1 ULB फिर यहोवा ने मूसा से कहा, BSB BSB: Then the LORD said to Moses,
2 ULB “सुन, मैं ऊरी के पुत्र बसलेल को, जो हूर का पोता और यहूदा के गोत्र का है, नाम लेकर बुलाता हूँ। BSB BSB: “See, I have called by name Bezalel son of Uri, the son of Hur, of the tribe of Judah.
3 ULB और मैं उसको परमेश्वर की आत्मा से जो बुद्धि, प्रवीणता, ज्ञान*, और सब प्रकार के कार्यों की समझ देनेवाली आत्मा है परिपूर्ण करता हूँ, BSB BSB: And I have filled him with the Spirit of God, with skill, ability, and knowledge in all kinds of craftsmanship,
4 ULB जिससे वह कारीगरी के कार्य बुद्धि से निकाल निकालकर सब भाँति की बनावट में, अर्थात् सोने, चाँदी, और पीतल में, BSB BSB: to design artistic works in gold, silver, and bronze,
5 ULB और जड़ने के लिये मणि काटने में, और लकड़ी पर नक्काशी का काम करे। BSB BSB: to cut gemstones for settings, and to carve wood, so that he may be a master of every craft.
6 ULB और सुन, मैं दान के गोत्रवाले अहीसामाक के पुत्र ओहोलीआब को उसके संग कर देता हूँ; वरन् जितने बुद्धिमान हैं उन सभी के हृदय में मैं बुद्धि देता हूँ, जिससे जितनी वस्तुओं की आज्ञा मैंने तुझे दी है उन सभी को वे बनाएँ; BSB BSB: Moreover, I have selected Oholiab son of Ahisamach, of the tribe of Dan, as his assistant. I have also given skill to all the craftsmen, that they may fashion all that I have commanded you:
7 ULB अर्थात् मिलापवाले तम्बू, और साक्षीपत्र का सन्दूक, और उस पर का प्रायश्चितवाला ढकना, और तम्बू का सारा सामान, BSB BSB: the Tent of Meeting, the ark of the Testimony and the mercy seat upon it, and all the other furnishings of the tent—
8 ULB और सामान सहित मेज, और सारे सामान समेत शुद्ध सोने की दीवट, और धूपवेदी, BSB BSB: the table with its utensils, the pure gold lampstand with all its utensils, the altar of incense,
9 ULB और सारे सामान सहित होमवेदी, और पाए समेत हौदी, BSB BSB: the altar of burnt offering with all its utensils, and the basin with its stand—
10 ULB और काढ़े हुए वस्त्र, और हारून याजक के याजकवाले काम के पवित्र वस्त्र*, और उसके पुत्रों के वस्त्र, BSB BSB: as well as the woven garments, both the holy garments for Aaron the priest and the garments for his sons to serve as priests,
11 ULB और अभिषेक का तेल, और पवित्रस्थान के लिये सुगन्धित धूप, इन सभी को वे उन सब आज्ञाओं के अनुसार बनाएँ जो मैंने तुझे दी हैं।” BSB BSB: in addition to the anointing oil and fragrant incense for the Holy Place. They are to make them according to all that I have commanded you.”
12 ULB फिर यहोवा ने मूसा से कहा, BSB BSB: And the LORD said to Moses,
13 ULB “तू इस्राएलियों से यह भी कहना, ‘निश्चय तुम मेरे विश्रामदिनों को मानना, क्योंकि तुम्हारी पीढ़ी-पीढ़ी में मेरे और तुम लोगों के बीच यह एक चिन्ह ठहरा है, जिससे तुम यह बात जान रखो कि यहोवा हमारा पवित्र करनेवाला है। BSB BSB: “Tell the Israelites, ‘Surely you must keep My Sabbaths, for this will be a sign between Me and you for the generations to come, so that you may know that I am the LORD who sanctifies you.
14 ULB इस कारण तुम विश्रामदिन को मानना, क्योंकि वह तुम्हारे लिये पवित्र ठहरा है; जो उसको अपवित्र करे वह निश्चय मार डाला जाए; जो कोई उस दिन में कुछ काम-काज करे वह प्राणी अपने लोगों के बीच से नाश किया जाए। BSB BSB: Keep the Sabbath, for it is holy to you. Anyone who profanes it must surely be put to death. Whoever does any work on that day must be cut off from among his people.
15 ULB छः दिन तो काम-काज किया जाए, पर सातवाँ दिन पवित्र विश्राम का दिन और यहोवा के लिये पवित्र है; इसलिए जो कोई विश्राम के दिन में कुछ काम-काज करे वह निश्चय मार डाला जाए। BSB BSB: For six days work may be done, but the seventh day is a Sabbath of complete rest, holy to the LORD. Whoever does any work on the Sabbath day must surely be put to death.
16 ULB इसलिए इस्राएली विश्रामदिन को माना करें, वरन् पीढ़ी-पीढ़ी में उसको सदा की वाचा का विषय जानकर माना करें। BSB BSB: The Israelites must keep the Sabbath, celebrating it as a permanent covenant for the generations to come.
17 ULB वह मेरे और इस्राएलियों के बीच सदा एक चिन्ह रहेगा, क्योंकि छः दिन में यहोवा ने आकाश और पृथ्वी को बनाया, और सातवें दिन विश्राम करके अपना जी ठण्डा किया’।” BSB BSB: It is a sign between Me and the Israelites forever; for in six days the LORD made the heavens and the earth, but on the seventh day He rested and was refreshed.’”
18 ULB जब परमेश्वर मूसा से सीनै पर्वत पर ऐसी बातें कर चुका, तब परमेश्वर ने उसको अपनी उँगली से लिखी हुई साक्षी देनेवाली पत्थर की दोनों तख्तियाँ दीं। BSB BSB: When the LORD had finished speaking with Moses on Mount Sinai, He gave him the two tablets of the Testimony, tablets of stone inscribed by the finger of God.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.