1 ULB यहोवा का धन्यवाद करो, उससे प्रार्थना करो, देश-देश के लोगों में उसके कामों का प्रचार करो! BSB BSB: Give thanks to the LORD, call upon His name; make known His deeds among the nations.
2 ULB उसके लिये गीत गाओ, उसके लिये भजन गाओ, उसके सब आश्चर्यकर्मों का वर्णन करो! BSB BSB: Sing to Him, sing praises to Him; tell of all His wonders.
3 ULB उसके पवित्र नाम की बड़ाई करो; यहोवा के खोजियों का हृदय आनन्दित हो! BSB BSB: Glory in His holy name; let the hearts of those who seek the LORD rejoice.
4 ULB यहोवा और उसकी सामर्थ्य को खोजो, उसके दर्शन के लगातार खोजी बने रहो! BSB BSB: Seek out the LORD and His strength; seek His face always.
5 ULB उसके किए हुए आश्चर्यकर्मों को स्मरण करो, उसके चमत्कार और निर्णय स्मरण करो! BSB BSB: Remember the wonders He has done, His marvels, and the judgments He has pronounced,
6 ULB हे उसके दास अब्राहम के वंश, हे याकूब की सन्तान, तुम तो उसके चुने हुए हो! BSB BSB: O offspring of His servant Abraham, O sons of Jacob, His chosen ones.
7 ULB वही हमारा परमेश्वर यहोवा है; पृथ्वी भर में उसके निर्णय होते हैं। BSB BSB: He is the LORD our God; His judgments carry throughout the earth.
8 ULB वह अपनी वाचा को सदा स्मरण रखता आया है, यह वही वचन है जो उसने हजार पीढ़ियों के लिये ठहराया है; BSB BSB: He remembers His covenant forever, the word He ordained for a thousand generations—
9 ULB वही वाचा जो उसने अब्राहम के साथ बाँधी, और उसके विषय में उसने इसहाक से शपथ खाई, (लूका 1:72,73) BSB BSB: the covenant He made with Abraham, and the oath He swore to Isaac.
10 ULB और उसी को उसने याकूब के लिये विधि करके, और इस्राएल के लिये यह कहकर सदा की वाचा करके दृढ़ किया, BSB BSB: He confirmed it to Jacob as a decree, to Israel as an everlasting covenant:
11 ULB “मैं कनान देश को तुझी को दूँगा, वह बाँट में तुम्हारा निज भाग होगा।” BSB BSB: “I will give you the land of Canaan as the portion of your inheritance.”
12 ULB उस समय तो वे गिनती में थोड़े थे, वरन् बहुत ही थोड़े, और उस देश में परदेशी थे। BSB BSB: When they were few in number, few indeed, and strangers in the land,
13 ULB वे एक जाति से दूसरी जाति में, और एक राज्य से दूसरे राज्य में फिरते रहे; BSB BSB: they wandered from nation to nation, from one kingdom to another.
14 ULB परन्तु उसने किसी मनुष्य को उन पर अत्याचार करने न दिया; और वह राजाओं को उनके निमित्त यह धमकी देता था, BSB BSB: He let no man oppress them; He rebuked kings on their behalf:
15 ULB “मेरे अभिषिक्तों को मत छुओं*, और न मेरे नबियों की हानि करो!” BSB BSB: “Do not touch My anointed ones! Do no harm to My prophets!”
16 ULB फिर उसने उस देश में अकाल भेजा, और अन्न के सब आधार को दूर कर दिया। BSB BSB: He called down famine on the land and cut off all their supplies of food.
17 ULB उसने यूसुफ नामक एक पुरुष को उनसे पहले भेजा था, जो दास होने के लिये बेचा गया था। BSB BSB: He sent a man before them—Joseph, sold as a slave.
18 ULB लोगों ने उसके पैरों में बेड़ियाँ डालकर उसे दुःख दिया; वह लोहे की साँकलों से जकड़ा गया; BSB BSB: They bruised his feet with shackles and placed his neck in irons,
19 ULB जब तक कि उसकी बात पूरी न हुई तब तक यहोवा का वचन उसे कसौटी पर कसता रहा। BSB BSB: until his prediction came true and the word of the LORD proved him right.
20 ULB तब राजा ने दूत भेजकर उसे निकलवा लिया, और देश-देश के लोगों के स्वामी ने उसके बन्धन खुलवाए; BSB BSB: The king sent and released him; the ruler of peoples set him free.
21 ULB उसने उसको अपने भवन का प्रधान और अपनी पूरी सम्पत्ति का अधिकारी ठहराया, (प्रेरि. 7:10) BSB BSB: He made him master of his household, ruler over all his substance,
22 ULB कि वह उसके हाकिमों को अपनी इच्छा के अनुसार नियंत्रित करे और पुरनियों को ज्ञान सिखाए। BSB BSB: to instruct his princes as he pleased and teach his elders wisdom.
23 ULB फिर इस्राएल मिस्र में आया; और याकूब हाम के देश में रहा। BSB BSB: Then Israel entered Egypt; Jacob dwelt in the land of Ham.
24 ULB तब उसने अपनी प्रजा को गिनती में बहुत बढ़ाया, और उसके शत्रुओं से अधिक बलवन्त किया। BSB BSB: And the LORD made His people very fruitful, more numerous than their foes,
25 ULB उसने मिस्रियों के मन को ऐसा फेर दिया, कि वे उसकी प्रजा से बैर रखने, और उसके दासों से छल करने लगे। BSB BSB: whose hearts He turned to hate His people, to conspire against His servants.
26 ULB उसने अपने दास मूसा को, और अपने चुने हुए हारून को भेजा। BSB BSB: He sent Moses His servant, and Aaron, whom He had chosen.
27 ULB उन्होंने मिस्रियों के बीच उसकी ओर से भाँति-भाँति के चिन्ह, और हाम के देश में चमत्कार दिखाए। BSB BSB: They performed His miraculous signs among them, and wonders in the land of Ham.
28 ULB उसने अंधकार कर दिया, और अंधियारा हो गया; और उन्होंने उसकी बातों को न माना। BSB BSB: He sent darkness, and it became dark—yet they defied His words.
29 ULB उसने मिस्रियों के जल को लहू कर डाला, और मछलियों को मार डाला। BSB BSB: He turned their waters to blood and caused their fish to die.
30 ULB मेंढ़क उनकी भूमि में वरन् उनके राजा की कोठरियों में भी भर गए। BSB BSB: Their land teemed with frogs, even in their royal chambers.
31 ULB उसने आज्ञा दी, तब डांस आ गए, और उनके सारे देश में कुटकियाँ आ गईं। BSB BSB: He spoke, and insects swarmed—gnats throughout their country.
32 ULB उसने उनके लिये जलवृष्टि के बदले ओले, और उनके देश में धधकती आग बरसाई। BSB BSB: He gave them hail for rain, with lightning throughout their land.
33 ULB और उसने उनकी दाखलताओं और अंजीर के वृक्षों को वरन् उनके देश के सब पेड़ों को तोड़ डाला। BSB BSB: He struck their vines and fig trees and shattered the trees of their country.
34 ULB उसने आज्ञा दी तब अनगिनत टिड्डियाँ, और कीड़े आए, BSB BSB: He spoke, and the locusts came—young locusts without number.
35 ULB और उन्होंने उनके देश के सब अन्न आदि को खा डाला; और उनकी भूमि के सब फलों को चट कर गए। BSB BSB: They devoured every plant in their land and consumed the produce of their soil.
36 ULB उसने उनके देश के सब पहलौठों को, उनके पौरूष के सब पहले फल को नाश किया। BSB BSB: Then He struck all the firstborn in their land, the firstfruits of all their vigor.
37 ULB तब वह इस्राएल को सोना चाँदी दिलाकर निकाल लाया, और उनमें से कोई निर्बल न था। BSB BSB: He brought Israel out with silver and gold, and none among His tribes stumbled.
38 ULB उनके जाने से मिस्री आनन्दित हुए, क्योंकि उनका डर उनमें समा गया था। BSB BSB: Egypt was glad when they departed, for the dread of Israel had fallen on them.
39 ULB उसने छाया के लिये बादल फैलाया, और रात को प्रकाश देने के लिये आग प्रगट की। BSB BSB: He spread a cloud as a covering and a fire to light up the night.
40 ULB उन्होंने माँगा तब उसने बटेरें पहुँचाई, और उनको स्वर्गीय भोजन से तृप्त किया। (यूह. 6:31) BSB BSB: They asked, and He brought quail and satisfied them with the bread of heaven.
41 ULB उसने चट्टान फाड़ी तब पानी बह निकला; और निर्जल भूमि पर नदी बहने लगी। BSB BSB: He opened a rock, and water gushed out; it flowed like a river in the desert.
42 ULB क्योंकि उसने अपने पवित्र वचन और अपने दास अब्राहम को स्मरण किया*। BSB BSB: For He remembered His holy promise to Abraham His servant.
43 ULB वह अपनी प्रजा को हर्षित करके और अपने चुने हुओं से जयजयकार कराके निकाल लाया। BSB BSB: He brought forth His people with rejoicing, His chosen with shouts of joy.
44 ULB और उनको जाति-जाति के देश दिए; और वे अन्य लोगों के श्रम के फल के अधिकारी किए गए, BSB BSB: He gave them the lands of the nations, that they might inherit the fruit of others’ labor,
45 ULB कि वे उसकी विधियों को मानें, और उसकी व्यवस्था को पूरी करें। यहोवा की स्तुति करो! BSB BSB: that they might keep His statutes and obey His laws. Hallelujah!
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.