1 ULB हे परमेश्वर, अन्यजातियाँ तेरे निभागज भाग में घुस आईं; उन्होंने तेरे पवित्र मन्दिर को अशुद्ध किया; और यरूशलेम को खण्डहर कर दिया है। (लूका 21:24, प्रका. 11:2) BSB BSB: A Psalm of Asaph. The nations, O God, have invaded Your inheritance; they have defiled Your holy temple and reduced Jerusalem to rubble.
2 ULB उन्होंने तेरे दासों की शवों को आकाश के पक्षियों का आहार कर दिया, और तेरे भक्तों का माँस पृथ्वी के वन-पशुओं को खिला दिया है। BSB BSB: They have given the corpses of Your servants as food to the birds of the air, the flesh of Your saints to the beasts of the earth.
3 ULB उन्होंने उनका लहू यरूशलेम के चारों ओर जल के समान बहाया, और उनको मिट्टी देनेवाला कोई न था। (प्रका.16:6) BSB BSB: They have poured out their blood like water all around Jerusalem, and there is no one to bury the dead.
4 ULB पड़ोसियों के बीच हमारी नामधराई हुई; चारों ओर के रहनेवाले हम पर हँसते, और ठट्ठा करते हैं। BSB BSB: We have become a reproach to our neighbors, a scorn and derision to those around us.
5 ULB हे यहोवा, कब तक*? क्या तू सदा के लिए क्रोधित रहेगा? तुझ में आग की सी जलन कब तक भड़कती रहेगी? BSB BSB: How long, O LORD? Will You be angry forever? Will Your jealousy burn like fire?
6 ULB जो जातियाँ तुझको नहीं जानती, और जिन राज्यों के लोग तुझ से प्रार्थना नहीं करते, उन्हीं पर अपनी सब जलजलाहट भड़का! (1 थिस्सलु. 4:5, 2 थिस्सलु. 1:8) BSB BSB: Pour out Your wrath on the nations that do not acknowledge You, on the kingdoms that refuse to call on Your name,
7 ULB क्योंकि उन्होंने याकूब को निगल लिया, और उसके वासस्थान को उजाड़ दिया है। BSB BSB: for they have devoured Jacob and devastated his homeland.
8 ULB हमारी हानि के लिये हमारे पुरखाओं के अधर्म के कामों को स्मरण न कर; तेरी दया हम पर शीघ्र हो, क्योंकि हम बड़ी दुर्दशा में पड़े हैं। BSB BSB: Do not hold past sins against us; let Your compassion come quickly, for we are brought low.
9 ULB हे हमारे उद्धारकर्ता परमेश्वर, अपने नाम की महिमा के निमित्त हमारी सहायता कर; और अपने नाम के निमित्त हमको छुड़ाकर हमारे पापों को ढाँप दे। BSB BSB: Help us, O God of our salvation, for the glory of Your name; deliver us and atone for our sins, for the sake of Your name.
10 ULB अन्यजातियाँ क्यों कहने पाएँ कि उनका परमेश्वर कहाँ रहा? तेरे दासों के खून का पलटा अन्यजातियों पर हमारी आँखों के सामने लिया जाए। (प्रका. 6:10, प्रका. 19:2) BSB BSB: Why should the nations ask, “Where is their God?” Before our eyes, make known among the nations Your vengeance for the bloodshed of Your servants.
11 ULB बन्दियों का कराहना तेरे कान तक पहुँचे*; घात होनेवालों को अपने भुजबल के द्वारा बचा। BSB BSB: May the groans of the captives reach You; by the strength of Your arm preserve those condemned to death.
12 ULB हे प्रभु, हमारे पड़ोसियों ने जो तेरी निन्दा की है, उसका सात गुणा बदला उनको दे! BSB BSB: Pay back into the laps of our neighbors sevenfold the reproach they hurled at You, O Lord.
13 ULB तब हम जो तेरी प्रजा और तेरी चराई की भेड़ें हैं, तेरा धन्यवाद सदा करते रहेंगे; और पीढ़ी से पीढ़ी तक तेरा गुणानुवाद करते रहेंगे। BSB BSB: Then we Your people, the sheep of Your pasture, will thank You forever; from generation to generation we will declare Your praise.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.