1 ULB तब शूही बिल्दद ने कहा, BSB BSB: Then Bildad the Shuhite replied:
2 ULB “तू कब तक ऐसी-ऐसी बातें करता रहेगा? और तेरे मुँह की बातें कब तक प्रचण्ड वायु सी रहेगी? BSB BSB: “How long will you go on saying such things? The words of your mouth are a blustering wind.
3 ULB क्या परमेश्वर अन्याय करता है? और क्या सर्वशक्तिमान धार्मिकता को उलटा करता है? BSB BSB: Does God pervert justice? Does the Almighty pervert what is right?
4 ULB यदि तेरे बच्चों ने उसके विरुद्ध पाप किया है*, तो उसने उनको उनके अपराध का फल भुगताया है। BSB BSB: When your children sinned against Him, He gave them over to their rebellion.
5 ULB तो भी यदि तू आप परमेश्वर को यत्न से ढूँढ़ता, और सर्वशक्तिमान से गिड़गिड़ाकर विनती करता, BSB BSB: But if you would earnestly seek God and ask the Almighty for mercy,
6 ULB और यदि तू निर्मल और धर्मी रहता, तो निश्चय वह तेरे लिये जागता; और तेरी धार्मिकता का निवास फिर ज्यों का त्यों कर देता। BSB BSB: if you are pure and upright, even now He will rouse Himself on your behalf and restore your righteous estate.
7 ULB चाहे तेरा भाग पहले छोटा ही रहा हो परन्तु अन्त में तेरी बहुत बढ़ती होती। BSB BSB: Though your beginnings were modest, your latter days will flourish.
8 ULB “पिछली पीढ़ी के लोगों से तो पूछ, और जो कुछ उनके पुरखाओं ने जाँच पड़ताल की है उस पर ध्यान दे। BSB BSB: Please inquire of past generations and consider the discoveries of their fathers.
9 ULB क्योंकि हम तो कल ही के हैं, और कुछ नहीं जानते; और पृथ्वी पर हमारे दिन छाया के समान बीतते जाते हैं। BSB BSB: For we were born yesterday and know nothing; our days on earth are but a shadow.
10 ULB क्या वे लोग तुझ से शिक्षा की बातें न कहेंगे? क्या वे अपने मन से बात न निकालेंगे? BSB BSB: Will they not teach you and tell you, and speak from their understanding?
11 ULB “क्या कछार की घास पानी बिना बढ़ सकती है? क्या सरकण्डा जल बिना बढ़ता है? BSB BSB: Does papyrus grow where there is no marsh? Do reeds flourish without water?
12 ULB चाहे वह हरी हो, और काटी भी न गई हो, तो भी वह और सब भाँति की घास से पहले ही सूख जाती है। BSB BSB: While the shoots are still uncut, they dry up more quickly than grass.
13 ULB परमेश्वर के सब बिसरानेवालों की गति ऐसी ही होती है और भक्तिहीन की आशा टूट जाती है। BSB BSB: Such is the destiny of all who forget God; so the hope of the godless will perish.
14 ULB उसकी आशा का मूल कट जाता है; और जिसका वह भरोसा करता है, वह मकड़ी का जाला ठहरता है। BSB BSB: His confidence is fragile; his security is in a spider’s web.
15 ULB चाहे वह अपने घर पर टेक लगाए परन्तु वह न ठहरेगा; वह उसे दृढ़ता से थामेगा परन्तु वह स्थिर न रहेगा। BSB BSB: He leans on his web, but it gives way; he holds fast, but it does not endure.
16 ULB वह धूप पाकर हरा भरा हो जाता है, और उसकी डालियाँ बगीचे में चारों ओर फैलती हैं। BSB BSB: He is a well-watered plant in the sunshine, spreading its shoots over the garden.
17 ULB उसकी जड़ कंकड़ों के ढेर में लिपटी हुई रहती है, और वह पत्थर के स्थान को देख लेता है। BSB BSB: His roots wrap around the rock heap; he looks for a home among the stones.
18 ULB परन्तु जब वह अपने स्थान पर से नाश किया जाए, तब वह स्थान उससे यह कहकर मुँह मोड़ लेगा, ‘मैंने उसे कभी देखा ही नहीं।’ BSB BSB: If he is uprooted from his place, it will disown him, saying, ‘I never saw you.’
19 ULB देख, उसकी आनन्द भरी चाल यही है; फिर उसी मिट्टी में से दूसरे उगेंगे। BSB BSB: Surely this is the joy of his way; yet others will spring from the dust.
20 ULB “देख, परमेश्वर न तो खरे मनुष्य को निकम्मा जानकर छोड़ देता है*, और न बुराई करनेवालों को संभालता है। BSB BSB: Behold, God does not reject the blameless, nor will He strengthen the hand of evildoers.
21 ULB वह तो तुझे हँसमुख करेगा; और तुझ से जयजयकार कराएगा। BSB BSB: He will yet fill your mouth with laughter, and your lips with a shout of joy.
22 ULB तेरे बैरी लज्जा का वस्त्र पहनेंगे, और दुष्टों का डेरा कहीं रहने न पाएगा।” BSB BSB: Your enemies will be clothed in shame, and the tent of the wicked will be no more.”
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.