1 ULB छल के तराजू से यहोवा को घृणा आती है, परन्तु वह पूरे बटखरे से प्रसन्न होता है। BSB BSB: Dishonest scales are an abomination to the LORD, but an accurate weight is His delight.
2 ULB जब अभिमान होता, तब अपमान भी होता है, परन्तु नम्र लोगों में बुद्धि होती है। BSB BSB: When pride comes, disgrace follows, but with humility comes wisdom.
3 ULB सीधे लोग अपनी खराई से अगुआई पाते हैं, परन्तु विश्वासघाती अपने कपट से नाश होते हैं। BSB BSB: The integrity of the upright guides them, but the perversity of the faithless destroys them.
4 ULB कोप के दिन धन से तो कुछ लाभ नहीं होता, परन्तु धर्म मृत्यु से भी बचाता है। BSB BSB: Riches are worthless in the day of wrath, but righteousness brings deliverance from death.
5 ULB खरे मनुष्य का मार्ग धर्म के कारण सीधा होता है, परन्तु दुष्ट अपनी दुष्टता के कारण गिर जाता है। BSB BSB: The righteousness of the blameless directs their path, but the wicked fall by their own wickedness.
6 ULB सीधे लोगों का बचाव उनके धर्म के कारण होता है, परन्तु विश्वासघाती लोग अपनी ही दुष्टता में फँसते हैं। BSB BSB: The righteousness of the upright delivers them, but the faithless are trapped by their own desires.
7 ULB जब दुष्ट मरता, तब उसकी आशा टूट जाती है, और अधर्मी की आशा व्यर्थ होती है। BSB BSB: When the wicked man dies, his hope perishes, and the hope of his strength vanishes.
8 ULB धर्मी विपत्ति से छूट जाता है, परन्तु दुष्ट उसी विपत्ति में पड़ जाता है। BSB BSB: The righteous man is delivered from trouble; in his place the wicked man goes in.
9 ULB भक्तिहीन जन अपने पड़ोसी को अपने मुँह की बात से बिगाड़ता है, परन्तु धर्मी लोग ज्ञान के द्वारा बचते हैं। BSB BSB: With his mouth the ungodly man destroys his neighbor, but through knowledge the righteous are rescued.
10 ULB जब धर्मियों का कल्याण होता है, तब नगर के लोग प्रसन्न होते हैं, परन्तु जब दुष्ट नाश होते, तब जय-जयकार होता है। BSB BSB: When the righteous thrive, the city rejoices, and when the wicked perish, there are shouts of joy.
11 ULB सीधे लोगों के आशीर्वाद से* नगर की बढ़ती होती है, परन्तु दुष्टों के मुँह की बात से वह ढाया जाता है। BSB BSB: By the blessing of the upright a city is built up, but by the mouth of the wicked it is torn down.
12 ULB जो अपने पड़ोसी को तुच्छ जानता है, वह निर्बुद्धि है, परन्तु समझदार पुरुष चुपचाप रहता है। BSB BSB: Whoever shows contempt for his neighbor lacks judgment, but a man of understanding remains silent.
13 ULB जो चुगली करता फिरता वह भेद प्रगट करता है, परन्तु विश्वासयोग्य मनुष्य बात को छिपा रखता है। BSB BSB: A gossip reveals a secret, but a trustworthy person keeps a confidence.
14 ULB जहाँ बुद्धि की युक्ति नहीं, वहाँ प्रजा विपत्ति में पड़ती है; परन्तु सम्मति देनेवालों की बहुतायत के कारण बचाव होता है। BSB BSB: For lack of guidance, a nation falls, but with many counselors comes deliverance.
15 ULB जो परदेशी का उत्तरदायी होता है, वह बड़ा दुःख उठाता है, परन्तु जो जमानत लेने से घृणा करता, वह निडर रहता है। BSB BSB: He who puts up security for a stranger will surely suffer, but the one who hates indebtedness is secure.
16 ULB अनुग्रह करनेवाली स्त्री प्रतिष्ठा नहीं खोती है, और उग्र लोग धन को नहीं खोते। BSB BSB: A gracious woman attains honor, but ruthless men gain only wealth.
17 ULB कृपालु मनुष्य अपना ही भला करता है, परन्तु जो क्रूर है, वह अपनी ही देह को दुःख देता है। BSB BSB: A kind man benefits himself, but a cruel man brings trouble on himself.
18 ULB दुष्ट मिथ्या कमाई कमाता है, परन्तु जो धर्म का बीज बोता, उसको निश्चय फल मिलता है। BSB BSB: The wicked man earns an empty wage, but he who sows righteousness reaps a true reward.
19 ULB जो धर्म में दृढ़ रहता, वह जीवन पाता है, परन्तु जो बुराई का पीछा करता, वह मर जाएगा। BSB BSB: Genuine righteousness leads to life, but the pursuit of evil brings death.
20 ULB जो मन के टेढ़े हैं, उनसे यहोवा को घृणा आती है, परन्तु वह खरी चालवालों से प्रसन्न रहता है। BSB BSB: The perverse in heart are an abomination to the LORD, but the blameless in their walk are His delight.
21 ULB निश्चय जानो, बुरा मनुष्य निर्दोष न ठहरेगा, परन्तु धर्मी का वंश बचाया जाएगा। BSB BSB: Be assured that the wicked will not go unpunished, but the offspring of the righteous will escape.
22 ULB जो सुन्दर स्त्री विवेक नहीं रखती, वह थूथन में सोने की नत्थ पहने हुए सूअर के समान है। BSB BSB: Like a gold ring in a pig’s snout is a beautiful woman who lacks discretion.
23 ULB धर्मियों की लालसा तो केवल भलाई की होती है; परन्तु दुष्टों की आशा का फल क्रोध ही होता है। BSB BSB: The desire of the righteous leads only to good, but the hope of the wicked brings wrath.
24 ULB ऐसे हैं, जो छितरा देते हैं, फिर भी उनकी बढ़ती ही होती है; और ऐसे भी हैं जो यथार्थ से कम देते हैं, और इससे उनकी घटती ही होती है। (2 कुरिन्थियों. 9:6) BSB BSB: One gives freely, yet gains even more; another withholds what is right, only to become poor.
25 ULB उदार प्राणी हष्ट-पुष्ट हो जाता है, और जो औरों की खेती सींचता है, उसकी भी सींची जाएगी। BSB BSB: A generous soul will prosper, and he who refreshes others will himself be refreshed.
26 ULB जो अपना अनाज जमाखोरी करता है, उसको लोग श्राप देते हैं, परन्तु जो उसे बेच देता है, उसको आशीर्वाद दिया जाता है। BSB BSB: The people will curse the hoarder of grain, but blessing will crown the one who sells it.
27 ULB जो यत्न से भलाई करता है वह दूसरों की प्रसन्नता खोजता है, परन्तु जो दूसरे की बुराई का खोजी होता है, उसी पर बुराई आ पड़ती है। BSB BSB: He who searches out good finds favor, but evil will come to him who seeks it.
28 ULB जो अपने धन पर भरोसा रखता है वह सूखे पत्ते के समान गिर जाता है, परन्तु धर्मी लोग नये पत्ते के समान लहलहाते हैं। BSB BSB: He who trusts in his riches will fall, but the righteous will thrive like foliage.
29 ULB जो अपने घराने को दुःख देता, उसका भाग वायु ही होगा, और मूर्ख बुद्धिमान का दास हो जाता है। BSB BSB: He who brings trouble on his house will inherit the wind, and the fool will be servant to the wise of heart.
30 ULB धर्मी का प्रतिफल जीवन का वृक्ष होता है, और बुद्धिमान मनुष्य लोगों के मन को मोह लेता है। BSB BSB: The fruit of the righteous is a tree of life, and he who wins souls is wise.
31 ULB देख, धर्मी को पृथ्वी पर फल मिलेगा*, तो निश्चय है कि दुष्ट और पापी को भी मिलेगा। (1 पतरस. 4:18) BSB BSB: If the righteous receive their due on earth, how much more the ungodly and the sinner!
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.