1 ULB “मनुष्य जो स्त्री से उत्पन्न होता है*, उसके दिन थोड़े और दुःख भरे है। BSB BSB: “Man, who is born of woman, is short of days and full of trouble.
2 ULB वह फूल के समान खिलता, फिर तोड़ा जाता है; वह छाया की रीति पर ढल जाता, और कहीं ठहरता नहीं। BSB BSB: Like a flower, he comes forth, then withers away; like a fleeting shadow, he does not endure.
3 ULB फिर क्या तू ऐसे पर दृष्टि लगाता है? क्या तू मुझे अपने साथ कचहरी में घसीटता है? BSB BSB: Do You open Your eyes to one like this? Will You bring him into judgment before You?
4 ULB अशुद्ध वस्तु से शुद्ध वस्तु को कौन निकाल सकता है? कोई नहीं। BSB BSB: Who can bring out clean from unclean? No one!
5 ULB मनुष्य के दिन नियुक्त किए गए हैं, और उसके महीनों की गिनती तेरे पास लिखी है, और तूने उसके लिये ऐसा सीमा बाँधा है जिसे वह पार नहीं कर सकता, BSB BSB: Since his days are determined and the number of his months is with You, and since You have set limits that he cannot exceed,
6 ULB इस कारण उससे अपना मुँह फेर ले, कि वह आराम करे, जब तक कि वह मजदूर के समान अपना दिन पूरा न कर ले। BSB BSB: look away from him and let him rest, so he can enjoy his day as a hired hand.
7 ULB “वृक्ष के लिये तो आशा रहती है, कि चाहे वह काट डाला भी जाए, तो भी फिर पनपेगा और उससे नर्म-नर्म डालियाँ निकलती ही रहेंगी। BSB BSB: For there is hope for a tree: If it is cut down, it will sprout again, and its tender shoots will not fail.
8 ULB चाहे उसकी जड़ भूमि में पुरानी भी हो जाए, और उसका ठूँठ मिट्टी में सूख भी जाए, BSB BSB: If its roots grow old in the ground and its stump dies in the soil,
9 ULB तो भी वर्षा की गन्ध पाकर वह फिर पनपेगा, और पौधे के समान उससे शाखाएँ फूटेंगी। BSB BSB: at the scent of water it will bud and put forth twigs like a sapling.
10 ULB परन्तु मनुष्य मर जाता, और पड़ा रहता है; जब उसका प्राण छूट गया, तब वह कहाँ रहा? BSB BSB: But a man dies and is laid low; he breathes his last, and where is he?
11 ULB जैसे नदी का जल घट जाता है, और जैसे महानद का जल सूखते-सूखते सूख जाता है*, BSB BSB: As water disappears from the sea and a river becomes parched and dry,
12 ULB वैसे ही मनुष्य लेट जाता और फिर नहीं उठता; जब तक आकाश बना रहेगा तब तक वह न जागेगा, और न उसकी नींद टूटेगी। BSB BSB: so a man lies down and does not rise. Until the heavens are no more, he will not be awakened or roused from sleep.
13 ULB भला होता कि तू मुझे अधोलोक में छिपा लेता, और जब तक तेरा कोप ठण्डा न हो जाए तब तक मुझे छिपाए रखता, और मेरे लिये समय नियुक्त करके फिर मेरी सुधि लेता। BSB BSB: If only You would hide me in Sheol and conceal me until Your anger has passed! If only You would appoint a time for me and then remember me!
14 ULB यदि मनुष्य मर जाए तो क्या वह फिर जीवित होगा? जब तक मेरा छुटकारा न होता तब तक मैं अपनी कठिन सेवा के सारे दिन आशा लगाए रहता। BSB BSB: When a man dies, will he live again? All the days of my hard service I will wait, until my renewal comes.
15 ULB तू मुझे पुकारता, और मैं उत्तर देता हूँ; तुझे अपने हाथ के बनाए हुए काम की अभिलाषा होती है। BSB BSB: You will call, and I will answer; You will desire the work of Your hands.
16 ULB परन्तु अब तू मेरे पग-पग को गिनता है, क्या तू मेरे पाप की ताक में लगा नहीं रहता? BSB BSB: For then You would count my steps, but would not keep track of my sin.
17 ULB मेरे अपराध छाप लगी हुई थैली में हैं, और तूने मेरे अधर्म को सी रखा है। BSB BSB: My transgression would be sealed in a bag, and You would cover over my iniquity.
18 ULB “और निश्चय पहाड़ भी गिरते-गिरते नाश हो जाता है, और चट्टान अपने स्थान से हट जाती है; BSB BSB: But as a mountain erodes and crumbles and a rock is dislodged from its place,
19 ULB और पत्थर जल से घिस जाते हैं, और भूमि की धूलि उसकी बाढ़ से बहाई जाती है; उसी प्रकार तू मनुष्य की आशा को मिटा देता है। BSB BSB: as water wears away the stones and torrents wash away the soil, so You destroy a man’s hope.
20 ULB तू सदा उस पर प्रबल होता, और वह जाता रहता है; तू उसका चेहरा बिगाड़कर उसे निकाल देता है। BSB BSB: You forever overpower him, and he passes on; You change his countenance and send him away.
21 ULB उसके पुत्रों की बड़ाई होती है, और यह उसे नहीं सूझता; और उनकी घटी होती है, परन्तु वह उनका हाल नहीं जानता। BSB BSB: If his sons receive honor, he does not know it; if they are brought low, he is unaware.
22 ULB केवल उसकी अपनी देह को दुःख होता है; और केवल उसका अपना प्राण ही अन्दर ही अन्दर शोकित होता है।” BSB BSB: He feels only the pain of his own body and mourns only for himself.”
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.