1 ULB हे मेरे लोगों, मेरी शिक्षा सुनो; मेरे वचनों की ओर कान लगाओ! BSB BSB: A Maskil of Asaph. Give ear, O my people, to my instruction; listen to the words of my mouth.
2 ULB मैं अपना मुँह नीतिवचन कहने के लिये खोलूँगा*; मैं प्राचीनकाल की गुप्त बातें कहूँगा, (मत्ती 13:35) BSB BSB: I will open my mouth in parables; I will utter things hidden from the beginning,
3 ULB जिन बातों को हमने सुना, और जान लिया, और हमारे बाप दादों ने हम से वर्णन किया है। BSB BSB: that we have heard and known and our fathers have relayed to us.
4 ULB उन्हें हम उनकी सन्तान से गुप्त न रखेंगे, परन्तु होनहार पीढ़ी के लोगों से, यहोवा का गुणानुवाद और उसकी सामर्थ्य और आश्चर्यकर्मों का वर्णन करेंगे। (व्य. 4:9, यहो. 4:6-7, इफि. 6:4) BSB BSB: We will not hide them from their children but will declare to the next generation the praises of the LORD and His might and the wonders He has performed.
5 ULB उसने तो याकूब में एक चितौनी ठहराई, और इस्राएल में एक व्यवस्था चलाई, जिसके विषय उसने हमारे पितरों को आज्ञा दी, कि तुम इन्हें अपने-अपने बाल-बच्चों को बताना; BSB BSB: For He established a testimony in Jacob and appointed a law in Israel, which He commanded our fathers to teach to their children,
6 ULB कि आनेवाली पीढ़ी के लोग, अर्थात् जो बच्चे उत्पन्न होनेवाले हैं, वे इन्हें जानें; और अपने-अपने बाल-बच्चों से इनका बखान करने में उद्यत हों, BSB BSB: that the coming generation would know them—even children yet to be born—to arise and tell their own children
7 ULB जिससे वे परमेश्वर का भरोसा रखें, परमेश्वर के बड़े कामों को भूल न जाएँ, परन्तु उसकी आज्ञाओं का पालन करते रहें; BSB BSB: that they should put their confidence in God, not forgetting His works, but keeping His commandments.
8 ULB और अपने पितरों के समान न हों, क्योंकि उस पीढ़ी के लोग तो हठीले और झगड़ालू थे, और उन्होंने अपना मन स्थिर न किया था, और न उनकी आत्मा परमेश्वर की ओर सच्ची रही। (2 राजा. 17:14-15) BSB BSB: Then they will not be like their fathers, a stubborn and rebellious generation, whose heart was not loyal, whose spirit was not faithful to God.
9 ULB एप्रैमियों ने तो शस्त्रधारी और धनुर्धारी होने पर भी, युद्ध के समय पीठ दिखा दी। BSB BSB: The archers of Ephraim turned back on the day of battle.
10 ULB उन्होंने परमेश्वर की वाचा पूरी नहीं की, और उसकी व्यवस्था पर चलने से इन्कार किया। BSB BSB: They failed to keep God’s covenant and refused to live by His law.
11 ULB उन्होंने उसके बड़े कामों को और जो आश्चर्यकर्म उसने उनके सामने किए थे, उनको भुला दिया। BSB BSB: They forgot what He had done, the wonders He had shown them.
12 ULB उसने तो उनके बाप-दादों के सम्मुख मिस्र देश के सोअन के मैदान में अद्भुत कर्म किए थे। BSB BSB: He worked wonders before their fathers in the land of Egypt, in the region of Zoan.
13 ULB उसने समुद्र को दो भाग करके उन्हें पार कर दिया, और जल को ढेर के समान खड़ा कर दिया। BSB BSB: He split the sea and brought them through; He set the waters upright like a wall.
14 ULB उसने दिन को बादल के खम्भे से और रात भर अग्नि के प्रकाश के द्वारा उनकी अगुआई की। BSB BSB: He led them with a cloud by day and with a light of fire all night.
15 ULB वह जंगल में चट्टानें फाड़कर, उनको मानो गहरे जलाशयों से मनमाना पिलाता था। (निर्ग. 17:6, गिन. 20:11, 1 कुरि. 10:4) BSB BSB: He split the rocks in the wilderness and gave them drink as abundant as the seas.
16 ULB उसने चट्टान से भी धाराएँ निकालीं और नदियों का सा जल बहाया। BSB BSB: He brought streams from the stone and made water flow down like rivers.
17 ULB तो भी वे फिर उसके विरुद्ध अधिक पाप करते गए, और निर्जल देश में परमप्रधान के विरुद्ध उठते रहे। BSB BSB: But they continued to sin against Him, rebelling in the desert against the Most High.
18 ULB और अपनी चाह के अनुसार भोजन माँगकर मन ही मन परमेश्वर की परीक्षा की*। BSB BSB: They willfully tested God by demanding the food they craved.
19 ULB वे परमेश्वर के विरुद्ध बोले, और कहने लगे, “क्या परमेश्वर जंगल में मेज लगा सकता है? BSB BSB: They spoke against God, saying, “Can God really prepare a table in the wilderness?
20 ULB उसने चट्टान पर मारके जल बहा तो दिया, और धाराएँ उमण्ड चली, परन्तु क्या वह रोटी भी दे सकता है? क्या वह अपनी प्रजा के लिये माँस भी तैयार कर सकता?” BSB BSB: When He struck the rock, water gushed out and torrents raged. But can He also give bread or supply His people with meat?”
21 ULB यहोवा सुनकर क्रोध से भर गया, तब याकूब के विरुद्ध उसकी आग भड़क उठी, और इस्राएल के विरुद्ध क्रोध भड़का; BSB BSB: Therefore the LORD heard and was filled with wrath; so a fire was kindled against Jacob, and His anger flared against Israel,
22 ULB इसलिए कि उन्होंने परमेश्वर पर विश्वास नहीं रखा था, न उसकी उद्धार करने की शक्ति पर भरोसा किया। BSB BSB: because they did not believe God or rely on His salvation.
23 ULB तो भी उसने आकाश को आज्ञा दी, और स्वर्ग के द्वारों को खोला; BSB BSB: Yet He commanded the clouds above and opened the doors of the heavens.
24 ULB और उनके लिये खाने को मन्ना बरसाया, और उन्हें स्वर्ग का अन्न दिया। (निर्ग. 16:4, यूह. 6:31) BSB BSB: He rained down manna for them to eat; He gave them grain from heaven.
25 ULB मनुष्यों को स्वर्गदूतों की रोटी मिली; उसने उनको मनमाना भोजन दिया। BSB BSB: Man ate the bread of angels; He sent them food in abundance.
26 ULB उसने आकाश में पुरवाई को चलाया, और अपनी शक्ति से दक्षिणी बहाई; BSB BSB: He stirred the east wind from the heavens and drove the south wind by His might.
27 ULB और उनके लिये माँस धूलि के समान बहुत बरसाया, और समुद्र के रेत के समान अनगिनत पक्षी भेजे; BSB BSB: He rained meat on them like dust, and winged birds like the sand of the sea.
28 ULB और उनकी छावनी के बीच में, उनके निवासों के चारों ओर गिराए। BSB BSB: He felled them in the midst of their camp, all around their dwellings.
29 ULB और वे खाकर अति तृप्त हुए, और उसने उनकी कामना पूरी की। BSB BSB: So they ate and were well filled, for He gave them what they craved.
30 ULB उनकी कामना बनी ही रही, उनका भोजन उनके मुँह ही में था, BSB BSB: Yet before they had filled their desire, with the food still in their mouths,
31 ULB कि परमेश्वर का क्रोध उन पर भड़का, और उसने उनके हष्टपुष्टों को घात किया, और इस्राएल के जवानों को गिरा दिया। (1 कुरि. 10:5) BSB BSB: God’s anger flared against them, and He put to death their strongest and subdued the young men of Israel.
32 ULB इतने पर भी वे और अधिक पाप करते गए; और परमेश्वर के आश्चर्यकर्मों पर विश्वास न किया। BSB BSB: In spite of all this, they kept on sinning; despite His wonderful works, they did not believe.
33 ULB तब उसने उनके दिनों को व्यर्थ श्रम में, और उनके वर्षों को घबराहट में कटवाया। BSB BSB: So He ended their days in futility, and their years in sudden terror.
34 ULB जब वह उन्हें घात करने लगता*, तब वे उसको पूछते थे; और फिरकर परमेश्वर को यत्न से खोजते थे। BSB BSB: When He slew them, they would seek Him; they repented and searched for God.
35 ULB उनको स्मरण होता था कि परमेश्वर हमारी चट्टान है, और परमप्रधान परमेश्वर हमारा छुड़ानेवाला है। BSB BSB: And they remembered that God was their Rock, that God Most High was their Redeemer.
36 ULB तो भी उन्होंने उसकी चापलूसी की; वे उससे झूठ बोले। BSB BSB: But they deceived Him with their mouths, and lied to Him with their tongues.
37 ULB क्योंकि उनका हृदय उसकी ओर दृढ़ न था; न वे उसकी वाचा के विषय सच्चे थे। (प्रेरि. 8:21) BSB BSB: Their hearts were disloyal to Him, and they were unfaithful to His covenant.
38 ULB परन्तु वह जो दयालु है, वह अधर्म को ढाँपता, और नाश नहीं करता; वह बार-बार अपने क्रोध को ठण्डा करता है, और अपनी जलजलाहट को पूरी रीति से भड़कने नहीं देता। BSB BSB: And yet He was compassionate; He forgave their iniquity and did not destroy them. He often restrained His anger and did not unleash His full wrath.
39 ULB उसको स्मरण हुआ कि ये नाशवान हैं, ये वायु के समान हैं जो चली जाती और लौट नहीं आती। BSB BSB: He remembered that they were but flesh, a passing breeze that does not return.
40 ULB उन्होंने कितनी ही बार जंगल में उससे बलवा किया, और निर्जल देश में उसको उदास किया! BSB BSB: How often they disobeyed Him in the wilderness and grieved Him in the desert!
41 ULB वे बार-बार परमेश्वर की परीक्षा करते थे, और इस्राएल के पवित्र को खेदित करते थे। BSB BSB: Again and again they tested God and provoked the Holy One of Israel.
42 ULB उन्होंने न तो उसका भुजबल स्मरण किया, न वह दिन जब उसने उनको द्रोही के वश से छुड़ाया था; BSB BSB: They did not remember His power—the day He redeemed them from the adversary,
43 ULB कि उसने कैसे अपने चिन्ह मिस्र में, और अपने चमत्कार सोअन के मैदान में किए थे। BSB BSB: when He performed His signs in Egypt and His wonders in the fields of Zoan.
44 ULB उसने तो मिस्रियों की नदियों को लहू बना डाला, और वे अपनी नदियों का जल पी न सके। (प्रका. 16:4) BSB BSB: He turned their rivers to blood, and from their streams they could not drink.
45 ULB उसने उनके बीच में डांस भेजे जिन्होंने उन्हें काट खाया, और मेंढ़क भी भेजे, जिन्होंने उनका बिगाड़ किया। BSB BSB: He sent swarms of flies that devoured them, and frogs that devastated them.
46 ULB उसने उनकी भूमि की उपज कीड़ों को, और उनकी खेतीबारी टिड्डियों को खिला दी थी। BSB BSB: He gave their crops to the grasshopper, the fruit of their labor to the locust.
47 ULB उसने उनकी दाखलताओं को ओेलों से, और उनके गूलर के पेड़ों को ओले बरसाकर नाश किया। BSB BSB: He killed their vines with hailstones and their sycamore-figs with sleet.
48 ULB उसने उनके पशुओं को ओलों से, और उनके ढोरों को बिजलियों से मिटा दिया। BSB BSB: He abandoned their cattle to the hail and their livestock to bolts of lightning.
49 ULB उसने उनके ऊपर अपना प्रचण्ड क्रोध और रोष भड़काया, और उन्हें संकट में डाला, और दुःखदाई दूतों का दल भेजा। BSB BSB: He unleashed His fury against them, wrath, indignation, and calamity—a band of destroying angels.
50 ULB उसने अपने क्रोध का मार्ग खोला, और उनके प्राणों को मृत्यु से न बचाया, परन्तु उनको मरी के वश में कर दिया। BSB BSB: He cleared a path for His anger; He did not spare them from death but delivered their lives to the plague.
51 ULB उसने मिस्र के सब पहलौठों को मारा, जो हाम के डेरों में पौरूष के पहले फल थे; BSB BSB: He struck all the firstborn of Egypt, the virility in the tents of Ham.
52 ULB परन्तु अपनी प्रजा को भेड़-बकरियों के समान प्रस्थान कराया, और जंगल में उनकी अगुआई पशुओं के झुण्ड की सी की। BSB BSB: He led out His people like sheep and guided them like a flock in the wilderness.
53 ULB तब वे उसके चलाने से बेखटके चले और उनको कुछ भय न हुआ, परन्तु उनके शत्रु समुद्र में डूब गए। BSB BSB: He led them safely, so they did not fear, but the sea engulfed their enemies.
54 ULB और उसने उनको अपने पवित्र देश की सीमा तक, इसी पहाड़ी देश में पहुँचाया, जो उसने अपने दाहिने हाथ से प्राप्त किया था। BSB BSB: He brought them to His holy land, to the mountain His right hand had acquired.
55 ULB उसने उनके सामने से अन्यजातियों को भगा दिया; और उनकी भूमि को डोरी से माप-मापकर बाँट दिया; और इस्राएल के गोत्रों को उनके डेरों में बसाया। BSB BSB: He drove out nations before them and apportioned their inheritance; He settled the tribes of Israel in their tents.
56 ULB तो भी उन्होंने परमप्रधान परमेश्वर की परीक्षा की और उससे बलवा किया, और उसकी चितौनियों को न माना, BSB BSB: But they tested and disobeyed God Most High, for they did not keep His decrees.
57 ULB और मुड़कर अपने पुरखाओं के समान विश्वासघात किया; उन्होंने निकम्मे धनुष के समान धोखा दिया। BSB BSB: They turned back and were faithless like their fathers, twisted like a faulty bow.
58 ULB क्योंकि उन्होंने ऊँचे स्थान बनाकर उसको रिस दिलाई, और खुदी हुई मूर्तियों के द्वारा उसमें से जलन उपजाई। BSB BSB: They enraged Him with their high places and provoked His jealousy with their idols.
59 ULB परमेश्वर सुनकर रोष से भर गया, और उसने इस्राएल को बिल्कुल तज दिया। BSB BSB: On hearing it, God was furious and rejected Israel completely.
60 ULB उसने शीलो के निवास, अर्थात् उस तम्बू को जो उसने मनुष्यों के बीच खड़ा किया था, त्याग दिया, BSB BSB: He abandoned the tabernacle of Shiloh, the tent He had pitched among men.
61 ULB और अपनी सामर्थ्य को बँधुवाई में जाने दिया, और अपनी शोभा को द्रोही के वश में कर दिया। BSB BSB: He delivered His strength to captivity, and His splendor to the hand of the adversary.
62 ULB उसने अपनी प्रजा को तलवार से मरवा दिया, और अपने निज भाग के विरुद्ध रोष से भर गया। BSB BSB: He surrendered His people to the sword because He was enraged by His heritage.
63 ULB उनके जवान आग से भस्म हुए, और उनकी कुमारियों के विवाह के गीत न गाएँ गए। BSB BSB: Fire consumed His young men, and their maidens were left without wedding songs.
64 ULB उनके याजक तलवार से मारे गए, और उनकी विधवाएँ रोने न पाई। BSB BSB: His priests fell by the sword, but their widows could not lament.
65 ULB तब प्रभु मानो नींद से चौंक उठा*, और ऐसे वीर के समान उठा जो दाखमधु पीकर ललकारता हो। BSB BSB: Then the Lord awoke as from sleep, like a mighty warrior overcome by wine.
66 ULB उसने अपने द्रोहियों को मारकर पीछे हटा दिया; और उनकी सदा की नामधराई कराई। BSB BSB: He beat back His foes; He put them to everlasting shame.
67 ULB फिर उसने यूसुफ के तम्बू को तज दिया; और एप्रैम के गोत्र को न चुना; BSB BSB: He rejected the tent of Joseph and refused the tribe of Ephraim.
68 ULB परन्तु यहूदा ही के गोत्र को, और अपने प्रिय सिय्योन पर्वत को चुन लिया। BSB BSB: But He chose the tribe of Judah, Mount Zion, which He loved.
69 ULB उसने अपने पवित्रस्थान को बहुत ऊँचा बना दिया, और पृथ्वी के समान स्थिर बनाया, जिसकी नींव उसने सदा के लिये डाली है। BSB BSB: He built His sanctuary like the heights, like the earth He has established forever.
70 ULB फिर उसने अपने दास दाऊद को चुनकर भेड़शालाओं में से ले लिया; BSB BSB: He chose David His servant and took him from the sheepfolds;
71 ULB वह उसको बच्चेवाली भेड़ों के पीछे-पीछे फिरने से ले आया कि वह उसकी प्रजा याकूब की अर्थात् उसके निज भाग इस्राएल की चरवाही करे। BSB BSB: from tending the ewes He brought him to be shepherd of His people Jacob, of Israel His inheritance.
72 ULB तब उसने खरे मन से उनकी चरवाही की, और अपने हाथ की कुशलता से उनकी अगुआई की। BSB BSB: So David shepherded them with integrity of heart and guided them with skillful hands.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.