1 ULB तब तेमानी एलीपज ने कहा BSB BSB: Then Eliphaz the Temanite replied:
2 ULB “क्या बुद्धिमान को उचित है कि अज्ञानता के साथ उत्तर दे, या अपने अन्तःकरण को पूर्वी पवन से भरे? BSB BSB: “Does a wise man answer with empty counsel or fill his belly with the hot east wind?
3 ULB क्या वह निष्फल वचनों से, या व्यर्थ बातों से वाद-विवाद करे? BSB BSB: Should he argue with useless words or speeches that serve no purpose?
4 ULB वरन् तू परमेश्वर का भय मानना छोड़ देता, और परमेश्वर की भक्ति करना औरों से भी छुड़ाता है। BSB BSB: But you even undermine the fear of God and hinder meditation before Him.
5 ULB तू अपने मुँह से अपना अधर्म प्रगट करता है, और धूर्त लोगों के बोलने की रीति पर बोलता है। BSB BSB: For your iniquity instructs your mouth, and you choose the language of the crafty.
6 ULB मैं तो नहीं परन्तु तेरा मुँह ही तुझे दोषी ठहराता है; और तेरे ही वचन तेरे विरुद्ध साक्षी देते हैं। BSB BSB: Your own mouth, not mine, condemns you; your own lips testify against you.
7 ULB “क्या पहला मनुष्य तू ही उत्पन्न हुआ? क्या तेरी उत्पत्ति पहाड़ों से भी पहले हुई? BSB BSB: Were you the first man ever born? Were you brought forth before the hills?
8 ULB क्या तू परमेश्वर की सभा में बैठा सुनता था? क्या बुद्धि का ठेका तू ही ने ले रखा है (यिर्म. 23:18, 1 कुरि. 2:16) BSB BSB: Do you listen in on the council of God or limit wisdom to yourself?
9 ULB तू ऐसा क्या जानता है जिसे हम नहीं जानते? तुझ में ऐसी कौन सी समझ है जो हम में नहीं? BSB BSB: What do you know that we do not? What do you understand that is not clear to us?
10 ULB हम लोगों में तो पक्के बालवाले और अति पुरनिये मनुष्य हैं, जो तेरे पिता से भी बहुत आयु के हैं। BSB BSB: Both the gray-haired and the aged are on our side—men much older than your father.
11 ULB परमेश्वर की शान्तिदायक बातें, और जो वचन तेरे लिये कोमल हैं, क्या ये तेरी दृष्टि में तुच्छ हैं? BSB BSB: Are the consolations of God not enough for you, even words spoken gently to you?
12 ULB तेरा मन क्यों तुझे खींच ले जाता है? और तू आँख से क्यों इशारे करता है? BSB BSB: Why has your heart carried you away, and why do your eyes flash,
13 ULB तू भी अपनी आत्मा परमेश्वर के विरुद्ध करता है, और अपने मुँह से व्यर्थ बातें निकलने देता है। BSB BSB: so that you turn your spirit against God and pour such words from your mouth?
14 ULB मनुष्य है क्या कि वह निष्कलंक हो? और जो स्त्री से उत्पन्न हुआ वह है क्या कि निर्दोष हो सके? BSB BSB: What is man, that he should be pure, or one born of woman, that he should be righteous?
15 ULB देख, वह अपने पवित्रों पर भी विश्वास नहीं करता, और स्वर्ग भी उसकी दृष्टि में निर्मल नहीं है। BSB BSB: If God puts no trust in His holy ones, if even the heavens are not pure in His eyes,
16 ULB फिर मनुष्य अधिक घिनौना और भ्रष्ट है जो कुटिलता को पानी के समान पीता है। BSB BSB: how much less man, who is vile and corrupt, who drinks injustice like water?
17 ULB “मैं तुझे समझा दूँगा, इसलिए मेरी सुन ले, जो मैंने देखा है, उसी का वर्णन मैं करता हूँ। BSB BSB: Listen to me and I will inform you. I will describe what I have seen,
18 ULB (वे ही बातें जो बुद्धिमानों ने अपने पुरखाओं से सुनकर बिना छिपाए बताया है। BSB BSB: what was declared by wise men and was not concealed from their fathers,
19 ULB केवल उन्हीं को देश दिया गया था, और उनके मध्य में कोई विदेशी आता-जाता नहीं था।) BSB BSB: to whom alone the land was given when no foreigner passed among them.
20 ULB दुष्ट जन जीवन भर पीड़ा से तड़पता है, और उपद्रवी के वर्षों की गिनती ठहराई हुई है। BSB BSB: A wicked man writhes in pain all his days; only a few years are reserved for the ruthless.
21 ULB उसके कान में डरावना शब्द गूँजता रहता है, कुशल के समय भी नाश करनेवाला उस पर आ पड़ता है। BSB BSB: Sounds of terror fill his ears; in his prosperity the destroyer attacks him.
22 ULB उसे अंधियारे में से फिर निकलने की कुछ आशा नहीं होती, और तलवार उसकी घात में रहती है। BSB BSB: He despairs of his return from darkness; he is marked for the sword.
23 ULB वह रोटी के लिये मारा-मारा फिरता है, कि कहाँ मिलेगी? उसे निश्चय रहता है, कि अंधकार का दिन मेरे पास ही है। BSB BSB: He wanders about as food for vultures; he knows the day of darkness is at hand.
24 ULB संकट और दुर्घटना से उसको डर लगता रहता है, ऐसे राजा के समान जो युद्ध के लिये तैयार हो*, वे उस पर प्रबल होते हैं। BSB BSB: Distress and anguish terrify him, overwhelming him like a king poised to attack.
25 ULB उसने तो परमेश्वर के विरुद्ध हाथ बढ़ाया है, और सर्वशक्तिमान के विरुद्ध वह ताल ठोंकता है, BSB BSB: For he has stretched out his hand against God and has vaunted himself against the Almighty,
26 ULB और सिर उठाकर और अपनी मोटी-मोटी ढालें दिखाता हुआ घमण्ड से उस पर धावा करता है; BSB BSB: rushing headlong at Him with a thick, studded shield.
27 ULB इसलिए कि उसके मुँह पर चिकनाई छा गई है, और उसकी कमर में चर्बी जमी है। BSB BSB: Though his face is covered with fat and his waistline bulges with flesh,
28 ULB और वह उजाड़े हुए नगरों में बस गया है, और जो घर रहने योग्य नहीं, और खण्डहर होने को छोड़े गए हैं, उनमें बस गया है। BSB BSB: he will dwell in ruined cities, in abandoned houses destined to become rubble.
29 ULB वह धनी न रहेगा, ओर न उसकी सम्पत्ति बनी रहेगी, और ऐसे लोगों के खेत की उपज भूमि की ओर न झुकने पाएगी। BSB BSB: He will no longer be rich; his wealth will not endure. His possessions will not overspread the land.
30 ULB वह अंधियारे से कभी न निकलेगा, और उसकी डालियाँ आग की लपट से झुलस जाएँगी, और परमेश्वर के मुँह की श्वास से वह उड़ जाएगा। BSB BSB: He will not escape from the darkness; the flame will wither his shoots, and the breath of God’s mouth will carry him away.
31 ULB वह अपने को धोखा देकर व्यर्थ बातों का भरोसा न करे, क्योंकि उसका प्रतिफल धोखा ही होगा। BSB BSB: Let him not deceive himself with trust in emptiness, for emptiness will be his reward.
32 ULB वह उसके नियत दिन से पहले पूरा हो जाएगा; उसकी डालियाँ हरी न रहेंगी। BSB BSB: It will be paid in full before his time, and his branch will not flourish.
33 ULB दाख के समान उसके कच्चे फल झड़ जाएँगे, और उसके फूल जैतून के वृक्ष के समान गिरेंगे। BSB BSB: He will be like a vine stripped of its unripe grapes, like an olive tree that sheds its blossoms.
34 ULB क्योंकि भक्तिहीन के परिवार से कुछ बन न पड़ेगा, और जो घूस लेते हैं, उनके तम्बू आग से जल जाएँगे। BSB BSB: For the company of the godless will be barren, and fire will consume the tents of bribery.
35 ULB उनको उपद्रव का गर्भ रहता, और वे अनर्थ को जन्म देते है* और वे अपने अन्तःकरण में छल की बातें गढ़ते हैं।” BSB BSB: They conceive trouble and give birth to evil; their womb is pregnant with deceit.”
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.