1 HGLT और जब उसने उन बारहों को एक साथ बुलाया, तो उसने उनको सब दुष्टात्माओं पर, और बीमारियों का उपचार करने की सामर्थ्य और अधिकार दिया। BSB BSB: Then Jesus called the Twelve together and gave them power and authority over all demons, and power to cure diseases.
2 HGLT और उसने उनको परमेश्वर के राज्य की घोषणा करने और बीमारों को चंगा करने के लिये भेजा। BSB BSB: And He sent them out to proclaim the kingdom of God and to heal the sick.
3 HGLT और उसने उनसे कहा,“मार्ग के लिये कुछ न लेना— न तो लाठी, न ही झोली, न ही रोटी, न ही चाँदी— और न ही दो कुर्ते लेना। BSB BSB: “Take nothing for the journey,” He told them, “no staff, no bag, no bread, no money, no second tunic.
4 HGLT और जिस किसी भी घर में तुम प्रवेश करो, तो वहीं ठहरो और वहीं से विदा होना। BSB BSB: Whatever house you enter, stay there until you leave that area.
5 HGLT और जहाँ कहीं भी वे तुम को ग्रहण नहीं करते हैं, तो जब तुम उस नगर से निकलते हो, तब उनके विरोध में गवाही के रूप में अपने पाँवों की धूल झाड़ देना।” BSB BSB: If anyone does not welcome you, shake the dust off your feet when you leave that town, as a testimony against them.”
6 HGLT तब वे चले गए और गाँव- गाँव होकर, परमेश्वर के सुसमाचार की घोषणा करते हुए और सब जगहों में चंगा करते हुए गए। BSB BSB: So they set out and went from village to village, preaching the gospel and healing people everywhere.
7 HGLT और जो सब हो रहा था उसके विषय में अधीनस्थ शासक हेरोदेस ने सुना, और वह घबरा गया, क्योंकि कुछ लोगों के द्वारा ऐसा कहा गया था कि यूहन्ना मरे हुओं में से जी उठा है। BSB BSB: When Herod the tetrarch heard about all that was happening, he was perplexed. For some were saying that John had risen from the dead,
8 HGLT और कुछ लोगों के द्वारा ऐसा कि एलिय्याह प्रकट हुआ है, परन्तु अन्यों के द्वारा ऐसा कि प्राचीन भविष्यद्वक्ताओं में से कोई जी उठा है। BSB BSB: others that Elijah had appeared, and still others that a prophet of old had arisen.
9 HGLT परन्तु हेरोदेस ने कहा,“यूहन्ना का सिर तो मैंने ही कटवाया था, परन्तु अब यह कौन है जिसके विषय में मैं इस प्रकार की बातें सुनता हूँ?” अतः वह उसे देखने की खोज कर रहा था। BSB BSB: “I beheaded John,” Herod said, “but who is this man I hear such things about?” And he kept trying to see Jesus.
10 HGLT और जब वे प्रेरित लौटकर आए, जो कुछ उन्होंने किया था उसका वर्णन उन्होंने उससे किया। फिर उनको लेकर, वह आप ही बैतसैदा नाम के एक नगर को वापस गया। BSB BSB: Then the apostles returned and reported to Jesus all that they had done. Taking them away privately, He withdrew to a town called Bethsaida.
11 HGLT परन्तु जब भीड़ को यह पता चल गया, तो उन्होंने उसका पीछा किया। और उसने उनका स्वागत किया और उनसे परमेश्वर के राज्य के विषय में बातें कीं, और वह उन लोगों को चंगा भी कर रहा था जिनको चंगाई की आवश्यकता थी। BSB BSB: But the crowds found out and followed Him. He welcomed them and spoke to them about the kingdom of God, and He healed those who needed healing.
12 HGLT और दिन का अन्त होने लगा था, और वे बारह आए और उससे कहा,“भीड़ को विदा कर इसलिए कि, चारों ओर के गाँवों और बस्तियों में जाकर, वे अपने रहने के लिए स्थान और भोजन की खोज करें, क्योंकि हम यहाँ सुनसान जगह में हैं।” BSB BSB: As the day neared its end, the Twelve came to Jesus and said, “Dismiss the crowd so they can go to the surrounding villages and countryside for lodging and provisions. For we are in a desolate place here.”
13 HGLT परन्तु उसने उनसे कहा,“तुम ही उन्हें कछ खाने को दो।” परन्तु उन्होंने कहा,“हमारे पास पाँच रोटियों और दो मछली से अधिक और कुछ नहीं है— जब तक कि हम जाकर इन सब लोगों के लिये भोजन मोल नहीं लेते हैं।” BSB BSB: But Jesus told them, “You give them something to eat.” “We have only five loaves of bread and two fish,” they answered, “unless we go and buy food for all these people.”
14 HGLT (क्योंकि वहाँ पर लगभग 5, 000 पुरुष थे।) फिर उसने अपने चेलों से कहा,“उन्हें खाने के लिए 50- 50 के प्रत्येक समूह में बैठा दो।” BSB BSB: (There were about five thousand men.) He told His disciples, “Have them sit down in groups of about fifty each.”
15 HGLT और उन्होंने ऐसा ही किया, और सब को खाने के लिए बैठा दिया। BSB BSB: They did so, and everyone was seated.
16 HGLT तब उन पाँच रोटियों और दो मछली को लेकर, और स्वर्ग की ओर देखकर, उसने उनको आशीषित किया और उनको टुकड़ों में तोड़ा, और उसने भीड़ को परोसने के लिए उनको अपने चेलों को दिया। BSB BSB: Taking the five loaves and the two fish and looking up to heaven, Jesus spoke a blessing and broke them. Then He gave them to the disciples to set before the people.
17 HGLT और उन सब ने खाया और तृप्त हुए, और जो उनके पास बच गया था उसे भी उठा लिया गया था— वे टूटे हुए टुकड़ों की 12 टोकरियाँ थीं। BSB BSB: They all ate and were satisfied, and the disciples picked up twelve basketfuls of broken pieces that were left over.
18 HGLT और ऐसा हुआ कि, जिस समय वह अकेले में प्रार्थना कर रहा था, तो चेले उसके साथ थे, और उसने उनसे प्रश्न पूछा,“यह भीड़ क्या कहती है कि मैं कौन हूँ?” BSB BSB: One day as Jesus was praying in private and the disciples were with Him, He questioned them: “Who do the crowds say I am?”
19 HGLT अतः उत्तर देते हुए, उन्होंने कहा,“यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाला, परन्तु अन्य लोग एलिय्याह, और अन्य जन यह कि प्राचीन भविष्यद्वक्ताओं में से कोई जी उठा है।” BSB BSB: They replied, “Some say John the Baptist; others say Elijah; and still others, that a prophet of old has arisen.”
20 HGLT फिर उसने उनसे पूछा,“परन्तु तुम क्या कहते हो कि मैं कौन हूँ?” तब पतरस ने उत्तर देते हुए कहा,“परमेश्वर का मसीह।” BSB BSB: “But what about you?” Jesus asked. “Who do you say I am?” Peter answered, “The Christ of God.”
21 HGLT परन्तु उसने उनको आदेश देते हुए उन्हें कड़ी चेतावनी दी कि यह किसी से भी न कहना, BSB BSB: Jesus strictly warned them not to tell this to anyone.
22 HGLT और कहा,“मनुष्य के पुत्र के लिये आवश्यक है कि वह बहुत सी बातों में दुःख उठाए और पुरनियों और प्रधान याजकों और शास्त्रियों के द्वारा अस्वीकृत किया जाए, और मार डाला जाए, और तीसरे दिन जी उठे।” BSB BSB: “The Son of Man must suffer many things,” He said. “He must be rejected by the elders, chief priests, and scribes, and He must be killed and on the third day be raised to life.”
23 HGLT फिर उसने उन सब से कहा,“यदि कोई मेरे पीछे आना चाहे, तो अपने आप का इन्कार करे और प्रतिदिन अपना क्रूस उठाए और मेरे पीछे हो ले। BSB BSB: Then Jesus said to all of them, “If anyone wants to come after Me, he must deny himself and take up his cross daily and follow Me.
24 HGLT क्योंकि जो कोई भी अपने प्राण को बचाने की इच्छा करेगा वह उसे खोएगा, परन्तु जो कोई भी मेरी खातिर अपने प्राण को खोएगा, वही जन उसे बचाएगा। BSB BSB: For whoever wants to save his life will lose it, but whoever loses his life for My sake will save it.
25 HGLT क्योंकि उस मनुष्य को क्या लाभ हुआ, जिसने अपने आप को नाश करके या खोकर, सम्पूर्ण संसार को प्राप्त कर लिया? BSB BSB: What does it profit a man to gain the whole world, yet lose or forfeit his very self?
26 HGLT क्योंकि जो कोई भी मुझसे और मेरी बातों से लजाता है, तो मनुष्य का पुत्र भी उस पर लजाएगा जब वह अपनी, और पिता की और पवित्र स्वर्गदूतों की महिमा में आएगा। BSB BSB: If anyone is ashamed of Me and My words, the Son of Man will be ashamed of him when He comes in His glory and in the glory of the Father and of the holy angels.
27 HGLT परन्तु मैं तुम से सच कहता हूँ, कि जो यहाँ खड़े हैं उनमें से कुछ ऐसे भी हैं जो तब तक मृत्यु का स्वाद न चखेंगे जब तक कि वे परमेश्वर का राज्य न देख लें।” BSB BSB: But I tell you truly, some who are standing here will not taste death before they see the kingdom of God.”
28 HGLT और ऐसा हुआ कि, इन बातों के लगभग आठ दिनों के पश्चात, पतरस और यूहन्ना और याकूब को साथ लेकर, वह प्रार्थना करने के लिये पहाड़ पर गया। BSB BSB: About eight days after Jesus had said these things, He took with Him Peter, John, and James, and went up on a mountain to pray.
29 HGLT और ऐसा हुआ कि, जब वह प्रार्थना कर ही रहा था, तो उसके चेहरे का रूप बदल गया, और उसका वस्त्र उजियाले के समान सफेद होकर चमकने लगा। BSB BSB: And as He was praying, the appearance of His face changed, and His clothes became radiantly white.
30 HGLT और देखो, दो पुरुष उसके साथ बातें करने लगे, जो कि मूसा और एलिय्याह थे। BSB BSB: Suddenly two men, Moses and Elijah, began talking with Jesus.
31 HGLT जो महिमा सहित दिखाई दिए, और वे उसके मरने के विषय में बात कर रहे थे, जिसे वह यरूशलेम में पूरा करने वाला था। BSB BSB: They appeared in glory and spoke about His departure, which He was about to accomplish at Jerusalem.
32 HGLT और पतरस और जो उसके साथ थे वे नींद से भरे हुए थे, परन्तु जब वे पूर्ण रूप से जाग गए, तो उन्होंने उसकी महिमा देखी और उन दो पुरुषों को देखा जो उसके साथ खड़े थे। BSB BSB: Meanwhile Peter and his companions were overcome by sleep, but when they awoke, they saw Jesus’ glory and the two men standing with Him.
33 HGLT और ऐसा हुआ कि, जब वे उसके पास से जाने लगे, तो पतरस ने यीशु से कहा,“हे स्वामी, हमारे लिए यहाँ रहना अच्छा है, इसलिए हम तीन मण्डप बनाएँ, एक तेरे लिये, और एक मूसा के लिये, और एक एलिय्याह के लिये।”(वह जानता न था कि क्या कह रहा है।) BSB BSB: As Moses and Elijah were leaving, Peter said to Jesus, “Master, it is good for us to be here. Let us put up three shelters—one for You, one for Moses, and one for Elijah.” (He did not know what he was saying.)
34 HGLT परन्तु जब वह यह कह ही रहा था, तो एक बादल प्रकट हुआ और उन पर छा गया, और जब वे उस बादल में घुसे तो वे डर गए। BSB BSB: While Peter was speaking, a cloud appeared and enveloped them, and they were afraid as they entered the cloud.
35 HGLT और उस बादल में से एक वाणी आई, जो बोली,“यह मेरा पुत्र है, और यह वही है जिसे चुना गया है; इसकी सुनो।” BSB BSB: And a voice came from the cloud, saying, “This is My Son, whom I have chosen. Listen to Him!”
36 HGLT और जब यह वाणी हो चुकी, तो यीशु अकेला पाया गया। तब वे चुप हो गए और जो बातें उन्होंने देखी थीं उन दिनों में उसकी कोई बात किसी से न कही। BSB BSB: After the voice had spoken, only Jesus was present with them. The disciples kept this to themselves, and in those days they did not tell anyone what they had seen.
37 HGLT और ऐसा हुआ कि, अगले दिन, जब वे पहाड़ से उतरे, तो एक बड़ी भीड़ उससे मिली। BSB BSB: The next day, when they came down from the mountain, Jesus was met by a large crowd.
38 HGLT और देखो, भीड़ में से एक मनुष्य ने चिल्लाकर कहा,“हे गुरु, मैं तुझ से विनती करता हूँ कि मेरे पुत्र पर दृष्टि कर, क्योंकि वह मेरी एकलौती सन्तान है। BSB BSB: Suddenly a man in the crowd cried out, “Teacher, I beg You to look at my son, for he is my only child.
39 HGLT और देख, एक दुष्टात्मा उसे पकड़ती है, और वह एकाएक चिल्ला उठता है; और वह उसे मुँह में झाग भरने के साथ ही मरोड़कर पटक देती है। और वह उसे कुचलकर, कठिनाई से उसे छोड़ती है। BSB BSB: A spirit keeps seizing him, and he screams abruptly. It throws him into convulsions so that he foams at the mouth. It keeps mauling him and rarely departs from him.
40 HGLT और मैंने तेरे चेलों से विनती की कि वे उसे निकाल दें; परन्तु वे सक्षम नहीं हुए।” BSB BSB: I begged Your disciples to drive it out, but they were unable.”
41 HGLT तब उत्तर देते हुए, यीशु ने कहा,“हे अविश्वासी और विकृत पीढ़ी, मैं कब तक तुम्हारे साथ रहूँगा और तुम्हारी सहता रहूँगा? अपने पुत्र को यहाँ ले आ।” BSB BSB: “O unbelieving and perverse generation!” Jesus replied. “How long must I remain with you and put up with you? Bring your son here.”
42 HGLT और जिस समय वह आ रहा था, तो दुष्टात्मा ने उसे पटककर मरोड़ दिया और झाग निकालते हुए उसे झिंझोड़ दिया। परन्तु यीशु ने उस अशुद्ध आत्मा को फटकार दिया और लड़के को चंगा करके उसके पिता को सौंप दिया। BSB BSB: Even while the boy was approaching, the demon slammed him to the ground in a convulsion. But Jesus rebuked the unclean spirit, healed the boy, and gave him back to his father.
43 HGLT तब वे सब लोग परमेश्वर के वैभव पर आश्चर्य करने लगे। परन्तु जिस समय सब लोग उन कामों पर अचम्भा कर रहे थे जो वह कर रहा था, तब उसने अपने चेलों से कहा, BSB BSB: And they were all astonished at the greatness of God. While everyone was marveling at all that Jesus was doing, He said to His disciples,
44 HGLT “इन बातों को तुम अपने कानों में रखे रहो: क्योंकि मनुष्य के पुत्र को उन लोगों के हाथों में पकड़वाया जाने वाला है।” BSB BSB: “Let these words sink into your ears: The Son of Man is about to be delivered into the hands of men.”
45 HGLT परन्तु वे इस बात को नहीं समझ पाए, और यह उनसे छिपी रही, ताकि वे इसे समझ न पाएँ, और वे इस बात के विषय में उससे पूछने से डरते थे। BSB BSB: But they did not understand this statement. It was veiled from them so that they could not comprehend it, and they were afraid to ask Him about it.
46 HGLT फिर उनके मध्य में यह बहस आरम्भ हो गई कि उनमें से कौन सबसे बड़ा हो सकता है? BSB BSB: Then an argument started among the disciples as to which of them would be the greatest.
47 HGLT परन्तु यीशु ने, उनके हृदयों के तर्क को जानते हुए, एक छोटे बालक को लेकर, अपने पास खड़ा किया, BSB BSB: But Jesus, knowing the thoughts of their hearts, had a little child stand beside Him.
48 HGLT और उनसे कहा,“जो कोई मेरे नाम से इस बालक का स्वागत करता है, वह मेरा स्वागत करता है, और जो कोई मेरा स्वागत करता है, तो वह उसका स्वागत करता है जिसने मुझे भेजा है। क्योंकि जो तुम्हारे मध्य में सबसे छोटा है, वही सबसे बड़ा है।” BSB BSB: And He said to them, “Whoever welcomes this little child in My name welcomes Me, and whoever welcomes Me welcomes the One who sent Me. For whoever is the least among all of you, he is the greatest.”
49 HGLT तब उत्तर देते हुए, यूहन्ना ने कहा,“हे स्वामी, हम ने एक व्यक्ति को तेरे नाम से दुष्टात्माओं को निकालते देखा था और हम ने उसे रोक दिया, क्योंकि वह हमारे साथ पीछे- पीछे नहीं हो लेता।” BSB BSB: “Master,” said John, “we saw someone driving out demons in Your name, and we tried to stop him, because he does not accompany us.”
50 HGLT परन्तु यीशु ने उससे कहा,“उसे मत रोको, क्योंकि जो तुम्हारे विरोध में नहीं वह तुम्हारी ओर है।” BSB BSB: “Do not stop him,” Jesus replied, “for whoever is not against you is for you.”
52 HGLT और उसने अपने आगे सन्देशवाहकों को भेजा, और उन्होंने जाकर सामरियों के एक गाँव में प्रवेश किया ताकि उसके लिये जगह तैयार करें। BSB BSB: He sent messengers on ahead, who went into a village of the Samaritans to make arrangements for Him.
53 HGLT परन्तु उन लोगों ने उसका स्वागत न किया, क्योंकि उसका मुँह यरूशलेम जाने की ओर था। BSB BSB: But the people there refused to welcome Him, because He was heading for Jerusalem.
55 HGLT परन्तु वह घूमा और उन्हें डाँट दिया, BSB BSB: But Jesus turned and rebuked them.
56 HGLT और वे किसी दूसरे गाँव को चले गए। BSB BSB: And He and His disciples went on to another village.
57 HGLT और जब वे मार्ग में जा रहे थे, तो किसी ने उससे कहा,“जहाँ कहीं भी तू जाएगा मैं तेरे पीछे हो लूँगा।” BSB BSB: As they were walking along the road, someone said to Jesus, “I will follow You wherever You go.”
58 HGLT और यीशु ने उससे कहा,“लोमड़ियों के पास गुफाएँ और आकाश के पक्षियों के पास, घोंसले होते हैं, परन्तु मनुष्य के पुत्र के पास कहीं सिर टिकाने की भी जगह नहीं।” BSB BSB: Jesus replied, “Foxes have dens and birds of the air have nests, but the Son of Man has no place to lay His head.”
59 HGLT फिर उसने किसी अन्य से कहा,“मेरे पीछे हो ले।” परन्तु उसने कहा,“हे प्रभु, मुझे पहले जाने की अनुमति दे कि अपने पिता को गाड़ दूँ।” BSB BSB: Then He said to another man, “Follow Me.” The man replied, “Lord, first let me go and bury my father.”
60 HGLT परन्तु उसने उससे कहा,“मरे हुओं को अपने मृतकों को गाड़ने दे। परन्तु तू, जा और परमेश्वर के राज्य की घोषणा कर।” BSB BSB: But Jesus told him, “Let the dead bury their own dead. You, however, go and proclaim the kingdom of God.”
61 HGLT तब किसी अन्य ने भी कहा,“हे प्रभु, मैं तेरे पीछे हो लूँगा, परन्तु पहले मुझे जाने की अनुमति दे कि अपने घर के लोगों से अलविदा कहूँ।” BSB BSB: Still another said, “I will follow You, Lord; but first let me bid farewell to my family.”
62 HGLT परन्तु यीशु ने प्रत्युत्तर में कहा,“जो कोई, अपना हाथ हल पर रखता है, और फिर भी पीछे रह गई बातों पर दृष्टि करता है, तो वह परमेश्वर के राज्य के योग्य नहीं है।” BSB BSB: Then Jesus declared, “No one who puts his hand to the plow and then looks back is fit for the kingdom of God.”