1 ULB इन बातों के बाद यीशु गलील की झील अर्थात् तिबिरियुस की झील के पार गया। BSB BSB: After this, Jesus crossed to the other side of the Sea of Galilee (that is, the Sea of Tiberias).
2 ULB और एक बड़ी भीड़ उसके पीछे हो ली क्योंकि जो आश्चर्यकर्म वह बीमारों पर दिखाता था वे उनको देखते थे*। BSB BSB: A large crowd followed Him because they saw the signs He was performing on the sick.
3 ULB तब यीशु पहाड़ पर चढ़कर अपने चेलों के साथ वहाँ बैठा। BSB BSB: Then Jesus went up on the mountain and sat down with His disciples.
4 ULB और यहूदियों के फसह का पर्व निकट था। BSB BSB: Now the Jewish Feast of the Passover was near.
5 ULB तब यीशु ने अपनी आँखें उठाकर एक बड़ी भीड़ को अपने पास आते देखा, और फिलिप्पुस से कहा, “हम इनके भोजन के लिये कहाँ से रोटी मोल लाएँ?” BSB BSB: When Jesus looked up and saw a large crowd coming toward Him, He said to Philip, “Where can we buy bread for these people to eat?”
6 ULB परन्तु उसने यह बात उसे परखने के लिये कही; क्योंकि वह स्वयं जानता था कि वह क्या करेगा। BSB BSB: But He was asking this to test him, for He knew what He was about to do.
7 ULB फिलिप्पुस ने उसको उत्तर दिया, “दो सौ दीनार की रोटी भी उनके लिये पूरी न होंगी कि उनमें से हर एक को थोड़ी-थोड़ी मिल जाए।” BSB BSB: Philip answered, “Two hundred denarii would not buy enough bread for each of them to have a small piece.”
8 ULB उसके चेलों में से शमौन पतरस के भाई अन्द्रियास ने उससे कहा, BSB BSB: One of His disciples, Andrew, Simon Peter’s brother, said to Him,
9 ULB “यहाँ एक लड़का है, जिसके पास जौ की पाँच रोटी और दो मछलियाँ हैं, परन्तु इतने लोगों के लिये वे क्या हैं।” BSB BSB: “Here is a boy with five barley loaves and two small fish. But what difference will these make among so many?”
10 ULB यीशु ने कहा, “लोगों को बैठा दो।” उस जगह बहुत घास थी। तब वे लोग जो गिनती में लगभग पाँच हजार के थे, बैठ गए। BSB BSB: “Have the people sit down,” Jesus said. Now there was plenty of grass in that place, so the men sat down, about five thousand of them.
11 ULB तब यीशु ने रोटियाँ लीं, और धन्यवाद करके बैठनेवालों को बाँट दी; और वैसे ही मछलियों में से जितनी वे चाहते थे बाँट दिया। BSB BSB: Then Jesus took the loaves and the fish, gave thanks, and distributed to those who were seated as much as they wanted.
12 ULB जब वे खाकर तृप्त हो गए, तो उसने अपने चेलों से कहा, “बचे हुए टुकड़े बटोर लो, कि कुछ फेंका न जाए।” BSB BSB: And when everyone was full, He said to His disciples, “Gather the pieces that are left over, so that nothing will be wasted.”
13 ULB इसलिए उन्होंने बटोरा, और जौ की पाँच रोटियों के टुकड़े जो खानेवालों से बच रहे थे, उनकी बारह टोकरियाँ भरीं। BSB BSB: So they collected them and filled twelve baskets with the pieces of the five barley loaves left over by those who had eaten.
15 ULB यीशु यह जानकर कि वे उसे राजा बनाने के लिये आकर पकड़ना चाहते हैं, फिर पहाड़ पर अकेला चला गया। BSB BSB: Then Jesus, realizing that they were about to come and make Him king by force, withdrew again to a mountain by Himself.
16 ULB फिर जब संध्या हुई, तो उसके चेले झील के किनारे गए, BSB BSB: When evening came, His disciples went down to the sea,
17 ULB और नाव पर चढ़कर झील के पार कफरनहूम को जाने लगे। उस समय अंधेरा हो गया था, और यीशु अभी तक उनके पास नहीं आया था। BSB BSB: got into a boat, and started across the sea to Capernaum. It was already dark, and Jesus had not yet gone out to them.
18 ULB और आँधी के कारण झील में लहरें उठने लगीं। BSB BSB: A strong wind was blowing, and the sea grew agitated.
19 ULB तब जब वे खेते-खेते तीन चार मील के लगभग निकल गए, तो उन्होंने यीशु को झील पर चलते, और नाव के निकट आते देखा, और डर गए। BSB BSB: When they had rowed about three or four miles, they saw Jesus approaching the boat, walking on the sea—and they were terrified.
20 ULB परन्तु उसने उनसे कहा, “मैं हूँ; डरो मत।” BSB BSB: But Jesus spoke up: “It is I; do not be afraid.”
21 ULB तब वे उसे नाव पर चढ़ा लेने के लिये तैयार हुए और तुरन्त वह नाव उसी स्थान पर जा पहुँची जहाँ वह जाते थे। BSB BSB: Then they were willing to take Him into the boat, and at once the boat reached the shore where they were heading.
22 ULB दूसरे दिन उस भीड़ ने, जो झील के पार खड़ी थी, यह देखा, कि यहाँ एक को छोड़कर और कोई छोटी नाव न थी, और यीशु अपने चेलों के साथ उस नाव पर न चढ़ा, परन्तु केवल उसके चेले ही गए थे। BSB BSB: The next day, the crowd that had remained on the other side of the sea realized that only one boat had been there, and that Jesus had not boarded it with His disciples, but they had gone away alone.
23 ULB (तो भी और छोटी नावें तिबिरियुस से उस जगह के निकट आई, जहाँ उन्होंने प्रभु के धन्यवाद करने के बाद रोटी खाई थी।) BSB BSB: However, some boats from Tiberias landed near the place where the people had eaten the bread after the Lord had given thanks.
24 ULB जब भीड़ ने देखा, कि यहाँ न यीशु है, और न उसके चेले, तो वे भी छोटी-छोटी नावों पर चढ़ के यीशु को ढूँढ़ते हुए कफरनहूम को पहुँचे। BSB BSB: So when the crowd saw that neither Jesus nor His disciples were there, they got into the boats and went to Capernaum to look for Him.
25 ULB और झील के पार उससे मिलकर कहा, “हे रब्बी, तू यहाँ कब आया?” BSB BSB: When they found Him on the other side of the sea, they asked Him, “Rabbi, when did You get here?”
26 ULB यीशु ने उन्हें उत्तर दिया, “मैं तुम से सच-सच कहता हूँ, तुम मुझे इसलिए नहीं ढूँढ़ते हो कि तुम ने अचम्भित काम देखे, परन्तु इसलिए कि तुम रोटियाँ खाकर तृप्त हुए। BSB BSB: Jesus replied, “Truly, truly, I tell you, it is not because you saw these signs that you are looking for Me, but because you ate the loaves and had your fill.
27 ULB नाशवान भोजन के लिये परिश्रम न करो*, परन्तु उस भोजन के लिये जो अनन्त जीवन तक ठहरता है, जिसे मनुष्य का पुत्र तुम्हें देगा, क्योंकि पिता, अर्थात् परमेश्वर ने उसी पर छाप कर दी है।” BSB BSB: Do not work for food that perishes, but for food that endures to eternal life, which the Son of Man will give you. For on Him God the Father has placed His seal of approval.”
28 ULB उन्होंने उससे कहा, “परमेश्वर के कार्य करने के लिये हम क्या करें?” BSB BSB: Then they inquired, “What must we do to perform the works of God?”
29 ULB यीशु ने उन्हें उत्तर दिया, “परमेश्वर का कार्य यह है, कि तुम उस पर, जिसे उसने भेजा है, विश्वास करो।” BSB BSB: Jesus replied, “The work of God is this: to believe in the One He has sent.”
30 ULB तब उन्होंने उससे कहा, “फिर तू कौन सा चिन्ह दिखाता है कि हम उसे देखकर तुझ पर विश्वास करें? तू कौन सा काम दिखाता है? BSB BSB: So they asked Him, “What sign then will You perform, so that we may see it and believe You? What will You do?
31 ULB हमारे पूर्वजों ने जंगल में मन्ना खाया; जैसा लिखा है, ‘उसने उन्हें खाने के लिये स्वर्ग से रोटी दी’।” (भज. 78:24) BSB BSB: Our fathers ate the manna in the wilderness, as it is written: ‘He gave them bread from heaven to eat.’”
32 ULB यीशु ने उनसे कहा, “मैं तुम से सच-सच कहता हूँ कि मूसा ने तुम्हें वह रोटी स्वर्ग से न दी, परन्तु मेरा पिता तुम्हें सच्ची रोटी स्वर्ग से देता है। BSB BSB: Jesus said to them, “Truly, truly, I tell you, it was not Moses who gave you the bread from heaven, but it is My Father who gives you the true bread from heaven.
33 ULB क्योंकि परमेश्वर की रोटी वही है, जो स्वर्ग से उतरकर जगत को जीवन देती है।” BSB BSB: For the bread of God is He who comes down from heaven and gives life to the world.”
34 ULB तब उन्होंने उससे कहा, “हे स्वामी, यह रोटी हमें सर्वदा दिया कर।” BSB BSB: “Sir,” they said, “give us this bread at all times.”
35 ULB यीशु ने उनसे कहा, “जीवन की रोटी मैं हूँ*: जो मेरे पास आएगा वह कभी भूखा न होगा और जो मुझ पर विश्वास करेगा, वह कभी प्यासा न होगा। BSB BSB: Jesus answered, “I am the bread of life. Whoever comes to Me will never hunger, and whoever believes in Me will never thirst.
36 ULB परन्तु मैंने तुम से कहा, कि तुम ने मुझे देख भी लिया है, तो भी विश्वास नहीं करते। BSB BSB: But as I stated, you have seen Me and still you do not believe.
39 ULB और मेरे भेजनेवाले की इच्छा यह है कि जो कुछ उसने मुझे दिया है, उसमें से मैं कुछ न खोऊँ परन्तु उसे अन्तिम दिन फिर जिला उठाऊँ। BSB BSB: And this is the will of Him who sent Me, that I shall lose none of those He has given Me, but raise them up at the last day.
40 ULB क्योंकि मेरे पिता की इच्छा यह है, कि जो कोई पुत्र को देखे, और उस पर विश्वास करे, वह अनन्त जीवन पाए; और मैं उसे अन्तिम दिन फिर जिला उठाऊँगा।” BSB BSB: For it is My Father’s will that everyone who looks to the Son and believes in Him shall have eternal life, and I will raise him up at the last day.”
41 ULB तब यहूदी उस पर कुड़कुड़ाने लगे, इसलिए कि उसने कहा था, “जो रोटी स्वर्ग से उतरी, वह मैं हूँ।” BSB BSB: At this, the Jews began to grumble about Jesus because He had said, “I am the bread that came down from heaven.”
42 ULB और उन्होंने कहा, “क्या यह यूसुफ का पुत्र यीशु नहीं, जिसके माता-पिता को हम जानते हैं? तो वह क्यों कहता है कि मैं स्वर्ग से उतरा हूँ?” BSB BSB: They were asking, “Is this not Jesus, the son of Joseph, whose father and mother we know? How then can He say, ‘I have come down from heaven’?”
43 ULB यीशु ने उनको उत्तर दिया, “आपस में मत कुड़कुड़ाओ। BSB BSB: “Stop grumbling among yourselves,” Jesus replied.
44 ULB कोई मेरे पास नहीं आ सकता, जब तक पिता, जिसने मुझे भेजा है, उसे खींच न ले; और मैं उसको अन्तिम दिन फिर जिला उठाऊँगा। BSB BSB: “No one can come to Me unless the Father who sent Me draws him, and I will raise him up at the last day.
45 ULB भविष्यद्वक्ताओं के लेखों में यह लिखा है, ‘वे सब परमेश्वर की ओर से सिखाए हुए होंगे।’ जिस किसी ने पिता से सुना और सीखा है, वह मेरे पास आता है। (यशा. 54:13) BSB BSB: It is written in the Prophets: ‘And they will all be taught by God.’ Everyone who has heard the Father and learned from Him comes to Me—
46 ULB यह नहीं, कि किसी ने पिता को देखा है परन्तु जो परमेश्वर की ओर से है, केवल उसी ने पिता को देखा है। BSB BSB: not that anyone has seen the Father except the One who is from God; only He has seen the Father.
47 ULB मैं तुम से सच-सच कहता हूँ, कि जो कोई विश्वास करता है, अनन्त जीवन उसी का है। BSB BSB: Truly, truly, I tell you, he who believes has eternal life.
48 ULB जीवन की रोटी मैं हूँ। BSB BSB: I am the bread of life.
49 ULB तुम्हारे पूर्वजों ने जंगल में मन्ना खाया और मर गए। BSB BSB: Your fathers ate the manna in the wilderness, yet they died.
50 ULB यह वह रोटी है जो स्वर्ग से उतरती है ताकि मनुष्य उसमें से खाए और न मरे। BSB BSB: This is the bread that comes down from heaven, so that anyone may eat of it and not die.
51 ULB जीवन की रोटी जो स्वर्ग से उतरी मैं हूँ। यदि कोई इस रोटी में से खाए, तो सर्वदा जीवित रहेगा; और जो रोटी मैं जगत के जीवन के लिये दूँगा, वह मेरा माँस है।” BSB BSB: I am the living bread that came down from heaven. If anyone eats of this bread, he will live forever. And this bread, which I will give for the life of the world, is My flesh.”
52 ULB इस पर यहूदी यह कहकर आपस में झगड़ने लगे, “यह मनुष्य कैसे हमें अपना माँस खाने को दे सकता है?” BSB BSB: At this, the Jews began to argue among themselves, “How can this man give us His flesh to eat?”
53 ULB यीशु ने उनसे कहा, “मैं तुम से सच-सच कहता हूँ जब तक मनुष्य के पुत्र का माँस न खाओ, और उसका लहू न पीओ, तुम में जीवन नहीं। BSB BSB: So Jesus said to them, “Truly, truly, I tell you, unless you eat the flesh and drink the blood of the Son of Man, you have no life in you.
54 ULB जो मेरा माँस खाता, और मेरा लहू पीता हैं, अनन्त जीवन उसी का है, और मैं अन्तिम दिन फिर उसे जिला उठाऊँगा। BSB BSB: Whoever eats My flesh and drinks My blood has eternal life, and I will raise him up at the last day.
55 ULB क्योंकि मेरा माँस वास्तव में खाने की वस्तु है और मेरा लहू वास्तव में पीने की वस्तु है। BSB BSB: For My flesh is real food, and My blood is real drink.
56 ULB जो मेरा माँस खाता और मेरा लहू पीता है, वह मुझ में स्थिर बना रहता है*, और मैं उसमें। BSB BSB: Whoever eats My flesh and drinks My blood remains in Me, and I in him.
57 ULB जैसा जीविते पिता ने मुझे भेजा और मैं पिता के कारण जीवित हूँ वैसा ही वह भी जो मुझे खाएगा मेरे कारण जीवित रहेगा। BSB BSB: Just as the living Father sent Me and I live because of the Father, so also the one who feeds on Me will live because of Me.
58 ULB जो रोटी स्वर्ग से उतरी यही है, पूर्वजों के समान नहीं कि खाया, और मर गए; जो कोई यह रोटी खाएगा, वह सर्वदा जीवित रहेगा।” BSB BSB: This is the bread that came down from heaven. Unlike your fathers, who ate the manna and died, the one who eats this bread will live forever.”
60 ULB इसलिए उसके चेलों में से बहुतों ने यह सुनकर कहा, “यह तो कठोर शिक्षा है; इसे कौन मान सकता है?” BSB BSB: On hearing it, many of His disciples said, “This is a difficult teaching. Who can accept it?”
61 ULB यीशु ने अपने मन में यह जानकर कि मेरे चेले आपस में इस बात पर कुड़कुड़ाते हैं, उनसे पूछा, “क्या इस बात से तुम्हें ठोकर लगती है? BSB BSB: Aware that His disciples were grumbling about this teaching, Jesus asked them, “Does this offend you?
62 ULB और यदि तुम मनुष्य के पुत्र को जहाँ वह पहले था, वहाँ ऊपर जाते देखोगे, तो क्या होगा? (भज. 47:5) BSB BSB: Then what will happen if you see the Son of Man ascend to where He was before?
63 ULB आत्मा तो जीवनदायक है, शरीर से कुछ लाभ नहीं। जो बातें मैंने तुम से कहीं हैं वे आत्मा है, और जीवन भी हैं। BSB BSB: The Spirit gives life; the flesh profits nothing. The words I have spoken to you are spirit and they are life.
64 ULB परन्तु तुम में से कितने ऐसे हैं जो विश्वास नहीं करते।” क्योंकि यीशु तो पहले ही से जानता था कि जो विश्वास नहीं करते, वे कौन हैं; और कौन मुझे पकड़वाएगा। BSB BSB: However, there are some of you who do not believe.” (For Jesus had known from the beginning which of them did not believe and who would betray Him.)
65 ULB और उसने कहा, “इसलिए मैंने तुम से कहा था कि जब तक किसी को पिता की ओर से यह वरदान न दिया जाए तब तक वह मेरे पास नहीं आ सकता।” BSB BSB: Then Jesus said, “This is why I told you that no one can come to Me unless the Father has granted it to him.”
67 ULB तब यीशु ने उन बारहों से कहा, “क्या तुम भी चले जाना चाहते हो?” BSB BSB: So Jesus asked the Twelve, “Do you want to leave too?”
68 ULB शमौन पतरस ने उसको उत्तर दिया, “हे प्रभु, हम किस के पास जाएँ? अनन्त जीवन की बातें तो तेरे ही पास हैं। BSB BSB: Simon Peter replied, “Lord, to whom would we go? You have the words of eternal life.
69 ULB और हमने विश्वास किया, और जान गए हैं, कि परमेश्वर का पवित्र जन तू ही है।” BSB BSB: We believe and know that You are the Holy One of God.”
70 ULB यीशु ने उन्हें उत्तर दिया, “क्या मैंने तुम बारहों को नहीं चुन लिया? तो भी तुम में से एक व्यक्ति शैतान है।” BSB BSB: Jesus answered them, “Have I not chosen you, the Twelve? Yet one of you is a devil!”
71 ULB यह उसने शमौन इस्करियोती के पुत्र यहूदा के विषय में कहा, क्योंकि यही जो उन बारहों में से था, उसे पकड़वाने को था। BSB BSB: He was speaking about Judas, the son of Simon Iscariot. For although Judas was one of the Twelve, he was later to betray Jesus.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.