1 ULB श्रेष्ठगीत जो सुलैमान का है। (1 राजा. 4:32) BSB BSB: This is Solomon’s Song of Songs.
2 ULB तू अपने मुँह के चुम्बनों से मुझे चूमे! क्योंकि तेरा प्रेम दाखमधु से उत्तम है, BSB BSB: Let him kiss me with the kisses of his mouth! For your love is more delightful than wine.
3 ULB तेरे भाँति-भाँति के इत्रों का सुगन्ध उत्तम है, तेरा नाम उण्डेले हुए इत्र के तुल्य है; इसलिए कुमारियाँ तुझ से प्रेम रखती हैं BSB BSB: The fragrance of your perfume is pleasing; your name is like perfume poured out. No wonder the maidens adore you.
4 ULB मुझे खींच ले; हम तेरे पीछे दौड़ेंगे। राजा मुझे अपने महल में ले आया है। हम तुझ में मगन और आनन्दित होंगे; हम दाखमधु से अधिक तेरे प्रेम की चर्चा करेंगे; वे ठीक ही तुझ से प्रेम रखती हैं। (होशे 11:4, फिली. 3:1-12, भज. 45:14) BSB BSB: Take me away with you—let us hurry! May the king bring me to his chambers. We will rejoice and delight in you; we will praise your love more than wine. It is only right that they adore you.
5 ULB हे यरूशलेम की पुत्रियों, मैं काली तो हूँ परन्तु सुन्दर हूँ, केदार के तम्बुओं के और सुलैमान के पर्दों के तुल्य हूँ। BSB BSB: I am dark, yet lovely, O daughters of Jerusalem, like the tents of Kedar, like the curtains of Solomon.
6 ULB मुझे इसलिए न घूर कि मैं साँवली हूँ, क्योंकि मैं धूप से झुलस गई। मेरी माता के पुत्र मुझसे अप्रसन्न थे, उन्होंने मुझ को दाख की बारियों की रखवालिन बनाया; परन्तु मैंने अपनी निज दाख की बारी* की रखवाली नहीं की! BSB BSB: Do not stare because I am dark, for the sun has gazed upon me. My mother’s sons were angry with me; they made me a keeper of the vineyards, but my own vineyard I have neglected.
7 ULB हे मेरे प्राणप्रिय मुझे बता, तू अपनी भेड़-बकरियाँ कहाँ चराता है, दोपहर को तू उन्हें कहाँ बैठाता है; मैं क्यों तेरे संगियों की भेड़-बकरियों के पास धूँघट काढ़े हुए भटकती फिरूँ? BSB BSB: Tell me, O one I love, where do you pasture your sheep? Where do you rest them at midday? Why should I be like a veiled woman beside the flocks of your companions?
8 ULB हे स्त्रियों में सुन्दरी, यदि तू यह न जानती हो तो भेड़-बकरियों के खुरों के चिन्हों पर चल* और चरावाहों के तम्बुओं के पास, अपनी बकरियों के बच्चों को चरा। BSB BSB: If you do not know, O fairest of women, follow the tracks of the flock, and graze your young goats near the tents of the shepherds.
9 ULB हे मेरी प्रिय मैंने तेरी तुलना फ़िरौन के रथों में जुती हुई घोड़ी से की है। (2 इति. 1:16) BSB BSB: I compare you, my darling, to a mare among Pharaoh’s chariots.
10 ULB तेरे गाल केशों के लटों के बीच क्या ही सुन्दर हैं, और तेरा कण्ठ हीरों की लड़ियों के बीच। BSB BSB: Your cheeks are beautiful with ornaments, your neck with strings of jewels.
11 ULB हम तेरे लिये चाँदी के फूलदार सोने के आभूषण बनाएँगे। BSB BSB: We will make you ornaments of gold, studded with beads of silver.
12 ULB जब राजा अपनी मेज के पास बैठा था मेरी जटामांसी की सुगन्ध फैल रही थी। BSB BSB: While the king was at his table, my perfume spread its fragrance.
13 ULB मेरा प्रेमी मेरे लिये लोबान की थैली के समान है जो मेरी छातियों के बीच में पड़ी रहती है। BSB BSB: My beloved is to me a sachet of myrrh resting between my breasts.
14 ULB मेरा प्रेमी मेरे लिये मेंहदी के फूलों के गुच्छे के समान है, जो एनगदी की दाख की बारियों में होता है। BSB BSB: My beloved is to me a cluster of henna blossoms in the vineyards of En-gedi.
15 ULB तू सुन्दरी है, हे मेरी प्रिय, तू सुन्दरी है; तेरी आँखें कबूतरी की सी हैं। BSB BSB: How beautiful you are, my darling! Oh, how very beautiful! Your eyes are like doves.
16 ULB हे मेरी प्रिय तू सुन्दर और मनभावनी है और हमारा बिछौना भी हरा है; BSB BSB: How handsome you are, my beloved! Oh, how delightful! The soft grass is our bed.
17 ULB हमारे घर के धरन देवदार हैं और हमारी छत की कड़ियाँ सनोवर हैं। BSB BSB: The beams of our house are cedars; our rafters are fragrant firs.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.