1 ULB जो दूसरों से अलग हो जाता है, वह अपनी ही इच्छा पूरी करने के लिये ऐसा करता है, और सब प्रकार की खरी बुद्धि से बैर करता है। BSB BSB: He who isolates himself pursues selfish desires; he rebels against all sound judgment.
2 ULB मूर्ख का मन समझ की बातों में नहीं लगता, वह केवल अपने मन की बात प्रगट करना चाहता है*। BSB BSB: A fool does not delight in understanding, but only in airing his opinions.
3 ULB जहाँ दुष्टता आती, वहाँ अपमान भी आता है; और निरादर के साथ निन्दा आती है। BSB BSB: With a wicked man comes contempt as well, and shame is accompanied by disgrace.
4 ULB मनुष्य के मुँह के वचन गहरे जल होते है; बुद्धि का स्रोत बहती धारा के समान हैं। BSB BSB: The words of a man’s mouth are deep waters; the fountain of wisdom is a bubbling brook.
5 ULB दुष्ट का पक्ष करना, और धर्मी का हक़ मारना, अच्छा नहीं है। BSB BSB: Showing partiality to the wicked is not good, nor is depriving the innocent of justice.
6 ULB बात बढ़ाने से मूर्ख मुकद्दमा खड़ा करता है, और अपने को मार खाने के योग्य दिखाता है। BSB BSB: A fool’s lips bring him strife, and his mouth invites a beating.
7 ULB मूर्ख का विनाश उसकी बातों से होता है, और उसके वचन उसके प्राण के लिये फंदे होते हैं। BSB BSB: A fool’s mouth is his ruin, and his lips are a snare to his soul.
8 ULB कानाफूसी करनेवाले के वचन स्वादिष्ट भोजन के समान लगते हैं; वे पेट में पच जाते हैं। BSB BSB: The words of a gossip are like choice morsels that go down into the inmost being.
9 ULB जो काम में आलस करता है, वह बिगाड़नेवाले का भाई ठहरता है। BSB BSB: Whoever is slothful in his work is brother to him who destroys.
10 ULB यहोवा का नाम दृढ़ गढ़ है; धर्मी उसमें भागकर सब दुर्घटनाओं से बचता है। BSB BSB: The name of the LORD is a strong tower; the righteous run to it and are safe.
11 ULB धनी का धन उसकी दृष्टि में शक्तिशाली नगर* है, और उसकी कल्पना ऊँची शहरपनाह के समान है। BSB BSB: A rich man’s wealth is his fortified city; it is like a high wall in his imagination.
12 ULB नाश होने से पहले मनुष्य के मन में घमण्ड, और महिमा पाने से पहले नम्रता होती है। BSB BSB: Before his downfall a man’s heart is proud, but humility comes before honor.
13 ULB जो बिना बात सुने उत्तर देता है, वह मूर्ख ठहरता है, और उसका अनादर होता है। BSB BSB: He who answers a matter before he hears it—this is folly and disgrace to him.
14 ULB रोग में मनुष्य अपनी आत्मा से सम्भलता है; परन्तु जब आत्मा हार जाती है तब इसे कौन सह सकता है? BSB BSB: The spirit of a man can endure his sickness, but who can survive a broken spirit?
15 ULB समझवाले का मन ज्ञान प्राप्त करता है; और बुद्धिमान ज्ञान की बात की खोज में रहते हैं। BSB BSB: The heart of the discerning acquires knowledge, and the ear of the wise seeks it out.
16 ULB भेंट मनुष्य के लिये मार्ग खोल देती है, और उसे बड़े लोगों के सामने पहुँचाती है। BSB BSB: A man’s gift opens doors for him, and brings him before great men.
17 ULB मुकद्दमें में जो पहले बोलता, वही सच्चा जान पड़ता है, परन्तु बाद में दूसरे पक्षवाला* आकर उसे जाँच लेता है। BSB BSB: The first to state his case seems right until another comes and cross-examines him.
18 ULB चिट्ठी डालने से झगड़े बन्द होते हैं, और बलवन्तों की लड़ाई का अन्त होता है। BSB BSB: Casting the lot ends quarrels and separates strong opponents.
19 ULB चिढ़े हुए भाई को मनाना दृढ़ नगर के ले लेने से कठिन होता है, और झगड़े राजभवन के बेंड़ों के समान हैं। BSB BSB: An offended brother is harder to win than a fortified city, and disputes are like the bars of a castle.
20 ULB मनुष्य का पेट मुँह की बातों के फल से भरता है*; और बोलने से जो कुछ प्राप्त होता है उससे वह तृप्त होता है। BSB BSB: From the fruit of his mouth a man’s belly is filled; with the harvest from his lips he is satisfied.
21 ULB जीभ के वश में मृत्यु और जीवन दोनों होते हैं, और जो उसे काम में लाना जानता है वह उसका फल भोगेगा। BSB BSB: Life and death are in the power of the tongue, and those who love it will eat its fruit.
22 ULB जिस ने स्त्री ब्याह ली, उसने उत्तम पदार्थ पाया, और यहोवा का अनुग्रह उस पर हुआ है। BSB BSB: He who finds a wife finds a good thing and obtains favor from the LORD.
23 ULB निर्धन गिड़गिड़ाकर बोलता है, परन्तु धनी कड़ा उत्तर देता है। BSB BSB: The poor man pleads for mercy, but the rich man answers harshly.
24 ULB मित्रों के बढ़ाने से तो नाश होता है, परन्तु ऐसा मित्र होता है, जो भाई से भी अधिक मिला रहता है। BSB BSB: A man of many companions may come to ruin, but there is a friend who stays closer than a brother.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.