1 ULB जब लोगों ने देखा कि मूसा को पर्वत से उतरने में विलम्ब हो रहा है, तब वे हारून के पास इकट्ठे होकर कहने लगे, “अब हमारे लिये देवता बना, जो हमारे आगे-आगे चले; क्योंकि उस पुरुष मूसा को जो हमें मिस्र देश से निकाल ले आया है, हम नहीं जानते कि उसे क्या हुआ?” BSB BSB: Now when the people saw that Moses was delayed in coming down from the mountain, they gathered around Aaron and said, “Come, make us gods who will go before us. As for this Moses who brought us up out of the land of Egypt, we do not know what has happened to him!”
2 ULB हारून ने उनसे कहा, “तुम्हारी स्त्रियों और बेटे बेटियों के कानों में सोने की जो बालियाँ हैं उन्हें तोड़कर उतारो, और मेरे पास ले आओ।” BSB BSB: So Aaron told them, “Take off the gold earrings that are on your wives and sons and daughters, and bring them to me.”
3 ULB तब सब लोगों ने उनके कानों से सोने की बालियों को तोड़कर उतारा, और हारून के पास ले आए। BSB BSB: Then all the people took off their gold earrings and brought them to Aaron.
4 ULB और हारून ने उन्हें उनके हाथ से लिया, और एक बछड़ा ढालकर बनाया*, और टाँकी से गढ़ा। तब वे कहने लगे, “हे इस्राएल तेरा परमेश्वर जो तुझे मिस्र देश से छुड़ा लाया है वह यही है।” BSB BSB: He took the gold from their hands, and with an engraving tool he fashioned it into a molten calf. And they said, “These, O Israel, are your gods, who brought you up out of the land of Egypt!”
5 ULB यह देखकर हारून ने उसके आगे एक वेदी बनवाई; और यह प्रचार किया, “कल यहोवा के लिये पर्व होगा।” BSB BSB: When Aaron saw this, he built an altar before the calf and proclaimed: “Tomorrow shall be a feast to the LORD.”
6 ULB और दूसरे दिन लोगों ने भोर को उठकर होमबलि चढ़ाए, और मेलबलि ले आए; फिर बैठकर खाया पिया, और उठकर खेलने लगे। BSB BSB: So the next day they arose, offered burnt offerings, and presented peace offerings. And the people sat down to eat and drink and got up to indulge in revelry.
7 ULB तब यहोवा ने मूसा से कहा, “नीचे उतर जा, क्योंकि तेरी प्रजा के लोग, जिन्हें तू मिस्र देश से निकाल ले आया है, वे बिगड़ गए हैं; BSB BSB: Then the LORD said to Moses, “Go down at once, for your people, whom you brought up out of the land of Egypt, have corrupted themselves.
8 ULB और जिस मार्ग पर चलने की आज्ञा मैंने उनको दी थी उसको झटपट छोड़कर उन्होंने एक बछड़ा ढालकर बना लिया, फिर उसको दण्डवत् किया, और उसके लिये बलिदान भी चढ़ाया, और यह कहा है, ‘हे इस्राएलियों तुम्हारा परमेश्वर जो तुम्हें मिस्र देश से छुड़ा ले आया है वह यही है’।” BSB BSB: How quickly they have turned aside from the way that I commanded them! They have made for themselves a molten calf and have bowed down to it. They have sacrificed to it and said, ‘These, O Israel, are your gods, who brought you up out of the land of Egypt.’”
9 ULB फिर यहोवा ने मूसा से कहा, “मैंने इन लोगों को देखा, और सुन, वे हठीले हैं। BSB BSB: The LORD also said to Moses, “I have seen this people, and they are indeed a stiff-necked people.
10 ULB अब मुझे मत रोक, मेरा कोप उन पर भड़क उठा है जिससे मैं उन्हें भस्म करूँ; परन्तु तुझ से एक बड़ी जाति उपजाऊँगा।” BSB BSB: Now leave Me alone, so that My anger may burn against them and consume them. Then I will make you into a great nation.”
11 ULB तब मूसा अपने परमेश्वर यहोवा को यह कहकर मनाने लगा, “हे यहोवा, तेरा कोप अपनी प्रजा पर क्यों भड़का है, जिसे तू बड़े सामर्थ्य और बलवन्त हाथ के द्वारा मिस्र देश से निकाल लाया है? BSB BSB: But Moses sought the favor of the LORD his God, saying, “O LORD, why does Your anger burn against Your people, whom You brought out of the land of Egypt with great power and a mighty hand?
12 ULB मिस्री लोग यह क्यों कहने पाएँ, ‘वह उनको बुरे अभिप्राय से, अर्थात् पहाड़ों में घात करके धरती पर से मिटा डालने की मनसा से निकाल ले गया?’ तू अपने भड़के हुए कोप को शान्त कर, और अपनी प्रजा को ऐसी हानि पहुँचाने से फिर जा। BSB BSB: Why should the Egyptians declare, ‘He brought them out with evil intent, to kill them in the mountains and wipe them from the face of the earth’? Turn from Your fierce anger and relent from doing harm to Your people.
13 ULB अपने दास अब्राहम, इसहाक, और याकूब को स्मरण कर, जिनसे तूने अपनी ही शपथ खाकर यह कहा था, ‘मैं तुम्हारे वंश को आकाश के तारों के तुल्य बहुत करूँगा, और यह सारा देश जिसकी मैंने चर्चा की है तुम्हारे वंश को दूँगा, कि वह उसके अधिकारी सदैव बने रहें’।” BSB BSB: Remember Your servants Abraham, Isaac, and Israel, to whom You swore by Your very self when You declared, ‘I will make your descendants as numerous as the stars in the sky, and I will give your descendants all this land that I have promised, and it shall be their inheritance forever.’”
14 ULB तब यहोवा अपनी प्रजा की हानि करने से जो उसने कहा था पछताया। BSB BSB: So the LORD relented from the calamity He had threatened to bring on His people.
15 ULB तब मूसा फिरकर साक्षी की दोनों तख्तियों को हाथ में लिये हुए पहाड़ से उतर गया, उन तख्तियों के तो इधर और उधर दोनों ओर लिखा हुआ था। BSB BSB: Then Moses turned and went down the mountain with the two tablets of the Testimony in his hands. They were inscribed on both sides, front and back.
16 ULB और वे तख्तियाँ परमेश्वर की बनाई हुई थीं, और उन पर जो खोदकर लिखा हुआ था वह परमेश्वर का लिखा हुआ था। BSB BSB: The tablets were the work of God, and the writing was the writing of God, engraved on the tablets.
17 ULB जब यहोशू को लोगों के कोलाहल का शब्द सुनाई पड़ा, तब उसने मूसा से कहा, “छावनी से लड़ाई का सा शब्द सुनाई देता है।” BSB BSB: When Joshua heard the sound of the people shouting, he said to Moses, “The sound of war is in the camp.”
18 ULB उसने कहा, “वह जो शब्द है वह न तो जीतनेवालों का है, और न हारनेवालों का, मुझे तो गाने का शब्द सुन पड़ता है।” BSB BSB: But Moses replied: “It is neither the cry of victory nor the cry of defeat; I hear the sound of singing!”
19 ULB छावनी के पास आते ही मूसा को वह बछड़ा और नाचना देख पड़ा, तब मूसा का कोप भड़क उठा, और उसने तख्तियों को अपने हाथों से पर्वत के नीचे पटककर तोड़ डाला। BSB BSB: As Moses approached the camp and saw the calf and the dancing, he burned with anger and threw the tablets out of his hands, shattering them at the base of the mountain.
20 ULB तब उसने उनके बनाए हुए बछड़े को लेकर आग में डालकर फूँक दिया। और पीसकर चूर चूरकर डाला, और जल के ऊपर फेंक दिया, और इस्राएलियों को उसे पिलवा दिया। BSB BSB: Then he took the calf they had made, burned it in the fire, ground it to powder, and scattered the powder over the face of the water. Then he forced the Israelites to drink it.
21 ULB तब मूसा हारून से कहने लगा, “उन लोगों ने तुझ से क्या किया कि तूने उनको इतने बड़े पाप में फँसाया?” BSB BSB: “What did this people do to you,” Moses asked Aaron, “that you have led them into so great a sin?”
22 ULB हारून ने उत्तर दिया, “मेरे प्रभु का कोप न भड़के; तू तो उन लोगों को जानता ही है कि वे बुराई में मन लगाए रहते हैं। BSB BSB: “Do not be enraged, my lord,” Aaron replied. “You yourself know that the people are intent on evil.
23 ULB और उन्होंने मुझसे कहा, ‘हमारे लिये देवता बनवा जो हमारे आगे-आगे चले; क्योंकि उस पुरुष मूसा को, जो हमें मिस्र देश से छुड़ा लाया है, हम नहीं जानते कि उसे क्या हुआ?’ BSB BSB: They told me, ‘Make us gods who will go before us. As for this Moses who brought us up out of the land of Egypt, we do not know what has happened to him!’
24 ULB तब मैंने उनसे कहा, ‘जिस-जिस के पास सोने के गहने हों, वे उनको तोड़कर उतार लाएँ;’ और जब उन्होंने मुझ को दिया, मैंने उन्हें आग में डाल दिया, तब यह बछड़ा निकल पड़ा।” BSB BSB: So I said to them, ‘Whoever has gold, let him take it off,’ and they gave it to me. And when I threw it into the fire, out came this calf!”
25 ULB हारून ने उन लोगों को ऐसा निरंकुश कर दिया था कि वे अपने विरोधियों के बीच उपहास के योग्य हुए, BSB BSB: Moses saw that the people were out of control, for Aaron had let them run wild and become a laughingstock to their enemies.
26 ULB उनको निरंकुश देखकर मूसा ने छावनी के निकास पर खड़े होकर कहा, “जो कोई यहोवा की ओर का हो वह मेरे पास आए;” तब सारे लेवीय उसके पास इकट्ठे हुए। BSB BSB: So Moses stood at the entrance to the camp and said, “Whoever is for the LORD, come to me.” And all the Levites gathered around him.
27 ULB उसने उनसे कहा, “इस्राएल का परमेश्वर यहोवा यह कहता है, कि अपनी-अपनी जाँघ पर तलवार लटकाकर छावनी से एक निकास से दूसरे निकास तक घूम-घूमकर अपने-अपने भाइयों, संगियों, और पड़ोसियों को घात करो।” BSB BSB: He told them, “This is what the LORD, the God of Israel, says: ‘Each of you men is to fasten his sword to his side, go back and forth through the camp from gate to gate, and slay his brother, his friend, and his neighbor.’”
28 ULB मूसा के इस वचन के अनुसार लेवियों ने किया और उस दिन तीन हजार के लगभग लोग मारे गए। BSB BSB: The Levites did as Moses commanded, and that day about three thousand of the people fell dead.
29 ULB फिर मूसा ने कहा, “आज के दिन यहोवा के लिये अपना याजकपद का संस्कार करो*, वरन् अपने-अपने बेटों और भाइयों के भी विरुद्ध होकर ऐसा करो जिससे वह आज तुम को आशीष दे।” BSB BSB: Afterward, Moses said, “Today you have been ordained for service to the LORD, since each man went against his son and his brother; so the LORD has bestowed a blessing on you this day.”
30 ULB दूसरे दिन मूसा ने लोगों से कहा, “तुमने बड़ा ही पाप किया है। अब मैं यहोवा के पास चढ़ जाऊँगा; सम्भव है कि मैं तुम्हारे पाप का प्रायश्चित कर सकूँ।” BSB BSB: The next day Moses said to the people, “You have committed a great sin. Now I will go up to the LORD; perhaps I can make atonement for your sin.”
31 ULB तब मूसा यहोवा के पास जाकर कहने लगा, “हाय, हाय, उन लोगों ने सोने का देवता बनवाकर बड़ा ही पाप किया है। BSB BSB: So Moses returned to the LORD and said, “Oh, what a great sin these people have committed! They have made gods of gold for themselves.
32 ULB तो भी अब तू उनका पाप क्षमा कर नहीं तो अपनी लिखी हुई पुस्तक में से मेरे नाम को काट दे।” BSB BSB: Yet now, if You would only forgive their sin.... But if not, please blot me out of the book that You have written.”
33 ULB यहोवा ने मूसा से कहा, “जिसने मेरे विरुद्ध पाप किया है उसी का नाम मैं अपनी पुस्तक में से काट दूँगा। BSB BSB: The LORD replied to Moses, “Whoever has sinned against Me, I will blot out of My book.
34 ULB अब तो तू जाकर उन लोगों को उस स्थान में ले चल जिसकी चर्चा मैंने तुझ से की थी; देख मेरा दूत तेरे आगे-आगे चलेगा। परन्तु जिस दिन मैं दण्ड देने लगूँगा उस दिन उनको इस पाप का भी दण्ड दूँगा।” BSB BSB: Now go, lead the people to the place I described. Behold, My angel shall go before you. But on the day I settle accounts, I will punish them for their sin.”
35 ULB अतः यहोवा ने उन लोगों पर विपत्ति भेजी, क्योंकि हारून के बनाए हुए बछड़े को उन्हीं ने बनवाया था। BSB BSB: And the LORD sent a plague on the people because of what they had done with the calf that Aaron had made.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.