1 ULB फिर मुझे नापने के लिये एक सरकण्डा* दिया गया, और किसी ने कहा, “उठ, परमेश्वर के मन्दिर और वेदी, और उसमें भजन करनेवालों को नाप ले। (जक. 2:1) BSB BSB: Then I was given a measuring rod like a staff and was told, “Go and measure the temple of God and the altar, and count the number of worshipers there.
2 ULB पर मन्दिर के बाहर का आँगन छोड़ दे; उसे मत नाप क्योंकि वह अन्यजातियों को दिया गया है, और वे पवित्र नगर को बयालीस महीने तक रौंदेंगी। BSB BSB: But exclude the courtyard outside the temple. Do not measure it, because it has been given over to the nations, and they will trample the holy city for 42 months.
3 ULB “और मैं अपने दो गवाहों को यह अधिकार दूँगा कि टाट ओढ़े हुए एक हजार दो सौ साठ दिन तक भविष्यद्वाणी करें।” BSB BSB: And I will empower my two witnesses, and they will prophesy for 1,260 days, clothed in sackcloth.”
4 ULB ये वे ही जैतून के दो पेड़ और दो दीवट हैं जो पृथ्वी के प्रभु के सामने खड़े रहते हैं*। (जक. 4:3) BSB BSB: These witnesses are the two olive trees and the two lampstands that stand before the Lord of the earth.
5 ULB और यदि कोई उनको हानि पहुँचाना चाहता है, तो उनके मुँह से आग निकलकर उनके बैरियों को भस्म करती है, और यदि कोई उनको हानि पहुँचाना चाहेगा, तो अवश्य इसी रीति से मार डाला जाएगा। (यिर्म. 5:14) BSB BSB: If anyone wants to harm them, fire proceeds from their mouths and devours their enemies. In this way, anyone who wants to harm them must be killed.
6 ULB उन्हें अधिकार है कि आकाश को बन्द करें, कि उनकी भविष्यद्वाणी के दिनों में मेंह न बरसे, और उन्हें सब पानी पर अधिकार है, कि उसे लहू बनाएँ, और जब-जब चाहें तब-तब पृथ्वी पर हर प्रकार की विपत्ति लाएँ। BSB BSB: These witnesses have power to shut the sky so that no rain will fall during the days of their prophecy, and power to turn the waters into blood and to strike the earth with every kind of plague as often as they wish.
7 ULB जब वे अपनी गवाही दे चुकेंगे, तो वह पशु जो अथाह कुण्ड में से निकलेगा, उनसे लड़कर उन्हें जीतेगा और उन्हें मार डालेगा। (प्रका. 13:7) BSB BSB: When the two witnesses have finished their testimony, the beast that comes up from the Abyss will wage war with them, and will overpower and kill them.
8 ULB और उनके शव उस बड़े नगर के चौक में पड़े रहेंगे, जो आत्मिक रीति से सदोम और मिस्र कहलाता है, जहाँ उनका प्रभु भी क्रूस पर चढ़ाया गया था। BSB BSB: Their bodies will lie in the street of the great city—figuratively called Sodom and Egypt—where their Lord was also crucified.
9 ULB और सब लोगों, कुलों, भाषाओं, और जातियों में से लोग उनके शवों को साढ़े तीन दिन तक देखते रहेंगे, और उनके शवों को कब्र में रखने न देंगे। BSB BSB: For three and a half days all peoples and tribes and tongues and nations will view their bodies and will not permit them to be laid in a tomb.
10 ULB और पृथ्वी के रहनेवाले उनके मरने से आनन्दित और मगन होंगे, और एक दूसरे के पास भेंट भेजेंगे, क्योंकि इन दोनों भविष्यद्वक्ताओं ने पृथ्वी के रहनेवालों को सताया था। BSB BSB: And those who dwell on the earth will gloat over them and celebrate and send one another gifts, because these two prophets had tormented them.
11 ULB परन्तु साढ़े तीन दिन के बाद परमेश्वर की ओर से जीवन का श्वांस उनमें पैंठ गया; और वे अपने पाँवों के बल खड़े हो गए, और उनके देखनेवालों पर बड़ा भय छा गया। BSB BSB: But after the three and a half days, the breath of life from God entered the two witnesses, and they stood on their feet, and great fear fell upon those who saw them.
12 ULB और उन्हें स्वर्ग से एक बड़ा शब्द सुनाई दिया, “यहाँ ऊपर आओ!” यह सुन वे बादल पर सवार होकर अपने बैरियों के देखते-देखते स्वर्ग पर चढ़ गए। BSB BSB: And the witnesses heard a loud voice from heaven saying, “Come up here.” And they went up to heaven in a cloud as their enemies watched them.
13 ULB फिर उसी घड़ी एक बड़ा भूकम्प हुआ, और नगर का दसवाँ भाग गिर पड़ा; और उस भूकम्प से सात हजार मनुष्य मर गए और शेष डर गए, और स्वर्ग के परमेश्वर की महिमा की। (प्रका. 14:7) BSB BSB: And in that hour there was a great earthquake, and a tenth of the city collapsed. Seven thousand were killed in the quake, and the rest were terrified and gave glory to the God of heaven.
14 ULB दूसरी विपत्ति बीत चुकी; तब, तीसरी विपत्ति शीघ्र आनेवाली है। BSB BSB: The second woe has passed. Behold, the third woe is coming shortly.
15 ULB जब सातवें स्वर्गदूत ने तुरही फूँकी, तो स्वर्ग में इस विषय के बड़े-बड़े शब्द होने लगे: “जगत का राज्य हमारे प्रभु का और उसके मसीह का हो गया और वह युगानुयुग राज्य करेगा।” (दानि. 7:27, जक. 14:9) BSB BSB: Then the seventh angel sounded his trumpet, and loud voices called out in heaven: “The kingdom of the world has become the kingdom of our Lord and of His Christ, and He will reign forever and ever.”
16 ULB और चौबीसों प्राचीन जो परमेश्वर के सामने अपने-अपने सिंहासन पर बैठे थे, मुँह के बल गिरकर परमेश्वर को दण्डवत् करके, BSB BSB: And the twenty-four elders who sit on their thrones before God fell on their faces and worshiped God,
17 ULB यह कहने लगे, “हे सर्वशक्तिमान प्रभु परमेश्वर, जो है और जो था*, हम तेरा धन्यवाद करते हैं कि तूने अपनी बड़ी सामर्थ्य को काम में लाकर राज्य किया है। (प्रका. 1:8) BSB BSB: saying: “We give thanks to You, O Lord God Almighty, the One who is and who was, because You have taken Your great power and have begun to reign.
18 ULB अन्यजातियों ने क्रोध किया, और तेरा प्रकोप आ पड़ा और वह समय आ पहुँचा है कि मरे हुओं का न्याय किया जाए, और तेरे दास भविष्यद्वक्ताओं और पवित्र लोगों को और उन छोटे-बड़ों को जो तेरे नाम से डरते हैं, बदला दिया जाए, और पृथ्वी के बिगाड़नेवाले नाश किए जाएँ।” (प्रका. 19:5) BSB BSB: The nations were enraged, and Your wrath has come. The time has come to judge the dead and to reward Your servants the prophets, as well as the saints and those who fear Your name, both small and great—and to destroy those who destroy the earth.”
19 ULB और परमेश्वर का जो मन्दिर स्वर्ग में है, वह खोला गया, और उसके मन्दिर में उसकी वाचा का सन्दूक दिखाई दिया, बिजलियाँ, शब्द, गर्जन और भूकम्प हुए, और बड़े ओले पड़े। (प्रका. 15:5) BSB BSB: Then the temple of God in heaven was opened, and the ark of His covenant appeared in His temple. And there were flashes of lightning, rumblings, peals of thunder, an earthquake, and a great hailstorm.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.