1 ULB यहोवा की स्तुति करो! यहोवा की स्तुति स्वर्ग में से करो, उसकी स्तुति ऊँचे स्थानों में करो! BSB BSB: Hallelujah! Praise the LORD from the heavens; praise Him in the highest places.
2 ULB हे उसके सब दूतों, उसकी स्तुति करो: हे उसकी सब सेना उसकी स्तुति करो! BSB BSB: Praise Him, all His angels; praise Him, all His heavenly hosts.
3 ULB हे सूर्य और चन्द्रमा उसकी स्तुति करो, हे सब ज्योतिमय तारागण उसकी स्तुति करो! BSB BSB: Praise Him, O sun and moon; praise Him, all you shining stars.
4 ULB हे सबसे ऊँचे आकाश और हे आकाश के ऊपरवाले जल, तुम दोनों उसकी स्तुति करो। BSB BSB: Praise Him, O highest heavens, and you waters above the skies.
5 ULB वे यहोवा के नाम की स्तुति करें, क्योंकि उसने आज्ञा दी और ये सिरजे गए*। BSB BSB: Let them praise the name of the LORD, for He gave the command and they were created.
6 ULB और उसने उनको सदा सर्वदा के लिये स्थिर किया है; और ऐसी विधि ठहराई है, जो टलने की नहीं। BSB BSB: He established them forever and ever; He issued a decree that will never pass away.
7 ULB पृथ्वी में से यहोवा की स्तुति करो, हे समुद्री अजगरों और गहरे सागर, BSB BSB: Praise the LORD from the earth, all great sea creatures and ocean depths,
8 ULB हे अग्नि और ओलों, हे हिम और कुहरे, हे उसका वचन माननेवाली प्रचण्ड वायु! BSB BSB: lightning and hail, snow and clouds, powerful wind fulfilling His word,
9 ULB हे पहाड़ों और सब टीलों, हे फलदाई वृक्षों और सब देवदारों! BSB BSB: mountains and all hills, fruit trees and all cedars,
10 ULB हे वन-पशुओं और सब घरेलू पशुओं, हे रेंगनेवाले जन्तुओं और हे पक्षियों! BSB BSB: wild animals and all cattle, crawling creatures and flying birds,
11 ULB हे पृथ्वी के राजाओं, और राज्य-राज्य के सब लोगों, हे हाकिमों और पृथ्वी के सब न्यायियों! BSB BSB: kings of the earth and all peoples, princes and all rulers of the earth,
12 ULB हे जवानों और कुमारियों, हे पुरनियों और बालकों! BSB BSB: young men and maidens, old and young together.
13 ULB यहोवा के नाम की स्तुति करो, क्योंकि केवल उसकी का नाम महान है; उसका ऐश्वर्य पृथ्वी और आकाश के ऊपर है। BSB BSB: Let them praise the name of the LORD, for His name alone is exalted; His splendor is above the earth and the heavens.
14 ULB और उसने अपनी प्रजा के लिये एक सींग ऊँचा किया है*; यह उसके सब भक्तों के लिये अर्थात् इस्राएलियों के लिये और उसके समीप रहनेवाली प्रजा के लिये स्तुति करने का विषय है। यहोवा की स्तुति करो! BSB BSB: He has raised up a horn for His people, the praise of all His saints, of Israel, a people near to Him. Hallelujah!
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.