1 ULB फिर जब प्रभु को मालूम हुआ कि फरीसियों ने सुना है कि यीशु यूहन्ना से अधिक चेले बनाता और उन्हें बपतिस्मा देता है। BSB BSB: When Jesus realized that the Pharisees were aware He was gaining and baptizing more disciples than John
2 ULB (यद्यपि यीशु स्वयं नहीं वरन् उसके चेले बपतिस्मा देते थे), BSB BSB: (although it was not Jesus who baptized, but His disciples),
3 ULB तब वह यहूदिया को छोड़कर फिर गलील को चला गया, BSB BSB: He left Judea and returned to Galilee.
4 ULB और उसको सामरिया से होकर जाना अवश्य था। BSB BSB: Now He had to pass through Samaria.
5 ULB इसलिए वह सूखार* नामक सामरिया के एक नगर तक आया, जो उस भूमि के पास है जिसे याकूब ने अपने पुत्र यूसुफ को दिया था। BSB BSB: So He came to a town of Samaria called Sychar, near the plot of ground that Jacob had given to his son Joseph.
6 ULB और याकूब का कुआँ भी वहीं था। यीशु मार्ग का थका हुआ उस कुएँ पर यों ही बैठ गया। और यह बात लगभग दोपहर के समय हुई। BSB BSB: Since Jacob’s well was there, Jesus, weary from His journey, sat down by the well. It was about the sixth hour.
7 ULB इतने में एक सामरी स्त्री जल भरने को आई। यीशु ने उससे कहा, “मुझे पानी पिला।” BSB BSB: When a Samaritan woman came to draw water, Jesus said to her, “Give Me a drink.”
8 ULB क्योंकि उसके चेले तो नगर में भोजन मोल लेने को गए थे। BSB BSB: (His disciples had gone into the town to buy food.)
9 ULB उस सामरी स्त्री ने उससे कहा, “तू यहूदी होकर मुझ सामरी स्त्री से पानी क्यों माँगता है?” क्योंकि यहूदी सामरियों के साथ किसी प्रकार का व्यवहार नहीं रखते। (प्रेरि. 108:28) BSB BSB: “You are a Jew,” said the woman. “How can You ask for a drink from me, a Samaritan woman?” (For Jews do not associate with Samaritans.)
10 ULB यीशु ने उत्तर दिया, “यदि तू परमेश्वर के वरदान को जानती, और यह भी जानती कि वह कौन है जो तुझ से कहता है, ‘मुझे पानी पिला,’ तो तू उससे माँगती, और वह तुझे जीवन का जल* देता।” BSB BSB: Jesus answered, “If you knew the gift of God and who is asking you for a drink, you would have asked Him, and He would have given you living water.”
11 ULB स्त्री ने उससे कहा, “हे स्वामी, तेरे पास जल भरने को तो कुछ है भी नहीं, और कुआँ गहरा है; तो फिर वह जीवन का जल तेरे पास कहाँ से आया? BSB BSB: “Sir,” the woman replied, “You have nothing to draw with and the well is deep. Where then will You get this living water?
12 ULB क्या तू हमारे पिता याकूब से बड़ा है, जिस ने हमें यह कुआँ दिया; और आपही अपने सन्तान, और अपने पशुओं समेत उसमें से पीया?” BSB BSB: Are You greater than our father Jacob, who gave us this well and drank from it himself, as did his sons and his livestock?”
13 ULB यीशु ने उसको उत्तर दिया, “जो कोई यह जल पीएगा वह फिर प्यासा होगा, BSB BSB: Jesus said to her, “Everyone who drinks this water will be thirsty again.
14 ULB परन्तु जो कोई उस जल में से पीएगा जो मैं उसे दूँगा, वह फिर अनन्तकाल तक प्यासा न होगा; वरन् जो जल मैं उसे दूँगा*, वह उसमें एक सोता बन जाएगा, जो अनन्त जीवन के लिये उमड़ता रहेगा।” BSB BSB: But whoever drinks the water I give him will never thirst. Indeed, the water I give him will become in him a fount of water springing up to eternal life.”
15 ULB स्त्री ने उससे कहा, “हे प्रभु, वह जल मुझे दे ताकि मैं प्यासी न होऊँ और न जल भरने को इतनी दूर आऊँ।” BSB BSB: The woman said to Him, “Sir, give me this water so that I will not get thirsty and have to keep coming here to draw water.”
16 ULB यीशु ने उससे कहा, “जा, अपने पति को यहाँ बुला ला।” BSB BSB: Jesus told her, “Go, call your husband and come back.”
17 ULB स्त्री ने उत्तर दिया, “मैं बिना पति की हूँ।” यीशु ने उससे कहा, “तू ठीक कहती है, ‘मैं बिना पति की हूँ।’ BSB BSB: “I have no husband,” the woman replied. Jesus said to her, “You are correct to say that you have no husband.
18 ULB क्योंकि तू पाँच पति कर चुकी है, और जिसके पास तू अब है वह भी तेरा पति नहीं; यह तूने सच कहा है।” BSB BSB: In fact, you have had five husbands, and the man you now have is not your husband. You have spoken truthfully.”
19 ULB स्त्री ने उससे कहा, “हे प्रभु, मुझे लगता है कि तू भविष्यद्वक्ता है। BSB BSB: “Sir,” the woman said, “I see that You are a prophet.
21 ULB यीशु ने उससे कहा, “हे नारी, मेरी बात का विश्वास कर कि वह समय आता है कि तुम न तो इस पहाड़ पर पिता का भजन करोगे, न यरूशलेम में। BSB BSB: “Believe Me, woman,” Jesus replied, “a time is coming when you will worship the Father neither on this mountain nor in Jerusalem.
23 ULB परन्तु वह समय आता है, वरन् अब भी है, जिसमें सच्चे भक्त पिता की आराधना आत्मा और सच्चाई से करेंगे, क्योंकि पिता अपने लिये ऐसे ही आराधकों को ढूँढ़ता है। BSB BSB: But a time is coming and has now come when the true worshipers will worship the Father in spirit and in truth, for the Father is seeking such as these to worship Him.
24 ULB परमेश्वर आत्मा है, और अवश्य है कि उसकी आराधना करनेवाले आत्मा और सच्चाई से आराधना करें।” BSB BSB: God is Spirit, and His worshipers must worship Him in spirit and in truth.”
25 ULB स्त्री ने उससे कहा, “मैं जानती हूँ कि मसीह जो ख्रिस्त कहलाता है, आनेवाला है; जब वह आएगा, तो हमें सब बातें बता देगा।” BSB BSB: The woman said, “I know that Messiah” (called Christ) “is coming. When He comes, He will explain everything to us.”
26 ULB यीशु ने उससे कहा, “मैं जो तुझ से बोल रहा हूँ, वही हूँ।” BSB BSB: Jesus answered, “I who speak to you am He.”
27 ULB इतने में उसके चेले आ गए, और अचम्भा करने लगे कि वह स्त्री से बातें कर रहा है; फिर भी किसी ने न पूछा, “तू क्या चाहता है?” या “किस लिये उससे बातें करता है?” BSB BSB: Just then His disciples returned and were surprised that He was speaking with a woman. But no one asked Him, “What do You want from her?” or “Why are You talking with her?”
28 ULB तब स्त्री अपना घड़ा छोड़कर नगर में चली गई, और लोगों से कहने लगी, BSB BSB: Then the woman left her water jar, went back into the town, and said to the people,
29 ULB “आओ, एक मनुष्य को देखो, जिस ने सब कुछ जो मैंने किया मुझे बता दिया। कहीं यही तो मसीह नहीं है?” BSB BSB: “Come, see a man who told me everything I ever did. Could this be the Christ?”
30 ULB तब वे नगर से निकलकर उसके पास आने लगे। BSB BSB: So they left the town and made their way toward Jesus.
31 ULB इतने में उसके चेले यीशु से यह विनती करने लगे, “हे रब्बी, कुछ खा ले।” BSB BSB: Meanwhile the disciples urged Him, “Rabbi, eat something.”
32 ULB परन्तु उसने उनसे कहा, “मेरे पास खाने के लिये ऐसा भोजन है जिसे तुम नहीं जानते।” BSB BSB: But He told them, “I have food to eat that you know nothing about.”
33 ULB तब चेलों ने आपस में कहा, “क्या कोई उसके लिये कुछ खाने को लाया है?” BSB BSB: So the disciples asked one another, “Could someone have brought Him food?”
34 ULB यीशु ने उनसे कहा, “मेरा भोजन यह है, कि अपने भेजनेवाले की इच्छा के अनुसार चलूँ और उसका काम पूरा करूँ। BSB BSB: Jesus explained, “My food is to do the will of Him who sent Me and to finish His work.
35 ULB क्या तुम नहीं कहते, ‘कटनी होने में अब भी चार महीने पड़े हैं?’ देखो, मैं तुम से कहता हूँ, अपनी आँखें उठाकर खेतों पर दृष्टि डालो, कि वे कटनी के लिये पक चुके हैं। BSB BSB: Do you not say, ‘There are still four months until the harvest’? I tell you, lift up your eyes and look at the fields, for they are ripe for harvest.
36 ULB और काटनेवाला मजदूरी पाता, और अनन्त जीवन के लिये फल बटोरता है, ताकि बोनेवाला और काटनेवाला दोनों मिलकर आनन्द करें। BSB BSB: Already the reaper draws his wages and gathers a crop for eternal life, so that the sower and the reaper may rejoice together.
37 ULB क्योंकि इस पर यह कहावत ठीक बैठती है: ‘बोनेवाला और है और काटनेवाला और।’ (मीका 6:15) BSB BSB: For in this case the saying ‘One sows and another reaps’ is true.
38 ULB मैंने तुम्हें वह खेत काटने के लिये भेजा जिसमें तुम ने परिश्रम नहीं किया औरों ने परिश्रम किया और तुम उनके परिश्रम के फल में भागी हुए।” BSB BSB: I sent you to reap what you have not worked for; others have done the hard work, and now you have taken up their labor.”
39 ULB और उस नगर के बहुत से सामरियों ने उस स्त्री के कहने से यीशु पर विश्वास किया; जिस ने यह गवाही दी थी, कि उसने सब कुछ जो मैंने किया है, मुझे बता दिया। BSB BSB: Many of the Samaritans from that town believed in Jesus because of the woman’s testimony, “He told me everything I ever did.”
40 ULB तब जब ये सामरी उसके पास आए, तो उससे विनती करने लगे कि हमारे यहाँ रह, और वह वहाँ दो दिन तक रहा। BSB BSB: So when the Samaritans came to Him, they asked Him to stay with them, and He stayed two days.
41 ULB और उसके वचन के कारण और भी बहुतों ने विश्वास किया। BSB BSB: And many more believed because of His message.
42 ULB और उस स्त्री से कहा, “अब हम तेरे कहने ही से विश्वास नहीं करते; क्योंकि हमने आप ही सुन लिया, और जानते हैं कि यही सचमुच में जगत का उद्धारकर्ता है।” BSB BSB: They said to the woman, “We now believe not only because of your words; we have heard for ourselves, and we know that this man truly is the Savior of the world.”
43 ULB फिर उन दो दिनों के बाद वह वहाँ से निकलकर गलील को गया। BSB BSB: After two days, Jesus left for Galilee.
44 ULB क्योंकि यीशु ने आप ही साक्षी दी कि भविष्यद्वक्ता अपने देश में आदर नहीं पाता। BSB BSB: Now He Himself had testified that a prophet has no honor in his own hometown.
45 ULB जब वह गलील में आया, तो गलीली आनन्द के साथ उससे मिले; क्योंकि जितने काम उसने यरूशलेम में पर्व के समय किए थे, उन्होंने उन सब को देखा था, क्योंकि वे भी पर्व में गए थे। BSB BSB: Yet when He arrived, the Galileans welcomed Him. They had seen all the great things He had done in Jerusalem at the feast, for they had gone there as well.
46 ULB तब वह फिर गलील के काना में आया, जहाँ उसने पानी को दाखरस बनाया था। वहाँ राजा का एक कर्मचारी था जिसका पुत्र कफरनहूम में बीमार था। BSB BSB: So once again He came to Cana in Galilee, where He had turned the water into wine. And there was a royal official whose son lay sick at Capernaum.
47 ULB वह यह सुनकर कि यीशु यहूदिया से गलील में आ गया है, उसके पास गया और उससे विनती करने लगा कि चलकर मेरे पुत्र को चंगा कर दे: क्योंकि वह मरने पर था। BSB BSB: When he heard that Jesus had come from Judea to Galilee, he went and begged Him to come down and heal his son, who was about to die.
48 ULB यीशु ने उससे कहा, “जब तक तुम चिन्ह और अद्भुत काम न देखोगे तब तक कदापि विश्वास न करोगे।” (दानि. 4:2) BSB BSB: Jesus said to him, “Unless you people see signs and wonders, you will never believe.”
49 ULB राजा के कर्मचारी ने उससे कहा, “हे प्रभु, मेरे बालक की मृत्यु होने से पहले चल।” BSB BSB: “Sir,” the official said, “come down before my child dies.”
50 ULB यीशु ने उससे कहा, “जा, तेरा पुत्र जीवित है।” उस मनुष्य ने यीशु की कही हुई बात पर विश्वास किया और चला गया। BSB BSB: “Go,” said Jesus. “Your son will live.” The man took Jesus at His word and departed.
51 ULB वह मार्ग में जा ही रहा था, कि उसके दास उससे आ मिले और कहने लगे, “तेरा लड़का जीवित है।” BSB BSB: And while he was still on the way, his servants met him with the news that his boy was alive.
52 ULB उसने उनसे पूछा, “किस घड़ी वह अच्छा होने लगा?” उन्होंने उससे कहा, “कल सातवें घण्टे में उसका ज्वर उतर गया।” BSB BSB: So he inquired as to the hour when his son had recovered, and they told him, “The fever left him yesterday at the seventh hour.”
53 ULB तब पिता जान गया कि यह उसी घड़ी हुआ जिस घड़ी यीशु ने उससे कहा, “तेरा पुत्र जीवित है,” और उसने और उसके सारे घराने ने विश्वास किया। BSB BSB: Then the father realized that this was the very hour in which Jesus had told him, “Your son will live.” And he and all his household believed.
54 ULB यह दूसरा चिन्ह था जो यीशु ने यहूदिया से गलील में आकर दिखाया। BSB BSB: This was now the second sign that Jesus performed after coming from Judea into Galilee.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.