1 HGLT और इन बातों के पश्चात, प्रभु ने 72 अन्यों को भी नियुक्त किया, और हर उस नगर और स्थान के लिए उनको दो- दो करके अपने आगे भेजा, जहाँ वह स्वयं जाने वाला था। BSB BSB: After this, the Lord appointed seventy-two others and sent them two by two ahead of Him to every town and place He was about to visit.
2 HGLT और उसने उनसे कहा,“खेत तो फसल से भरपूर है, परन्तु मजदूर थोड़े हैं। इसलिए खेत के स्वामी से आग्रह करो कि वह अपने खेत में मजदूरों को भेज दे। BSB BSB: And He told them, “The harvest is plentiful, but the workers are few. Ask the Lord of the harvest, therefore, to send out workers into His harvest.
3 HGLT जाओ। देखो, मैं तुम्हें मेमनों के समान भेड़ियों के मध्य में भेजता हूँ। BSB BSB: Go! I am sending you out like lambs among wolves.
4 HGLT तो न धन की थैली, न ही झोली, न ही जूते लेकर जाओ, और न मार्ग में किसी को नमस्कार करो। BSB BSB: Carry no purse or bag or sandals. Do not greet anyone along the road.
5 HGLT जिस किसी घर में जाओ, पहले कहो,‘इस घर में शान्ति हो!’ BSB BSB: Whatever house you enter, begin by saying, ‘Peace to this house.’
7 HGLT और उसी घर में रहो, जो उनकी ओर से मिले वही खाओ और पीओ, क्योंकि मजदूर अपनी मजदूरी के योग्य है। आसपास में एक घर से दूसरे घर न फिरना। BSB BSB: Stay at the same house, eating and drinking whatever you are offered. For the worker is worthy of his wages. Do not move around from house to house.
8 HGLT और जिस किसी नगर में तुम जाओ, और वे तुम को ग्रहण करें, तो जो कुछ तुम्हारे सामने रखा जाए वही खाओ। BSB BSB: If you enter a town and they welcome you, eat whatever is set before you.
9 HGLT और उसमें रहने वाले बीमारों को चंगा करो, और उनसे कहो,‘परमेश्वर का राज्य तुम्हारे समीप आ पहुँचा है।’ BSB BSB: Heal the sick who are there and tell them, ‘The kingdom of God is near you.’
10 HGLT और जिस किसी नगर में तुम प्रवेश करने पाओ, और वे तुम को ग्रहण न करें, तो उसकी सड़कों में निकल जाओ और कहो, BSB BSB: But if you enter a town and they do not welcome you, go into the streets and declare,
11 HGLT ‘हम तुम्हारे विरोध में तुम्हारे नगर की उस धूल को भी झाड़ देते हैं जो हमारे पाँवों में लगी है! परन्तु यह जान लो, कि परमेश्वर का राज्य निकट आ पहुँचा है।’ BSB BSB: ‘Even the dust of your town that clings to our feet, we wipe off as a testimony against you. Yet be sure of this: The kingdom of God is near.’
12 HGLT मैं तुम से कहता हूँ कि उस दिन उस नगर की तुलना में सदोम के लिए यह अधिक सहने योग्य होगा। BSB BSB: I tell you, it will be more bearable on that day for Sodom than for that town.
13 HGLT हे खुराजीन, तुम पर हाय! हे बैतसैदा, तुम पर हाय! क्योंकि जो सामर्थ्य के काम तुम में हुए यदि वे सोर और सीदोन में हुए होते, तो टाट ओढ़कर और राख में बैठकर, उन्होंने बहुत पहले ही पश्चाताप कर लिया होता। BSB BSB: Woe to you, Chorazin! Woe to you, Bethsaida! For if the miracles that were performed in you had been performed in Tyre and Sidon, they would have repented long ago, sitting in sackcloth and ashes.
14 HGLT परन्तु न्याय के दिन तुम्हारी तुलना में सोर और सीदोन के लिए यह अधिक सहने योग्य होगा। BSB BSB: But it will be more bearable for Tyre and Sidon at the judgment than for you.
15 HGLT और तू, हे कफरनहूम, तू तो स्वर्ग तक ऊँचा नहीं किया जाएगा, क्या तू किया जाएगा? तू तो अधोलोक तक नीचे किया जाएगा। BSB BSB: And you, Capernaum, will you be lifted up to heaven? No, you will be brought down to Hades!
16 HGLT जो तुम्हारी सुनता है वह मेरी सुनता है, और जो तुम्हें अस्वीकार करता है वह मुझे अस्वीकार करता है, और जो मुझे अस्वीकार करता है, वह उसे अस्वीकार करता है जिसने मुझे भेजा है।” BSB BSB: Whoever listens to you listens to Me; whoever rejects you rejects Me; and whoever rejects Me rejects the One who sent Me.”
17 HGLT फिर वे 72 आनन्द करते हुए वापस लौटे और कहने लगे,“हे प्रभु, तेरे नाम से दुष्टात्माएँ भी हमारे वश में हैं।” BSB BSB: The seventy-two returned with joy and said, “Lord, even the demons submit to us in Your name.”
18 HGLT और उसने उनसे कहा,“मैं शैतान को बिजली के समान स्वर्ग से गिरा हुआ देख रहा था। BSB BSB: So He told them, “I saw Satan fall like lightning from heaven.
19 HGLT देखो, मैंने तुम्हें साँपों और बिच्छुओं को रौंदने, और शत्रु की सारी सामर्थ्य पर अधिकार दिया है; और कोई भी वस्तु तुम्हारी कुछ भी हानि नहीं कर पाएगी। BSB BSB: Behold, I have given you authority to tread on snakes and scorpions, and over all the power of the enemy. Nothing will harm you.
20 HGLT तब पर भी, इससे आनन्दित मत हो, कि वे दुष्टात्माएँ तुम्हारे वश में हैं, परन्तु इससे आनन्दित हो कि तुम्हारे नाम स्वर्ग में लिखे गए हैं।” BSB BSB: Nevertheless, do not rejoice that the spirits submit to you, but rejoice that your names are written in heaven.”
21 HGLT उसी घड़ी वह पवित्र आत्मा में होकर बहुत आनन्दित हुआ, और कहा,“हे पिता, मैं तेरी स्तुति करता हूँ, जो स्वर्ग और पृथ्वी का प्रभु है, क्योंकि तूने इन बातों को बुद्धिमानों और समझदारों से छिपाए रखा और बालकों पर प्रकट किया है। हाँ, हे पिता, क्योंकि इसी प्रकार से यह तेरे सम्मुख मन को प्रसन्न करने वाला था। BSB BSB: At that time Jesus rejoiced in the Holy Spirit and declared, “I praise You, Father, Lord of heaven and earth, because You have hidden these things from the wise and learned, and revealed them to little children. Yes, Father, for this was well-pleasing in Your sight.
22 HGLT मेरे पिता की ओर से सब बातों को मुझे सौंप दिया गया है, और पिता को छोड़ कर कोई भी नहीं जानता कि पुत्र कौन है और पुत्र को छोड़ कर कि पिता कौन है, और जिस पर पुत्र उसे प्रकट करना चाहता है। BSB BSB: All things have been entrusted to Me by My Father. No one knows who the Son is except the Father, and no one knows who the Father is except the Son and those to whom the Son chooses to reveal Him.”
23 HGLT और चेलों की ओर घूमकर, उसने व्यक्तिगत रूप से कहा,“धन्य हैं वे आँखें जो वह देखती हैं जो तुम देखते हो! BSB BSB: Then Jesus turned to the disciples and said privately, “Blessed are the eyes that see what you see.
24 HGLT क्योंकि मैं तुम से कहता हूँ कि बहुत से भविष्यद्वक्ताओं और राजाओं ने जो तुम देखते हो उसे देखने की इच्छा की थी और न देख पाए, और वह सुनने की जो तुम सुनते हो, और न सुन पाए।” BSB BSB: For I tell you that many prophets and kings desired to see what you see but did not see it, and to hear what you hear but did not hear it.”
25 HGLT और देखो, उसकी परीक्षा करने के लिए एक व्यवस्थापक उठ खड़ा हुआ, और कहने लगा,“हे गुरु, क्या करने से, मैं अनन्त जीवन का वारिस हो जाऊँगा?” BSB BSB: One day an expert in the law stood up to test Him. “Teacher,” he asked, “what must I do to inherit eternal life?”
26 HGLT परन्तु उसने उससे कहा,“व्यवस्था में क्या लिखा है? तू उसे कैसे पढ़ता है?” BSB BSB: “What is written in the Law?” Jesus replied. “How do you read it?”
27 HGLT और उत्तर देते हुए, उसने कहा,“तू प्रभु अपने परमेश्वर से अपने सारे हृदय और अपने सारे प्राण और अपनी सारी शक्ति और अपनी सारी समझ के साथ प्रेम रखना; और अपने पड़ोसी से अपने जैसा।” BSB BSB: He answered, “‘Love the Lord your God with all your heart and with all your soul and with all your strength and with all your mind’ and ‘Love your neighbor as yourself.’”
28 HGLT और उसने उससे कहा,“तूने ठीक- ठीक उत्तर दिया है। यही कर, और तू जीवित रहेगा।” BSB BSB: “You have answered correctly,” Jesus said. “Do this and you will live.”
29 HGLT परन्तु उसने, अपने आप को धर्मी ठहराने की इच्छा से, यीशु से पूछा,“और मेरा पड़ोसी कौन है?” BSB BSB: But wanting to justify himself, he asked Jesus, “And who is my neighbor?”
30 HGLT तब उत्तर देते हुए, यीशु ने कहा,“एक मनुष्य यरूशलेम से यरीहो को जा रहा था, और डाकुओं के मध्य में आ पड़ा, और उन दोनों ने उसके कपड़े उतार लिए और मारा- पीटा, और उसे अधमरा छोड़कर, चले गए। BSB BSB: Jesus took up this question and said, “A man was going down from Jerusalem to Jericho when he fell into the hands of robbers. They stripped him, beat him, and went away, leaving him half dead.
31 HGLT तभी संयोग से एक याजक उस रास्ते से जा रहा था, और जब उसने उसे देखा, तो दूसरी ओर से आगे बढ़ गया। BSB BSB: Now by chance a priest was going down the same road, but when he saw him, he passed by on the other side.
32 HGLT और इसी रीति से एक लेवी भी, जब वह उस जगह पर आया और उसे देखा, तो दूसरी ओर से आगे बढ़ गया। BSB BSB: So too, when a Levite came to that spot and saw him, he passed by on the other side.
33 HGLT परन्तु एक सामरी, यात्रा करते हुए, उसके पास आया, और जब उसने उसे देखा, तो उसे तरस आ गया। BSB BSB: But a Samaritan on a journey came upon him, and when he saw him, he had compassion.
34 HGLT और उसके पास जाकर, उसने उसके घावों पर, तेल और दाखरस डालकर पट्टियाँ बाँधीं। फिर, उसे अपने स्वयं के पशु पर चढ़ाकर, वह उसे एक सराय में ले गया और उसकी देखभाल की। BSB BSB: He went to him and bandaged his wounds, pouring on oil and wine. Then he put him on his own animal, brought him to an inn, and took care of him.
35 HGLT और अगले दिन, उसने दो दीनार निकाले, और उसने वह सराय के मालिक को दिए, और कहा,‘इसकी देखभाल करना, और जो कुछ भी तू और खर्च करे, तो जब मैं वापस लौटूँ, वह मैं तुझे चुका दूँगा।’ BSB BSB: The next day he took out two denarii and gave them to the innkeeper. ‘Take care of him,’ he said, ‘and on my return I will repay you for any additional expense.’
36 HGLT तुझे क्या लगता है कि इन तीनों में से उसका पड़ोसी कौन ठहरा जो डाकुओं के मध्य में पड़ गया था?” BSB BSB: Which of these three do you think was a neighbor to the man who fell into the hands of robbers?”
37 HGLT और उसने कहा,“वही जिसने उस पर दया दिखाई।” तब यीशु ने उससे कहा,“तू भी जाकर ऐसा ही कर।” BSB BSB: “The one who showed him mercy,” replied the expert in the law. Then Jesus told him, “Go and do likewise.”
39 HGLT और मरियम नाम की उसकी एक बहन थी, और वह यीशु के पाँवों के पास बैठी हुई, उसका वचन सुन रही थी। BSB BSB: She had a sister named Mary, who sat at the Lord’s feet listening to His message.
40 HGLT परन्तु मार्था बहुत सेवा करते हुए विचलित हो गई और आकर उसने कहा,“हे प्रभु, क्या तुझे चिन्ता नहीं है कि मेरी बहन ने मुझे सेवा करने के लिये अकेली ही छोड़ दिया है? इसलिए, उससे कह दे ताकि वह मेरी सहायता करे।” BSB BSB: But Martha was distracted by all the preparations to be made. She came to Jesus and said, “Lord, do You not care that my sister has left me to serve alone? Tell her to help me!”
41 HGLT परन्तु उत्तर देते हुए, प्रभु ने उससे कहा,“मार्था, हे मार्था, तू बहुत बातों के लिये चिन्ता करती और घबराती है, BSB BSB: “Martha, Martha,” the Lord replied, “you are worried and upset about many things.
42 HGLT परन्तु एक बात आवश्यक है। क्योंकि मरियम ने उत्तम भाग को चुन लिया है, जो उससे छीना नहीं जाएगा।” BSB BSB: But only one thing is necessary. Mary has chosen the good portion, and it will not be taken away from her.”