1 ULB लमूएल राजा के प्रभावशाली वचन, जो उसकी माता ने उसे सिखाए। BSB BSB: These are the words of King Lemuel—the burden that his mother taught him:
2 ULB हे मेरे पुत्र, हे मेरे निज पुत्र! हे मेरी मन्नतों के पुत्र*! BSB BSB: What shall I say, O my son? What, O son of my womb? What, O son of my vows?
3 ULB अपना बल स्त्रियों को न देना, न अपना जीवन उनके वश कर देना जो राजाओं का पौरूष खा जाती हैं। BSB BSB: Do not spend your strength on women or your vigor on those who ruin kings.
4 ULB हे लमूएल, राजाओं को दाखमधु पीना शोभा नहीं देता, और मदिरा चाहना, रईसों को नहीं फबता; BSB BSB: It is not for kings, O Lemuel, it is not for kings to drink wine, or for rulers to crave strong drink,
5 ULB ऐसा न हो कि वे पीकर व्यवस्था को भूल जाएँ और किसी दुःखी के हक़ को मारें। BSB BSB: lest they drink and forget what is decreed, depriving all the oppressed of justice.
6 ULB मदिरा उसको पिलाओ जो मरने पर है, और दाखमधु उदास मनवालों को ही देना; BSB BSB: Give strong drink to one who is perishing, and wine to the bitter in soul.
7 ULB जिससे वे पीकर अपनी दरिद्रता को भूल जाएँ और अपने कठिन श्रम फिर स्मरण न करें। BSB BSB: Let him drink and forget his poverty, and remember his misery no more.
8 ULB गूँगे के लिये अपना मुँह खोल, और सब अनाथों का न्याय उचित रीति से किया कर। BSB BSB: Open your mouth for those with no voice, for the cause of all the dispossessed.
9 ULB अपना मुँह खोल और धर्म से न्याय कर, और दीन दरिद्रों का न्याय कर। BSB BSB: Open your mouth, judge righteously, and defend the cause of the poor and needy.
10 ULB भली पत्नी कौन पा सकता है? क्योंकि उसका मूल्य मूँगों से भी बहुत अधिक है। BSB BSB: A wife of noble character, who can find? She is far more precious than rubies.
11 ULB उसके पति के मन में उसके प्रति विश्वास है, और उसे लाभ की घटी नहीं होती। BSB BSB: The heart of her husband trusts in her, and he lacks nothing of value.
12 ULB वह अपने जीवन के सारे दिनों में उससे बुरा नहीं, वरन् भला ही व्यवहार करती है। BSB BSB: She brings him good and not harm all the days of her life.
13 ULB वह ऊन और सन ढूँढ़ ढूँढ़कर, अपने हाथों से प्रसन्नता के साथ काम करती है। BSB BSB: She selects wool and flax and works with eager hands.
14 ULB वह व्यापार के जहाजों के समान अपनी भोजनवस्तुएँ दूर से मँगवाती है। BSB BSB: She is like the merchant ships, bringing her food from afar.
15 ULB वह रात ही को उठ बैठती है, और अपने घराने को भोजन खिलाती है और अपनी दासियों को अलग-अलग काम देती है। BSB BSB: She rises while it is still night to provide food for her household and portions for her maidservants.
16 ULB वह किसी खेत के विषय में सोच विचार करती है और उसे मोल ले लेती है; और अपने परिश्रम के फल से दाख की बारी लगाती है। BSB BSB: She appraises a field and buys it; from her earnings she plants a vineyard.
17 ULB वह अपनी कटि को बल के फेंटे से कसती है, और अपनी बाहों को दृढ़ बनाती है। (लूका 12:35) BSB BSB: She girds herself with strength and shows that her arms are strong.
18 ULB वह परख लेती है कि मेरा व्यापार लाभदायक है। रात को उसका दिया नहीं बुझता। BSB BSB: She sees that her gain is good, and her lamp is not extinguished at night.
19 ULB वह अटेरन में हाथ लगाती है, और चरखा पकड़ती है। BSB BSB: She stretches out her hands to the distaff and grasps the spindle with her fingers.
20 ULB वह दीन के लिये मुट्ठी खोलती है, और दरिद्र को संभालने के लिए हाथ बढ़ाती है। BSB BSB: She opens her arms to the poor and reaches out her hands to the needy.
21 ULB वह अपने घराने के लिये हिम से नहीं डरती, क्योंकि उसके घर के सब लोग लाल कपड़े पहनते हैं। BSB BSB: When it snows, she has no fear for her household, for they are all clothed in scarlet.
22 ULB वह तकिये बना लेती है; उसके वस्त्र सूक्ष्म सन और बैंगनी रंग के होते हैं। BSB BSB: She makes coverings for her bed; her clothing is fine linen and purple.
23 ULB जब उसका पति सभा में देश के पुरनियों के संग बैठता है, तब उसका सम्मान होता है। BSB BSB: Her husband is known at the city gates, where he sits among the elders of the land.
24 ULB वह सन के वस्त्र बनाकर बेचती है; और व्यापारी को कमरबन्द देती है। BSB BSB: She makes linen garments and sells them; she delivers sashes to the merchants.
25 ULB वह बल और प्रताप का पहरावा पहने रहती है, और आनेवाले काल के विषय पर हँसती है*। BSB BSB: Strength and honor are her clothing, and she can laugh at the days to come.
26 ULB वह बुद्धि की बात बोलती है*, और उसके वचन कृपा की शिक्षा के अनुसार होते हैं। BSB BSB: She opens her mouth with wisdom, and faithful instruction is on her tongue.
27 ULB वह अपने घराने के चालचलन को ध्यान से देखती है, और अपनी रोटी बिना परिश्रम नहीं खाती। BSB BSB: She watches over the affairs of her household and does not eat the bread of idleness.
28 ULB उसके पुत्र उठ उठकर उसको धन्य कहते हैं, उनका पति भी उठकर उसकी ऐसी प्रशंसा करता है: BSB BSB: Her children rise up and call her blessed; her husband praises her as well:
29 ULB “बहुत सी स्त्रियों ने अच्छे-अच्छे काम तो किए हैं परन्तु तू उन सभी में श्रेष्ठ है।” BSB BSB: “Many daughters have done noble things, but you surpass them all!”
30 ULB शोभा तो झूठी और सुन्दरता व्यर्थ है, परन्तु जो स्त्री यहोवा का भय मानती है, उसकी प्रशंसा की जाएगी। BSB BSB: Charm is deceptive and beauty is fleeting, but a woman who fears the LORD is to be praised.
31 ULB उसके हाथों के परिश्रम का फल उसे दो, और उसके कार्यों से सभा में उसकी प्रशंसा होगी। BSB BSB: Give her the fruit of her hands, and let her works praise her at the gates.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.