1 ULB हाय उस हत्यारी नगरी पर, वह तो छल और लूट के धन से भरी हुई है; लूट कम नहीं होती है। BSB BSB: Woe to the city of blood, full of lies, full of plunder, never without prey.
2 ULB कोड़ों की फटकार और पहियों की घड़घड़ाहट हो रही है; घोड़े कूदते-फाँदते और रथ उछलते चलते हैं। BSB BSB: The crack of the whip, the rumble of the wheel, galloping horse and bounding chariot!
3 ULB सवार चढ़ाई करते, तलवारें और भाले बिजली के समान चमकते हैं, मारे हुओं की बहुतायत और शवों का बड़ा ढेर है; मुर्दों की कुछ गिनती नहीं, लोग मुर्दों से ठोकर खा खाकर चलते हैं! BSB BSB: Charging horseman, flashing sword, shining spear; heaps of slain, mounds of corpses, dead bodies without end—they stumble over their dead—
4 ULB यह सब उस अति सुंदर वेश्या, और निपुण टोनहिन के छिनाले की बहुतायत के कारण हुआ, जो छिनाले के द्वारा जाति-जाति के लोगों को, और टोने के द्वारा कुल-कुल के लोगों को बेच डालती है। BSB BSB: because of the many harlotries of the harlot, the seductive mistress of sorcery, who betrays nations by her prostitution and clans by her witchcraft.
5 ULB सेनाओं के यहोवा की यह वाणी है, देख, मैं तेरे विरुद्ध हूँ, और तेरे वस्त्र को उठाकर, तुझे जाति-जाति के सामने नंगी और राज्य-राज्य के सामने नीचा दिखाऊँगा। BSB BSB: “Behold, I am against you,” declares the LORD of Hosts. “I will lift your skirts over your face. I will show your nakedness to the nations and your shame to the kingdoms.
6 ULB मैं तुझ पर घिनौनी वस्तुएँ फेंककर तुझे तुच्छ कर दूँगा, और सबसे तेरी हँसी कराऊँगा। BSB BSB: I will pelt you with filth and treat you with contempt; I will make a spectacle of you.
7 ULB और जितने तुझे देखेंगे, सब तेरे पास से भागकर कहेंगे, नीनवे नाश हो गई; कौन उसके कारण विलाप करे? हम उसके लिये शान्ति देनेवाला कहाँ से ढूँढ़कर ले आएँ? BSB BSB: Then all who see you will recoil from you and say, ‘Nineveh is devastated; who will grieve for her?’ Where can I find comforters for you?”
8 ULB क्या तू अमोन नगरी से बढ़कर है, जो नहरों के बीच बसी थी, और उसके चारों ओर जल था, और महानद उसके लिये किला और शहरपनाह का काम देता था? BSB BSB: Are you better than Thebes, stationed by the Nile with water around her, whose rampart was the sea, whose wall was the water?
9 ULB कूश और मिस्री उसको अनगिनत बल देते थे, पूत और लूबी तेरे सहायक थे। BSB BSB: Cush and Egypt were her boundless strength; Put and Libya were her allies.
10 ULB तो भी लोग उसको बँधुवाई में ले गए, और उसके नन्हें बच्चे सड़कों के सिरे पर पटक दिए गए; और उसके प्रतिष्ठित पुरुषों के लिये उन्होंने चिट्ठी डाली, और उसके सब रईस बेड़ियों से जकड़े गए। BSB BSB: Yet she became an exile; she went into captivity. Her infants were dashed to pieces at the head of every street. They cast lots for her dignitaries, and all her nobles were bound in chains.
11 ULB तू भी मतवाली होगी, तू घबरा जाएगी; तू भी शत्रु के डर के मारे शरण का स्थान ढूँढ़ेगी। BSB BSB: You too will become drunk; you will go into hiding and seek refuge from the enemy.
12 ULB तेरे सब गढ़ ऐसे अंजीर के वृक्षों के समान होंगे जिनमें पहले पक्के अंजीर लगे हों, यदि वे हिलाए जाएँ तो फल खानेवाले के मुँह में गिरेंगे। BSB BSB: All your fortresses are fig trees with the first ripe figs; when shaken, they fall into the mouth of the eater!
13 ULB देख, तेरे लोग जो तेरे बीच में हैं, वे स्त्रियाँ बन गये हैं। तेरे देश में प्रवेश करने के मार्ग तेरे शत्रुओं के लिये बिलकुल खुले पड़े हैं; और रुकावट की छड़ें आग का कौर हो गई हैं। BSB BSB: Look at your troops—they are like your women! The gates of your land are wide open to your enemies; fire consumes their bars.
14 ULB घिर जाने के दिनों के लिये पानी भर ले, और गढ़ों को अधिक दृढ़ कर; कीचड़ में आकर गारा लताड़, और भट्ठे को सजा! BSB BSB: Draw your water for the siege; strengthen your fortresses. Work the clay and tread the mortar; repair the brick kiln!
15 ULB वहाँ तू आग में भस्म होगी, और तलवार से तू नष्ट हो जाएगी। वह येलेक नाम टिड्डी के समान तुझे निगल जाएगी।। यद्यपि तू अर्बे नामक टिड्डी के समान अनगिनत भी हो जाए! BSB BSB: There the fire will devour you; the sword will cut you down and consume you like a young locust. Make yourself many like the young locust; make yourself many like the swarming locust!
16 ULB तेरे व्यापारी आकाश के तारागण से भी अधिक अनगिनत हुए। टिड्डी चट करके उड़ जाती है। BSB BSB: You have multiplied your merchants more than the stars of the sky. The young locust strips the land and flies away.
17 ULB तेरे मुकुटधारी लोग टिड्डियों के समान, और तेरे सेनापति टिड्डियों के दलों सरीखे ठहरेंगे जो जाड़े के दिन में बाड़ों पर टिकते हैं, परन्तु जब सूर्य दिखाई देता है तब भाग जाते हैं; और कोई नहीं जानता कि वे कहाँ गए। BSB BSB: Your guards are like the swarming locust, and your scribes like clouds of locusts that settle on the walls on a cold day. When the sun rises, they fly away, and no one knows where.
18 ULB हे अश्शूर के राजा, तेरे ठहराए हुए चरवाहे ऊँघते हैं; तेरे शूरवीर भारी नींद में पड़ गए हैं। तेरी प्रजा पहाड़ों पर तितर-बितर हो गई है, और कोई उनको फिर इकट्ठा नहीं करता। BSB BSB: O king of Assyria, your shepherds slumber; your officers sleep. Your people are scattered on the mountains with no one to gather them.
19 ULB तेरा घाव न भर सकेगा, तेरा रोग असाध्य है। जितने तेरा समाचार सुनेंगे, वे तेरे ऊपर ताली बजाएँगे। क्योंकि ऐसा कौन है जिस पर तेरी लगातार दुष्टता का प्रभाव न पड़ा हो? BSB BSB: There is no healing for your injury; your wound is severe. All who hear the news of you applaud your downfall, for who has not experienced your constant cruelty?