1 HGLT और महासभा की ओर ध्यानपूर्वक देखते हुए, पौलुस ने कहा,“हे भाइयों, मैंने आज तक परमेश्वर के प्रति पूरे विवेक से स्वयं का संचालन किया है।” BSB BSB: Paul looked directly at the Sanhedrin and said, “Brothers, I have conducted myself before God in all good conscience to this day.”
2 HGLT परन्तु जो लोग उसके पास खड़े थे उन्हें हनन्याह महायाजक ने उसके मुँह पर मारने की आज्ञा दी। BSB BSB: At this, the high priest Ananias ordered those standing near Paul to strike him on the mouth.
3 HGLT तब पौलुस ने उससे कहा,“हे चूना फिरी हुई दीवार, परमेश्वर तुझे मारने वाला है! और तू व्यवस्था के द्वारा मेरा न्याय करने को बैठा है और, व्यवस्था के विरुद्ध काम करते हुए, मुझे मारने की आज्ञा देता है?” BSB BSB: Then Paul said to him, “God will strike you, you whitewashed wall! You sit here to judge me according to the law, yet you yourself violate the law by commanding that I be struck.”
4 HGLT परन्तु पास खड़े लोगों ने कहा,“क्या तू परमेश्वर के महायाजक का अपमान कर रहा है?” BSB BSB: But those standing nearby said, “How dare you insult the high priest of God!”
5 HGLT और पौलुस ने कहा,“हे भाइयों, मैं नहीं जानता था कि वही महायाजक था। क्योंकि ऐसा लिखा है,‘तू अपने लोगों के शासक की बुराई न करना।’” BSB BSB: “Brothers,” Paul replied, “I was not aware that he was the high priest, for it is written: ‘Do not speak evil about the ruler of your people.’”
6 HGLT तब यह जानकर कि एक भाग सदूकी था और दूसरा फरीसी था, पौलुस महासभा में चिल्लाया,“हे भाइयों, मैं एक फरीसी हूँ, अर्थात् फरीसियों का पुत्र हूँ; और मरे हुओं की आशा और पुनरुत्थान के विषय में मेरा न्याय किया जा रहा है।” BSB BSB: Then Paul, knowing that some of them were Sadducees and the others Pharisees, called out in the Sanhedrin, “Brothers, I am a Pharisee, the son of a Pharisee. It is because of my hope in the resurrection of the dead that I am on trial.”
7 HGLT और जब उसने यह कहा, तो फरीसियों और सदूकियों के बीच बहस हो गई, और भीड़ में फूट पड़ गई। BSB BSB: As soon as he had said this, a dispute broke out between the Pharisees and Sadducees, and the assembly was divided.
8 HGLT क्योंकि सदूकी कहते हैं कि कोई पुनरुत्थान नहीं है, और न ही स्वर्गदूत या आत्माएँ हैं, परन्तु फरीसी दोनों को स्वीकार करते हैं। BSB BSB: For the Sadducees say that there is neither a resurrection nor angels nor spirits, but the Pharisees acknowledge them all.
9 HGLT अत: एक बड़ा हुल्लड़ मचा, और फरीसियों के दल के कुछ शास्त्री उठकर यह कहते हुए झगड़ने लगे,“हम इस मनुष्य में कोई बुराई नहीं पाते। और यदि कोई आत्मा उससे बात करे, या कोई स्वर्गदूत…” BSB BSB: A great clamor arose, and some scribes from the party of the Pharisees got up and contended sharply, “We find nothing wrong with this man. What if a spirit or an angel has spoken to him?”
10 HGLT और जब बड़ी बहस हुई, तो इस डर से कि कहीं उनके द्वारा पौलुस को फाड़ न दिया जाए, सरदार ने सिपाहियों को नीचे जाकर उनके बीच से उसे पकड़ने की और गढ़ में ले आने की आज्ञा दी। BSB BSB: The dispute grew so violent that the commander was afraid they would tear Paul to pieces. He ordered the soldiers to go down and remove him by force and bring him into the barracks.
11 HGLT परन्तु अगली रात में, प्रभु ने उसके पास खड़े होकर कहा,“हियाव रख, क्योंकि जैसे तूने यरूशलेम में मेरे विषय में बातों को प्रमाणित किया है, वैसे ही तेरे लिए रोम में गवाही देना भी आवश्यक है।” BSB BSB: The following night the Lord stood near Paul and said, “Take courage! As you have testified about Me in Jerusalem, so also you must testify in Rome.”
12 HGLT और जब दिन निकला, तो यहूदियों ने एक षड्यंत्र रचते हुए, स्वयं को यह कहते हुए शपथ खाई कि जब तक वे पौलुस को मार न डालें, तब तक न तो खाएँगे और न पिएँगे। BSB BSB: When daylight came, the Jews formed a conspiracy and bound themselves with an oath not to eat or drink until they had killed Paul.
13 HGLT और जिन लोगों ने इस षड्यंत्र को रचा वे 40 से अधिक थे, BSB BSB: More than forty of them were involved in this plot.
14 HGLT जिन्होंने, प्रधान याजकों और पुरनियों के पास जाकर कहा,“हमने एक शपथ से स्वयं को शापित किया है, कि जब तक हम पौलुस को मार न डालें, तब तक कुछ भी नहीं खाएँगे। BSB BSB: They went to the chief priests and elders and said, “We have bound ourselves with a solemn oath not to eat anything until we have killed Paul.
15 HGLT इस कारण, अब तुम महासभा के साथ, सरदार के सामने ऐसे प्रस्तुत हो जाओ कि मानो तुम उसके विषय की बातों की और अधिक गहराई से जाँच करने जा रहे हो, ताकि वह उसे तुम्हारे पास नीचे ले आए। परन्तु हम उसके पहुँचने से पहले ही उसे मार डालने के लिए तैयार हैं।” BSB BSB: Now then, you and the Sanhedrin petition the commander to bring him down to you on the pretext of examining his case more carefully. We are ready to kill him on the way.”
16 HGLT परन्तु घात की बात सुनकर, पौलुस की बहन के पुत्र ने, जाकर और गढ़ में प्रवेश करके, पौलुस को इसका समाचार दिया। BSB BSB: But when the son of Paul’s sister heard about the plot, he went into the barracks and told Paul.
17 HGLT अत: सूबेदारों में से एक को बुलाकर, पौलुस ने कहा,“इस जवान पुरुष को सरदार के पास ले जाओ, क्योंकि उसके पास उसे बताने के लिए कुछ है।” BSB BSB: Then Paul called one of the centurions and said, “Take this young man to the commander; he has something to tell him.”
18 HGLT अत: उसे लेकर, वह सरदार के पास गया और कहने लगा,“पौलुस बन्दी ने मुझे बुलाकर, मुझ से इस जवान पुरुष को तेरे पास लाने की विनती की है, जिसके पास तुझ से कहने के लिए कुछ है।” BSB BSB: So the centurion took him to the commander and said, “Paul the prisoner sent and asked me to bring this young man to you. He has something to tell you.”
19 HGLT अत: सरदार, उसका हाथ पकड़कर और अलग जाकर, उससे अकेले में पूछने लगा,“तेरे पास मेरे लिए क्या समाचार है?” BSB BSB: The commander took the young man by the hand, drew him aside, and asked, “What do you need to tell me?”
20 HGLT अत: उसने कहा,“यहूदी तुझ से यह विनती करने के लिए सहमत हुए हैं कि कल तू पौलुस को नीचे महासभा में लेकर आए, कि मानो वे उसके बारे में किसी बात की और अधिक गहराई से जाँच- पड़ताल करने जा रहे हों। BSB BSB: He answered, “The Jews have agreed to ask you to bring Paul to the Sanhedrin tomorrow on the pretext of acquiring more information about him.
21 HGLT इस कारण तू उनकी बातों में न आना, क्योंकि उनमें से 40 से अधिक मनुष्य उसकी प्रतीक्षा में घात लगाए बैठे हैं, जिन्होंने स्वयं को यह शपथ खाई है कि जब तक वे उसे मार न डालें, तब तक न तो खाएँगे, और न पीएँगे। यहाँ तक कि अब भी वे तैयार हैं और तेरे कहने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।” BSB BSB: Do not let them persuade you, because more than forty men are waiting to ambush him. They have bound themselves with an oath not to eat or drink until they have killed him; they are ready now, awaiting your consent.”
22 HGLT अत: सरदार ने उस जवान पुरुष को यह आज्ञा देते हुए भेज दिया, कि किसी से न कहना कि“तूने मुझे इन बातों का समाचार दिया है।” BSB BSB: So the commander dismissed the young man and instructed him, “Do not tell anyone that you have reported this to me.”
23 HGLT और सूबेदारों में से किन्हीं दो को बुलाकर, उसने कहा,“200 सिपाही और 70 घोड़े वाले लोग और 200 भाले वाले लोग तैयार करो ताकि वे रात के तीसरे पहर में कैसरिया को जाएँ,” BSB BSB: Then he called two of his centurions and said, “Prepare two hundred soldiers, seventy horsemen, and two hundred spearmen to go to Caesarea in the third hour of the night.
24 HGLT और पशु भी उपलब्ध करवाओ ताकि, पौलुस को उन पर बैठाकर, वे उसे फेलिक्स राज्यपाल के पास सुरक्षित ले जाएँ, BSB BSB: Provide mounts for Paul to take him safely to Governor Felix.”
25 HGLT और इस प्रारूप की एक चिट्ठी लिखें: BSB BSB: And he wrote the following letter:
26 HGLT “क्लौदियुस लूसियास की ओर से महामहिम फेलिक्स राज्यपाल को: नमस्कार। BSB BSB: Claudius Lysias, To His Excellency, Governor Felix: Greetings.
27 HGLT यह मनुष्य, यहूदियों के द्वारा पकड़ा गया और उनके द्वारा मार डाला जाने वाला था, और यह जानकर कि वह एक रोमी था, सिपाहियों की एक टुकड़ी के साथ आकर मैंने छुड़ा लिया। BSB BSB: This man was seized by the Jews, and they were about to kill him when I came with my troops to rescue him. For I had learned that he is a Roman citizen,
28 HGLT और उस अपराध को जानने की चाह में जिसका वे उस पर आरोप लगा रहे थे, मैं उसे उनकी महासभा में नीचे ले गया, BSB BSB: and since I wanted to understand their charges against him, I brought him down to their Sanhedrin.
29 HGLT और मैंने पाया कि उस पर उनकी व्यवस्था के प्रश्नों के बारे में आरोप लगाया जा रहा है, परन्तु ऐसा कोई आरोप नहीं था जो मृत्युदण्ड या जंजीरों के योग्य हो। BSB BSB: I found that the accusation involved questions about their own law, but there was no charge worthy of death or imprisonment.
30 HGLT और जब वह षड्यंत्र मुझ पर प्रकट हुआ जो उस मनुष्य के विरुद्ध रचा गया था, तो मैंने तुरन्त उसे तेरे पास भेज दिया, साथ ही आरोप लगाने वालों को भी आज्ञा दी कि उसके विरुद्ध तुझ से बात करें।” BSB BSB: When I was informed that there was a plot against the man, I sent him to you at once. I also instructed his accusers to present their case against him before you.
31 HGLT अत: सिपाही, जिस बात की उन्हें आज्ञा दी गई थी, उसके अनुसार, पौलुस को लेकर, रात में ही अन्तिपत्रिस के पास ले आए। BSB BSB: So the soldiers followed their orders and brought Paul by night to Antipatris.
32 HGLT और घुड़सवारों को उसके साथ जाने की अनुमति देकर, दूसरे दिन वे गढ़ में लौट आए, BSB BSB: The next day they returned to the barracks and let the horsemen go on with him.
34 HGLT और चिट्ठी पढ़कर और यह पूछकर कि वह किस क्षेत्र का रहने वाला है और यह जानकर कि{ वह} किलिकिया का रहने वाला{ था}, BSB BSB: The governor read the letter and asked what province Paul was from. Learning that he was from Cilicia,
35 HGLT उसने कहा,“जब तुझ पर आरोप लगाने वाले भी आ जाएँगे, तब मैं तेरी पूरी बात सुनूँगा।” और हेरोदेस के महल में उसकी पहरेदारी करने की आज्ञा दी। BSB BSB: he said, “I will hear your case when your accusers arrive.” Then he ordered that Paul be kept under guard in Herod’s Praetorium.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.