1 ULB “पुकारकर देख; क्या कोई है जो तुझे उत्तर देगा? और पवित्रों में से तू किस की ओर फिरेगा? BSB BSB: “Call out if you please, but who will answer? To which of the holy ones will you turn?
2 ULB क्योंकि मूर्ख तो खेद करते-करते नाश हो जाता है, और निर्बुद्धि जलते-जलते मर मिटता है। BSB BSB: For resentment kills a fool, and envy slays the simple.
3 ULB मैंने मूर्ख को जड़ पकड़ते देखा है; परन्तु अचानक मैंने उसके वासस्थान को धिक्कारा। BSB BSB: I have seen a fool taking root, but suddenly his house was cursed.
4 ULB उसके बच्चे सुरक्षा से दूर हैं, और वे फाटक में पीसे जाते हैं, और कोई नहीं है जो उन्हें छुड़ाए। BSB BSB: His sons are far from safety, crushed in court without a defender.
5 ULB उसके खेत की उपज भूखे लोग खा लेते हैं, वरन् कटीली बाड़ में से भी निकाल लेते हैं; और प्यासा उनके धन के लिये फंदा लगाता है। BSB BSB: The hungry consume his harvest, taking it even from the thorns, and the thirsty pant after his wealth.
6 ULB क्योंकि विपत्ति धूल से उत्पन्न नहीं होती, और न कष्ट भूमि में से उगता है; BSB BSB: For distress does not spring from the dust, and trouble does not sprout from the ground.
7 ULB परन्तु जैसे चिंगारियाँ ऊपर ही ऊपर को उड़ जाती हैं, वैसे ही मनुष्य कष्ट ही भोगने के लिये उत्पन्न हुआ है। BSB BSB: Yet man is born to trouble as surely as sparks fly upward.
8 ULB “परन्तु मैं तो परमेश्वर ही को खोजता रहूँगा और अपना मुकद्दमा परमेश्वर पर छोड़ दूँगा, BSB BSB: However, if I were you, I would appeal to God and lay my cause before Him—
9 ULB वह तो ऐसे बड़े काम करता है जिनकी थाह नहीं लगती, और इतने आश्चर्यकर्म करता है, जो गिने नहीं जाते। BSB BSB: the One who does great and unsearchable things, wonders without number.
10 ULB वही पृथ्वी के ऊपर वर्षा करता, और खेतों पर जल बरसाता है। BSB BSB: He gives rain to the earth and sends water upon the fields.
11 ULB इसी रीति वह नम्र लोगों को ऊँचे स्थान पर बैठाता है, और शोक का पहरावा पहने हुए लोग ऊँचे पर पहुँचकर बचते हैं। (लूका 1:52-53, याकू. 4:10) BSB BSB: He sets the lowly on high, so that mourners are lifted to safety.
12 ULB वह तो धूर्त लोगों की कल्पनाएँ व्यर्थ कर देता है*, और उनके हाथों से कुछ भी बन नहीं पड़ता। BSB BSB: He thwarts the schemes of the crafty, so that their hands find no success.
13 ULB वह बुद्धिमानों को उनकी धूर्तता ही में फँसाता है; और कुटिल लोगों की युक्ति दूर की जाती है। (1 कुरि. 3:19-20) BSB BSB: He catches the wise in their craftiness, and sweeps away the plans of the cunning.
14 ULB उन पर दिन को अंधेरा छा जाता है, और दिन दुपहरी में वे रात के समान टटोलते फिरते हैं। BSB BSB: They encounter darkness by day and grope at noon as in the night.
15 ULB परन्तु वह दरिद्रों को उनके वचनरुपी तलवार से और बलवानों के हाथ से बचाता है। BSB BSB: He saves the needy from the sword in their mouth and from the clutches of the powerful.
16 ULB इसलिए कंगालों को आशा होती है, और कुटिल मनुष्यों का मुँह बन्द हो जाता है। BSB BSB: So the poor have hope, and injustice shuts its mouth.
17 ULB “देख, क्या ही धन्य वह मनुष्य, जिसको परमेश्वर ताड़ना देता है; इसलिए तू सर्वशक्तिमान की ताड़ना को तुच्छ मत जान। BSB BSB: Blessed indeed is the man whom God corrects; so do not despise the discipline of the Almighty.
18 ULB क्योंकि वही घायल करता, और वही पट्टी भी बाँधता है; वही मारता है, और वही अपने हाथों से चंगा भी करता है। BSB BSB: For He wounds, but He also binds; He strikes, but His hands also heal.
19 ULB वह तुझे छः विपत्तियों से छुड़ाएगा*; वरन् सात से भी तेरी कुछ हानि न होने पाएगी। BSB BSB: He will rescue you from six calamities; no harm will touch you in seven.
20 ULB अकाल में वह तुझे मृत्यु से, और युद्ध में तलवार की धार से बचा लेगा। BSB BSB: In famine He will redeem you from death, and in battle from the stroke of the sword.
21 ULB तू वचनरूपी कोड़े से बचा रहेगा और जब विनाश आए, तब भी तुझे भय न होगा। BSB BSB: You will be hidden from the scourge of the tongue, and will not fear havoc when it comes.
22 ULB तू उजाड़ और अकाल के दिनों में हँसमुख रहेगा, और तुझे जंगली जन्तुओं से डर न लगेगा। BSB BSB: You will laugh at destruction and famine, and need not fear the beasts of the earth.
23 ULB वरन् मैदान के पत्थर भी तुझ से वाचा बाँधे रहेंगे, और वन पशु तुझ से मेल रखेंगे। BSB BSB: For you will have a covenant with the stones of the field, and the wild animals will be at peace with you.
24 ULB और तुझे निश्चय होगा, कि तेरा डेरा कुशल से है, और जब तू अपने निवास में देखे तब कोई वस्तु खोई न होगी। BSB BSB: You will know that your tent is secure, and find nothing amiss when inspecting your home.
25 ULB तुझे यह भी निश्चित होगा, कि मेरे बहुत वंश होंगे, और मेरी सन्तान पृथ्वी की घास के तुल्य बहुत होंगी। BSB BSB: You will know that your offspring will be many, your descendants like the grass of the earth.
26 ULB जैसे पूलियों का ढेर समय पर खलिहान में रखा जाता है, वैसे ही तू पूरी अवस्था का होकर कब्र को पहुँचेगा। BSB BSB: You will come to the grave in full vigor, like a sheaf of grain gathered in season.
27 ULB देख, हमने खोज खोजकर ऐसा ही पाया है; इसे तू सुन, और अपने लाभ के लिये ध्यान में रख।” BSB BSB: Indeed, we have investigated, and it is true! So hear it and know for yourself.”
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.