1 ULB चैन के साथ सूखा टुकड़ा, उस घर की अपेक्षा उत्तम है, जो मेलबलि-पशुओं से भरा हो, परन्तु उसमें झगड़े रगड़े हों। BSB BSB: Better a dry morsel in quietness than a house full of feasting with strife.
2 ULB बुद्धि से चलनेवाला दास अपने स्वामी के उस पुत्र पर जो लज्जा का कारण होता है प्रभुता करेगा, और उस पुत्र के भाइयों के बीच भागी होगा। BSB BSB: A wise servant will rule over a disgraceful son and share his inheritance as one of the brothers.
3 ULB चाँदी के लिये कुठाली, और सोने के लिये भट्ठी हाती है*, परन्तु मनों को यहोवा जाँचता है। (1 पतरस. 1:17) BSB BSB: A crucible for silver and a furnace for gold, but the LORD is the tester of hearts.
4 ULB कुकर्मी अनर्थ बात को ध्यान देकर सुनता है, और झूठा मनुष्य दुष्टता की बात की ओर कान लगाता है। BSB BSB: A wicked man listens to evil lips; a liar gives ear to a destructive tongue.
5 ULB जो निर्धन को उपहास में उड़ाता है, वह उसके कर्त्ता की निन्दा करता है; और जो किसी की विपत्ति पर हँसता है, वह निर्दोष नहीं ठहरेगा। BSB BSB: He who mocks the poor insults their Maker; whoever gloats over calamity will not go unpunished.
6 ULB बूढ़ों की शोभा उनके नाती पोते हैं; और बाल-बच्चों की शोभा उनके माता-पिता हैं। BSB BSB: Grandchildren are the crown of the aged, and the glory of a son is his father.
7 ULB मूर्ख के मुख से उत्तम बात फबती नहीं, और इससे अधिक प्रधान के मुख से झूठी बात नहीं फबती। BSB BSB: Eloquent words are unfit for a fool; how much worse are lying lips to a ruler!
8 ULB घूस देनेवाला व्यक्ति घूस को मोह लेनेवाला मणि समझता है; ऐसा पुरुष जिधर फिरता, उधर उसका काम सफल होता है। BSB BSB: A bribe is a charm to its giver; wherever he turns, he succeeds.
9 ULB जो दूसरे के अपराध को ढाँप देता* है, वह प्रेम का खोजी ठहरता है, परन्तु जो बात की चर्चा बार-बार करता है, वह परम मित्रों में भी फूट करा देता है। BSB BSB: Whoever conceals an offense promotes love, but he who brings it up separates friends.
10 ULB एक घुड़की समझनेवाले के मन में जितनी गड़ जाती है, उतना सौ बार मार खाना मूर्ख के मन में नहीं गड़ता। BSB BSB: A rebuke cuts into a man of discernment deeper than a hundred lashes cut into a fool.
11 ULB बुरा मनुष्य दंगे ही का यत्न करता है, इसलिए उसके पास क्रूर दूत भेजा जाएगा। BSB BSB: An evil man seeks only rebellion; a cruel messenger will be sent against him.
12 ULB बच्चा-छीनी-हुई-रीछनी से मिलना, मूर्खता में डूबे हुए मूर्ख से मिलने से बेहतर है। BSB BSB: It is better to meet a bear robbed of her cubs than a fool in his folly.
13 ULB जो कोई भलाई के बदले में बुराई करे, उसके घर से बुराई दूर न होगी। BSB BSB: If anyone returns evil for good, evil will never leave his house.
14 ULB झगड़े का आरम्भ बाँध के छेद के समान है, झगड़ा बढ़ने से पहले उसको छोड़ देना उचित है। BSB BSB: To start a quarrel is to release a flood; so abandon the dispute before it breaks out.
15 ULB जो दोषी को निर्दोष, और जो निर्दोष को दोषी ठहराता है, उन दोनों से यहोवा घृणा करता है। BSB BSB: Acquitting the guilty and condemning the righteous—both are detestable to the LORD.
16 ULB बुद्धि मोल लेने के लिये मूर्ख अपने हाथ में दाम क्यों लिए है? वह उसे चाहता ही नहीं। BSB BSB: Why should the fool have money in his hand with no intention of buying wisdom?
17 ULB मित्र सब समयों में प्रेम रखता है, और विपत्ति के दिन भाई बन जाता है। BSB BSB: A friend loves at all times, and a brother is born for adversity.
18 ULB निर्बुद्धि मनुष्य बाध्यकारी वायदे करता है, और अपने पड़ोसी के कर्ज का उत्तरदायी होता है। BSB BSB: A man lacking judgment strikes hands in pledge and puts up security for his neighbor.
19 ULB जो झगड़े-रगड़े में प्रीति रखता, वह अपराध करने से भी प्रीति रखता है, और जो अपने फाटक को बड़ा करता*, वह अपने विनाश के लिये यत्न करता है। BSB BSB: He who loves transgression loves strife; he who builds his gate high invites destruction.
20 ULB जो मन का टेढ़ा है, उसका कल्याण नहीं होता, और उलट-फेर की बात करनेवाला विपत्ति में पड़ता है। BSB BSB: The one with a perverse heart finds no good, and he whose tongue is deceitful falls into trouble.
21 ULB जो मूर्ख को जन्म देता है वह उससे दुःख ही पाता है; और मूर्ख के पिता को आनन्द नहीं होता। BSB BSB: A man fathers a fool to his own grief; the father of a fool has no joy.
22 ULB मन का आनन्द अच्छी औषधि है, परन्तु मन के टूटने से हड्डियाँ सूख जाती हैं। BSB BSB: A joyful heart is good medicine, but a broken spirit dries up the bones.
23 ULB दुष्ट जन न्याय बिगाड़ने के लिये, अपनी गाँठ से घूस निकालता है। BSB BSB: A wicked man takes a covert bribe to subvert the course of justice.
24 ULB बुद्धि समझनेवाले के सामने ही रहती है, परन्तु मूर्ख की आँखें पृथ्वी के दूर-दूर देशों में लगी रहती हैं। BSB BSB: Wisdom is the focus of the discerning, but the eyes of a fool wander to the ends of the earth.
25 ULB मूर्ख पुत्र से पिता उदास होता है, और उसकी जननी को शोक होता है। BSB BSB: A foolish son brings grief to his father and bitterness to her who bore him.
26 ULB धर्मी को दण्ड देना, और प्रधानों को खराई के कारण पिटवाना, दोनों काम अच्छे नहीं हैं। BSB BSB: It is surely not good to punish the innocent or to flog a noble for his honesty.
27 ULB जो संभलकर बोलता है, वह ज्ञानी ठहरता है; और जिसकी आत्मा शान्त रहती है, वही समझवाला पुरुष ठहरता है। BSB BSB: A man of knowledge restrains his words, and a man of understanding maintains a calm spirit.
28 ULB मूर्ख भी जब चुप रहता है, तब बुद्धिमान गिना जाता है; और जो अपना मुँह बन्द रखता वह समझवाला गिना जाता है। BSB BSB: Even a fool is considered wise if he keeps silent, and discerning when he holds his tongue.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.