1 ULB अय्यूब ने और भी अपनी गूढ़ बात उठाई और कहा, BSB BSB: Job continued his discourse:
2 ULB “मैं परमेश्वर के जीवन की शपथ खाता हूँ जिसने मेरा न्याय बिगाड़ दिया, अर्थात् उस सर्वशक्तिमान के जीवन की जिसने मेरा प्राण कड़वा कर दिया। BSB BSB: “As surely as God lives, who has deprived me of justice—the Almighty, who has embittered my soul—
3 ULB क्योंकि अब तक मेरी साँस बराबर आती है, और परमेश्वर का आत्मा मेरे नथुनों में बना है*। BSB BSB: as long as my breath is still within me and the breath of God remains in my nostrils,
4 ULB मैं यह कहता हूँ कि मेरे मुँह से कोई कुटिल बात न निकलेगी, और न मैं कपट की बातें बोलूँगा। BSB BSB: my lips will not speak wickedness, and my tongue will not utter deceit.
5 ULB परमेश्वर न करे कि मैं तुम लोगों को सच्चा ठहराऊँ, जब तक मेरा प्राण न छूटे तब तक मैं अपनी खराई से न हटूँगा। BSB BSB: I will never say that you are right; I will maintain my integrity until I die.
6 ULB मैं अपनी धार्मिकता पकड़े हुए हूँ और उसको हाथ से जाने न दूँगा; क्योंकि मेरा मन जीवन भर मुझे दोषी नहीं ठहराएगा। BSB BSB: I will cling to my righteousness and never let go. As long as I live, my conscience will not accuse me.
7 ULB “मेरा शत्रु दुष्टों के समान, और जो मेरे विरुद्ध उठता है वह कुटिलों के तुल्य ठहरे। BSB BSB: May my enemy be like the wicked and my opponent like the unjust.
8 ULB जब परमेश्वर भक्तिहीन मनुष्य का प्राण ले ले, तब यद्यपि उसने धन भी प्राप्त किया हो, तो भी उसकी क्या आशा रहेगी? BSB BSB: For what is the hope of the godless when he is cut off, when God takes away his life?
9 ULB जब वह संकट में पड़े, तब क्या परमेश्वर उसकी दुहाई सुनेगा? BSB BSB: Will God hear his cry when distress comes upon him?
10 ULB क्या वह सर्वशक्तिमान परमेश्वर में सुख पा सकेगा, और हर समय परमेश्वर को पुकार सकेगा? BSB BSB: Will he delight in the Almighty? Will he call upon God at all times?
11 ULB मैं तुम्हें परमेश्वर के काम के विषय शिक्षा दूँगा, और सर्वशक्तिमान परमेश्वर की बात मैं न छिपाऊँगा BSB BSB: I will instruct you in the power of God. I will not conceal the ways of the Almighty.
12 ULB देखो, तुम लोग सब के सब उसे स्वयं देख चुके हो, फिर तुम व्यर्थ विचार क्यों पकड़े रहते हो?” BSB BSB: Surely all of you have seen it for yourselves. Why then do you keep up this empty talk?
13 ULB “दुष्ट मनुष्य का भाग परमेश्वर की ओर से यह है, और उपद्रवियों का अंश जो वे सर्वशक्तिमान परमेश्वर के हाथ से पाते हैं, वह यह है, कि BSB BSB: This is the wicked man’s portion from God—the heritage the ruthless receive from the Almighty.
14 ULB चाहे उसके बच्चे गिनती में बढ़ भी जाएँ, तो भी तलवार ही के लिये बढ़ेंगे, और उसकी सन्तान पेट भर रोटी न खाने पाएगी। BSB BSB: Though his sons are many, they are destined for the sword; and his offspring will never have enough food.
15 ULB उसके जो लोग बच जाएँ वे मरकर कब्र को पहुँचेंगे; और उसके यहाँ की विधवाएँ न रोएँगी। BSB BSB: His survivors will be buried by the plague, and their widows will not weep for them.
16 ULB चाहे वह रुपया धूलि के समान बटोर रखे और वस्त्र मिट्टी के किनकों के तुल्य अनगिनत तैयार कराए, BSB BSB: Though he heaps up silver like dust and piles up a wardrobe like clay,
17 ULB वह उन्हें तैयार कराए तो सही, परन्तु धर्मी उन्हें पहन लेगा, और उसका रुपया निर्दोष लोग आपस में बाँटेंगे। BSB BSB: what he lays up, the righteous will wear, and his silver will be divided by the innocent.
18 ULB उसने अपना घर मकड़ी का सा बनाया, और खेत के रखवाले की झोपड़ी के समान बनाया। BSB BSB: The house he built is like a moth’s cocoon, like a hut set up by a watchman.
19 ULB वह धनी होकर लेट जाए परन्तु वह बना न रहेगा; आँख खोलते ही वह जाता रहेगा। BSB BSB: He lies down wealthy, but will do so no more; when he opens his eyes, all is gone.
20 ULB भय की धाराएँ उसे बहा ले जाएँगी, रात को बवण्डर उसको उड़ा ले जाएगा। BSB BSB: Terrors overtake him like a flood; a tempest sweeps him away in the night.
21 ULB पूर्वी वायु उसे ऐसा उड़ा ले जाएगी, और वह जाता रहेगा और उसको उसके स्थान से उड़ा ले जाएगी। BSB BSB: The east wind carries him away, and he is gone; it sweeps him out of his place.
22 ULB क्योंकि परमेश्वर उस पर विपत्तियाँ बिना तरस खाए डाल देगा*, उसके हाथ से वह भाग जाना चाहेगा। BSB BSB: It hurls itself against him without mercy as he flees headlong from its power.
23 ULB लोग उस पर ताली बजाएँगे, और उस पर ऐसी सुसकारियाँ भरेंगे कि वह अपने स्थान पर न रह सकेगा। BSB BSB: It claps its hands at him and hisses him out of his place.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.