1 ULB मन की युक्ति मनुष्य के वश में रहती है, परन्तु मुँह से कहना यहोवा की ओर से होता है। BSB BSB: The plans of the heart belong to man, but the reply of the tongue is from the LORD.
2 ULB मनुष्य का सारा चालचलन अपनी दृष्टि में पवित्र ठहरता है*, परन्तु यहोवा मन को तौलता है। BSB BSB: All a man’s ways are pure in his own eyes, but his motives are weighed out by the LORD.
3 ULB अपने कामों को यहोवा पर डाल दे*, इससे तेरी कल्पनाएँ सिद्ध होंगी। BSB BSB: Commit your works to the LORD and your plans will be achieved.
4 ULB यहोवा ने सब वस्तुएँ विशेष उद्देश्य के लिये बनाई हैं, वरन् दुष्ट को भी विपत्ति भोगने के लिये बनाया है। (कुलुस्सियों. 1:16) BSB BSB: The LORD has made everything for His purpose—even the wicked for the day of disaster.
5 ULB सब मन के घमण्डियों से यहोवा घृणा करता है; मैं दृढ़ता से कहता हूँ, ऐसे लोग निर्दोष न ठहरेंगे। BSB BSB: Everyone who is proud in heart is detestable to the LORD; be assured that he will not go unpunished.
6 ULB अधर्म का प्रायश्चित कृपा, और सच्चाई से होता है, और यहोवा के भय मानने के द्वारा मनुष्य बुराई करने से बच जाते हैं। BSB BSB: By loving devotion and faithfulness iniquity is atoned for, and by the fear of the LORD one turns aside from evil.
7 ULB जब किसी का चालचलन यहोवा को भावता है, तब वह उसके शत्रुओं का भी उससे मेल कराता है। BSB BSB: When a man’s ways please the LORD, He makes even the man’s enemies live at peace with him.
8 ULB अन्याय के बड़े लाभ से, न्याय से थोड़ा ही प्राप्त करना उत्तम है। BSB BSB: Better a little with righteousness than great gain with injustice.
9 ULB मनुष्य मन में अपने मार्ग पर विचार करता है, परन्तु यहोवा ही उसके पैरों को स्थिर करता है। BSB BSB: A man’s heart plans his course, but the LORD determines his steps.
10 ULB राजा के मुँह से दैवीवाणी निकलती है, न्याय करने में उससे चूक नहीं होती। BSB BSB: A divine verdict is on the lips of a king; his mouth must not betray justice.
11 ULB सच्चा तराजू और पलड़े यहोवा की ओर से होते हैं, थैली में जितने बटखरे हैं, सब उसी के बनवाए हुए हैं। BSB BSB: Honest scales and balances are from the LORD; all the weights in the bag are His concern.
12 ULB दुष्टता करना राजाओं के लिये घृणित काम है, क्योंकि उनकी गद्दी धर्म ही से स्थिर रहती है। BSB BSB: Wicked behavior is detestable for kings, for a throne is established through righteousness.
13 ULB धर्म की बात बोलनेवालों से राजा प्रसन्न होता है, और जो सीधी बातें बोलता है, उससे वह प्रेम रखता है। BSB BSB: Righteous lips are a king’s delight, and he who speaks honestly is beloved.
14 ULB राजा का क्रोध मृत्यु के दूत के समान है, परन्तु बुद्धिमान मनुष्य उसको ठण्डा करता है। BSB BSB: The wrath of a king is a messenger of death, but a wise man will pacify it.
15 ULB राजा के मुख की चमक में जीवन रहता है, और उसकी प्रसन्नता बरसात के अन्त की घटा के समान होती है। BSB BSB: When a king’s face brightens, there is life; his favor is like a rain cloud in spring.
16 ULB बुद्धि की प्राप्ति शुद्ध सोने से क्या ही उत्तम है! और समझ की प्राप्ति चाँदी से बढ़कर योग्य है। BSB BSB: How much better to acquire wisdom than gold! To gain understanding is more desirable than silver.
17 ULB बुराई से हटना धर्मियों के लिये उत्तम मार्ग है, जो अपने चालचलन की चौकसी करता, वह अपने प्राण की भी रक्षा करता है। BSB BSB: The highway of the upright leads away from evil; he who guards his way protects his life.
18 ULB विनाश से पहले गर्व, और ठोकर खाने से पहले घमण्ड आता है। BSB BSB: Pride goes before destruction, and a haughty spirit before a fall.
19 ULB घमण्डियों के संग लूट बाँट लने से, दीन लोगों के संग नम्र भाव से रहना उत्तम है। BSB BSB: It is better to be lowly in spirit among the humble than to divide the spoil with the proud.
20 ULB जो वचन पर मन लगाता, वह कल्याण पाता है, और जो यहोवा पर भरोसा रखता, वह धन्य होता है*। BSB BSB: Whoever heeds instruction will find success, and blessed is he who trusts in the LORD.
21 ULB जिसके हृदय में बुद्धि है, वह समझवाला कहलाता है, और मधुर वाणी के द्वारा ज्ञान बढ़ता है। BSB BSB: The wise in heart are called discerning, and pleasant speech promotes instruction.
22 ULB जिसमें बुद्धि है, उसके लिये वह जीवन का स्रोत है, परन्तु मूर्ख का दण्ड स्वयं उसकी मूर्खता है। BSB BSB: Understanding is a fountain of life to its possessor, but the discipline of fools is folly.
23 ULB बुद्धिमान का मन उसके मुँह पर भी बुद्धिमानी प्रगट करता है, और उसके वचन में विद्या रहती है। BSB BSB: The heart of the wise man instructs his mouth and adds persuasiveness to his lips.
24 ULB मनभावने वचन मधुभरे छत्ते के समान प्राणों को मीठे लगते, और हड्डियों को हरी-भरी करते हैं। BSB BSB: Pleasant words are a honeycomb, sweet to the soul and healing to the bones.
25 ULB ऐसा भी मार्ग है, जो मनुष्य को सीधा जान पड़ता है, परन्तु उसके अन्त में मृत्यु ही मिलती है। BSB BSB: There is a way that seems right to a man, but its end is the way of death.
26 ULB परिश्रमी की लालसा उसके लिये परिश्रम करती है, उसकी भूख तो उसको उभारती रहती है। BSB BSB: A worker’s appetite works for him because his hunger drives him onward.
27 ULB अधर्मी मनुष्य बुराई की युक्ति निकालता है*, और उसके वचनों से आग लग जाती है। BSB BSB: A worthless man digs up evil, and his speech is like a scorching fire.
28 ULB टेढ़ा मनुष्य बहुत झगड़े को उठाता है, और कानाफूसी करनेवाला परम मित्रों में भी फूट करा देता है। BSB BSB: A perverse man spreads dissension, and a gossip divides close friends.
29 ULB उपद्रवी मनुष्य अपने पड़ोसी को फुसलाकर कुमार्ग पर चलाता है। BSB BSB: A violent man entices his neighbor and leads him down a path that is not good.
30 ULB आँख मूँदनेवाला छल की कल्पनाएँ करता है, और होंठ दबानेवाला बुराई करता है। BSB BSB: He who winks his eye devises perversity; he who purses his lips is bent on evil.
31 ULB पक्के बाल शोभायमान मुकुट ठहरते हैं; वे धर्म के मार्ग पर चलने से प्राप्त होते हैं। BSB BSB: Gray hair is a crown of glory; it is attained along the path of righteousness.
32 ULB विलम्ब से क्रोध करना वीरता से, और अपने मन को वश में रखना, नगर को जीत लेने से उत्तम है। BSB BSB: He who is slow to anger is better than a warrior, and he who controls his temper is greater than one who captures a city.
33 ULB चिट्ठी डाली जाती तो है, परन्तु उसका निकलना यहोवा ही की ओर से होता है। (प्रेरि. 1:26) BSB BSB: The lot is cast into the lap, but its every decision is from the LORD.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.