1 ULB भारी वचन जिसको हबक्कूक नबी ने दर्शन में पाया। BSB BSB: This is the burden that Habakkuk the prophet received in a vision:
3 ULB तू मुझे अनर्थ काम क्यों दिखाता है? और क्या कारण है कि तू उत्पात को देखता ही रहता है? मेरे सामने लूट-पाट और उपद्रव होते रहते हैं; और झगड़ा हुआ करता है और वाद-विवाद बढ़ता जाता है। BSB BSB: Why do You make me see iniquity? Why do You tolerate wrongdoing? Destruction and violence are before me. Strife is ongoing, and conflict abounds.
4 ULB इसलिए व्यवस्था ढीली हो गई और न्याय कभी नहीं प्रगट होता। दुष्ट लोग धर्मी को घेर लेते हैं; इसलिए न्याय का खून हो रहा है*। BSB BSB: Therefore the law is paralyzed, and justice never goes forth. For the wicked hem in the righteous, so that justice is perverted.
5 ULB जाति-जाति की ओर चित्त लगाकर देखो, और बहुत ही चकित हो। क्योंकि मैं तुम्हारे ही दिनों में ऐसा काम करने पर हूँ कि जब वह तुम को बताया जाए तो तुम उस पर विश्वास न करोगे। (प्रेरि. 13:41) BSB BSB: “Look at the nations and observe—be utterly astounded! For I am doing a work in your days that you would never believe even if someone told you.
6 ULB देखो, मैं कसदियों को उभारने पर हूँ, वे क्रूर और उतावली करनेवाली जाति हैं, जो पराए वासस्थानों के अधिकारी होने के लिये पृथ्वी भर में फैल गए हैं। (प्रका. 20:9) BSB BSB: For behold, I am raising up the Chaldeans—that ruthless and impetuous nation which marches through the breadth of the earth to seize dwellings not their own.
7 ULB वे भयानक और डरावने हैं, वे आप ही अपने न्याय की बड़ाई और प्रशंसा का कारण हैं। BSB BSB: They are dreaded and feared; from themselves they derive justice and sovereignty.
8 ULB उनके घोड़े चीतों से भी अधिक वेग से चलनेवाले हैं, और सांझ को आहेर करनेवाले भेड़ियों से भी अधिक क्रूर हैं; उनके सवार दूर-दूर कूदते-फाँदते आते हैं। हाँ, वे दूर से चले आते हैं; और आहेर पर झपटनेवाले उकाब के समान झपट्टा मारते हैं। BSB BSB: Their horses are swifter than leopards, fiercer than wolves of the night. Their horsemen charge ahead, and their cavalry comes from afar. They fly like a vulture, swooping down to devour.
9 ULB वे सब के सब उपद्रव करने के लिये आते हैं; सामने की ओर मुख किए हुए वे सीधे बढ़े चले जाते हैं, और बंधुओं को रेत के किनकों के समान बटोरते हैं। BSB BSB: All of them come bent on violence; their hordes advance like the east wind; they gather prisoners like sand.
10 ULB राजाओं को वे उपहास में उड़ाते और हाकिमों का उपहास करते हैं; वे सब दृढ़ गढ़ों को तुच्छ जानते हैं, क्योंकि वे दमदमा बाँधकर उनको जीत लेते हैं। BSB BSB: They scoff at kings and make rulers an object of scorn. They laugh at every fortress and build up siege ramps to seize it.
11 ULB तब वे वायु के समान चलते और मर्यादा छोड़कर दोषी ठहरते हैं, क्योंकि उनका बल ही उनका देवता है। BSB BSB: Then they sweep by like the wind and pass through. They are guilty; their own strength is their god.”
12 ULB हे मेरे प्रभु यहोवा, हे मेरे पवित्र परमेश्वर, क्या तू अनादि काल से नहीं है? इस कारण हम लोग नहीं मरने के। हे यहोवा, तूने उनको न्याय करने के लिये ठहराया है; हे चट्टान, तूने उलाहना देने के लिये उनको बैठाया है। BSB BSB: Are You not from everlasting, O LORD, my God, my Holy One? We will not die. O LORD, You have appointed them to execute judgment; O Rock, You have established them for correction.
13 ULB तेरी आँखें ऐसी शुद्ध हैं कि तू बुराई को देख ही नहीं सकता, और उत्पात को देखकर चुप नहीं रह सकता; फिर तू विश्वासघातियों को क्यों देखता रहता, और जब दुष्ट निर्दोष को निगल जाता है, तब तू क्यों चुप रहता है? BSB BSB: Your eyes are too pure to look upon evil, and You cannot tolerate wrongdoing. So why do You tolerate the faithless? Why are You silent while the wicked swallow up those more righteous than themselves?
14 ULB तू क्यों मनुष्यों को समुद्र की मछलियों के समान और उन रेंगनेवाले जन्तुओं के समान बनाता है* जिन पर कोई शासन करनेवाला नहीं है। BSB BSB: You have made men like the fish of the sea, like creeping things that have no ruler.
15 ULB वह उन सब मनुष्यों को बंसी से पकड़कर उठा लेता और जाल में घसीटता और महाजाल में फँसा लेता है; इस कारण वह आनन्दित और मगन है। BSB BSB: The foe pulls all of them up with a hook; he catches them in his dragnet, and gathers them in his fishing net; so he rejoices gladly.
16 ULB इसलिए वह अपने जाल के सामने बलि चढ़ाता और अपने महाजाल के आगे धूप जलाता है; क्योंकि इन्हीं के द्वारा उसका भाग पुष्ट होता, और उसका भोजन चिकना होता है। BSB BSB: Therefore he sacrifices to his dragnet and burns incense to his fishing net, for by these things his portion is sumptuous and his food is rich.
17 ULB क्या वह जाल को खाली करने और जाति-जाति के लोगों को लगातार निर्दयता से घात करने से हाथ न रोकेगा? BSB BSB: Will he, therefore, empty his net and continue to slay nations without mercy?