, और दूसरी पीढ़ी आती है, परन्तु पृथ्वी सर्वदा बनी रहती है। BSB BSB: Generations come and generations go, but the earth remains forever.
6 ULB वायु दक्षिण की ओर बहती है, और उत्तर की ओर घूमती जाती है; वह घूमती और बहती रहती है, और अपनी परिधि में लौट आती है। BSB BSB: The wind blows southward, then turns northward; round and round it swirls, ever returning on its course.
7 ULB सब नदियाँ समुद्र में जा मिलती हैं, तो भी समुद्र भर नहीं जाता; जिस स्थान से नदियाँ निकलती हैं; उधर ही को वे फिर जाती हैं। BSB BSB: All the rivers flow into the sea, yet the sea is never full; to the place from which the streams come, there again they flow.
8 ULB सब बातें परिश्रम से भरी हैं; मनुष्य इसका वर्णन नहीं कर सकता; न तो आँखें देखने से तृप्त होती हैं, और न कान सुनने से भरते हैं। BSB BSB: All things are wearisome, more than one can describe; the eye is not satisfied with seeing, nor the ear content with hearing.
9 ULB जो कुछ हुआ था, वही फिर होगा, और जो कुछ बन चुका है वही फिर बनाया जाएगा; और सूर्य के नीचे कोई बात नई नहीं है। BSB BSB: What has been will be again, and what has been done will be done again; there is nothing new under the sun.
10 ULB क्या ऐसी कोई बात है जिसके विषय में लोग कह सके कि देख यह नई है? यह तो प्राचीन युगों में बहुत पहले से थी। BSB BSB: Is there a case where one can say, “Look, this is new”? It has already existed in the ages before us.
11 ULB प्राचीनकाल की बातों का कुछ स्मरण नहीं रहा, और होनेवाली बातों का भी स्मरण उनके बाद होनेवालों को न रहेगा। BSB BSB: There is no remembrance of those who came before, and those yet to come will not be remembered by those who follow after.
12 ULB मैं उपदेशक यरूशलेम में इस्राएल का राजा था। BSB BSB: I, the Teacher, was king over Israel in Jerusalem.
13 ULB मैंने अपना मन लगाया कि जो कुछ आकाश के नीचे किया जाता है, उसका भेद बुद्धि से सोच सोचकर मालूम करूँ*; यह बड़े दुःख का काम है जो परमेश्वर ने मनुष्यों के लिये ठहराया है कि वे उसमें लगें। BSB BSB: And I set my mind to seek and explore by wisdom all that is done under heaven. What a miserable task God has laid upon the sons of men to occupy them!
14 ULB मैंने उन सब कामों को देखा जो सूर्य के नीचे किए जाते हैं; देखो वे सब व्यर्थ और मानो वायु को पकड़ना है। BSB BSB: I have seen all the things that are done under the sun, and have found them all to be futile, a pursuit of the wind.
15 ULB जो टेढ़ा है, वह सीधा नहीं हो सकता, और जितनी वस्तुओं में घटी है, वे गिनी नहीं जातीं। BSB BSB: What is crooked cannot be straightened, and what is lacking cannot be counted.
16 ULB मैंने मन में कहा, “देख, जितने यरूशलेम में मुझसे पहले थे, उन सभी से मैंने बहुत अधिक बुद्धि प्राप्त की है; और मुझ को बहुत बुद्धि और ज्ञान मिल गया है।” BSB BSB: I said to myself, “Behold, I have grown and increased in wisdom beyond all those before me who were over Jerusalem, and my mind has observed a wealth of wisdom and knowledge.”
17 ULB और मैंने अपना मन लगाया कि बुद्धि का भेद लूँ और बावलेपन और मूर्खता* को भी जान लूँ। मुझे जान पड़ा कि यह भी वायु को पकड़ना है। BSB BSB: So I set my mind to know wisdom and madness and folly; I learned that this, too, is a pursuit of the wind.
18 ULB क्योंकि बहुत बुद्धि के साथ बहुत खेद भी होता है, और जो अपना ज्ञान बढ़ाता है वह अपना दुःख भी बढ़ाता है। BSB BSB: For with much wisdom comes much sorrow, and as knowledge grows, grief increases.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.