1 ULB मैंने कहा: हे याकूब के प्रधानों, हे इस्राएल के घराने के न्यायियों, सुनो! क्या न्याय का भेद जानना तुम्हारा काम नहीं? BSB BSB: Then I said: “Hear now, O leaders of Jacob, you rulers of the house of Israel. Should you not know justice?
2 ULB तुम तो भलाई से बैर, और बुराई से प्रीति रखते हो*, मानो, तुम, लोगों पर से उनकी खाल उधेड़ लेते, और उनकी हड्डियों पर से उनका माँस नोच लेते हो; BSB BSB: You hate good and love evil. You tear the skin from my people and strip the flesh from their bones.
3 ULB वरन् तुम मेरे लोगों का माँस खा भी लेते, और उनकी खाल उधेड़ते हो; तुम उनकी हड्डियों को हाँड़ी में पकाने के लिये तोड़ डालते और उनका माँस हंडे में पकाने के लिये टुकड़े-टुकड़े करते हो। BSB BSB: You eat the flesh of my people after stripping off their skin and breaking their bones. You chop them up like flesh for the cooking pot, like meat in a cauldron.”
4 ULB वे उस समय यहोवा की दुहाई देंगे, परन्तु वह उनकी न सुनेगा, वरन् उस समय वह उनके बुरे कामों के कारण उनसे मुँह मोड़ लेगा। BSB BSB: Then they will cry out to the LORD, but He will not answer them. At that time He will hide His face from them because of the evil they have done.
5 ULB यहोवा का यह वचन है कि जो भविष्यद्वक्ता मेरी प्रजा को भटका देते हैं, और जब उन्हें खाने को मिलता है तब “शान्ति-शान्ति,” पुकारते हैं, और यदि कोई उनके मुँह में कुछ न दे, तो उसके विरुद्ध युद्ध करने को तैयार हो जाते हैं। BSB BSB: This is what the LORD says: “As for the prophets who lead My people astray, who proclaim peace while they chew with their teeth, but declare war against one who puts nothing in their mouths:
6 ULB इस कारण तुम पर ऐसी रात आएगी, कि तुम को दर्शन न मिलेगा, और तुम ऐसे अंधकार में पड़ोगे कि भावी न कह सकोगे। भविष्यद्वक्ताओं के लिये सूर्य अस्त होगा, और दिन रहते उन पर अंधियारा छा जाएगा। BSB BSB: Therefore night will come over you without visions, and darkness without divination. The sun will set on these prophets, and the daylight will turn black over them.
7 ULB दर्शी लज्जित होंगे, और भावी कहनेवालों के मुँह काले होंगे; और वे सब के सब अपने होंठों को इसलिए ढाँपेंगे* कि परमेश्वर की ओर से उत्तर नहीं मिलता। BSB BSB: Then the seers will be ashamed and the diviners will be disgraced. They will all cover their mouths because there is no answer from God.”
8 ULB परन्तु मैं तो यहोवा की आत्मा से शक्ति, न्याय और पराक्रम पाकर परिपूर्ण हूँ कि मैं याकूब को उसका अपराध और इस्राएल को उसका पाप जता सकूँ। BSB BSB: As for me, however, I am filled with power by the Spirit of the LORD, with justice and courage, to declare to Jacob his transgression and to Israel his sin.
9 ULB हे याकूब के घराने के प्रधानों, हे इस्राएल के घराने के न्यायियों, हे न्याय से घृणा करनेवालों और सब सीधी बातों को टेढ़ी-मेढ़ी करनेवालों, यह बात सुनो। BSB BSB: Now hear this, O leaders of the house of Jacob and rulers of the house of Israel, who despise justice and pervert all that is right,
10 ULB तुम सिय्योन को हत्या करके और यरूशलेम को कुटिलता करके दृढ़ करते हो। BSB BSB: who build Zion with bloodshed and Jerusalem with iniquity.
11 ULB उसके प्रधान घूस ले लेकर विचार करते, और याजक दाम ले लेकर व्यवस्था देते हैं, और भविष्यद्वक्ता रुपये के लिये भावी कहते हैं; तो भी वे यह कहकर यहोवा पर भरोसा रखते हैं, “यहोवा हमारे बीच में है, इसलिए कोई विपत्ति हम पर न आएगी।” BSB BSB: Her leaders judge for a bribe, her priests teach for a price, and her prophets practice divination for money. Yet they lean upon the LORD, saying, “Is not the LORD among us? No disaster can come upon us.”
12 ULB इसलिए तुम्हारे कारण सिय्योन जोतकर खेत बनाया जाएगा, और यरूशलेम खण्डहरों का ढेर हो जाएगा, और जिस पर्वत पर परमेश्वर का भवन बना है, वह वन के ऊँचे स्थान सा हो जाएगा। BSB BSB: Therefore, because of you, Zion will be plowed like a field, Jerusalem will become a heap of rubble, and the temple mount a wooded ridge.