1 ULB मैं शारोन का गुलाब और तराइयों का सोसन फूल हूँ। BSB BSB: I am a rose of Sharon, a lily of the valley.
2 ULB जैसे सोसन फूल कटीले पेड़ों के बीच* वैसे ही मेरी प्रिय युवतियों के बीच में है। BSB BSB: Like a lily among the thorns is my darling among the maidens.
3 ULB जैसे सेब का वृक्ष जंगल के वृक्षों के बीच में, वैसे ही मेरा प्रेमी जवानों के बीच में है। मैं उसकी छाया में हर्षित होकर बैठ गई, और उसका फल मुझे खाने में मीठा लगा। (प्रकाशित. 22:1,2) BSB BSB: Like an apple tree among the trees of the forest is my beloved among the young men. I delight to sit in his shade, and his fruit is sweet to my taste.
4 ULB वह मुझे भोज के घर में ले आया, और उसका जो झण्डा मेरे ऊपर फहराता था वह प्रेम था। BSB BSB: He has brought me to the house of wine, and his banner over me is love.
5 ULB मुझे किशमिश खिलाकर संभालो, सेब खिलाकर ताजा करो: क्योंकि मैं प्रेम रोगी हूँ। BSB BSB: Sustain me with raisins; refresh me with apples, for I am faint with love.
6 ULB काश, उसका बायाँ हाथ मेरे सिर के नीचे होता, और अपने दाहिने हाथ से वह मेरा आलिंगन करता! BSB BSB: His left hand is under my head, and his right arm embraces me.
7 ULB हे यरूशलेम की पुत्रियों, मैं तुम से चिकारियों और मैदान की हिरनियों की शपथ धराकर कहती हूँ, कि जब तक वह स्वयं न उठना चाहे, तब तक उसको न उकसाओं न जगाओ। (श्रेष्ठ. 3:5,8:4) BSB BSB: O daughters of Jerusalem, I adjure you by the gazelles and does of the field: Do not arouse or awaken love until the time is right.
8 ULB मेरे प्रेमी का शब्द सुन पड़ता है! देखो, वह पहाड़ों पर कूदता और पहाड़ियों को फान्दता हुआ आता है। BSB BSB: Listen! My beloved approaches. Look! Here he comes, leaping across the mountains, bounding over the hills.
9 ULB मेरा प्रेमी चिकारे या जवान हिरन के समान है*। देखो, वह हमारी दीवार के पीछे खड़ा है, और खिड़कियों की ओर ताक रहा है, और झंझरी में से देख रहा है। BSB BSB: My beloved is like a gazelle or a young stag. Look, he stands behind our wall, gazing through the windows, peering through the lattice.
10 ULB मेरा प्रेमी मुझसे कह रहा है, “हे मेरी प्रिय, हे मेरी सुन्दरी, उठकर चली आ; BSB BSB: My beloved calls to me, “Arise, my darling. Come away with me, my beautiful one.
11 ULB क्योंकि देख, सर्दी जाती रही; वर्षा भी हो चुकी और जाती रही है। BSB BSB: For now the winter is past; the rain is over and gone.
12 ULB पृथ्वी पर फूल दिखाई देते हैं, चिड़ियों के गाने का समय आ पहुँचा है, और हमारे देश में पिंडुक का शब्द सुनाई देता है। BSB BSB: The flowers have appeared in the countryside; the season of singing has come, and the cooing of turtledoves is heard in our land.
13 ULB अंजीर पकने लगे हैं, और दाखलताएँ फूल रही हैं; वे सुगन्ध दे रही हैं। हे मेरी प्रिय, हे मेरी सुन्दरी, उठकर चली आ। BSB BSB: The fig tree ripens its figs; the blossoming vines spread their fragrance. Arise, come away, my darling; come away with me, my beautiful one.”
14 ULB हे मेरी कबूतरी, पहाड़ की दरारों में और टीलों के कुंज में तेरा मुख मुझे देखने दे, तेरा बोल मुझे सुनने दे, क्योंकि तेरा बोल मीठा, और तेरा मुख अति सुन्दर है। BSB BSB: O my dove in the clefts of the rock, in the crevices of the cliff, let me see your face, let me hear your voice; for your voice is sweet, and your countenance is lovely.
15 ULB जो छोटी लोमड़ियाँ दाख की बारियों को बिगाड़ती हैं, उन्हें पकड़ ले, क्योंकि हमारी दाख की बारियों में फूल लगे हैं।” (भज. 80:8-13, यहे. 13:4) BSB BSB: Catch for us the foxes—the little foxes that ruin the vineyards—for our vineyards are in bloom.
16 ULB मेरा प्रेमी मेरा है और मैं उसकी हूँ, वह अपनी भेड़-बकरियाँ सोसन फूलों के बीच में चराता है*। BSB BSB: My beloved is mine and I am his; he pastures his flock among the lilies.
17 ULB जब तक दिन ठण्डा न हो और छाया लम्बी होते-होते मिट न जाए, तब तक हे मेरे प्रेमी उस चिकारे या जवान हिरन के समान बन जो बेतेर के पहाड़ों पर फिरता है। BSB BSB: Before the day breaks and shadows flee, turn, my beloved, and be like a gazelle or a young stag on the mountains of Bether.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.