1 ULB फिर मैंने एक और शक्तिशाली स्वर्गदूत* को बादल ओढ़े हुए स्वर्ग से उतरते देखा; और उसके सिर पर मेघधनुष था, और उसका मुँह सूर्य के समान और उसके पाँव आग के खम्भें के समान थे; BSB BSB: Then I saw another mighty angel coming down from heaven, wrapped in a cloud, with a rainbow above his head. His face was like the sun, and his legs were like pillars of fire.
2 ULB और उसके हाथ में एक छोटी सी खुली हुई पुस्तक थी। उसने अपना दाहिना पाँव समुद्र पर, और बायाँ पृथ्वी पर रखा; BSB BSB: He held in his hand a small scroll, which lay open. He placed his right foot on the sea and his left foot on the land.
3 ULB और ऐसे बड़े शब्द से चिल्लाया, जैसा सिंह गरजता है; और जब वह चिल्लाया तो गर्जन के सात शब्द सुनाई दिए। BSB BSB: Then he cried out in a loud voice like the roar of a lion. And when he cried out, the seven thunders sounded their voices.
4 ULB जब सातों गर्जन के शब्द सुनाई दे चुके, तो मैं लिखने पर था, और मैंने स्वर्ग से यह शब्द सुना, “जो बातें गर्जन के उन सात शब्दों से सुनी हैं, उन्हें गुप्त रख*, और मत लिख।” (दानि. 8:26, दानि. 12:4) BSB BSB: When the seven thunders had spoken, I was about to put it in writing. But I heard a voice from heaven saying, “Seal up what the seven thunders have said, and do not write it down.”
5 ULB जिस स्वर्गदूत को मैंने समुद्र और पृथ्वी पर खड़े देखा था; उसने अपना दाहिना हाथ स्वर्ग की ओर उठाया (व्य. 32:40) BSB BSB: Then the angel I had seen standing on the sea and on the land lifted up his right hand to heaven.
6 ULB और उसकी शपथ खाकर जो युगानुयुग जीवित है, और जिसने स्वर्ग को और जो कुछ उसमें है, और पृथ्वी को और जो कुछ उस पर है, और समुद्र को और जो कुछ उसमें है सृजा है उसी की शपथ खाकर कहा कि “अब और देर न होगी।” (प्रका. 4:11) BSB BSB: And he swore by Him who lives forever and ever, who created heaven and everything in it, the earth and everything in it, and the sea and everything in it: “There will be no more delay!
7 ULB वरन् सातवें स्वर्गदूत के शब्द देने के दिनों में, जब वह तुरही फूँकने पर होगा, तो परमेश्वर का वह रहस्य पूरा हो जाएगा*, जिसका सुसमाचार उसने अपने दास भविष्यद्वक्ताओं को दिया था। (आमो. 3:7, इफि. 3:3) BSB BSB: But in the days of the voice of the seventh angel, when he begins to sound his trumpet, the mystery of God will be fulfilled, just as He proclaimed to His servants the prophets.”
8 ULB जिस शब्द करनेवाले को मैंने स्वर्ग से बोलते सुना था, वह फिर मेरे साथ बातें करने लगा, “जा, जो स्वर्गदूत समुद्र और पृथ्वी पर खड़ा है, उसके हाथ में की खुली हुईं पुस्तक ले ले।” BSB BSB: Then the voice that I had heard from heaven spoke to me again, saying, “Go, take the small scroll that lies open in the hand of the angel standing on the sea and on the land.”
9 ULB और मैंने स्वर्गदूत के पास जाकर कहा, “यह छोटी पुस्तक मुझे दे।” और उसने मुझसे कहा, “ले, इसे खा ले; यह तेरा पेट कड़वा तो करेगी, पर तेरे मुँह में मधु जैसी मीठी लगेगी।” (यहे. 3:1-3) BSB BSB: And I went to the angel and said, “Give me the small scroll.” “Take it and eat it,” he said. “It will make your stomach bitter, but in your mouth it will be as sweet as honey.”
10 ULB अतः मैं वह छोटी पुस्तक उस स्वर्गदूत के हाथ से लेकर खा गया। वह मेरे मुँह में मधु जैसी मीठी तो लगी, पर जब मैं उसे खा गया, तो मेरा पेट कड़वा हो गया। BSB BSB: So I took the small scroll from the angel’s hand and ate it, and it was as sweet as honey in my mouth. But when I had eaten it, my stomach turned bitter.
11 ULB तब मुझसे यह कहा गया, “तुझे बहुत से लोगों, जातियों, भाषाओं, और राजाओं के विषय में फिर भविष्यद्वाणी करनी होगी।” BSB BSB: And they told me, “You must prophesy again about many peoples and nations and tongues and kings.”
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.