1 ULB “चाँदी की खानि तो होती है, और सोने के लिये भी स्थान होता है जहाँ लोग जाते हैं। BSB BSB: “Surely there is a mine for silver and a place where gold is refined.
2 ULB लोहा मिट्टी में से निकाला जाता और पत्थर पिघलाकर पीतल बनाया जाता है BSB BSB: Iron is taken from the earth, and copper is smelted from ore.
3 ULB मनुष्य अंधियारे को दूर कर, दूर-दूर तक खोद-खोद कर, अंधियारे और घोर अंधकार में पत्थर ढूँढ़ते हैं। BSB BSB: Man puts an end to the darkness; he probes the farthest recesses for ore in deepest darkness.
4 ULB जहाँ लोग रहते हैं वहाँ से दूर वे खानि खोदते हैं वहाँ पृथ्वी पर चलनेवालों के भूले-बिसरे हुए वे मनुष्यों से दूर लटके हुए झूलते रहते हैं। BSB BSB: Far from human habitation he cuts a shaft in places forgotten by the foot of man. Far from men he dangles and sways.
5 ULB यह भूमि जो है, इससे रोटी तो मिलती है*, परन्तु उसके नीचे के स्थान मानो आग से उलट दिए जाते हैं। BSB BSB: Food may come from the earth, but from below it is transformed as by fire.
6 ULB उसके पत्थर नीलमणि का स्थान हैं, और उसी में सोने की धूलि भी है। BSB BSB: Its rocks are the source of sapphires, containing flecks of gold.
7 ULB “उसका मार्ग कोई माँसाहारी पक्षी नहीं जानता, और किसी गिद्ध की दृष्टि उस पर नहीं पड़ी। BSB BSB: No bird of prey knows that path; no falcon’s eye has seen it.
8 ULB उस पर हिंसक पशुओं ने पाँव नहीं धरा, और न उससे होकर कोई सिंह कभी गया है। BSB BSB: Proud beasts have never trodden it; no lion has ever prowled over it.
9 ULB “वह चकमक के पत्थर पर हाथ लगाता, और पहाड़ों को जड़ ही से उलट देता है। BSB BSB: The miner strikes the flint; he overturns mountains at their base.
10 ULB वह चट्टान खोदकर नालियाँ बनाता, और उसकी आँखों को हर एक अनमोल वस्तु दिखाई देती है*। BSB BSB: He hews out channels in the rocks, and his eyes spot every treasure.
11 ULB वह नदियों को ऐसा रोक देता है, कि उनसे एक बूंद भी पानी नहीं टपकता और जो कुछ छिपा है उसे वह उजियाले में निकालता है। BSB BSB: He stops up the sources of the streams to bring what is hidden to light.
12 ULB “परन्तु बुद्धि कहाँ मिल सकती है? और समझ का स्थान कहाँ है? BSB BSB: But where can wisdom be found, and where does understanding dwell?
13 ULB उसका मोल मनुष्य को मालूम नहीं, जीवनलोक में वह कहीं नहीं मिलती! BSB BSB: No man can know its value, nor is it found in the land of the living.
14 ULB अथाह सागर कहता है, ‘वह मुझ में नहीं है,’ और समुद्र भी कहता है, ‘वह मेरे पास नहीं है।’ BSB BSB: The ocean depths say, ‘It is not in me,’ while the sea declares, ‘It is not with me.’
15 ULB शुद्ध सोने से वह मोल लिया नहीं जाता। और न उसके दाम के लिये चाँदी तौली जाती है। BSB BSB: It cannot be bought with gold, nor can its price be weighed out in silver.
16 ULB न तो उसके साथ ओपीर के कुन्दन की बराबरी हो सकती है; और न अनमोल सुलैमानी पत्थर या नीलमणि की। BSB BSB: It cannot be valued in the gold of Ophir, in precious onyx or sapphire.
17 ULB न सोना, न काँच उसके बराबर ठहर सकता है, कुन्दन के गहने के बदले भी वह नहीं मिलती। (नीति. 8:10) BSB BSB: Neither gold nor crystal can compare to it, nor jewels of fine gold be exchanged for it.
18 ULB मूंगे और स्फटिकमणि की उसके आगे क्या चर्चा! बुद्धि का मोल माणिक से भी अधिक है। BSB BSB: Coral and quartz are unworthy of mention; the price of wisdom is beyond rubies.
19 ULB कूश देश के पद्मराग उसके तुल्य नहीं ठहर सकते; और न उससे शुद्ध कुन्दन की बराबरी हो सकती है। (नीति. 8:19) BSB BSB: Topaz from Cush cannot compare to it, nor can it be valued in pure gold.
20 ULB फिर बुद्धि कहाँ मिल सकती है? और समझ का स्थान कहाँ? BSB BSB: From where, then, does wisdom come, and where does understanding dwell?
21 ULB वह सब प्राणियों की आँखों से छिपी है, और आकाश के पक्षियों के देखने में नहीं आती। BSB BSB: It is hidden from the eyes of every living thing and concealed from the birds of the air.
22 ULB विनाश और मृत्यु कहती हैं, ‘हमने उसकी चर्चा सुनी है।’ (प्रका. 9:11) BSB BSB: Abaddon and Death say, ‘We have heard a rumor about it.’
23 ULB “परन्तु परमेश्वर उसका मार्ग समझता है, और उसका स्थान उसको मालूम है। BSB BSB: But God understands its way, and He knows its place.
24 ULB वह तो पृथ्वी की छोर तक ताकता रहता है*, और सारे आकाशमण्डल के तले देखता-भालता है। (भज. 11:4) BSB BSB: For He looks to the ends of the earth and sees everything under the heavens.
25 ULB जब उसने वायु का तौल ठहराया, और जल को नपुए में नापा, BSB BSB: When God fixed the weight of the wind and measured out the waters,
26 ULB और मेंह के लिये विधि और गर्जन और बिजली के लिये मार्ग ठहराया, BSB BSB: when He set a limit for the rain and a path for the thunderbolt,
27 ULB तब उसने बुद्धि को देखकर उसका बखान भी किया, और उसको सिद्ध करके उसका पूरा भेद बूझ लिया। BSB BSB: then He looked at wisdom and appraised it; He established it and searched it out.
28 ULB तब उसने मनुष्य से कहा, ‘देख, प्रभु का भय मानना यही बुद्धि है और बुराई से दूर रहना यही समझ है’।” (व्य. 4:6) BSB BSB: And He said to man, ‘Behold, the fear of the Lord, that is wisdom, and to turn away from evil is understanding.’”
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.