1 ULB यहोवा की स्तुति करो! क्योंकि अपने परमेश्वर का भजन गाना अच्छा है; क्योंकि वह मनभावना है, उसकी स्तुति करना उचित है। BSB BSB: Hallelujah! How good it is to sing praises to our God, how pleasant and lovely to praise Him!
2 ULB यहोवा यरूशलेम को फिर बसा रहा है; वह निकाले हुए इस्राएलियों को इकट्ठा कर रहा है। BSB BSB: The LORD builds up Jerusalem; He gathers the exiles of Israel.
3 ULB वह खेदित मनवालों को चंगा करता है, और उनके घाव पर मरहम-पट्टी बाँधता है*। BSB BSB: He heals the brokenhearted and binds up their wounds.
4 ULB वह तारों को गिनता, और उनमें से एक-एक का नाम रखता है। BSB BSB: He determines the number of the stars; He calls them each by name.
5 ULB हमारा प्रभु महान और अति सामर्थी है; उसकी बुद्धि अपरम्पार है। BSB BSB: Great is our Lord, and mighty in power; His understanding has no limit.
6 ULB यहोवा नम्र लोगों को सम्भालता है, और दुष्टों को भूमि पर गिरा देता है। BSB BSB: The LORD sustains the humble, but casts the wicked to the ground.
7 ULB धन्यवाद करते हुए यहोवा का गीत गाओ; वीणा बजाते हुए हमारे परमेश्वर का भजन गाओ। BSB BSB: Sing to the LORD with thanksgiving; make music on the harp to our God,
8 ULB वह आकाश को मेघों से भर देता है, और पृथ्वी के लिये मेंह को तैयार करता है, और पहाड़ों पर घास उगाता है। (प्रेरि. 14:17) BSB BSB: who covers the sky with clouds, who prepares rain for the earth, who makes grass to grow on the hills.
9 ULB वह पशुओं को और कौवे के बच्चों को जो पुकारते हैं, आहार देता है। (लूका 12:24) BSB BSB: He provides food for the animals, and for the young ravens when they call.
10 ULB न तो वह घोड़े के बल को चाहता है, और न पुरुष के बलवन्त पैरों से प्रसन्न होता है; BSB BSB: He does not delight in the strength of the horse; He takes no pleasure in the legs of a man.
11 ULB यहोवा अपने डरवैयों ही से प्रसन्न होता है*, अर्थात् उनसे जो उसकी करुणा पर आशा लगाए रहते हैं। BSB BSB: The LORD is pleased with those who fear Him, who hope in His loving devotion.
12 ULB हे यरूशलेम, यहोवा की प्रशंसा कर! हे सिय्योन, अपने परमेश्वर की स्तुति कर! BSB BSB: Exalt the LORD, O Jerusalem; praise your God, O Zion!
13 ULB क्योंकि उसने तेरे फाटकों के खम्भों को दृढ़ किया है; और तेरे सन्तानों को आशीष दी है। BSB BSB: For He strengthens the bars of your gates and blesses the children within you.
14 ULB वह तेरी सीमा में शान्ति देता है, और तुझको उत्तम से उत्तम गेहूँ से तृप्त करता है। BSB BSB: He makes peace at your borders; He fills you with the finest wheat.
15 ULB वह पृथ्वी पर अपनी आज्ञा का प्रचार करता है, उसका वचन अति वेग से दौड़ता है। BSB BSB: He sends forth His command to the earth; His word runs swiftly.
16 ULB वह ऊन के समान हिम को गिराता है, और राख के समान पाला बिखेरता है। BSB BSB: He spreads the snow like wool; He scatters the frost like ashes;
17 ULB वह बर्फ के टुकड़े गिराता है, उसकी की हुई ठण्ड को कौन सह सकता है? BSB BSB: He casts forth His hail like pebbles. Who can withstand His icy blast?
18 ULB वह आज्ञा देकर उन्हें गलाता है; वह वायु बहाता है, तब जल बहने लगता है। BSB BSB: He sends forth His word and melts them; He unleashes His winds, and the waters flow.
19 ULB वह याकूब को अपना वचन, और इस्राएल को अपनी विधियाँ और नियम बताता है। BSB BSB: He declares His word to Jacob, His statutes and judgments to Israel.
20 ULB किसी और जाति से उसने ऐसा बर्ताव नहीं किया; और उसके नियमों को औरों ने नहीं जाना। यहोवा की स्तुति करो। (रोम 3:2) BSB BSB: He has done this for no other nation; they do not know His judgments. Hallelujah!
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.