1 ULB बुद्धिमान पुत्र पिता की शिक्षा सुनता है, परन्तु ठट्ठा करनेवाला घुड़की को भी नहीं सुनता। BSB BSB: A wise son heeds his father’s discipline, but a mocker does not listen to rebuke.
2 ULB सज्जन अपनी बातों के कारण* उत्तम वस्तु खाने पाता है, परन्तु विश्वासघाती लोगों का पेट उपद्रव से भरता है। BSB BSB: From the fruit of his lips a man enjoys good things, but the desire of the faithless is violence.
3 ULB जो अपने मुँह की चौकसी करता है, वह अपने प्राण की रक्षा करता है, परन्तु जो गाल बजाता है उसका विनाश हो जाता है। BSB BSB: He who guards his mouth protects his life, but the one who opens his lips invites his own ruin.
4 ULB आलसी का प्राण लालसा तो करता है, परन्तु उसको कुछ नहीं मिलता, परन्तु कामकाजी हष्ट-पुष्ट हो जाते हैं। BSB BSB: The slacker craves yet has nothing, but the soul of the diligent is fully satisfied.
5 ULB धर्मी झूठे वचन से बैर रखता है, परन्तु दुष्ट लज्जा का कारण होता है और लज्जित हो जाता है। BSB BSB: The righteous hate falsehood, but the wicked bring shame and disgrace.
6 ULB धर्म खरी चाल चलनेवाले की रक्षा करता है, परन्तु पापी अपनी दुष्टता के कारण उलट जाता है। BSB BSB: Righteousness guards the man of integrity, but wickedness undermines the sinner.
7 ULB कोई तो धन बटोरता, परन्तु उसके पास कुछ नहीं रहता, और कोई धन उड़ा देता, फिर भी उसके पास बहुत रहता है। BSB BSB: One pretends to be rich, but has nothing; another pretends to be poor, yet has great wealth.
8 ULB धनी मनुष्य के प्राण की छुड़ौती उसके धन से होती है*, परन्तु निर्धन ऐसी घुड़की को सुनता भी नहीं। BSB BSB: Riches may ransom a man’s life, but a poor man hears no threat.
9 ULB धर्मियों की ज्योति आनन्द के साथ रहती है, परन्तु दुष्टों का दिया बुझ जाता है। BSB BSB: The light of the righteous shines brightly, but the lamp of the wicked is extinguished.
10 ULB अहंकार से केवल झगड़े होते हैं, परन्तु जो लोग सम्मति मानते हैं, उनके पास बुद्धि रहती है। BSB BSB: Arrogance leads only to strife, but wisdom is with the well-advised.
11 ULB धोखे से कमाया धन जल्दी घटता है, परन्तु जो अपने परिश्रम से बटोरता, उसकी बढ़ती होती है। BSB BSB: Dishonest wealth will dwindle, but what is earned through hard work will be multiplied.
12 ULB जब आशा पूरी होने में विलम्ब होता है, तो मन निराश होता है, परन्तु जब लालसा पूरी होती है, तब जीवन का वृक्ष लगता है। BSB BSB: Hope deferred makes the heart sick, but desire fulfilled is a tree of life.
13 ULB जो वचन को तुच्छ जानता, उसका नाश हो जाता है, परन्तु आज्ञा के डरवैये को अच्छा फल मिलता है। BSB BSB: He who despises instruction will pay the penalty, but the one who respects a command will be rewarded.
14 ULB बुद्धिमान की शिक्षा जीवन का सोता है, और उसके द्वारा लोग मृत्यु के फंदों से बच सकते हैं। BSB BSB: The teaching of the wise is a fountain of life, turning one from the snares of death.
15 ULB सुबुद्धि के कारण अनुग्रह होता है, परन्तु विश्वासघातियों का मार्ग कड़ा होता है। BSB BSB: Good understanding wins favor, but the way of the faithless is difficult.
16 ULB विवेकी मनुष्य ज्ञान से सब काम करता हैं, परन्तु मूर्ख अपनी मूर्खता फैलाता है। BSB BSB: Every prudent man acts with knowledge, but a fool displays his folly.
17 ULB दुष्ट दूत बुराई में फँसता है, परन्तु विश्वासयोग्य दूत मिलाप करवाता है। BSB BSB: A wicked messenger falls into trouble, but a faithful envoy brings healing.
18 ULB जो शिक्षा को अनसुनी करता वह निर्धन हो जाता है और अपमान पाता है, परन्तु जो डाँट को मानता, उसकी महिमा होती है। BSB BSB: Poverty and shame come to him who ignores discipline, but whoever heeds correction is honored.
19 ULB लालसा का पूरा होना तो प्राण को मीठा लगता है, परन्तु बुराई से हटना, मूर्खों के प्राण को बुरा लगता है। BSB BSB: Desire fulfilled is sweet to the soul, but turning from evil is detestable to fools.
20 ULB बुद्धिमानों की संगति कर, तब तू भी बुद्धिमान हो जाएगा, परन्तु मूर्खों का साथी नाश हो जाएगा। BSB BSB: He who walks with the wise will become wise, but the companion of fools will be destroyed.
21 ULB विपत्ति पापियों के पीछे लगी रहती है, परन्तु धर्मियों को अच्छा फल मिलता है। BSB BSB: Disaster pursues sinners, but prosperity is the reward of the righteous.
22 ULB भला मनुष्य अपने नाती-पोतों के लिये सम्पत्ति छोड़ जाता है, परन्तु पापी की सम्पत्ति धर्मी के लिये रखी जाती है*। BSB BSB: A good man leaves an inheritance to his children’s children, but the sinner’s wealth is passed to the righteous.
23 ULB निर्बल लोगों को खेती-बारी से बहुत भोजनवस्तु मिलता है, परन्तु अन्याय से उसको हड़प लिया जाता है। BSB BSB: Abundant food is in the fallow ground of the poor, but without justice it is swept away.
24 ULB जो बेटे पर छड़ी नहीं चलाता वह उसका बैरी है, परन्तु जो उससे प्रेम रखता, वह यत्न से उसको शिक्षा देता है। BSB BSB: He who spares the rod hates his son, but he who loves him disciplines him diligently.
25 ULB धर्मी पेट भर खाने पाता है, परन्तु दुष्ट भूखे ही रहते हैं। BSB BSB: A righteous man eats to his heart’s content, but the stomach of the wicked is empty.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.