2 ULB और उन्होंने उसके कई चेलों को अशुद्ध अर्थात् बिना हाथ धोए रोटी खाते देखा। BSB BSB: and they saw some of His disciples eating with hands that were defiled—that is, unwashed.
3 ULB (क्योंकि फरीसी और सब यहूदी, प्राचीन परम्परा का पालन करते है और जब तक भली भाँति हाथ नहीं धो लेते तब तक नहीं खाते; BSB BSB: Now in holding to the tradition of the elders, the Pharisees and all the Jews do not eat until they wash their hands ceremonially.
4 ULB और बाजार से आकर, जब तक स्नान नहीं कर लेते, तब तक नहीं खाते; और बहुत सी अन्य बातें हैं, जो उनके पास मानने के लिये पहुँचाई गई हैं, जैसे कटोरों, और लोटों, और तांबे के बरतनों को धोना-माँजना।) BSB BSB: And on returning from the market, they do not eat unless they wash. And there are many other traditions for them to observe, including the washing of cups, pitchers, kettles, and couches for dining.
5 ULB इसलिए उन फरीसियों और शास्त्रियों ने उससे पूछा, “तेरे चेले क्यों पूर्वजों की परम्पराओं पर नहीं चलते, और बिना हाथ धोए रोटी खाते हैं?” BSB BSB: So the Pharisees and scribes questioned Jesus: “Why do Your disciples not walk according to the tradition of the elders? Instead, they eat with defiled hands.”
6 ULB उसने उनसे कहा, “यशायाह ने तुम कपटियों के विषय में बहुत ठीक भविष्यद्वाणी की; जैसा लिखा है: ‘ये लोग होंठों से तो मेरा आदर करते हैं, पर उनका मन मुझसे दूर रहता है। (यशा. 29:13) BSB BSB: Jesus answered them, “Isaiah prophesied correctly about you hypocrites, as it is written: ‘These people honor Me with their lips, but their hearts are far from Me.
7 ULB और ये व्यर्थ मेरी उपासना करते हैं, क्योंकि मनुष्यों की आज्ञाओं को धर्मोपदेश करके सिखाते हैं।’ (यशा. 29:13) BSB BSB: They worship Me in vain; they teach as doctrine the precepts of men.’
8 ULB क्योंकि तुम परमेश्वर की आज्ञा को टालकर मनुष्यों की रीतियों को मानते हो।” BSB BSB: You have disregarded the commandment of God to keep the tradition of men.”
10 ULB क्योंकि मूसा ने कहा है, ‘अपने पिता और अपनी माता का आदर कर;’ और ‘जो कोई पिता या माता को बुरा कहे, वह अवश्य मार डाला जाए।’ (निर्ग. 20:12, व्य. 5:16) BSB BSB: For Moses said, ‘Honor your father and your mother’ and ‘Anyone who curses his father or mother must be put to death.’
11 ULB परन्तु तुम कहते हो कि यदि कोई अपने पिता या माता से कहे, ‘जो कुछ तुझे मुझसे लाभ पहुँच सकता था, वह कुरबान* अर्थात् संकल्प हो चुका।’ BSB BSB: But you say that if a man says to his father or mother, ‘Whatever you would have received from me is Corban’ (that is, a gift devoted to God),
12 ULB तो तुम उसको उसके पिता या उसकी माता की कुछ सेवा करने नहीं देते। BSB BSB: he is no longer permitted to do anything for his father or mother.
13 ULB इस प्रकार तुम अपनी रीतियों से, जिन्हें तुम ने ठहराया है, परमेश्वर का वचन टाल देते हो; और ऐसे-ऐसे बहुत से काम करते हो।” BSB BSB: Thus you nullify the word of God by the tradition you have handed down. And you do so in many such matters.”
15 ULB ऐसी तो कोई वस्तु नहीं जो मनुष्य में बाहर से समाकर उसे अशुद्ध करे; परन्तु जो वस्तुएँ मनुष्य के भीतर से निकलती हैं, वे ही उसे अशुद्ध करती हैं। BSB BSB: Nothing that enters a man from the outside can defile him; but the things that come out of a man, these are what defile him.”
16 ULB यदि किसी के सुनने के कान हों तो सुन ले।” BSB BSB: Not in the BSB
17 ULB जब वह भीड़ के पास से घर में गया, तो उसके चेलों ने इस दृष्टान्त के विषय में उससे पूछा। BSB BSB: After Jesus had left the crowd and gone into the house, His disciples inquired about the parable.
19 ULB क्योंकि वह उसके मन में नहीं, परन्तु पेट में जाती है, और शौच में निकल जाती है?” यह कहकर उसने सब भोजन वस्तुओं को शुद्ध ठहराया। BSB BSB: because it does not enter his heart, but it goes into the stomach and then is eliminated.” (Thus all foods are clean.)
20 ULB फिर उसने कहा, “जो मनुष्य में से निकलता है, वही मनुष्य को अशुद्ध करता है। BSB BSB: He continued: “What comes out of a man, that is what defiles him.
21 ULB क्योंकि भीतर से, अर्थात् मनुष्य के मन से, बुरे-बुरे विचार, व्यभिचार, चोरी, हत्या, परस्त्रीगमन, BSB BSB: For from within the hearts of men come evil thoughts, sexual immorality, theft, murder, adultery,
22 ULB लोभ, दुष्टता, छल, लुचपन, कुदृष्टि, निन्दा, अभिमान, और मूर्खता निकलती हैं। BSB BSB: greed, wickedness, deceit, debauchery, envy, slander, arrogance, and foolishness.
23 ULB ये सब बुरी बातें भीतर ही से निकलती हैं और मनुष्य को अशुद्ध करती हैं।” BSB BSB: All these evils come from within, and these are what defile a man.”
24 ULB फिर वह वहाँ से उठकर सूर और सैदा के देशों में आया; और एक घर में गया, और चाहता था, कि कोई न जाने; परन्तु वह छिप न सका। BSB BSB: Jesus left that place and went to the region of Tyre. Not wanting anyone to know He was there, He entered a house, but was unable to escape their notice.
25 ULB और तुरन्त एक स्त्री जिसकी छोटी बेटी में अशुद्ध आत्मा थी, उसकी चर्चा सुन कर आई, और उसके पाँवों पर गिरी। BSB BSB: Instead, a woman whose little daughter had an unclean spirit soon heard about Jesus, and she came and fell at His feet.
26 ULB यह यूनानी और सुरूफिनिकी जाति की थी; और उसने उससे विनती की, कि मेरी बेटी में से दुष्टात्मा निकाल दे। BSB BSB: Now she was a Greek woman of Syrophoenician origin, and she kept asking Jesus to drive the demon out of her daughter.
28 ULB उसने उसको उत्तर दिया; “सच है प्रभु; फिर भी कुत्ते भी तो मेज के नीचे बालकों की रोटी के चूर चार खा लेते हैं।” BSB BSB: “Yes, Lord,” she replied, “even the dogs under the table eat the children’s crumbs.”
30 ULB और उसने अपने घर आकर देखा कि लड़की खाट पर पड़ी है, और दुष्टात्मा निकल गई है। BSB BSB: And she went home and found her child lying on the bed, and the demon was gone.
31 ULB फिर वह सूर और सैदा के देशों से निकलकर दिकापुलिस देश से होता हुआ गलील की झील पर पहुँचा। BSB BSB: Then Jesus left the region of Tyre and went through Sidon to the Sea of Galilee and into the region of the Decapolis.
32 ULB और लोगों ने एक बहरे को जो हक्ला भी था, उसके पास लाकर उससे विनती की, कि अपना हाथ उस पर रखे। BSB BSB: Some people brought to Him a man who was deaf and hardly able to speak, and they begged Jesus to place His hand on him.
33 ULB तब वह उसको भीड़ से अलग ले गया, और अपनी उँगलियाँ उसके कानों में डाली, और थूककर उसकी जीभ को छुआ। BSB BSB: So Jesus took him aside privately, away from the crowd, and put His fingers into the man’s ears. Then He spit and touched the man’s tongue.
34 ULB और स्वर्ग की ओर देखकर आह भरी, और उससे कहा, “इप्फत्तह*!” अर्थात् “खुल जा!” BSB BSB: And looking up to heaven, He sighed deeply and said to him, “Ephphatha!” (which means, “Be opened!”).
35 ULB और उसके कान खुल गए, और उसकी जीभ की गाँठ भी खुल गई, और वह साफ-साफ बोलने लगा। BSB BSB: Immediately the man’s ears were opened and his tongue was released, and he began to speak plainly.
36 ULB तब उसने उन्हें चेतावनी दी कि किसी से न कहना; परन्तु जितना उसने उन्हें चिताया उतना ही वे और प्रचार करने लगे। BSB BSB: Jesus ordered them not to tell anyone. But the more He ordered them, the more widely they proclaimed it.
37 ULB और वे बहुत ही आश्चर्य में होकर कहने लगे, “उसने जो कुछ किया सब अच्छा किया है; वह बहरों को सुनने की, और गूँगों को बोलने की शक्ति देता है।” BSB BSB: The people were utterly astonished and said, “He has done all things well! He makes even the deaf hear and the mute speak!”