1 ULB “क्या मनुष्य को पृथ्वी पर कठिन सेवा करनी नहीं पड़ती? क्या उसके दिन मजदूर के से नहीं होते? (अय्यू. 14:5,13,14) BSB BSB: “Is not man consigned to labor on earth? Are not his days like those of a hired hand?
2 ULB जैसा कोई दास छाया की अभिलाषा करे, या मजदूर अपनी मजदूरी की आशा रखे; BSB BSB: Like a slave he longs for shade; like a hireling he waits for his wages.
3 ULB वैसा ही मैं अनर्थ के महीनों का स्वामी बनाया गया हूँ, और मेरे लिये क्लेश से भरी रातें ठहराई गई हैं। (अय्यू. 15:31) BSB BSB: So I am allotted months of futility, and nights of misery are appointed to me.
4 ULB जब मैं लेट जाता, तब कहता हूँ, ‘मैं कब उठूँगा?’ और रात कब बीतेगी? और पौ फटने तक छटपटाते-छटपटाते थक जाता हूँ। BSB BSB: When I lie down I think: ‘When will I get up?’ But the night drags on, and I toss and turn until dawn.
5 ULB मेरी देह कीड़ों और मिट्टी के ढेलों से ढकी हुई है*; मेरा चमड़ा सिमट जाता, और फिर गल जाता है। (यशा. 14:11) BSB BSB: My flesh is clothed with worms and encrusted with dirt; my skin is cracked and festering.
6 ULB मेरे दिन जुलाहे की ढरकी से अधिक फुर्ती से चलनेवाले हैं और निराशा में बीते जाते हैं। BSB BSB: My days are swifter than a weaver’s shuttle; they come to an end without hope.
7 ULB “याद कर* कि मेरा जीवन वायु ही है; और मैं अपनी आँखों से कल्याण फिर न देखूँगा। BSB BSB: Remember that my life is but a breath. My eyes will never again see happiness.
8 ULB जो मुझे अब देखता है उसे मैं फिर दिखाई न दूँगा; तेरी आँखें मेरी ओर होंगी परन्तु मैं न मिलूँगा। BSB BSB: The eye that beholds me will no longer see me. You will look for me, but I will be no more.
9 ULB जैसे बादल छटकर लोप हो जाता है, वैसे ही अधोलोक में उतरनेवाला फिर वहाँ से नहीं लौट सकता; BSB BSB: As a cloud vanishes and is gone, so he who goes down to Sheol does not come back up.
10 ULB वह अपने घर को फिर लौट न आएगा, और न अपने स्थान में फिर मिलेगा। BSB BSB: He never returns to his house; his place remembers him no more.
11 ULB “इसलिए मैं अपना मुँह बन्द न रखूँगा; अपने मन का खेद खोलकर कहूँगा; और अपने जीव की कड़वाहट के कारण कुड़कुड़ाता रहूँगा। BSB BSB: Therefore I will not restrain my mouth; I will speak in the anguish of my spirit; I will complain in the bitterness of my soul.
12 ULB क्या मैं समुद्र हूँ, या समुद्री अजगर हूँ, कि तू मुझ पर पहरा बैठाता है? BSB BSB: Am I the sea, or the monster of the deep, that You must keep me under guard?
13 ULB जब-जब मैं सोचता हूँ कि मुझे खाट पर शान्ति मिलेगी, और बिछौने पर मेरा खेद कुछ हलका होगा; BSB BSB: When I think my bed will comfort me and my couch will ease my complaint,
14 ULB तब-तब तू मुझे स्वप्नों से घबरा देता, और दर्शनों से भयभीत कर देता है; BSB BSB: then You frighten me with dreams and terrify me with visions,
15 ULB यहाँ तक कि मेरा जी फांसी को, और जीवन से मृत्यु को अधिक चाहता है। BSB BSB: so that I would prefer strangling and death over my life in this body.
16 ULB मुझे अपने जीवन से घृणा आती है; मैं सर्वदा जीवित रहना नहीं चाहता। मेरा जीवनकाल साँस सा है, इसलिए मुझे छोड़ दे। BSB BSB: I loathe my life! I would not live forever. Leave me alone, for my days are but a breath.
17 ULB मनुष्य क्या है, कि तू उसे महत्व दे*, और अपना मन उस पर लगाए, BSB BSB: What is man that You should exalt him, that You should set Your heart upon him,
18 ULB और प्रति भोर को उसकी सुधि ले, और प्रति क्षण उसे जाँचता रहे? BSB BSB: that You attend to him every morning, and test him every moment?
19 ULB तू कब तक मेरी ओर आँख लगाए रहेगा, और इतनी देर के लिये भी मुझे न छोड़ेगा कि मैं अपना थूक निगल लूँ? BSB BSB: Will You never look away from me, or leave me alone to swallow my spittle?
20 ULB हे मनुष्यों के ताकनेवाले, मैंने पाप तो किया होगा, तो मैंने तेरा क्या बिगाड़ा? तूने क्यों मुझ को अपना निशाना बना लिया है, यहाँ तक कि मैं अपने ऊपर आप ही बोझ हुआ हूँ? BSB BSB: If I have sinned, what have I done to You, O watcher of mankind? Why have You made me Your target, so that I am a burden to You?
21 ULB और तू क्यों मेरा अपराध क्षमा नहीं करता? और मेरा अधर्म क्यों दूर नहीं करता? अब तो मैं मिट्टी में सो जाऊँगा, और तू मुझे यत्न से ढूँढ़ेगा पर मेरा पता नहीं मिलेगा।” BSB BSB: Why do You not pardon my transgression and take away my iniquity? For soon I will lie down in the dust; You will seek me, but I will be no more.”
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.