1 ULB यहोवा का धन्यवाद करो, क्योंकि वह भला है; और उसकी करुणा सदा की है! BSB BSB: Give thanks to the LORD, for He is good; His loving devotion endures forever.
2 ULB यहोवा के छुड़ाए हुए ऐसा ही कहें, जिन्हें उसने शत्रु के हाथ से दाम देकर छुड़ा लिया है, BSB BSB: Let the redeemed of the LORD say so, whom He has redeemed from the hand of the enemy
3 ULB और उन्हें देश-देश से, पूरब-पश्चिम, उत्तर और दक्षिण से इकट्ठा किया है। (भज. 106:47) BSB BSB: and gathered from the lands, from east and west, from north and south.
4 ULB वे जंगल में मरूभूमि के मार्ग पर भटकते फिरे, और कोई बसा हुआ नगर न पाया; BSB BSB: Some wandered in desert wastelands, finding no path to a city in which to dwell.
5 ULB भूख और प्यास के मारे, वे विकल हो गए। BSB BSB: They were hungry and thirsty; their soul fainted within them.
6 ULB तब उन्होंने संकट में यहोवा की दुहाई दी, और उसने उनको सकेती से छुड़ाया; BSB BSB: Then they cried out to the LORD in their trouble, and He delivered them from their distress.
7 ULB और उनको ठीक मार्ग पर चलाया, ताकि वे बसने के लिये किसी नगर को जा पहुँचे। BSB BSB: He led them on a straight path to reach a city where they could live.
8 ULB लोग यहोवा की करुणा के कारण, और उन आश्चर्यकर्मों के कारण, जो वह मनुष्यों के लिये करता है, उसका धन्यवाद करें! BSB BSB: Let them give thanks to the LORD for His loving devotion and His wonders to the sons of men.
9 ULB क्योंकि वह अभिलाषी जीव को सन्तुष्ट करता है, और भूखे को उत्तम पदार्थों से तृप्त करता है। (लूका 1:53, यिर्म. 31:25) BSB BSB: For He satisfies the thirsty and fills the hungry with good things.
10 ULB जो अंधियारे और मृत्यु की छाया में बैठे, और दुःख में पड़े और बेड़ियों से जकड़े हुए थे, BSB BSB: Some sat in darkness and in the shadow of death, prisoners in affliction and chains,
11 ULB इसलिए कि वे परमेश्वर के वचनों के विरुद्ध चले*, और परमप्रधान की सम्मति को तुच्छ जाना। BSB BSB: because they rebelled against the words of God and despised the counsel of the Most High.
12 ULB तब उसने उनको कष्ट के द्वारा दबाया; वे ठोकर खाकर गिर पड़े, और उनको कोई सहायक न मिला। BSB BSB: He humbled their hearts with hard labor; they stumbled, and there was no one to help.
13 ULB तब उन्होंने संकट में यहोवा की दुहाई दी, और उसने सकेती से उनका उद्धार किया; BSB BSB: Then they cried out to the LORD in their trouble, and He saved them from their distress.
14 ULB उसने उनको अंधियारे और मृत्यु की छाया में से निकाल लिया; और उनके बन्धनों को तोड़ डाला। BSB BSB: He brought them out of darkness and the shadow of death and broke away their chains.
15 ULB लोग यहोवा की करुणा के कारण, और उन आश्चर्यकर्मों के कारण जो वह मनुष्यों के लिये करता है, उसका धन्यवाद करें! BSB BSB: Let them give thanks to the LORD for His loving devotion and His wonders to the sons of men.
16 ULB क्योंकि उसने पीतल के फाटकों को तोड़ा, और लोहे के बेंड़ों को टुकड़े-टुकड़े किया। BSB BSB: For He has broken down the gates of bronze and cut through the bars of iron.
17 ULB मूर्ख अपनी कुचाल, और अधर्म के कामों के कारण अति दुःखित होते हैं। BSB BSB: Fools, in their rebellious ways, and through their iniquities, suffered affliction.
18 ULB उनका जी सब भाँति के भोजन से मिचलाता है, और वे मृत्यु के फाटक तक पहुँचते हैं। BSB BSB: They loathed all food and drew near to the gates of death.
19 ULB तब वे संकट में यहोवा की दुहाई देते हैं, और वह सकेती से उनका उद्धार करता है; BSB BSB: Then they cried out to the LORD in their trouble, and He saved them from their distress.
20 ULB वह अपने वचन के द्वारा उनको चंगा करता* और जिस गड्ढे में वे पड़े हैं, उससे निकालता है। (भज. 147:15) BSB BSB: He sent forth His word and healed them; He rescued them from the Pit.
21 ULB लोग यहोवा की करुणा के कारण और उन आश्चर्यकर्मों के कारण जो वह मनुष्यों के लिये करता है, उसका धन्यवाद करें! BSB BSB: Let them give thanks to the LORD for His loving devotion and His wonders to the sons of men.
22 ULB और वे धन्यवाद-बलि चढ़ाएँ, और जयजयकार करते हुए, उसके कामों का वर्णन करें। BSB BSB: Let them offer sacrifices of thanksgiving and declare His works with rejoicing.
23 ULB जो लोग जहाजों में समुद्र पर चलते हैं, और महासागर पर होकर व्यापार करते हैं; BSB BSB: Others went out to sea in ships, conducting trade on the mighty waters.
24 ULB वे यहोवा के कामों को, और उन आश्चर्यकर्मों को जो वह गहरे समुद्र में करता है, देखते हैं। BSB BSB: They saw the works of the LORD, and His wonders in the deep.
25 ULB क्योंकि वह आज्ञा देता है, तब प्रचण्ड वायु उठकर तरंगों को उठाती है। BSB BSB: For He spoke and raised a tempest that lifted the waves of the sea.
26 ULB वे आकाश तक चढ़ जाते, फिर गहराई में उतर आते हैं; और क्लेश के मारे उनके जी में जी नहीं रहता; BSB BSB: They mounted up to the heavens, then sunk to the depths; their courage melted in their anguish.
27 ULB वे चक्कर खाते, और मतवालों की भाँति लड़खड़ाते हैं, और उनकी सारी बुद्धि मारी जाती है। BSB BSB: They reeled and staggered like drunkards, and all their skill was useless.
28 ULB तब वे संकट में यहोवा की दुहाई देते हैं, और वह उनको सकेती से निकालता है। BSB BSB: Then they cried out to the LORD in their trouble, and He brought them out of their distress.
29 ULB वह आँधी को थाम देता है और तरंगें बैठ जाती हैं। BSB BSB: He calmed the storm to a whisper, and the waves of the sea were hushed.
30 ULB तब वे उनके बैठने से आनन्दित होते हैं, और वह उनको मन चाहे बन्दरगाह में पहुँचा देता है। BSB BSB: They rejoiced in the silence, and He guided them to the harbor they desired.
31 ULB लोग यहोवा की करुणा के कारण, और उन आश्चर्यकर्मों के कारण जो वह मनुष्यों के लिये करता है, उसका धन्यवाद करें। BSB BSB: Let them give thanks to the LORD for His loving devotion and His wonders to the sons of men.
32 ULB और सभा में उसको सराहें, और पुरनियों के बैठक में उसकी स्तुति करें। BSB BSB: Let them exalt Him in the assembly of the people and praise Him in the council of the elders.
33 ULB वह नदियों को जंगल बना डालता है, और जल के सोतों को सूखी भूमि कर देता है। BSB BSB: He turns rivers into deserts, springs of water into thirsty ground,
34 ULB वह फलवन्त भूमि को बंजर बनाता है, यह वहाँ के रहनेवालों की दुष्टता के कारण होता है। BSB BSB: and fruitful land into fields of salt, because of the wickedness of its dwellers.
35 ULB वह जंगल को जल का ताल, और निर्जल देश को जल के सोते कर देता है। BSB BSB: He turns a desert into pools of water and a dry land into flowing springs.
36 ULB और वहाँ वह भूखों को बसाता है, कि वे बसने के लिये नगर तैयार करें; BSB BSB: He causes the hungry to settle there, that they may establish a city in which to dwell.
37 ULB और खेती करें, और दाख की बारियाँ लगाएँ, और भाँति-भाँति के फल उपजा लें। BSB BSB: They sow fields and plant vineyards that yield a fruitful harvest.
38 ULB और वह उनको ऐसी आशीष देता है कि वे बहुत बढ़ जाते हैं, और उनके पशुओं को भी वह घटने नहीं देता। BSB BSB: He blesses them, and they multiply greatly; He does not let their herds diminish.
39 ULB फिर विपत्ति और शोक के कारण, वे घटते और दब जाते हैं*। BSB BSB: When they are decreased and humbled by oppression, evil, and sorrow,
40 ULB और वह हाकिमों को अपमान से लादकर मार्ग रहित जंगल में भटकाता है; BSB BSB: He pours out contempt on the nobles and makes them wander in a trackless wasteland.
41 ULB वह दरिद्रों को दुःख से छुड़ाकर ऊँचे पर रखता है, और उनको भेड़ों के झुण्ड के समान परिवार देता है। BSB BSB: But He lifts the needy from affliction and increases their families like flocks.
42 ULB सीधे लोग देखकर आनन्दित होते हैं; और सब कुटिल लोग अपने मुँह बन्द करते हैं। BSB BSB: The upright see and rejoice, and all iniquity shuts its mouth.
43 ULB जो कोई बुद्धिमान हो, वह इन बातों पर ध्यान करेगा; और यहोवा की करुणा के कामों पर ध्यान करेगा। BSB BSB: Let him who is wise pay heed to these things and consider the loving devotion of the LORD.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.