1 ULB तब तेमानी एलीपज ने कहा, BSB BSB: Then Eliphaz the Temanite replied:
2 ULB “यदि कोई तुझ से कुछ कहने लगे, तो क्या तुझे बुरा लगेगा? परन्तु बोले बिना कौन रह सकता है? BSB BSB: “If one ventures a word with you, will you be wearied? Yet who can keep from speaking?
3 ULB सुन, तूने बहुतों को शिक्षा दी है, और निर्बल लोगों को बलवन्त किया है*। BSB BSB: Surely you have instructed many, and have strengthened their feeble hands.
4 ULB गिरते हुओं को तूने अपनी बातों से सम्भाल लिया, और लड़खड़ाते हुए लोगों को तूने बलवन्त किया*। BSB BSB: Your words have steadied those who stumbled; you have braced the knees that were buckling.
5 ULB परन्तु अब विपत्ति तो तुझी पर आ पड़ी, और तू निराश हुआ जाता है; उसने तुझे छुआ और तू घबरा उठा। BSB BSB: But now trouble has come upon you, and you are weary. It strikes you, and you are dismayed.
6 ULB क्या परमेश्वर का भय ही तेरा आसरा नहीं? और क्या तेरी चालचलन जो खरी है तेरी आशा नहीं? BSB BSB: Is your reverence not your confidence, and the uprightness of your ways your hope?
7 ULB “क्या तुझे मालूम है कि कोई निर्दोष भी कभी नाश हुआ है? या कहीं सज्जन भी काट डाले गए? BSB BSB: Consider now, I plead: Who, being innocent, has ever perished? Or where have the upright been destroyed?
8 ULB मेरे देखने में तो जो पाप को जोतते और दुःख बोते हैं, वही उसको काटते हैं। BSB BSB: As I have observed, those who plow iniquity and those who sow trouble reap the same.
9 ULB वे तो परमेश्वर की श्वास से नाश होते, और उसके क्रोध के झोके से भस्म होते हैं। (2 थिस्सलु. 2:8, यशा. 30:33) BSB BSB: By the breath of God they perish, and by the blast of His anger they are consumed.
10 ULB सिंह का गरजना और हिंसक सिंह का दहाड़ना बन्द हो जाता है। और जवान सिंहों के दाँत तोड़े जाते हैं। BSB BSB: The lion may roar, and the fierce lion may growl, yet the teeth of the young lions are broken.
11 ULB शिकार न पाकर बूढ़ा सिंह मर जाता है, और सिंहनी के बच्चे तितर बितर हो जाते हैं। BSB BSB: The old lion perishes for lack of prey, and the cubs of the lioness are scattered.
12 ULB “एक बात चुपके से मेरे पास पहुँचाई गई, और उसकी कुछ भनक मेरे कान में पड़ी। BSB BSB: Now a word came to me secretly; my ears caught a whisper of it.
13 ULB रात के स्वप्नों की चिन्ताओं के बीच जब मनुष्य गहरी निद्रा में रहते हैं, BSB BSB: In disquieting visions in the night, when deep sleep falls on men,
14 ULB मुझे ऐसी थरथराहट और कँपकँपी लगी कि मेरी सब हड्डियाँ तक हिल उठी। BSB BSB: fear and trembling came over me and made all my bones shudder.
15 ULB तब एक आत्मा मेरे सामने से होकर चली; और मेरी देह के रोएँ खड़े हो गए। BSB BSB: Then a spirit glided past my face, and the hair on my body bristled.
16 ULB वह चुपचाप ठहर गई और मैं उसकी आकृति को पहचान न सका। परन्तु मेरी आँखों के सामने कोई रूप था; पहले सन्नाटा छाया रहा, फिर मुझे एक शब्द सुन पड़ा, BSB BSB: It stood still, but I could not discern its appearance; a form loomed before my eyes, and I heard a whispering voice:
17 ULB ‘क्या नाशवान मनुष्य परमेश्वर से अधिक धर्मी होगा? क्या मनुष्य अपने सृजनहार से अधिक पवित्र हो सकता है? BSB BSB: ‘Can a mortal be more righteous than God, or a man more pure than his Maker?
18 ULB देख, वह अपने सेवकों पर भरोसा नहीं रखता, और अपने स्वर्गदूतों को दोषी ठहराता है; BSB BSB: If God puts no trust in His servants, and He charges His angels with error,
19 ULB फिर जो मिट्टी के घरों में रहते हैं, और जिनकी नींव मिट्टी में डाली गई है, और जो पतंगे के समान पिस जाते हैं, उनकी क्या गणना। (2 कुरि. 5:1) BSB BSB: how much more those who dwell in houses of clay, whose foundations are in the dust, who can be crushed like a moth!
20 ULB वे भोर से सांझ तक नाश किए जाते हैं, वे सदा के लिये मिट जाते हैं, और कोई उनका विचार भी नहीं करता। BSB BSB: They are smashed to pieces from dawn to dusk; unnoticed, they perish forever.
21 ULB क्या उनके डेरे की डोरी उनके अन्दर ही अन्दर नहीं कट जाती? वे बिना बुद्धि के ही मर जाते हैं?’ BSB BSB: Are not their tent cords pulled up, so that they die without wisdom?’
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.