1 ULB इसके बाद अय्यूब मुँह खोलकर अपने जन्मदिन को धिक्कारने BSB BSB: After this, Job opened his mouth and cursed the day of his birth.
2 ULB और कहने लगा, BSB BSB: And this is what he said:
3 ULB “वह दिन नाश हो जाए जिसमें मैं उत्पन्न हुआ, और वह रात भी जिसमें कहा गया, ‘बेटे का गर्भ रहा।’ BSB BSB: “May the day of my birth perish, and the night it was said, ‘A boy is conceived.’
4 ULB वह दिन अंधियारा हो जाए! ऊपर से परमेश्वर उसकी सुधि न ले, और न उसमें प्रकाश होए। BSB BSB: If only that day had turned to darkness! May God above disregard it; may no light shine upon it.
5 ULB अंधियारा और मृत्यु की छाया उस पर रहे।* बादल उस पर छाए रहें; और दिन को अंधेरा कर देनेवाली चीजें उसे डराएँ। BSB BSB: May darkness and gloom reclaim it, and a cloud settle over it; may the blackness of the day overwhelm it.
6 ULB घोर अंधकार उस रात को पकड़े; वर्षा के दिनों के बीच वह आनन्द न करने पाए, और न महीनों में उसकी गिनती की जाए। BSB BSB: If only darkness had taken that night away! May it not appear among the days of the year; may it never be entered in any of the months.
7 ULB सुनो, वह रात बाँझ हो जाए; उसमें गाने का शब्द न सुन पड़े BSB BSB: Behold, may that night be barren; may no joyful voice come into it.
8 ULB जो लोग किसी दिन को धिक्कारते हैं, और लिव्यातान को छेड़ने में निपुण हैं, उसे धिक्कारें। BSB BSB: May it be cursed by those who curse the day—those prepared to rouse Leviathan.
9 ULB उसकी संध्या के तारे प्रकाश न दें; वह उजियाले की बाट जोहे पर वह उसे न मिले, वह भोर की पलकों को भी देखने न पाए; BSB BSB: May its morning stars grow dark; may it wait in vain for daylight; may it not see the breaking of dawn.
10 ULB क्योंकि उसने मेरी माता की कोख को बन्द न किया और कष्ट को मेरी दृष्टि से न छिपाया। BSB BSB: For that night did not shut the doors of the womb to hide the sorrow from my eyes.
11 ULB “मैं गर्भ ही में क्यों न मर गया? मैं पेट से निकलते ही मेरा प्राण क्यों न छूटा? BSB BSB: Why did I not perish at birth; why did I not die as I came from the womb?
12 ULB मैं घुटनों पर क्यों लिया गया? मैं छातियों को क्यों पीने पाया? BSB BSB: Why were there knees to receive me, and breasts that I should be nursed?
13 ULB ऐसा न होता तो मैं चुपचाप पड़ा रहता, मैं सोता रहता और विश्राम करता*, BSB BSB: For now I would be lying down in peace; I would be asleep and at rest
14 ULB और मैं पृथ्वी के उन राजाओं और मंत्रियों के साथ* होता जिन्होंने अपने लिये सुनसान स्थान बनवा लिए, BSB BSB: with kings and counselors of the earth, who built for themselves cities now in ruins,
15 ULB या मैं उन राजकुमारों के साथ होता जिनके पास सोना था जिन्होंने अपने घरों को चाँदी से भर लिया था; BSB BSB: or with princes who had gold, who filled their houses with silver.
16 ULB या मैं असमय गिरे हुए गर्भ के समान हुआ होता, या ऐसे बच्चों के समान होता जिन्होंने उजियाले को कभी देखा ही न हो। BSB BSB: Or why was I not hidden like a stillborn child, like an infant who never sees daylight?
17 ULB उस दशा में दुष्ट लोग फिर दुःख नहीं देते, और थके-माँदे विश्राम पाते हैं। BSB BSB: There the wicked cease from raging, and there the weary find rest.
18 ULB उसमें बन्धुए एक संग सुख से रहते हैं; और परिश्रम करानेवाले का शब्द नहीं सुनते। BSB BSB: The captives enjoy their ease; they do not hear the voice of the oppressor.
19 ULB उसमें छोटे बड़े सब रहते हैं*, और दास अपने स्वामी से स्वतन्त्र रहता है। BSB BSB: Both small and great are there, and the slave is freed from his master.
20 ULB “दुःखियों को उजियाला, और उदास मनवालों को जीवन क्यों दिया जाता है? BSB BSB: Why is light given to the miserable, and life to the bitter of soul,
21 ULB वे मृत्यु की बाट जोहते हैं पर वह आती नहीं; और गड़े हुए धन से अधिक उसकी खोज करते हैं; (प्रका. 9:6) BSB BSB: who long for death that does not come, and search for it like hidden treasure,
22 ULB वे कब्र को पहुँचकर आनन्दित और अत्यन्त मगन होते हैं। BSB BSB: who rejoice and greatly exult when they reach the grave?
23 ULB उजियाला उस पुरुष को क्यों मिलता है जिसका मार्ग छिपा है, जिसके चारों ओर परमेश्वर ने घेरा बाँध दिया है? BSB BSB: Why is life given to a man whose way is hidden, whom God has hedged in?
24 ULB मुझे तो रोटी खाने के बदले लम्बी-लम्बी साँसें आती हैं, और मेरा विलाप धारा के समान बहता रहता है। BSB BSB: I sigh when food is put before me, and my groans pour out like water.
25 ULB क्योंकि जिस डरावनी बात से मैं डरता हूँ, वही मुझ पर आ पड़ती है, और जिस बात से मैं भय खाता हूँ वही मुझ पर आ जाती है। BSB BSB: For the thing I feared has overtaken me, and what I dreaded has befallen me.
26 ULB मुझे न तो चैन, न शान्ति, न विश्राम मिलता है; परन्तु दुःख ही दुःख आता है।” BSB BSB: I am not at ease or quiet; I have no rest, for trouble has come.”
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.