2 ULB सब्त के दिन वह आराधनालय में उपदेश करने लगा; और बहुत लोग सुनकर चकित हुए और कहने लगे, “इसको ये बातें कहाँ से आ गई? और यह कौन सा ज्ञान है जो उसको दिया गया है? और कैसे सामर्थ्य के काम इसके हाथों से प्रगट होते हैं? BSB BSB: When the Sabbath came, He began to teach in the synagogue, and many who heard Him were astonished. “Where did this man get these ideas?” they asked. “What is this wisdom He has been given? And how can He perform such miracles?
4 ULB यीशु ने उनसे कहा, “भविष्यद्वक्ता का अपने देश और अपने कुटुम्ब और अपने घर को छोड़ और कहीं भी निरादर नहीं होता।” BSB BSB: Then Jesus said to them, “Only in his hometown, among his relatives, and in his own household is a prophet without honor.”
5 ULB और वह वहाँ कोई सामर्थ्य का काम न कर सका, केवल थोड़े बीमारों पर हाथ रखकर उन्हें चंगा किया। BSB BSB: So He could not perform any miracles there, except to lay His hands on a few of the sick and heal them.
6 ULB और उसने उनके अविश्वास पर आश्चर्य किया और चारों ओर से गाँवों में उपदेश करता फिरा। BSB BSB: And He was amazed at their unbelief. And He went around from village to village, teaching the people.
7 ULB और वह बारहों को अपने पास बुलाकर उन्हें दो-दो करके भेजने लगा; और उन्हें अशुद्ध आत्माओं पर अधिकार दिया। BSB BSB: Then Jesus called the Twelve to Him and began to send them out two by two, giving them authority over unclean spirits.
8 ULB और उसने उन्हें आज्ञा दी, कि “मार्ग के लिये लाठी छोड़ और कुछ न लो; न तो रोटी, न झोली, न पटुके में पैसे। BSB BSB: He instructed them to take nothing but a staff for the journey—no bread, no bag, no money in their belts—
9 ULB परन्तु जूतियाँ पहनो और दो-दो कुर्ते न पहनो।” BSB BSB: and to wear sandals, but not a second tunic.
10 ULB और उसने उनसे कहा, “जहाँ कहीं तुम किसी घर में उतरो, तो जब तक वहाँ से विदा न हो, तब तक उसी घर में ठहरे रहो। BSB BSB: And He told them, “When you enter a house, stay there until you leave that area.
11 ULB जिस स्थान के लोग तुम्हें ग्रहण न करें, और तुम्हारी न सुनें, वहाँ से चलते ही अपने तलवों की धूल झाड़ डालो, कि उन पर गवाही हो।” BSB BSB: If anyone will not welcome you or listen to you, shake the dust off your feet when you leave that place, as a testimony against them.”
12 ULB और उन्होंने जाकर प्रचार किया, कि मन फिराओ, BSB BSB: So they set out and preached that the people should repent.
13 ULB और बहुत सी दुष्टात्माओं को निकाला, और बहुत बीमारों पर तेल मलकर* उन्हें चंगा किया। BSB BSB: They also drove out many demons and healed many of the sick, anointing them with oil.
14 ULB और हेरोदेस राजा ने उसकी चर्चा सुनी, क्योंकि उसका नाम फैल गया था, और उसने कहा, कि “यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाला मरे हुओं में से जी उठा है, इसलिए उससे ये सामर्थ्य के काम प्रगट होते हैं।” BSB BSB: Now King Herod heard about this, for Jesus’ name had become well known, and people were saying, “John the Baptist has risen from the dead! That is why miraculous powers are at work in him.”
15 ULB और औरों ने कहा, “यह एलिय्याह है*”, परन्तु औरों ने कहा, “भविष्यद्वक्ता या भविष्यद्वक्ताओं में से किसी एक के समान है।” BSB BSB: Others were saying, “He is Elijah,” and still others, “He is a prophet, like one of the prophets of old.”
16 ULB हेरोदेस ने यह सुन कर कहा, “जिस यूहन्ना का सिर मैंने कटवाया था, वही जी उठा है।” BSB BSB: But when Herod heard this, he said, “John, whom I beheaded, has risen from the dead!”
17 ULB क्योंकि हेरोदेस ने आप अपने भाई फिलिप्पुस की पत्नी हेरोदियास के कारण, जिससे उसने विवाह किया था, लोगों को भेजकर यूहन्ना को पकड़वाकर बन्दीगृह में डाल दिया था। BSB BSB: For Herod himself had ordered that John be arrested and bound and imprisoned, on account of his brother Philip’s wife Herodias, whom Herod had married.
18 ULB क्योंकि यूहन्ना ने हेरोदेस से कहा था, “अपने भाई की पत्नी को रखना तुझे उचित नहीं।” (लैव्य. 18:16, लैव्य. 20:21) BSB BSB: For John had been telling Herod, “It is not lawful for you to have your brother’s wife!”
19 ULB इसलिए हेरोदियास उससे बैर रखती थी और यह चाहती थी, कि उसे मरवा डाले, परन्तु ऐसा न हो सका, BSB BSB: So Herodias held a grudge against John and wanted to kill him. But she had been unable,
20 ULB क्योंकि हेरोदेस यूहन्ना को धर्मी और पवित्र पुरुष जानकर उससे डरता था, और उसे बचाए रखता था, और उसकी सुनकर बहुत घबराता था, पर आनन्द से सुनता था। BSB BSB: because Herod feared John and protected him, knowing that he was a righteous and holy man. When he heard John’s words, he was greatly perplexed; yet he listened to him gladly.
21 ULB और ठीक अवसर पर जब हेरोदेस ने अपने जन्मदिन में अपने प्रधानों और सेनापतियों, और गलील के बड़े लोगों के लिये भोज किया। BSB BSB: On Herod’s birthday, her opportunity arose. Herod held a banquet for his nobles and military commanders and the leading men of Galilee.
22 ULB और उसी हेरोदियास की बेटी भीतर आई, और नाचकर हेरोदेस को और उसके साथ बैठनेवालों को प्रसन्न किया; तब राजा ने लड़की से कहा, “तू जो चाहे मुझसे माँग मैं तुझे दूँगा।” BSB BSB: When the daughter of Herodias came and danced, she pleased Herod and his guests, and the king said to the girl, “Ask me for whatever you wish, and I will give it to you.”
23 ULB और उसने शपथ खाई, “मैं अपने आधे राज्य तक जो कुछ तू मुझसे माँगेगी मैं तुझे दूँगा।” (एस्ते. 5:3,6, एस्ते. 7:2) BSB BSB: And he swore to her, “Whatever you ask of me, I will give you, up to half my kingdom!”
24 ULB उसने बाहर जाकर अपनी माता से पूछा, “मैं क्या माँगूँ?” वह बोली, “यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाले का सिर।” BSB BSB: Then she went out and asked her mother, “What should I request?” And her mother answered, “The head of John the Baptist.”
25 ULB वह तुरन्त राजा के पास भीतर आई, और उससे विनती की, “मैं चाहती हूँ, कि तू अभी यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाले का सिर एक थाल में मुझे मँगवा दे।” BSB BSB: At once the girl hurried back to the king with her request: “I want you to give me the head of John the Baptist on a platter immediately.”
26 ULB तब राजा बहुत उदास हुआ, परन्तु अपनी शपथ के कारण और साथ बैठनेवालों के कारण उसे टालना न चाहा। BSB BSB: The king was consumed with sorrow, but because of his oaths and his guests, he did not want to refuse her.
27 ULB और राजा ने तुरन्त एक सिपाही को आज्ञा देकर भेजा, कि उसका सिर काट लाए। BSB BSB: So without delay, the king commanded that John’s head be brought in. He sent an executioner, who went and beheaded him in the prison.
28 ULB उसने जेलखाने में जाकर उसका सिर काटा, और एक थाल में रखकर लाया और लड़की को दिया, और लड़की ने अपनी माँ को दिया। BSB BSB: The man brought John’s head on a platter and presented it to the girl, who gave it to her mother.
29 ULB यह सुनकर उसके चेले आए, और उसके शव को उठाकर कब्र में रखा। BSB BSB: When John’s disciples heard about this, they came and took his body and placed it in a tomb.
30 ULB प्रेरितों ने यीशु के पास इकट्ठे होकर, जो कुछ उन्होंने किया, और सिखाया था, सब उसको बता दिया। BSB BSB: Meanwhile, the apostles gathered around Jesus and brought Him news of all they had done and taught.
31 ULB उसने उनसे कहा, “तुम आप अलग किसी एकान्त स्थान में आकर थोड़ा विश्राम करो।” क्योंकि बहुत लोग आते जाते थे, और उन्हें खाने का अवसर भी नहीं मिलता था। BSB BSB: And He said to them, “Come with Me privately to a solitary place, and let us rest for a while.” For many people were coming and going, and they did not even have time to eat.
32 ULB इसलिए वे नाव पर चढ़कर, सुनसान जगह में अलग चले गए। BSB BSB: So they went away in a boat by themselves to a solitary place.
33 ULB और बहुतों ने उन्हें जाते देखकर पहचान लिया, और सब नगरों से इकट्ठे होकर वहाँ पैदल दौड़े और उनसे पहले जा पहुँचे। BSB BSB: But many people saw them leaving and recognized them. They ran together on foot from all the towns and arrived before them.
34 ULB उसने उतर कर बड़ी भीड़ देखी, और उन पर तरस खाया, क्योंकि वे उन भेड़ों के समान थे, जिनका कोई रखवाला न हो; और वह उन्हें बहुत सी बातें सिखाने लगा। (2 इति. 18:16, 1 राजा. 22:17) BSB BSB: When Jesus stepped ashore and saw a large crowd, He had compassion on them, because they were like sheep without a shepherd. And He began to teach them many things.
35 ULB जब दिन बहुत ढल गया, तो उसके चेले उसके पास आकर कहने लगे, “यह सुनसान जगह है, और दिन बहुत ढल गया है। BSB BSB: By now the hour was already late. So the disciples came to Jesus and said, “This is a desolate place, and the hour is already late.
36 ULB उन्हें विदा कर, कि चारों ओर के गाँवों और बस्तियों में जाकर, अपने लिये कुछ खाने को मोल लें।” BSB BSB: Dismiss the crowd so they can go to the surrounding countryside and villages and buy themselves something to eat.”
37 ULB उसने उन्हें उत्तर दिया, “तुम ही उन्हें खाने को दो।” उन्होंने उससे कहा, “क्या हम सौ दीनार की रोटियाँ मोल लें, और उन्हें खिलाएँ?” BSB BSB: But Jesus told them, “You give them something to eat.” They asked Him, “Should we go out and spend two hundred denarii to give all of them bread to eat?”
38 ULB उसने उनसे कहा, “जाकर देखो तुम्हारे पास कितनी रोटियाँ हैं?” उन्होंने मालूम करके कहा, “पाँच रोटी और दो मछली भी।” BSB BSB: “Go and see how many loaves you have,” He told them. And after checking, they said, “Five—and two fish.”
39 ULB तब उसने उन्हें आज्ञा दी, कि सब को हरी घास पर समूह में बैठा दो। BSB BSB: Then Jesus directed them to have the people sit in groups on the green grass.
40 ULB वे सौ-सौ और पचास-पचास करके समूह में बैठ गए। BSB BSB: So they sat down in groups of hundreds and fifties.
41 ULB और उसने उन पाँच रोटियों को और दो मछलियों को लिया, और स्वर्ग की ओर देखकर धन्यवाद किया और रोटियाँ तोड़-तोड़ कर चेलों को देता गया, कि वे लोगों को परोसें, और वे दो मछलियाँ भी उन सब में बाँट दीं। BSB BSB: Taking the five loaves and the two fish and looking up to heaven, Jesus spoke a blessing and broke the loaves. Then He gave them to His disciples to set before the people. And He divided the two fish among them all.
42 ULB और सब खाकर तृप्त हो गए, BSB BSB: They all ate and were satisfied,
43 ULB और उन्होंने टुकड़ों से बारह टोकरियाँ भर कर उठाई, और कुछ मछलियों से भी। BSB BSB: and the disciples picked up twelve basketfuls of broken pieces of bread and fish.
44 ULB जिन्होंने रोटियाँ खाई, वे पाँच हजार पुरुष थे। BSB BSB: And there were five thousand men who had eaten the loaves.
46 ULB और उन्हें विदा करके पहाड़ पर प्रार्थना करने को गया। BSB BSB: After bidding them farewell, He went up on the mountain to pray.
47 ULB और जब सांझ हुई, तो नाव झील के बीच में थी, और वह अकेला भूमि पर था। BSB BSB: When evening came, the boat was in the middle of the sea, and Jesus was alone on land.
48 ULB और जब उसने देखा, कि वे खेते-खेते घबरा गए हैं, क्योंकि हवा उनके विरुद्ध थी, तो रात के चौथे पहर के निकट वह झील पर चलते हुए उनके पास आया; और उनसे आगे निकल जाना चाहता था। BSB BSB: He could see that the disciples were straining to row, because the wind was against them. About the fourth watch of the night, Jesus went out to them, walking on the sea. He intended to pass by them,
49 ULB परन्तु उन्होंने उसे झील पर चलते देखकर समझा, कि भूत है, और चिल्ला उठे, BSB BSB: but when they saw Him walking on the sea, they cried out, thinking He was a ghost—
50 ULB क्योंकि सब उसे देखकर घबरा गए थे। पर उसने तुरन्त उनसे बातें की और कहा, “धैर्य रखो: मैं हूँ; डरो मत।” BSB BSB: for they all saw Him and were terrified. But Jesus spoke up at once: “Take courage! It is I. Do not be afraid.”
51 ULB तब वह उनके पास नाव पर आया, और हवा थम गई: वे बहुत ही आश्चर्य करने लगे। BSB BSB: Then He climbed into the boat with them, and the wind died down. And the disciples were utterly astounded,
52 ULB क्योंकि वे उन रोटियों के विषय में न समझे थे परन्तु उनके मन कठोर हो गए थे। BSB BSB: for they had not understood about the loaves, but their hearts had been hardened.
53 ULB और वे पार उतरकर गन्नेसरत में पहुँचे, और नाव घाट पर लगाई। BSB BSB: When they had crossed over, they landed at Gennesaret and moored the boat.
54 ULB और जब वे नाव पर से उतरे, तो लोग तुरन्त उसको पहचान कर, BSB BSB: As soon as they got out of the boat, the people recognized Jesus
55 ULB आस-पास के सारे देश में दौड़े, और बीमारों को खाटों पर डालकर, जहाँ-जहाँ समाचार पाया कि वह है, वहाँ-वहाँ लिए फिरे। BSB BSB: and ran through that whole region, carrying the sick on mats to wherever they heard He was.
56 ULB और जहाँ कहीं वह गाँवों, नगरों, या बस्तियों में जाता था, तो लोग बीमारों को बाजारों में रखकर उससे विनती करते थे, कि वह उन्हें अपने वस्त्र के आँचल ही को छू लेने दे: और जितने उसे छूते थे, सब चंगे हो जाते थे। BSB BSB: And wherever He went—villages and towns and countrysides—they laid the sick in the marketplaces and begged Him just to let them touch the fringe of His cloak. And all who touched Him were healed.