1 ULB जो निर्धन खराई से चलता है, वह उस मूर्ख से उत्तम है जो टेढ़ी बातें बोलता है। BSB BSB: Better a poor man who walks with integrity than a fool whose lips are perverse.
2 ULB मनुष्य का ज्ञानरहित रहना अच्छा नहीं, और जो उतावली से दौड़ता है वह चूक जाता है। BSB BSB: Even zeal is no good without knowledge, and he who hurries his footsteps misses the mark.
3 ULB मूर्खता के कारण मनुष्य का मार्ग टेढ़ा होता है, और वह मन ही मन यहोवा से चिढ़ने लगता है। BSB BSB: A man’s own folly subverts his way, yet his heart rages against the LORD.
4 ULB धनी के तो बहुत मित्र हो जाते हैं, परन्तु कंगाल के मित्र उससे अलग हो जाते हैं। BSB BSB: Wealth attracts many friends, but a poor man is deserted by his friend.
5 ULB झूठा साक्षी निर्दोष नहीं ठहरता, और जो झूठ बोला करता है, वह न बचेगा। BSB BSB: A false witness will not go unpunished, and one who utters lies will not escape.
6 ULB उदार मनुष्य को बहुत से लोग मना लेते हैं, और दानी पुरुष का मित्र सब कोई बनता है। BSB BSB: Many seek the favor of the prince, and everyone is a friend of the gift giver.
7 ULB जब निर्धन के सब भाई उससे बैर रखते हैं, तो निश्चय है कि उसके मित्र उससे दूर हो जाएँ। वह बातें करते हुए उनका पीछा करता है, परन्तु उनको नहीं पाता। BSB BSB: All the brothers of a poor man hate him—how much more do his friends avoid him! He may pursue them with pleading, but they are nowhere to be found.
8 ULB जो बुद्धि प्राप्त करता, वह अपने प्राण को प्रेमी ठहराता है; और जो समझ को रखे रहता है उसका कल्याण होता है। BSB BSB: He who acquires wisdom loves himself; one who safeguards understanding will find success.
9 ULB झूठा साक्षी निर्दोष नहीं ठहरता, और जो झूठ बोला करता है, वह नाश होता है। BSB BSB: A false witness will not go unpunished, and one who pours out lies will perish.
10 ULB जब सुख में रहना मूर्ख को नहीं फबता, तो हाकिमों पर दास का प्रभुता करना कैसे फबे! BSB BSB: Luxury is unseemly for a fool—how much worse for a slave to rule over princes!
11 ULB जो मनुष्य बुद्धि से चलता है वह विलम्ब से क्रोध करता है, और अपराध को भुलाना उसको शोभा देता है। BSB BSB: A man’s insight gives him patience, and his virtue is to overlook an offense.
12 ULB राजा का क्रोध सिंह की गर्जन के समान है, परन्तु उसकी प्रसन्नता घास पर की ओस के तुल्य होती है। BSB BSB: A king’s rage is like the roar of a lion, but his favor is like dew on the grass.
13 ULB मूर्ख पुत्र पिता के लिये विपत्ति है, और झगड़ालू पत्नी सदा टपकने* वाले जल के समान हैं। BSB BSB: A foolish son is his father’s ruin, and a quarrelsome wife is like a constant dripping.
14 ULB घर और धन पुरखाओं के भाग से, परन्तु बुद्धिमती पत्नी यहोवा ही से मिलती है। BSB BSB: Houses and wealth are inherited from fathers, but a prudent wife is from the LORD.
15 ULB आलस से भारी नींद आ जाती है, और जो प्राणी ढिलाई से काम करता, वह भूखा ही रहता है। BSB BSB: Laziness brings on deep sleep, and an idle soul will suffer hunger.
16 ULB जो आज्ञा को मानता, वह अपने प्राण की रक्षा करता है, परन्तु जो अपने चालचलन के विषय में निश्चिन्त रहता है, वह मर जाता है। BSB BSB: He who keeps a commandment preserves his soul, but he who is careless in his ways will die.
17 ULB जो कंगाल पर अनुग्रह करता है, वह यहोवा को उधार देता है, और वह अपने इस काम का प्रतिफल पाएगा। (मत्ती 25:40) BSB BSB: Kindness to the poor is a loan to the LORD, and He will repay the lender.
18 ULB जब तक आशा है तब तक अपने पुत्र की ताड़ना कर, जान-बूझकर उसको मार न डाल। BSB BSB: Discipline your son, for in that there is hope; do not be party to his death.
19 ULB जो बड़ा क्रोधी है, उसे दण्ड उठाने दे; क्योंकि यदि तू उसे बचाए, तो बारम्बार बचाना पड़ेगा। BSB BSB: A man of great anger must pay the penalty; if you rescue him, you will have to do so again.
20 ULB सम्मति को सुन ले, और शिक्षा को ग्रहण कर, ताकि तू अपने अन्तकाल में बुद्धिमान ठहरे। BSB BSB: Listen to counsel and accept discipline, that you may be wise the rest of your days.
21 ULB मनुष्य के मन में बहुत सी कल्पनाएँ होती हैं*, परन्तु जो युक्ति यहोवा करता है, वही स्थिर रहती है। BSB BSB: Many plans are in a man’s heart, but the purpose of the LORD will prevail.
22 ULB मनुष्य में निष्ठा सर्वोत्तम गुण है, और निर्धन जन झूठ बोलनेवाले से बेहतर है। BSB BSB: The desire of a man is loving devotion; better to be poor than a liar.
23 ULB यहोवा का भय मानने से जीवन बढ़ता है; और उसका भय माननेवाला ठिकाना पाकर सुखी रहता है; उस पर विपत्ति नहीं पड़ने की। BSB BSB: The fear of the LORD leads to life, that one may rest content, without visitation from harm.
24 ULB आलसी अपना हाथ थाली में डालता है, परन्तु अपने मुँह तक कौर नहीं उठाता। BSB BSB: The slacker buries his hand in the dish; he will not even bring it back to his mouth.
25 ULB ठट्ठा करनेवाले को मार, इससे भोला मनुष्य समझदार हो जाएगा; और समझवाले को डाँट, तब वह अधिक ज्ञान पाएगा। BSB BSB: Strike a mocker, and the simple will beware; rebuke the discerning man, and he will gain knowledge.
26 ULB जो पुत्र अपने बाप को उजाड़ता, और अपनी माँ को भगा देता है, वह अपमान और लज्जा का कारण होगा। BSB BSB: He who assaults his father or evicts his mother is a son who brings shame and disgrace.
27 ULB हे मेरे पुत्र, यदि तू शिक्षा को सुनना छोड़ दे, तो तू ज्ञान की बातों से भटक जाएगा। BSB BSB: If you cease to hear instruction, my son, you will stray from the words of knowledge.
28 ULB अधर्मी साक्षी न्याय को उपहास में उड़ाता है, और दुष्ट लोग अनर्थ काम निगल लेते हैं। BSB BSB: A corrupt witness mocks justice, and a wicked mouth swallows iniquity.
29 ULB ठट्ठा करनेवालों के लिये दण्ड ठहराया जाता है, और मूर्खों की पीठ के लिये कोड़े हैं। BSB BSB: Judgments are prepared for mockers, and beatings for the backs of fools.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.