1 ULB यहोवा की स्तुति करो! यहोवा का धन्यवाद करो, क्योंकि वह भला है; और उसकी करुणा सदा की है! BSB BSB: Hallelujah! Give thanks to the LORD, for He is good; His loving devotion endures forever.
2 ULB यहोवा के पराक्रम के कामों का वर्णन कौन कर सकता है, या उसका पूरा गुणानुवाद कौन सुना सकता है? BSB BSB: Who can describe the mighty acts of the LORD or fully proclaim His praise?
3 ULB क्या ही धन्य हैं वे जो न्याय पर चलते, और हर समय धर्म के काम करते हैं! BSB BSB: Blessed are those who uphold justice, who practice righteousness at all times.
4 ULB हे यहोवा, अपनी प्रजा पर की, प्रसन्नता के अनुसार मुझे स्मरण कर, मेरे उद्धार के लिये मेरी सुधि ले, BSB BSB: Remember me, O LORD, in Your favor to Your people; visit me with Your salvation,
5 ULB कि मैं तेरे चुने हुओं का कल्याण देखूँ, और तेरी प्रजा के आनन्द में आनन्दित हो जाऊँ; और तेरे निज भाग के संग बड़ाई करने पाऊँ। BSB BSB: that I may see the prosperity of Your chosen ones, and rejoice in the gladness of Your nation, and give glory with Your inheritance.
6 ULB हमने तो अपने पुरखाओं के समान पाप किया है*; हमने कुटिलता की, हमने दुष्टता की है! BSB BSB: We have sinned like our fathers; we have done wrong and acted wickedly.
7 ULB मिस्र में हमारे पुरखाओं ने तेरे आश्चर्यकर्मों पर मन नहीं लगाया, न तेरी अपार करुणा को स्मरण रखा; उन्होंने समुद्र के किनारे, अर्थात् लाल समुद्र के किनारे पर बलवा किया। BSB BSB: Our fathers in Egypt did not grasp Your wonders or remember Your abundant kindness; but they rebelled by the sea, there at the Red Sea.
8 ULB तो भी उसने अपने नाम के निमित्त उनका उद्धार किया, जिससे वह अपने पराक्रम को प्रगट करे। BSB BSB: Yet He saved them for the sake of His name, to make His power known.
9 ULB तब उसने लाल समुद्र को घुड़का और वह सूख गया; और वह उन्हें गहरे जल के बीच से मानो जंगल में से निकाल ले गया। BSB BSB: He rebuked the Red Sea, and it dried up; He led them through the depths as through a desert.
10 ULB उसने उन्हें बैरी के हाथ से उबारा, और शत्रु के हाथ से छुड़ा लिया। (लूका 1:71) BSB BSB: He saved them from the hand that hated them; He redeemed them from the hand of the enemy.
11 ULB और उनके शत्रु जल में डूब गए; उनमें से एक भी न बचा। BSB BSB: The waters covered their foes; not one of them remained.
12 ULB तब उन्होंने उसके वचनों का विश्वास किया; और उसकी स्तुति गाने लगे। BSB BSB: Then they believed His promises and sang His praise.
13 ULB परन्तु वे झट उसके कामों को भूल गए; और उसकी युक्ति के लिये न ठहरे। BSB BSB: Yet they soon forgot His works and failed to wait for His counsel.
14 ULB उन्होंने जंगल में अति लालसा की और निर्जल स्थान में परमेश्वर की परीक्षा की। (1 कुरि 10:9) BSB BSB: They craved intensely in the wilderness and tested God in the desert.
15 ULB तब उसने उन्हें मुँह माँगा वर तो दिया, परन्तु उनके प्राण को सूखा दिया। BSB BSB: So He granted their request, but sent a wasting disease upon them.
16 ULB उन्होंने छावनी में मूसा के, और यहोवा के पवित्र जन हारून के विषय में डाह की, BSB BSB: In the camp they envied Moses, as well as Aaron, the holy one of the LORD.
17 ULB भूमि फट कर दातान को निगल गई, और अबीराम के झुण्ड को निगल लिया। BSB BSB: The earth opened up and swallowed Dathan; it covered the assembly of Abiram.
18 ULB और उनके झुण्ड में आग भड़क उठी; और दुष्ट लोग लौ से भस्म हो गए। BSB BSB: Then fire blazed through their company; flames consumed the wicked.
19 ULB उन्होंने होरेब में बछड़ा बनाया, और ढली हुई मूर्ति को दण्डवत् किया। BSB BSB: At Horeb they made a calf and worshiped a molten image.
20 ULB उन्होंने परमेश्वर की महिमा, को घास खानेवाले बैल की प्रतिमा से बदल डाला*। (रोम. 1:23) BSB BSB: They exchanged their Glory for the image of a grass-eating ox.
21 ULB वे अपने उद्धारकर्ता परमेश्वर को भूल गए, जिसने मिस्र में बड़े-बड़े काम किए थे। BSB BSB: They forgot God their Savior, who did great things in Egypt,
22 ULB उसने तो हाम के देश में आश्चर्यकर्मों और लाल समुद्र के तट पर भयंकर काम किए थे। BSB BSB: wondrous works in the land of Ham, and awesome deeds by the Red Sea.
23 ULB इसलिए उसने कहा कि मैं इन्हें सत्यानाश कर डालता यदि मेरा चुना हुआ मूसा जोखिम के स्थान में उनके लिये खड़ा न होता ताकि मेरी जलजलाहट को ठण्डा करे कहीं ऐसा न हो कि मैं उन्हें नाश कर डालूँ। BSB BSB: So He said He would destroy them—had not Moses His chosen one stood before Him in the breach to divert His wrath from destroying them.
24 ULB उन्होंने मनभावने देश को निकम्मा जाना, और उसके वचन पर विश्वास न किया। BSB BSB: They despised the pleasant land; they did not believe His promise.
25 ULB वे अपने तम्बुओं में कुड़कुड़ाए, और यहोवा का कहा न माना। BSB BSB: They grumbled in their tents and did not listen to the voice of the LORD.
26 ULB तब उसने उनके विषय में शपथ खाई कि मैं इनको जंगल में नाश करूँगा, BSB BSB: So He raised His hand and swore to cast them down in the wilderness,
27 ULB और इनके वंश को अन्यजातियों के सम्मुख गिरा दूँगा, और देश-देश में तितर-बितर करूँगा। (भज. 44:11) BSB BSB: to disperse their offspring among the nations and scatter them throughout the lands.
28 ULB वे बालपोर देवता को पूजने लगे और मुर्दों को चढ़ाए हुए पशुओं का माँस खाने लगे। BSB BSB: They yoked themselves to Baal of Peor and ate sacrifices offered to lifeless gods.
29 ULB यों उन्होंने अपने कामों से उसको क्रोध दिलाया, और मरी उनमें फूट पड़ी। BSB BSB: So they provoked the LORD to anger with their deeds, and a plague broke out among them.
30 ULB तब पीनहास ने उठकर न्यायदण्ड दिया, जिससे मरी थम गई। BSB BSB: But Phinehas stood and intervened, and the plague was restrained.
31 ULB और यह उसके लेखे पीढ़ी से पीढ़ी तक सर्वदा के लिये धर्म गिना गया। BSB BSB: It was credited to him as righteousness for endless generations to come.
32 ULB उन्होंने मरीबा के सोते के पास भी यहोवा का क्रोध भड़काया, और उनके कारण मूसा की हानि हुई; BSB BSB: At the waters of Meribah they angered the LORD, and trouble came to Moses because of them.
33 ULB क्योंकि उन्होंने उसकी आत्मा से बलवा किया, तब मूसा बिन सोचे बोल उठा*। BSB BSB: For they rebelled against His Spirit, and Moses spoke rashly with his lips.
34 ULB जिन लोगों के विषय यहोवा ने उन्हें आज्ञा दी थी, उनको उन्होंने सत्यानाश न किया, BSB BSB: They did not destroy the peoples as the LORD had commanded them,
35 ULB वरन् उन्हीं जातियों से हिलमिल गए और उनके व्यवहारों को सीख लिया; BSB BSB: but they mingled with the nations and adopted their customs.
36 ULB और उनकी मूर्तियों की पूजा करने लगे, और वे उनके लिये फंदा बन गई। BSB BSB: They worshiped their idols, which became a snare to them.
37 ULB वरन् उन्होंने अपने बेटे-बेटियों को पिशाचों के लिये बलिदान किया; (1 कुरि. 10:20) BSB BSB: They sacrificed their sons and their daughters to demons.
38 ULB और अपने निर्दोष बेटे-बेटियों का लहू बहाया जिन्हें उन्होंने कनान की मूर्तियों पर बलि किया, इसलिए देश खून से अपवित्र हो गया। BSB BSB: They shed innocent blood—the blood of their sons and daughters, whom they sacrificed to the idols of Canaan, and the land was polluted with blood.
39 ULB और वे आप अपने कामों के द्वारा अशुद्ध हो गए, और अपने कार्यों के द्वारा व्यभिचारी भी बन गए। BSB BSB: They defiled themselves by their actions and prostituted themselves by their deeds.
40 ULB तब यहोवा का क्रोध अपनी प्रजा पर भड़का, और उसको अपने निज भाग से घृणा आई; BSB BSB: So the anger of the LORD burned against His people, and He abhorred His own inheritance.
41 ULB तब उसने उनको अन्यजातियों के वश में कर दिया, और उनके बैरियों ने उन पर प्रभुता की। BSB BSB: He delivered them into the hand of the nations, and those who hated them ruled over them.
42 ULB उनके शत्रुओं ने उन पर अत्याचार किया, और वे उनके हाथों तले दब गए। BSB BSB: Their enemies oppressed them and subdued them under their hand.
43 ULB बारम्बार उसने उन्हें छुड़ाया, परन्तु वे उसके विरुद्ध बलवा करते गए, और अपने अधर्म के कारण दबते गए। BSB BSB: Many times He rescued them, but they were bent on rebellion and sank down in their iniquity.
44 ULB फिर भी जब-जब उनका चिल्लाना उसके कान में पड़ा, तब-तब उसने उनके संकट पर दृष्टि की! BSB BSB: Nevertheless He heard their cry; He took note of their distress.
45 ULB और उनके हित अपनी वाचा को स्मरण करके अपनी अपार करुणा के अनुसार तरस खाया, BSB BSB: And He remembered His covenant with them, and relented by the abundance of His loving devotion.
46 ULB और जो उन्हें बन्दी करके ले गए थे उन सबसे उन पर दया कराई। BSB BSB: He made them objects of compassion to all who held them captive.
47 ULB हे हमारे परमेश्वर यहोवा, हमारा उद्धार कर, और हमें अन्यजातियों में से इकट्ठा कर ले, कि हम तेरे पवित्र नाम का धन्यवाद करें, और तेरी स्तुति करते हुए तेरे विषय में बड़ाई करें। BSB BSB: Save us, O LORD our God, and gather us from the nations, that we may give thanks to Your holy name, that we may glory in Your praise.
48 ULB इस्राएल का परमेश्वर यहोवा अनादिकाल से अनन्तकाल तक धन्य है! और सारी प्रजा कहे “आमीन!” यहोवा की स्तुति करो। (भज. 41:13) BSB BSB: Blessed be the LORD, the God of Israel, from everlasting to everlasting. Let all the people say, “Amen!” Hallelujah!
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.