1 HGST { मैं,} पौलुस,{ यह पत्री तुम्हें लिखता हूँ,} और हमारा संगी विश्वासी सोस्थिनेस{ मेरे साथ है}। परमेश्वर ने मुझे इसलिए चुना ताकि यीशु मसीह का प्रतिनिधित्व करने के लिए भेजे, क्योंकि परमेश्वर यही चाहता था। BSB BSB: Paul, called to be an apostle of Christ Jesus by the will of God, and our brother Sosthenes,
2 HGST { मैं यह पत्री तुम को भेजता हूँ} जो परमेश्वर के विश्वासियों के उन समूहों{ का भाग हैं}, जो कुरिन्थ नगर में पाए जाते हैं।{ परमेश्वर ने तुम को} मसीह यीशु के साथ एकजुट करके अपने लिए अलग कर दिया है, और{ उसने तुम को} उसके लोग होने के लिए चुन लिया है।{ तुम} विश्वासियों के उस समूह का भाग हो जो कई देशों और नगरों में हमारे प्रभु यीशु मसीह की आराधना करते हैं।{ यीशु मसीह ही} उनका भी{ प्रभु} है और हमारा भी{ प्रभु} है। BSB BSB: To the church of God in Corinth, to those sanctified in Christ Jesus and called to be holy, together with all those everywhere who call on the name of our Lord Jesus Christ, their Lord and ours:
3 HGST परमेश्वर,{ जो} हमारा पिता है, और प्रभु यीशु मसीह तुम पर कृपा{ करते रहें} और तुम्हें शान्ति{ प्रदान करें}। BSB BSB: Grace and peace to you from God our Father and the Lord Jesus Christ.
4 HGST मैं अक्सर तुम्हारे बारे में अपने परमेश्वर को धन्यवाद करता हूँ।{ मैं ऐसा इसलिए करता हूँ} क्योंकि{ मैं जानता हूँ कि कैसे} परमेश्वर तुम को यीशु मसीह के साथ एकजुट करके तुम्हारे प्रति दयालु होकर कार्य कर रहा है। BSB BSB: I always thank my God for you because of the grace He has given you in Christ Jesus.
5 HGST { जब मैं कहता हूँ कि परमेश्वर ने तुम पर दयालु होकर कार्य किया है, तो मेरा अर्थ है} कि उसने तुम को{ तुम्हारे जीवन के} हर क्षेत्र में मसीह के साथ एकजुट करके तुम्हें भरपूर आशीषें प्रदान की हैं, जिसमें जो कुछ भी तुम कहते हो और जो कुछ भी तुम जानते हो वह भी शामिल है। BSB BSB: For in Him you have been enriched in every way, in all speech and all knowledge,
6 HGST { परमेश्वर ने तुम को आशीषें इसलिए दी हैं} क्योंकि उसने तुम पर यह साबित कर दिया है कि जो बातें हम ने तुम को मसीह के बारे में जो बताई थीं वह सच थीं। BSB BSB: because our testimony about Christ was confirmed in you.
7 HGST { परमेश्वर ने तुम्हारे लिए इन कामों को इसलिए किया है} ताकि तुम पूर्ण रीति से{ इस समय के दौरान} आत्मिक रूप से सुसज्जित हो जाओ{ जब तुम} विश्वास के साथ हमारे प्रभु यीशु मसीह के लौटने की आशा करते हो। BSB BSB: Therefore you do not lack any spiritual gift as you eagerly await the revelation of our Lord Jesus Christ.
8 HGST { जिस प्रकार से उसने हमारे सन्देश को सच साबित कर दिया है, वैसे ही} परमेश्वर तुम्हारे भरोसे को भी{ मसीह में} सच साबित करेगा जब तक कि{ तुम्हारा सांसारिक जीवन} समाप्त नहीं हो जाता।{ इस कारण से,} जब हमारा प्रभु यीशु मसीह{ पृथ्वी पर} वापस आएगा तो वह तुम को निर्दोष ठहराएगा। BSB BSB: He will sustain you to the end, so that you will be blameless on the day of our Lord Jesus Christ.
9 HGST परमेश्वर हमेशा वही करता है जिसकी वह प्रतिज्ञा करता है,{ और वही है} जिसने तुम को उसके पुत्र, हमारे प्रभु, यीशु मसीह के साथ सब कुछ साझा करने के लिए विशेष रूप से चुना है। BSB BSB: God, who has called you into fellowship with His Son Jesus Christ our Lord, is faithful.
11 HGST हे मेरे संगी विश्वासियों,{ मैं तुम से इसलिए भी निवेदन करता हूँ} क्योंकि खलोए के{ घराने के} कुछ{ सदस्यों} ने मुझ से तुम्हारे बारे में बातें की हैं।{ उन्होंने कहा} कि तुम आपस में झगड़ते हो। BSB BSB: My brothers, some from Chloe’s household have informed me that there are quarrels among you.
12 HGST मैं जिस बारे में बात कर रहा हूँ वह यह है कि उदाहरण के लिए, तुम में से कितने लोग दावा करते हैं कि तुम पौलुस के समूह वाले हो, या कि तुम अपुल्लोस के समूह वाले हो, या कि तुम कैफा के समूह वाले हो, या कि तुम मसीह के समूह वाले हो। BSB BSB: What I mean is this: Individuals among you are saying, “I follow Paul,” “I follow Apollos,” “I follow Cephas,” or “I follow Christ.”
13 HGST किसी ने भी मसीह को टुकड़ों में नहीं बाँटा है{, इसलिए तुम्हें भी टुकड़ों में नहीं बँटना चाहिए}। किसी ने तुम्हारे निमित्त पौलुस को क्रूस पर नहीं चढ़ाया, और किसी ने तुम्हें इसलिए बपतिस्मा नहीं दिया कि तुम पौलुस के हो जाओ। BSB BSB: Is Christ divided? Was Paul crucified for you? Were you baptized into the name of Paul?
14 HGST मैं{ परमेश्वर का} धन्यवाद करता हूँ कि मैंने{ दो व्यक्तियों:} क्रिस्पुस और गयुस को छोड़कर किसी भी ऐसे व्यक्ति को बपतिस्मा नहीं दिया जो तुम्हारे समूह का है। BSB BSB: I thank God that I did not baptize any of you except Crispus and Gaius,
15 HGST क्योंकि{ मैंने तुम में से कुछ लोगों को ही बपतिस्मा दिया है, इसलिए} कोई भी व्यक्ति यह दावा करने में सक्षम नहीं है कि मैंने तुम को बपतिस्मा दिया है इसलिए तुम मेरे समूह वाले हो। BSB BSB: so no one can say that you were baptized into my name.
16 HGST अरे हाँ, मुझे स्मरण है कि मैंने स्तिफनास के घर में रहने वालों को भी बपतिस्मा दिया था। इसके अलावा, मैं नहीं सोचता कि मैंने{ तुम्हारे समूह में} किसी अन्य व्यक्ति को बपतिस्मा दिया है। BSB BSB: Yes, I also baptized the household of Stephanas; beyond that I do not remember if I baptized anyone else.
17 HGST { मैंने तुम में से कुछ ही लोगों को बपतिस्मा दिया} इसका कारण यह है कि मसीह ने मुझे{ लोगों} को बपतिस्मा देने का आदेश नहीं दिया। बजाए इसके,{ उसने मुझे} शुभ सन्देश सुनाने का{ आदेश दिया है}। और{ मैं यह} उन बातों का उपयोग किए बिना{ करता हूँ} जो{ मानवीय मानकों के अनुसार} बुद्धिमानी की बातें हैं। इस रीति से, मैं क्रूस पर मरने वाले मसीह{ के सन्देश की सामर्थ्य} को नष्ट नहीं करता। BSB BSB: For Christ did not send me to baptize, but to preach the gospel, not with words of wisdom, lest the cross of Christ be emptied of its power.
19 HGST { तुम भी बता सकते हो कि यह सच है,} क्योंकि भविष्यद्वक्ता यशायाह ने लिखा है,“जिन बुद्धिमानी की बातों को बुद्धिमान लोग सोचते हैं, मैं उन्हें निष्फल कर दूँगा, और जिन बातों को समझदार लोग बेकार मानते हैं मैं उन्हें समझदारी की बातें बना दूँगा।” BSB BSB: For it is written: “I will destroy the wisdom of the wise; the intelligence of the intelligent I will frustrate.”
21 HGST यहाँ बताया गया है कि{ परमेश्वर ने यह कैसे किया}। जैसे परमेश्वर ने बुद्धिमानी से चुनाव किया, वैसे ही अविश्वासियों ने अपनी बुद्धिमानी की सोच से परमेश्वर को नहीं जाना। इसलिए, परमेश्वर ने उन लोगों को बचाने का निर्णय लिया, जो उस मूर्ख सन्देश के माध्यम से{ मसीह पर} विश्वास करते हैं, जिसे विश्वासी लोग सुनाते हैं। BSB BSB: For since in the wisdom of God the world through its wisdom did not know Him, God was pleased through the foolishness of what was preached to save those who believe.
22 HGST एक ओर,{ बहुत से} यहूदी लोग शक्तिशाली कर्म देखना चाहते हैं। दूसरी ओर,{ बहुत से} यूनानी लोग बुद्धिमानी की सोच की खोज करते हैं। BSB BSB: Jews demand signs and Greeks search for wisdom,
24 HGST हालाँकि, हम जिनको परमेश्वर ने चुना है, चाहे{ हम} यहूदी{ लोग} हों या यूनानी{ लोग}, हम ने सीखा है कि परमेश्वर मसीह{ के बारे में इस सन्देश} के माध्यम से शक्तिशाली रूप से और बुद्धिमानी से काम करता है। BSB BSB: but to those who are called, both Jews and Greeks, Christ the power of God and the wisdom of God.
25 HGST { ऐसा इसलिए है} क्योंकि परमेश्वर जो करता है वह मूर्खता लगता है, परन्तु वह मनुष्य{ जो कुछ भी करता है} उसकी तुलना में बहुत बुद्धिमानी है, और परमेश्वर जो करता है वह निर्बल लगता है, परन्तु वह मनुष्य{ जो कुछ भी करता है} उसकी तुलना में बहुत बलवान है। BSB BSB: For the foolishness of God is wiser than man’s wisdom, and the weakness of God is stronger than man’s strength.
26 HGST हे संगी विश्वासियों,{ सबूत के लिए कि यह ऐसा ही है,} इस तथ्य के बारे में विचार करो कि परमेश्वर ने तुम्हें वैसे ही चुना है{ जैसे तुम हो}। मानवीय दृष्टिकोण से, तुम में से अधिकांश ने बुद्धिमानी से विचार नहीं किया, शक्तिशाली कर्म नहीं किए,{ या} महत्वपूर्ण परिवारों से सम्बन्धित नहीं हो। BSB BSB: Brothers, consider the time of your calling: Not many of you were wise by human standards; not many were powerful; not many were of noble birth.
27 HGST बजाए इसके, मनुष्यों को जो बात मूर्खता लगती है परमेश्वर ने उसे ही उपयोग में लाने का निर्णय लिया ताकि उन लोगों को विनम्र बनाए जो बुद्धिमानी से सोचते हैं। मनुष्यों को जो बात निर्बल लगती है परमेश्वर ने उसे ही उपयोग में लाने का निर्णय लिया ताकि उन लोगों को और वस्तुओं को विनम्र बनाए जो शक्तिशाली रूप से कार्य करते हैं। BSB BSB: But God chose the foolish things of the world to shame the wise; God chose the weak things of the world to shame the strong.
28 HGST लोगों को जो बातें महत्वहीन लगती हैं और जिन्हें लोग तुच्छ समझते हैं परमेश्वर ने उनको ही उपयोग में लाने का निर्णय लिया।{ यह ऐसा है कि जैसे} ये वस्तुएँ अस्तित्व में{ भी} नहीं हैं,{ परन्तु परमेश्वर ने उनको ही उपयोग में लाने का निर्णय इसलिए लिया} ताकि उन वस्तुओं को निरर्थक ठहराए जिनके बारे में हर कोई जानता है। BSB BSB: He chose the lowly and despised things of the world, and the things that are not, to nullify the things that are,
29 HGST { परमेश्वर ने ये काम इस लक्ष्य के साथ किए} कि कोई भी मनुष्य परमेश्वर की दृष्टि में अपने बारे में बड़ी- बड़ी बातें न बोले। BSB BSB: so that no one may boast in His presence.
30 HGST यह परमेश्वर ही है जिसने तुम्हें यीशु मसीह के साथ एकजुट किया है। मसीह के माध्यम से कार्य करके, परमेश्वर ने हमें बुद्धिमान बनाया है। उसने हमें निर्दोष घोषित किया है, और हमें उसके लोग होने के लिए चुना है, और हमें{ बुरी शक्तियों से} छुड़ाया है। BSB BSB: It is because of Him that you are in Christ Jesus, who has become for us wisdom from God: our righteousness, holiness, and redemption.
31 HGST इसलिए,{ क्योंकि परमेश्वर ही वह है जो इन सब कामों को करता है, हमें वह करना चाहिए जो} यिर्मयाह भविष्यद्वक्ता ने लिखा है:“यदि लोग किसी के बारे में बड़ी- बड़ी बातें बोलना चाहते हैं, तो उन्हें यहोवा के बारे में उन महान बातों को बोलना चाहिए।” BSB BSB: Therefore, as it is written: “Let him who boasts boast in the Lord.”
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.