1 ULB कुकर्मियों के कारण मत कुढ़, कुटिल काम करनेवालों के विषय डाह न कर! BSB BSB: Of David. Do not fret over those who do evil; do not envy those who do wrong.
2 ULB क्योंकि वे घास के समान झट कट जाएँगे, और हरी घास के समान मुर्झा जाएँगे। BSB BSB: For they wither quickly like grass and wilt like tender plants.
3 ULB यहोवा पर भरोसा रख, और भला कर; देश में बसा रह, और सच्चाई में मन लगाए रह। BSB BSB: Trust in the LORD and do good; dwell in the land and cultivate faithfulness.
4 ULB यहोवा को अपने सुख का मूल जान, और वह तेरे मनोरथों को पूरा करेगा। (मत्ती 6:33) BSB BSB: Delight yourself in the LORD, and He will give you the desires of your heart.
5 ULB अपने मार्ग की चिन्ता यहोवा पर छोड़*; और उस पर भरोसा रख, वही पूरा करेगा। BSB BSB: Commit your way to the LORD; trust in Him, and He will do it.
6 ULB और वह तेरा धर्म ज्योति के समान, और तेरा न्याय दोपहर के उजियाले के समान प्रगट करेगा। BSB BSB: He will bring forth your righteousness like the dawn, your justice like the noonday sun.
7 ULB यहोवा के सामने चुपचाप रह, और धीरज से उसकी प्रतिक्षा कर; उस मनुष्य के कारण न कुढ़, जिसके काम सफल होते हैं, और वह बुरी युक्तियों को निकालता है! BSB BSB: Be still before the LORD and wait patiently for Him; do not fret when men prosper in their ways, when they carry out wicked schemes.
8 ULB क्रोध से परे रह, और जलजलाहट को छोड़ दे! मत कुढ़, उससे बुराई ही निकलेगी। BSB BSB: Refrain from anger and abandon wrath; do not fret—it can only bring harm.
9 ULB क्योंकि कुकर्मी लोग काट डाले जाएँगे; और जो यहोवा की बाट जोहते हैं, वही पृथ्वी के अधिकारी होंगे। BSB BSB: For the evildoers will be cut off, but those who hope in the LORD will inherit the land.
10 ULB थोड़े दिन के बीतने पर दुष्ट रहेगा ही नहीं; और तू उसके स्थान को भलीं भाँति देखने पर भी उसको न पाएगा। BSB BSB: Yet a little while, and the wicked will be no more; though you look for them, they will not be found.
11 ULB परन्तु नम्र लोग पृथ्वी के अधिकारी होंगे, और बड़ी शान्ति के कारण आनन्द मनाएँगे। (मत्ती 5:5) BSB BSB: But the meek will inherit the land and delight in abundant prosperity.
12 ULB दुष्ट धर्मी के विरुद्ध बुरी युक्ति निकालता है, और उस पर दाँत पीसता है; BSB BSB: The wicked scheme against the righteous and gnash their teeth at them,
13 ULB परन्तु प्रभु उस पर हँसेगा, क्योंकि वह देखता है कि उसका दिन आनेवाला है। BSB BSB: but the Lord laughs, seeing that their day is coming.
14 ULB दुष्ट लोग तलवार खींचे और धनुष बढ़ाए हुए हैं, ताकि दीन दरिद्र को गिरा दें, और सीधी चाल चलनेवालों को वध करें। BSB BSB: The wicked have drawn the sword and bent the bow to bring down the poor and needy, to slay those whose ways are upright.
15 ULB उनकी तलवारों से उन्हीं के हृदय छिदेंगे, और उनके धनुष तोड़े जाएँगे। BSB BSB: But their swords will pierce their own hearts, and their bows will be broken.
16 ULB धर्मी का थोड़ा सा धन दुष्टों के बहुत से धन से उत्तम है। BSB BSB: Better is the little of the righteous than the abundance of many who are wicked.
17 ULB क्योंकि दुष्टों की भुजाएँ तो तोड़ी जाएँगी; परन्तु यहोवा धर्मियों को सम्भालता है। BSB BSB: For the arms of the wicked will be broken, but the LORD upholds the righteous.
18 ULB यहोवा खरे लोगों की आयु की सुधि रखता है, और उनका भाग सदैव बना रहेगा। BSB BSB: The LORD knows the days of the blameless, and their inheritance will last forever.
19 ULB विपत्ति के समय, वे लज्जित न होंगे, और अकाल के दिनों में वे तृप्त रहेंगे। BSB BSB: In the time of evil they will not be ashamed, and in the days of famine they will be satisfied.
20 ULB दुष्ट लोग नाश हो जाएँगे; और यहोवा के शत्रु खेत की सुथरी घास के समान नाश होंगे, वे धुएँ के समान लुप्त हो जाएँगे। BSB BSB: But the wicked and enemies of the LORD will perish like the glory of the fields. They will vanish; like smoke they will fade away.
21 ULB दुष्ट ऋण लेता है, और भरता नहीं परन्तु धर्मी अनुग्रह करके दान देता है; BSB BSB: The wicked borrow and do not repay, but the righteous are gracious and giving.
22 ULB क्योंकि जो उससे आशीष पाते हैं वे तो पृथ्वी के अधिकारी होंगे, परन्तु जो उससे श्रापित होते हैं, वे नाश हो जाएँगे। BSB BSB: Surely those He blesses will inherit the land, but the cursed will be destroyed.
23 ULB मनुष्य की गति यहोवा की ओर से दृढ़ होती है*, और उसके चलन से वह प्रसन्न रहता है; BSB BSB: The steps of a man are ordered by the LORD who takes delight in his journey.
24 ULB चाहे वह गिरे तो भी पड़ा न रह जाएगा, क्योंकि यहोवा उसका हाथ थामे रहता है। BSB BSB: Though he falls, he will not be overwhelmed, for the LORD is holding his hand.
25 ULB मैं लड़कपन से लेकर बुढ़ापे तक देखता आया हूँ; परन्तु न तो कभी धर्मी को त्यागा हुआ, और न उसके वंश को टुकड़े माँगते देखा है। BSB BSB: I once was young and now am old, yet never have I seen the righteous abandoned or their children begging for bread.
26 ULB वह तो दिन भर अनुग्रह कर-करके ऋण देता है, और उसके वंश पर आशीष फलती रहती है। BSB BSB: They are ever generous and quick to lend, and their children are a blessing.
27 ULB बुराई को छोड़ भलाई कर; और तू सर्वदा बना रहेगा। BSB BSB: Turn away from evil and do good, so that you will abide forever.
28 ULB क्योंकि यहोवा न्याय से प्रीति रखता; और अपने भक्तों को न तजेगा। उनकी तो रक्षा सदा होती है, परन्तु दुष्टों का वंश काट डाला जाएगा। BSB BSB: For the LORD loves justice and will not forsake His saints. They are preserved forever, but the offspring of the wicked will be cut off.
29 ULB धर्मी लोग पृथ्वी के अधिकारी होंगे, और उसमें सदा बसे रहेंगे। BSB BSB: The righteous will inherit the land and dwell in it forever.
30 ULB धर्मी अपने मुँह से बुद्धि की बातें करता, और न्याय का वचन कहता है। BSB BSB: The mouth of the righteous man utters wisdom, and his tongue speaks justice.
31 ULB उसके परमेश्वर की व्यवस्था उसके हृदय में बनी रहती है, उसके पैर नहीं फिसलते। BSB BSB: The law of his God is in his heart; his steps do not falter.
32 ULB दुष्ट धर्मी की ताक में रहता है। और उसके मार डालने का यत्न करता है। BSB BSB: Though the wicked lie in wait for the righteous, and seek to slay them,
33 ULB यहोवा उसको उसके हाथ में न छोड़ेगा, और जब उसका विचार किया जाए तब वह उसे दोषी न ठहराएगा। BSB BSB: the LORD will not leave them in their power or let them be condemned under judgment.
34 ULB यहोवा की बाट जोहता रह, और उसके मार्ग पर बना रह, और वह तुझे बढ़ाकर पृथ्वी का अधिकारी कर देगा; जब दुष्ट काट डाले जाएँगे, तब तू देखेगा। BSB BSB: Wait for the LORD and keep His way, and He will raise you up to inherit the land. When the wicked are cut off, you will see it.
35 ULB मैंने दुष्ट को बड़ा पराक्रमी और ऐसा फैलता हुए देखा, जैसा कोई हरा पेड़* अपने निज भूमि में फैलता है। BSB BSB: I have seen a wicked, ruthless man flourishing like a well-rooted native tree,
36 ULB परन्तु जब कोई उधर से गया तो देखा कि वह वहाँ है ही नहीं; और मैंने भी उसे ढूँढ़ा, परन्तु कहीं न पाया। (भज. 37:10) BSB BSB: yet he passed away and was no more; though I searched, he could not be found.
37 ULB खरे मनुष्य पर दृष्टि कर और धर्मी को देख, क्योंकि मेल से रहनेवाले पुरुष का अन्तफल अच्छा है। (यशा. 32:17) BSB BSB: Consider the blameless and observe the upright, for posterity awaits the man of peace.
38 ULB परन्तु अपराधी एक साथ सत्यानाश किए जाएँगे; दुष्टों का अन्तफल सर्वनाश है। BSB BSB: But the transgressors will all be destroyed; the future of the wicked will be cut off.
39 ULB धर्मियों की मुक्ति यहोवा की ओर से होती है; संकट के समय वह उनका दृढ़ गढ़ है। BSB BSB: The salvation of the righteous is from the LORD; He is their stronghold in time of trouble.
40 ULB यहोवा उनकी सहायता करके उनको बचाता है; वह उनको दुष्टों से छुड़ाकर उनका उद्धार करता है, इसलिए कि उन्होंने उसमें अपनी शरण ली है। BSB BSB: The LORD helps and delivers them; He rescues and saves them from the wicked, because they take refuge in Him.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.