1 ULB “क्या तू जानता है कि पहाड़ पर की जंगली बकरियाँ कब बच्चे देती हैं? या जब हिरनियाँ बियाती हैं, तब क्या तू देखता रहता है? BSB BSB: “Do you know when mountain goats give birth? Have you watched the doe bear her fawn?
2 ULB क्या तू उनके महीने गिन सकता है, क्या तू उनके बियाने का समय जानता है? BSB BSB: Can you count the months they are pregnant? Do you know the time they give birth?
3 ULB जब वे बैठकर अपने बच्चों को जनतीं, वे अपनी पीड़ाओं से छूट जाती हैं? BSB BSB: They crouch down and bring forth their young; they deliver their newborn.
4 ULB उनके बच्चे हष्ट-पुष्ट होकर मैदान में बढ़ जाते हैं; वे निकल जाते और फिर नहीं लौटते। BSB BSB: Their young ones thrive and grow up in the open field; they leave and do not return.
5 ULB “किस ने जंगली गदहे को स्वाधीन करके छोड़ दिया है? किस ने उसके बन्धन खोले हैं? BSB BSB: Who set the wild donkey free? Who released the swift donkey from the harness?
6 ULB उसका घर मैंने निर्जल देश को, और उसका निवास नमकीन भूमि को ठहराया है। BSB BSB: I made the wilderness his home and the salt flats his dwelling.
7 ULB वह नगर के कोलाहल पर हँसता, और हाँकनेवाले की हाँक सुनता भी नहीं। BSB BSB: He scorns the tumult of the city and never hears the shouts of a driver.
8 ULB पहाड़ों पर जो कुछ मिलता है उसे वह चरता वह सब भाँति की हरियाली ढूँढ़ता फिरता है। BSB BSB: He roams the mountains for pasture, searching for any green thing.
9 ULB “क्या जंगली सांड तेरा काम करने को प्रसन्न होगा? क्या वह तेरी चरनी के पास रहेगा? BSB BSB: Will the wild ox consent to serve you? Will he stay by your manger at night?
10 ULB क्या तू जंगली सांड को रस्से से बाँधकर रेघारियों में चला सकता है? क्या वह नालों में तेरे पीछे-पीछे हेंगा फेरेगा? BSB BSB: Can you hold him to the furrow with a harness? Will he plow the valleys behind you?
11 ULB क्या तू उसके बड़े बल के कारण उस पर भरोसा करेगा? या जो परिश्रम का काम तेरा हो, क्या तू उसे उस पर छोड़ेगा? BSB BSB: Can you rely on his great strength? Will you leave your hard work to him?
12 ULB क्या तू उसका विश्वास करेगा, कि वह तेरा अनाज घर ले आए, और तेरे खलिहान का अन्न इकट्ठा करे? BSB BSB: Can you trust him to bring in your grain and gather it to your threshing floor?
13 ULB “फिर शुतुर्मुर्गी अपने पंखों को आनन्द से फुलाती है, परन्तु क्या ये पंख और पर स्नेह को प्रगट करते हैं? BSB BSB: The wings of the ostrich flap joyfully, but cannot match the pinions and feathers of the stork.
14 ULB क्योंकि वह तो अपने अण्डे भूमि पर छोड़ देती* और धूलि में उन्हें गर्म करती है; BSB BSB: For she leaves her eggs on the ground and lets them warm in the sand.
15 ULB और इसकी सुधि नहीं रखती, कि वे पाँव से कुचले जाएँगे, या कोई वन पशु उनको कुचल डालेगा। BSB BSB: She forgets that a foot may crush them, or a wild animal may trample them.
16 ULB वह अपने बच्चों से ऐसी कठोरता करती है कि मानो उसके नहीं हैं; यद्यपि उसका कष्ट अकारथ होता है, तो भी वह निश्चिन्त रहती है; BSB BSB: She treats her young harshly, as if not her own, with no concern that her labor was in vain.
17 ULB क्योंकि परमेश्वर ने उसको बुद्धिरहित बनाया, और उसे समझने की शक्ति नहीं दी। BSB BSB: For God has deprived her of wisdom; He has not endowed her with understanding.
18 ULB जिस समय वह सीधी होकर अपने पंख फैलाती है, तब घोड़े और उसके सवार दोनों को कुछ नहीं समझती है। BSB BSB: Yet when she proudly spreads her wings, she laughs at the horse and its rider.
19 ULB “क्या तूने घोड़े को उसका बल दिया है? क्या तूने उसकी गर्दन में फहराती हुई घने बाल जमाई है? BSB BSB: Do you give strength to the horse or adorn his neck with a mane?
20 ULB क्या उसको टिड्डी की सी उछलने की शक्ति तू देता है? उसके फूँक्कारने का शब्द डरावना होता है। BSB BSB: Do you make him leap like a locust, striking terror with his proud snorting?
21 ULB वह तराई में टाप मारता है और अपने बल से हर्षित रहता है, वह हथियारबन्दों का सामना करने को निकल पड़ता है। BSB BSB: He paws in the valley and rejoices in his strength; he charges into battle.
22 ULB वह डर की बात पर हँसता*, और नहीं घबराता; और तलवार से पीछे नहीं हटता। BSB BSB: He laughs at fear, frightened of nothing; he does not turn back from the sword.
23 ULB तरकश और चमकता हुआ सांग और भाला उस पर खड़खड़ाता है। BSB BSB: A quiver rattles at his side, along with a flashing spear and lance.
24 ULB वह रिस और क्रोध के मारे भूमि को निगलता है; जब नरसिंगे का शब्द सुनाई देता है तब वह रुकता नहीं। BSB BSB: Trembling with excitement, he devours the distance; he cannot stand still when the ram’s horn sounds.
25 ULB जब-जब नरसिंगा बजता तब-तब वह हिन-हिन करता है, और लड़ाई और अफसरों की ललकार और जय-जयकार को दूर से सूंघ लेता हे। BSB BSB: At the blast of the horn, he snorts with fervor. He catches the scent of battle from afar, the shouts of captains and the cry of war.
26 ULB “क्या तेरे समझाने से बाज उड़ता है, और दक्षिण की ओर उड़ने को अपने पंख फैलाता है? BSB BSB: Does the hawk take flight by your understanding and spread his wings toward the south?
27 ULB क्या उकाब तेरी आज्ञा से ऊपर चढ़ जाता है, और ऊँचे स्थान पर अपना घोंसला बनाता है? BSB BSB: Does the eagle soar at your command and make his nest on high?
28 ULB वह चट्टान पर रहता और चट्टान की चोटी और दृढ़ स्थान पर बसेरा करता है। BSB BSB: He dwells on a cliff and lodges there; his stronghold is on a rocky crag.
29 ULB वह अपनी आँखों से दूर तक देखता है, वहाँ से वह अपने अहेर को ताक लेता है। BSB BSB: From there he spies out food; his eyes see it from afar.
30 ULB उसके बच्चे भी लहू चूसते हैं; और जहाँ घात किए हुए लोग होते वहाँ वह भी होता है।” (लूका 17:37, मत्ती 24: 28) BSB BSB: His young ones feast on blood; and where the slain are, there he is.”
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.