1 ULB तब अय्यूब ने कहा, BSB BSB: Then Job answered:
2 ULB “मैं निश्चय जानता हूँ, कि बात ऐसी ही है; परन्तु मनुष्य परमेश्वर की दृष्टि में कैसे धर्मी ठहर सकता है*? BSB BSB: “Yes, I know that it is so, but how can a mortal be righteous before God?
3 ULB चाहे वह उससे मुकद्दमा लड़ना भी चाहे तो भी मनुष्य हजार बातों में से एक का भी उत्तर न दे सकेगा। BSB BSB: If one wished to contend with God, he could not answer Him one time out of a thousand.
4 ULB परमेश्वर बुद्धिमान और अति सामर्थी है: उसके विरोध में हठ करके कौन कभी प्रबल हुआ है? BSB BSB: God is wise in heart and mighty in strength. Who has resisted Him and prospered?
5 ULB वह तो पर्वतों को अचानक हटा देता है* और उन्हें पता भी नहीं लगता, वह क्रोध में आकर उन्हें उलट-पुलट कर देता है। BSB BSB: He moves mountains without their knowledge and overturns them in His anger.
6 ULB वह पृथ्वी को हिलाकर उसके स्थान से अलग करता है, और उसके खम्भे काँपने लगते हैं। BSB BSB: He shakes the earth from its place, so that its foundations tremble.
7 ULB उसकी आज्ञा बिना सूर्य उदय होता ही नहीं; और वह तारों पर मुहर लगाता है; BSB BSB: He commands the sun not to shine; He seals off the stars.
8 ULB वह आकाशमण्डल को अकेला ही फैलाता है, और समुद्र की ऊँची-ऊँची लहरों पर चलता है; BSB BSB: He alone stretches out the heavens and treads on the waves of the sea.
9 ULB वह सप्तर्षि, मृगशिरा और कचपचिया और दक्षिण के नक्षत्रों का बनानेवाला है। BSB BSB: He is the Maker of the Bear and Orion, of the Pleiades and the constellations of the south.
10 ULB वह तो ऐसे बड़े कर्म करता है, जिनकी थाह नहीं लगती; और इतने आश्चर्यकर्म करता है, जो गिने नहीं जा सकते। BSB BSB: He does great things beyond searching out, and wonders without number.
11 ULB देखो, वह मेरे सामने से होकर तो चलता है परन्तु मुझ को नहीं दिखाई पड़ता; और आगे को बढ़ जाता है, परन्तु मुझे सूझ ही नहीं पड़ता है। BSB BSB: Were He to pass by me, I would not see Him; were He to move, I would not recognize Him.
12 ULB देखो, जब वह छीनने लगे, तब उसको कौन रोकेगा*? कौन उससे कह सकता है कि तू यह क्या करता है? BSB BSB: If He takes away, who can stop Him? Who dares to ask Him, ‘What are You doing?’
13 ULB “परमेश्वर अपना क्रोध ठण्डा नहीं करता। रहब के सहायकों को उसके पाँव तले झुकना पड़ता है। BSB BSB: God does not restrain His anger; the helpers of Rahab cower beneath Him.
14 ULB फिर मैं क्या हूँ, जो उसे उत्तर दूँ, और बातें छाँट छाँटकर उससे विवाद करूँ? BSB BSB: How then can I answer Him or choose my arguments against Him?
15 ULB चाहे मैं निर्दोष भी होता परन्तु उसको उत्तर न दे सकता; मैं अपने मुद्दई से गिड़गिड़ाकर विनती करता। BSB BSB: For even if I were right, I could not answer. I could only beg my Judge for mercy.
16 ULB चाहे मेरे पुकारने से वह उत्तर भी देता, तो भी मैं इस बात पर विश्वास न करता, कि वह मेरी बात सुनता है। BSB BSB: If I summoned Him and He answered me, I do not believe He would listen to my voice.
17 ULB वह आँधी चलाकर मुझे तोड़ डालता है, और बिना कारण मेरी चोट पर चोट लगाता है। BSB BSB: For He would crush me with a tempest and multiply my wounds without cause.
18 ULB वह मुझे साँस भी लेने नहीं देता है, और मुझे कड़वाहट से भरता है। BSB BSB: He does not let me catch my breath, but overwhelms me with bitterness.
19 ULB यदि सामर्थ्य की चर्चा हो, तो देखो, वह बलवान है और यदि न्याय की चर्चा हो, तो वह कहेगा मुझसे कौन मुकद्दमा लड़ेगा? BSB BSB: If it is a matter of strength, He is indeed mighty! If it is a matter of justice, who can summon Him?
20 ULB चाहे मैं निर्दोष ही क्यों न हूँ, परन्तु अपने ही मुँह से दोषी ठहरूँगा; खरा होने पर भी वह मुझे कुटिल ठहराएगा। BSB BSB: Even if I were righteous, my mouth would condemn me; if I were blameless, it would declare me guilty.
21 ULB मैं खरा तो हूँ, परन्तु अपना भेद नहीं जानता; अपने जीवन से मुझे घृणा आती है। BSB BSB: Though I am blameless, I have no concern for myself; I despise my own life.
22 ULB बात तो एक ही है, इससे मैं यह कहता हूँ कि परमेश्वर खरे और दुष्ट दोनों को नाश करता है। BSB BSB: It is all the same, and so I say, ‘He destroys both the blameless and the wicked.’
23 ULB जब लोग विपत्ति से अचानक मरने लगते हैं तब वह निर्दोष लोगों के जाँचे जाने पर हँसता है। BSB BSB: When the scourge brings sudden death, He mocks the despair of the innocent.
24 ULB देश दुष्टों के हाथ में दिया गया है। परमेश्वर उसके न्यायियों की आँखों को मून्द देता है; इसका करनेवाला वही न हो तो कौन है? BSB BSB: The earth is given into the hand of the wicked; He blindfolds its judges. If it is not He, then who is it?
25 ULB “मेरे दिन हरकारे से भी अधिक वेग से चले जाते हैं; वे भागे जाते हैं और उनको कल्याण कुछ भी दिखाई नहीं देता। BSB BSB: My days are swifter than a runner; they flee without seeing good.
26 ULB वे तेजी से सरकण्डों की नावों के समान चले जाते हैं, या अहेर पर झपटते हुए उकाब के समान। BSB BSB: They sweep by like boats of papyrus, like an eagle swooping down on its prey.
27 ULB यदि मैं कहूँ, ‘विलाप करना भूल जाऊँगा, और उदासी छोड़कर अपना मन प्रफुल्लित कर लूँगा,’ BSB BSB: If I were to say, ‘I will forget my complaint and change my expression and smile,’
28 ULB तब मैं अपने सब दुःखों से डरता हूँ*। मैं तो जानता हूँ, कि तू मुझे निर्दोष न ठहराएगा। BSB BSB: I would still dread all my sufferings; I know that You will not acquit me.
29 ULB मैं तो दोषी ठहरूँगा; फिर व्यर्थ क्यों परिश्रम करूँ? BSB BSB: Since I am already found guilty, why should I labor in vain?
30 ULB चाहे मैं हिम के जल में स्नान करूँ, और अपने हाथ खार से निर्मल करूँ, BSB BSB: If I should wash myself with snow and cleanse my hands with lye,
31 ULB तो भी तू मुझे गड्ढे में डाल ही देगा, और मेरे वस्त्र भी मुझसे घिन करेंगे। BSB BSB: then You would plunge me into the pit, and even my own clothes would despise me.
32 ULB क्योंकि परमेश्वर मेरे तुल्य मनुष्य नहीं है कि मैं उससे वाद-विवाद कर सकूँ, और हम दोनों एक दूसरे से मुकद्दमा लड़ सके। BSB BSB: For He is not a man like me, that I can answer Him, that we can take each other to court.
33 ULB हम दोनों के बीच कोई बिचवई नहीं है, जो हम दोनों पर अपना हाथ रखे। BSB BSB: Nor is there a mediator between us, to lay his hand upon us both.
34 ULB वह अपना सोंटा मुझ पर से दूर करे और उसकी भय देनेवाली बात मुझे न घबराए। BSB BSB: Let Him remove His rod from me, so that His terror will no longer frighten me.
35 ULB तब मैं उससे निडर होकर कुछ कह सकूँगा, क्योंकि मैं अपनी दृष्टि में ऐसा नहीं हूँ। BSB BSB: Then I would speak without fear of Him. But as it is, I am on my own.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.