2 ULB “यह कौन है जो अज्ञानता की बातें कहकर युक्ति को बिगाड़ना चाहता है? BSB BSB: “Who is this who obscures My counsel by words without knowledge?
3 ULB पुरुष के समान अपनी कमर बाँध ले, क्योंकि मैं तुझ से प्रश्न करता हूँ, और तू मुझे उत्तर दे। (अय्यूब 40:7) BSB BSB: Now brace yourself like a man; I will question you, and you shall inform Me.
5 ULB उसकी नाप किस ने ठहराई, क्या तू जानता है उस पर किस ने सूत खींचा? BSB BSB: Who fixed its measurements? Surely you know! Or who stretched a measuring line across it?
6 ULB उसकी नींव कौन सी वस्तु पर रखी गई, या किस ने उसके कोने का पत्थर बैठाया, BSB BSB: On what were its foundations set, or who laid its cornerstone,
7 ULB जब कि भोर के तारे एक संग आनन्द से गाते थे और परमेश्वर के सब पुत्र जयजयकार करते थे? BSB BSB: while the morning stars sang together and all the sons of God shouted for joy?
8 ULB “फिर जब समुद्र ऐसा फूट निकला मानो वह गर्भ से फूट निकला, तब किस ने द्वार बन्दकर उसको रोक दिया; BSB BSB: Who enclosed the sea behind doors when it burst forth from the womb,
9 ULB जब कि मैंने उसको बादल पहनाया और घोर अंधकार में लपेट दिया, BSB BSB: when I made the clouds its garment and thick darkness its blanket,
10 ULB और उसके लिये सीमा बाँधा और यह कहकर बेंड़े और किवाड़ें लगा दिए, BSB BSB: when I fixed its boundaries and set in place its bars and doors,
11 ULB ‘यहीं तक आ, और आगे न बढ़, और तेरी उमण्डनेवाली लहरें यहीं थम जाएँ।’ BSB BSB: and I declared: ‘You may come this far, but no farther; here your proud waves must stop’?
12 ULB “क्या तूने जीवन भर में कभी भोर को आज्ञा दी, और पौ को उसका स्थान जताया है, BSB BSB: In your days, have you commanded the morning or assigned the dawn its place,
13 ULB ताकि वह पृथ्वी की छोरों को वश में करे, और दुष्ट लोग उसमें से झाड़ दिए जाएँ? BSB BSB: that it might spread to the ends of the earth and shake the wicked out of it?
14 ULB वह ऐसा बदलता है जैसा मोहर के नीचे चिकनी मिट्टी बदलती है, और सब वस्तुएँ मानो वस्त्र पहने हुए दिखाई देती हैं। BSB BSB: The earth takes shape like clay under a seal; its hills stand out like the folds of a garment.
15 ULB दुष्टों से उनका उजियाला रोक लिया जाता है, और उनकी बढ़ाई हुई बाँह तोड़ी जाती है। BSB BSB: Light is withheld from the wicked, and their upraised arm is broken.
16 ULB “क्या तू कभी समुद्र के सोतों तक पहुँचा है, या गहरे सागर की थाह में कभी चला फिरा है? BSB BSB: Have you journeyed to the vents of the sea or walked in the trenches of the deep?
17 ULB क्या मृत्यु के फाटक तुझ पर प्रगट हुए*, क्या तू घोर अंधकार के फाटकों को कभी देखने पाया है? BSB BSB: Have the gates of death been revealed to you? Have you seen the gates of the shadow of death?
18 ULB क्या तूने पृथ्वी की चौड़ाई को पूरी रीति से समझ लिया है? यदि तू यह सब जानता है, तो बता दे। BSB BSB: Have you surveyed the extent of the earth? Tell Me, if you know all this.
19 ULB “उजियाले के निवास का मार्ग कहाँ है, और अंधियारे का स्थान कहाँ है? BSB BSB: Where is the way to the home of light? Do you know where darkness resides,
20 ULB क्या तू उसे उसके सीमा तक हटा सकता है, और उसके घर की डगर पहचान सकता है? BSB BSB: so you can lead it back to its border? Do you know the paths to its home?
21 ULB निःसन्देह तू यह सब कुछ जानता होगा! क्योंकि तू तो उस समय उत्पन्न हुआ था, और तू बहुत आयु का है। BSB BSB: Surely you know, for you were already born! And the number of your days is great!
22 ULB फिर क्या तू कभी हिम के भण्डार में पैठा, या कभी ओलों के भण्डार को तूने देखा है, BSB BSB: Have you entered the storehouses of snow or observed the storehouses of hail,
23 ULB जिसको मैंने संकट के समय और युद्ध और लड़ाई के दिन के लिये रख छोड़ा है? BSB BSB: which I hold in reserve for times of trouble, for the day of war and battle?
24 ULB किस मार्ग से उजियाला फैलाया जाता है, और पूर्वी वायु पृथ्वी पर बहाई जाती है? BSB BSB: In which direction is the lightning dispersed, or the east wind scattered over the earth?
25 ULB “महावृष्टि के लिये किस ने नाला काटा, और कड़कनेवाली बिजली के लिये मार्ग बनाया है, BSB BSB: Who cuts a channel for the flood or clears a path for the thunderbolt,
26 ULB कि निर्जन देश में और जंगल में जहाँ कोई मनुष्य नहीं रहता मेंह बरसाकर, BSB BSB: to bring rain on a barren land, on a desert where no man lives,
27 ULB उजाड़ ही उजाड़ देश को सींचे, और हरी घास उगाए? BSB BSB: to satisfy the parched wasteland and make it sprout with tender grass?
28 ULB क्या मेंह का कोई पिता है, और ओस की बूँदें किस ने उत्पन्न की? BSB BSB: Does the rain have a father? Who has begotten the drops of dew?
29 ULB किस के गर्भ से बर्फ निकला है, और आकाश से गिरे हुए पाले को कौन उत्पन्न करता है? BSB BSB: From whose womb does the ice emerge? Who gives birth to the frost from heaven,
30 ULB जल पत्थर के समान जम जाता है, और गहरे पानी के ऊपर जमावट होती है। BSB BSB: when the waters become hard as stone and the surface of the deep is frozen?
31 ULB “क्या तू कचपचिया का गुच्छा गूँथ सकता या मृगशिरा के बन्धन खोल सकता है? BSB BSB: Can you bind the chains of the Pleiades or loosen the belt of Orion?
32 ULB क्या तू राशियों को ठीक-ठीक समय पर उदय कर सकता, या सप्तर्षि को साथियों समेत लिए चल सकता है? BSB BSB: Can you bring forth the constellations in their seasons or lead out the Bear and her cubs?
33 ULB क्या तू आकाशमण्डल की विधियाँ जानता और पृथ्वी पर उनका अधिकार ठहरा सकता है? BSB BSB: Do you know the laws of the heavens? Can you set their dominion over the earth?
34 ULB क्या तू बादलों तक अपनी वाणी पहुँचा सकता है, ताकि बहुत जल बरस कर तुझे छिपा ले? BSB BSB: Can you command the clouds so that a flood of water covers you?
35 ULB क्या तू बिजली को आज्ञा दे सकता है, कि वह जाए, और तुझ से कहे, ‘मैं उपस्थित हूँ?’ BSB BSB: Can you send the lightning bolts on their way? Do they report to you, ‘Here we are’?
36 ULB किस ने अन्तःकरण में बुद्धि उपजाई, और मन में समझने की शक्ति किस ने दी है? BSB BSB: Who has put wisdom in the heart or given understanding to the mind?
37 ULB कौन बुद्धि से बादलों को गिन सकता है? और कौन आकाश के कुप्पों को उण्डेल सकता है, BSB BSB: Who has the wisdom to count the clouds? Or who can tilt the water jars of the heavens
38 ULB जब धूलि जम जाती है, और ढेले एक-दूसरे से सट जाते हैं? BSB BSB: when the dust hardens into a mass and the clods of earth stick together?
40 ULB जब वे मांद में बैठे हों और आड़ में घात लगाए दबक कर बैठे हों? BSB BSB: when they crouch in their dens and lie in wait in the thicket?
41 ULB फिर जब कौवे के बच्चे परमेश्वर की दुहाई देते हुए निराहार उड़ते फिरते हैं, तब उनको आहार कौन देता है? BSB BSB: Who provides food for the raven when its young cry out to God as they wander about for lack of food?
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.