1 HGLT क्या तुम में से किसी में यह साहस है, कि दूसरे व्यक्ति के साथ विवाद होने पर अधर्मियों के सामने न्यायालय में जाए, और न कि पवित्र लोगों के सामने जाए? BSB BSB: If any of you has a grievance against another, how dare he go to law before the unrighteous instead of before the saints!
2 HGLT या क्या तुम नहीं जानते कि पवित्र लोग इस संसार का न्याय करेंगे? और यदि संसार का न्याय तुम्हारे द्वारा ही होना है, तो क्या तुम इन छोटे से छोटे मामलों का निर्णय करने के योग्य नहीं हो? BSB BSB: Do you not know that the saints will judge the world? And if you are to judge the world, are you not competent to judge trivial cases?
3 HGLT क्या तुम नहीं जानते कि हम स्वर्गदूतों का न्याय करेंगे? तो इस जीवन के मामले में, यह कितना अधिक होगा? BSB BSB: Do you not know that we will judge angels? How much more the things of this life!
4 HGLT इसलिए फिर, यदि इस जीवन की बातों के बारे में तुम्हारे कोई कानूनी विवाद हैं, तो तुम उन लोगों को न्यायाधीशों के रूप में क्यों नियुक्त करते हो जिनका कलीसिया में कोई लेखा नहीं है? BSB BSB: So if you need to settle everyday matters, do you appoint as judges those of no standing in the church?
5 HGLT मैं तुम्हें लज्जित करने के लिये यह कहता हूँ।{ क्या यह} इसी प्रकार से है{ कि} तुम्हारे मध्य में कोई ऐसा बुद्धिमान व्यक्ति नहीं है जो अपने भाइयों के बीच में निर्णय करने के योग्य हो? BSB BSB: I say this to your shame. Is there really no one among you wise enough to arbitrate between his brothers?
6 HGLT परन्तु भाई के विरुद्ध भाई न्यायालय में जाता है, और यह अविश्वासियों के सामने होता है? BSB BSB: Instead, one brother goes to law against another, and this in front of unbelievers!
7 HGLT इसलिए, यह वास्तव में तुम्हारे लिए पहले से ही पूरी रीति से पराजय है, क्योंकि तुम्हारे आपस में ही मुकदमे चल रहे हैं। बल्कि तुम अन्याय क्यों नहीं सहते? बल्कि तुम हानि क्यों नहीं सहते? BSB BSB: The very fact that you have lawsuits among you means that you are thoroughly defeated already. Why not rather be wronged? Why not rather be cheated?
8 HGLT परन्तु तुम ही अन्याय करते और धोखा देते हो, और ऐसा अपने ही भाइयों के साथ करते हो! BSB BSB: Instead, you yourselves cheat and do wrong, even against your own brothers!
9 HGLT या क्या तुम नहीं जानते कि अधर्मी लोग परमेश्वर के राज्य के वारिस नहीं होंगे? धोखे में मत पड़ो; न तो यौन अनैतिकता करनेवाले और न मूर्तिपूजक और न व्यभिचारी और न पुरुषगामी और न ही समलैंगिकता का अभ्यास करनेवाले BSB BSB: Do you not know that the wicked will not inherit the kingdom of God? Do not be deceived: Neither the sexually immoral, nor idolaters, nor adulterers, nor men who submit to or perform homosexual acts,
10 HGLT और न चोर और न लालची और न पियक्कड़ और न निन्दा करने वाले और न ही ठग परमेश्वर के राज्य के वारिस होंगे। BSB BSB: nor thieves, nor the greedy, nor drunkards, nor verbal abusers, nor swindlers, will inherit the kingdom of God.
11 HGLT और तुम में से कुछ{ ऐसे ही} थे। परन्तु तुम धोए गए और पवित्र किए गए, बल्कि प्रभु यीशु मसीह के नाम से और हमारे परमेश्वर के आत्मा के द्वारा धर्मी ठहरे। BSB BSB: And that is what some of you were. But you were washed, you were sanctified, you were justified, in the name of the Lord Jesus Christ and by the Spirit of our God.
12 HGLT “मेरे लिए सब कुछ उचित तो है,” परन्तु सब कुछ लाभ का नहीं है।“मेरे लिए सब कुछ उचित तो है,” परन्तु मैं किसी भी बात के अधीन नहीं होऊँगा। BSB BSB: “Everything is permissible for me,” but not everything is beneficial. “Everything is permissible for me,” but I will not be mastered by anything.
13 HGLT “भोजन पेट के लिए{ है}, और पेट भोजन के लिए है,” परन्तु परमेश्वर इसे और उसे दोनों को नाश करेगा। अब देह यौन अनैतिकता के लिए नहीं{ है}, बल्कि प्रभु के लिए है और प्रभु देह के लिए है। BSB BSB: “Food for the stomach and the stomach for food,” but God will destroy them both. The body is not intended for sexual immorality, but for the Lord, and the Lord for the body.
14 HGLT अब परमेश्वर ने अपनी सामर्थ्य के द्वारा सचमुच में प्रभु को जिलाया, और हम को भी जिलाएगा। BSB BSB: By His power God raised the Lord from the dead, and He will raise us also.
15 HGLT क्या तुम नहीं जानते कि तुम्हारी देह मसीह के अंग हैं? इसलिए, क्या मैं मसीह के अंगों को उठाकर, उन्हें किसी वेश्या के अंग बना लूँ? ऐसा कभी न हो! BSB BSB: Do you not know that your bodies are members of Christ? Shall I then take the members of Christ and unite them with a prostitute? Never!
16 HGLT या क्या तुम नहीं जानते कि जो वेश्या से संगति करता है वह उसके साथ एक तन हो गया है? क्योंकि ऐसा कहते हैं,“वे दोनों एक तन हो जाएँगे।” BSB BSB: Or don’t you know that he who unites himself with a prostitute is one with her in body? For it is said, “The two will become one flesh.”
17 HGLT परन्तु जो प्रभु से संगति करता है वह उसके साथ एक आत्मा हो गया है। BSB BSB: But he who unites himself with the Lord is one with Him in spirit.
18 HGLT यौन अनैतिकता से दूर भागो! प्रत्येक पाप जो कोई व्यक्ति कर सकता है वह देह से बाहर के हैं, परन्तु जो यौन अनैतिकता करता है वह{ अपनी} स्वयं की देह के विरुद्ध पाप करता है। BSB BSB: Flee from sexual immorality. Every other sin a man can commit is outside his body, but he who sins sexually sins against his own body.
20 HGLT क्योंकि तुम्हें दाम देकर मोल लिया गया था। इसलिए, अपनी देह से परमेश्वर की महिमा करो। BSB BSB: you were bought at a price. Therefore glorify God with your body.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.