1 ULB हाय उन पर, जो बिछौनों पर पड़े हुए बुराइयों की कल्पना करते और दुष्ट कर्म की इच्छा करते हैं, और बलवन्त होने के कारण भोर को दिन निकलते ही वे उसको पूरा करते हैं। BSB BSB: Woe to those who devise iniquity and plot evil on their beds! At morning’s light they accomplish it because the power is in their hands.
2 ULB वे खेतों का लालच करके उन्हें छीन लेते हैं, और घरों का लालच करके उन्हें भी ले लेते हैं; और उसके घराने समेत पुरुष पर, और उसके निज भाग समेत किसी पुरुष पर अंधेर और अत्याचार करते हैं। BSB BSB: They covet fields and seize them; they take away houses. They deprive a man of his home, a fellow man of his inheritance.
3 ULB इस कारण, यहोवा यह कहता है, मैं इस कुल पर ऐसी विपत्ति डालने पर हूँ, जिसके नीचे से तुम अपनी गर्दन हटा न सकोगे; न अपने सिर ऊँचे किए हुए चल सकोगे; क्योंकि वह विपत्ति का समय होगा। BSB BSB: Therefore this is what the LORD says: “I am planning against this nation a disaster from which you cannot free your necks. Then you will not walk so proudly, for it will be a time of calamity.
4 ULB उस समय यह अत्यन्त शोक का गीत दृष्टान्त की रीति पर गाया जाएगा: “हमारा तो सर्वनाश हो गया; वह मेरे लोगों के भाग को बिगाड़ता है; हाय, वह उसे मुझसे कितनी दूर कर देता है! वह हमारे खेत बलवा करनेवाले को दे देता है।” BSB BSB: In that day they will take up a proverb against you and taunt you with this bitter lamentation: ‘We are utterly ruined! He has changed the portion of my people. How He has removed it from me! He has allotted our fields to traitors.’”
5 ULB इस कारण तेरा ऐसा कोई न होगा, जो यहोवा की मण्डली में चिट्ठी डालकर नापने की डोरी डाले। BSB BSB: Therefore, you will have no one in the assembly of the LORD to divide the land by lot.
6 ULB बकवासी कहा करते हैं, “बकवास न करो। इन बातों के लिये न कहा करो!” ऐसे लोगों में से अपमान न मिटेगा। BSB BSB: “Do not preach,” they preach. “Do not preach these things; disgrace will not overtake us.”
7 ULB हे याकूब के घराने, क्या यह कहा जाए कि यहोवा का आत्मा अधीर हो गया है? क्या ये काम उसी के किए हुए हैं? क्या मेरे वचनों से उसका भला नहीं होता जो सिधाई से चलता है? BSB BSB: Should it be said, O house of Jacob, “Is the Spirit of the LORD impatient? Are these the things He does?” Do not My words bring good to him who walks uprightly?
8 ULB परन्तु कल की बात है कि मेरी प्रजा शत्रु बनकर मेरे विरुद्ध उठी है; तुम शान्त और भोले-भाले राहियों के तन पर से वस्त्र छीन लेते हो जो लड़ाई का विचार न करके निधड़क चले जाते हैं। BSB BSB: But of late My people have risen up like an enemy: You strip off the splendid robe from unsuspecting passersby like men returning from battle.
9 ULB मेरी प्रजा की स्त्रियों को तुम उनके सुखधामों से निकाल देते हो*; और उनके नन्हें बच्चों से तुम मेरी दी हुई उत्तम वस्तुएँ सर्वदा के लिये छीन लेते हो। BSB BSB: You drive the women of My people from their pleasant homes. You take away My blessing from their children forever.
10 ULB उठो, चले जाओ! क्योंकि यह तुम्हारा विश्रामस्थान नहीं है; इसका कारण वह अशुद्धता है जो कठिन दुःख के साथ तुम्हारा नाश करेगी। BSB BSB: Arise and depart, for this is not your place of rest, because its defilement brings destruction—a grievous destruction!
11 ULB यदि कोई झूठी आत्मा में चलता हुआ झूठी और व्यर्थ बातें कहे और कहे कि मैं तुम्हें नित्य दाखमधु और मदिरा के लिये प्रचार सुनाता रहूँगा, तो वही इन लोगों का भविष्यद्वक्ता ठहरेगा। BSB BSB: If a man of wind were to come and say falsely, “I will preach to you of wine and strong drink,” he would be just the preacher for this people!
12 ULB हे याकूब, मैं निश्चय तुम सभी को इकट्ठा करूँगा; मैं इस्राएल के बचे हुओं को निश्चय इकट्ठा करूँगा; और बोस्रा की भेड़-बकरियों के समान एक संग रखूँगा। उस झुण्ड के समान जो अच्छी चराई में हो, वे मनुष्यों की बहुतायत के मारे कोलाहल मचाएँगे। BSB BSB: I will surely gather all of you, O Jacob; I will collect the remnant of Israel. I will bring them together like sheep in a pen, like a flock in the midst of its pasture—a noisy throng.
13 ULB उनके आगे-आगे बाड़े का तोड़नेवाला गया है, इसलिए वे भी उसे तोड़ रहे हैं, और फाटक से होकर निकले जा रहे हैं; उनका राजा उनके आगे-आगे गया अर्थात् यहोवा उनका सरदार और अगुआ है। BSB BSB: One who breaks open the way will go up before them; they will break through the gate, and go out by it. Their King will pass through before them, the LORD as their leader.