1 HGST मैं चाहता हूँ कि लोग हमें वे समझें{ जो शुभ सन्देश का प्रचार करते हैं} अर्थात वे लोग जो मसीह की सेवा करते हैं और उस बात का प्रचार करने वाले प्रभारी हैं जो परमेश्वर ने अब हम पर प्रकट की है। BSB BSB: So then, men ought to regard us as servants of Christ and stewards of the mysteries of God.
2 HGST जब भी कोई अगुवा किसी अन्य व्यक्ति को प्रभारी बनाता है, तो वह अगुवा उस व्यक्ति से अपने कामों को विश्वासयोग्यता से करने की अपेक्षा करता है।{ उसी रीति से, परमेश्वर भी चाहता है कि हम जो शुभ सन्देश का प्रचार करते हैं, अपना काम विश्वासयोग्यता से करें।} BSB BSB: Now it is required of stewards that they be found faithful.
3 HGST मैं इस बात की चिन्ता नहीं करता कि तुम या कोई अन्य मानवीय अधिकारी क्या निर्णय लेते हैं{ इस बारे में कि मैंने विश्वासयोग्यता से काम किया है या नहीं}। वास्तव में, मैं इस बात की भी चिन्ता नहीं करता कि मैं स्वयं क्या निर्णय लेता हूँ{ इस बारे में कि मैंने विश्वासयोग्यता से काम किया है या नहीं}। BSB BSB: I care very little, however, if I am judged by you or by any human court. In fact, I do not even judge myself.
4 HGST वास्तव में, मैंने जो कुछ भी गलत किया है, उसके बारे में मैं नहीं जानता। हालाँकि, जो मैं अपने बारे में जानता हूँ वह यह साबित नहीं करता कि मैंने विश्वासयोग्यता से काम किया है। बल्कि, वह प्रभु ही है जो निर्धारित करेगा{ कि मैंने विश्वासयोग्यता से काम किया है या नहीं}। BSB BSB: My conscience is clear, but that does not vindicate me. It is the Lord who judges me.
5 HGST इसलिए फिर, जब तक प्रभु{ सब लोगों का और सब बातों का न्याय करने के लिए} वापस नहीं आ जाता, तब तक तुम्हें किसी भी बात के बारे में अंतिम निर्णय नहीं लेना चाहिए। जो अभी छिपा हुआ है उसे वही स्पष्ट करेगा, और वह हर एक जन पर उस बात को प्रकट करेगा जो प्रत्येक व्यक्ति चाहता है और जिसकी योजना बनाता है। उस समय, परमेश्वर उस प्रत्येक व्यक्ति की बड़ाई करेगा{ जिसने विश्वासयोग्यता से काम किया है}। BSB BSB: Therefore judge nothing before the appointed time; wait until the Lord comes. He will bring to light what is hidden in darkness and will expose the motives of men’s hearts. At that time each will receive his praise from God.
6 HGST हे मेरे संगी विश्वासियों, मैंने तुम्हारे ही लाभ के लिए अपने और अपुल्लोस के विषय में इस रीति से बात की है। मैं चाहता हूँ कि तुम हमारे उदाहरण से सीखो कि तुम्हें केवल उन तरीकों से ही काम करना चाहिए जो पवित्रशास्त्र के लेखकों ने लिखे हैं। उस समय, कोई एक अगुवे के बारे में अच्छी बातें और दूसरे अगुवे के बारे में बुरी बातें नहीं कहेगा। BSB BSB: Brothers, I have applied these things to myself and Apollos for your benefit, so that you may learn from us not to go beyond what is written. Then you will not take pride in one man over another.
7 HGST किसी ने भी तुम्हें{ हर दूसरे विश्वासी से} अलग नहीं किया है। वास्तव में, जो तुम्हारे पास है वह सब कुछ परमेश्वर ने तुम को दिया है। चूँकि ये वस्तुएँ परमेश्वर की ओर से वरदान हैं, इसलिए तुम्हें घमण्ड के साथ यह नहीं कहना चाहिए कि तुम ने स्वयं उन्हें अर्जित किया है। BSB BSB: For who makes you so superior? What do you have that you did not receive? And if you did receive it, why do you boast as though you did not?
8 HGST { तुम तो ऐसे अभिनय कर रहे हो कि मानो} वर्तमान में तुम्हारे पास वह सब कुछ है जिसकी तुम्हें आत्मिक रूप से आवश्यकता है।{ तुम तो ऐसे अभिनय कर रहे हो कि मानो} तुम्हारे पास वर्तमान में आवश्यकता से अधिक आत्मिक आशीषें हैं।{ तुम तो ऐसे अभिनय कर रहे हो कि मानो} तुम ने वर्तमान में मसीह के साथ शासन करना आरम्भ कर दिया है, भले ही हम{ जो शुभ सन्देश का प्रचार करते हैं} अभी मसीह के साथ शासन नहीं कर रहे हैं। सचमुच, मैं चाहता हूँ कि तुम वास्तव में उसके साथ शासन करो, ताकि हम{ जो शुभ सन्देश का प्रचार करते हैं} तुम्हारे साथ शासन कर सकें। BSB BSB: Already you have all you want. Already you have become rich. Without us, you have become kings. How I wish you really were kings, so that we might be kings with you!
9 HGST { यह सोचने के बजाए कि हम अब मसीह के साथ शासन करते हैं}, मैं हम प्रेरितों को ऐसे लोग मानता हूँ, जिन्हें परमेश्वर ने अपमान सहने और मरने के लिए नियुक्त किया है। हम सार्वजनिक रूप से अपमान सहते हैं और मर जाते हैं, और जो कुछ भी परमेश्वर ने बनाया है, जिसमें आत्मिक प्राणी और मनुष्य भी शामिल हैं, हमें देख सकते हैं। BSB BSB: For it seems to me that God has displayed us apostles at the end of the procession, like prisoners appointed for death. We have become a spectacle to the whole world, to angels as well as to men.
10 HGST हम मूर्ख लोग इसलिए{ प्रतीत} होते हैं क्योंकि हम मसीह की सेवा करते हैं, परन्तु{ तुम सोचते हो कि} तुम बुद्धिमान लोग इसलिए हो क्योंकि परमेश्वर तुम्हें मसीह के साथ एकजुट करता है। हम ऐसे लोग{ प्रतीत} होते हैं जिनके पास शक्ति या प्रभाव नहीं है, परन्तु{ तुम्हें लगता है कि} तुम्हारे पास ये वस्तुएँ हैं।{ तुम्हें लगता है कि} लोग तुम्हारी प्रशंसा करते हैं, परन्तु वही लोग हमें लज्जित करते हैं। BSB BSB: We are fools for Christ, but you are wise in Christ. We are weak, but you are strong. You are honored, but we are dishonored.
11 HGST अब भी{ जब मैं यह पत्री तुम्हें लिखता हूँ}, हम ने{ जिन्हें मसीह ने भेजा है} अक्सर न पर्याप्त भोजन खाया है और न पानी पिया है। हम फटे- पुराने कपड़े पहनते हैं, और दूसरे लोग हम पर बार- बार प्रहार करते हैं। हम लगातार यात्रा करते हैं और घर नहीं लौटते। BSB BSB: To this very hour we are hungry and thirsty, we are poorly clothed, we are brutally treated, we are homeless.
12 HGST हम{ जीविका कमाने के लिए} शारीरिक श्रम करते हैं। जब लोग हम से बुरी बातें बोलते हैं तो हम उनके बारे में अच्छी बातें कहते हैं। जब लोग हमें चोट पहुँचाते हैं{ इसलिए क्योंकि हम मसीह की सेवा करते हैं}, तो हम धैर्यपूर्वक इसमें होकर जीवन व्यतीत करते हैं। BSB BSB: We work hard with our own hands. When we are vilified, we bless; when we are persecuted, we endure it;
13 HGST जब लोग हमारे बारे में बुरी बातें बोलते हैं, तो हम उन्हें प्रोत्साहित करने वाली बातें कहते हैं। मानवीय दृष्टिकोण से, हम गंदे कचरे के समान बेकार हैं जिसे कोई फेंक दे।{ ये सभी बातें हमारे बारे में सच हैं} इस समय पर भी{ जब मैं तुम्हें यह पत्री लिखता हूँ}। BSB BSB: when we are slandered, we answer gently. Up to this moment we have become the scum of the earth, the refuse of the world.
14 HGST जो कुछ मैंने अभी कहना समाप्त किया है उसे मैं अपनी पत्री में इसलिए शामिल नहीं करता क्योंकि मैं तुम्हें लज्जित करना चाहता हूँ। बल्कि,{ मैं इन बातों को इसलिए शामिल करता हूँ} क्योंकि मैं तुम्हें चेतावनी देना चाहता हूँ, क्योंकि तुम मेरे अपने बालकों के समान हो, जिनसे मैं प्रेम करता हूँ। BSB BSB: I am not writing this to shame you, but to warn you as my beloved children.
15 HGST जब मैंने सबसे पहले तुम्हें शुभ सन्देश सुनाया, और परमेश्वर ने तुम्हें यीशु मसीह के साथ एकजुट कर दिया, तो मैं तुम्हारा आत्मिक पिता बन गया। इसलिए, भले ही तुम्हारे लाखों शिक्षक रहे हों जिन्होंने तुम्हें मसीह के साथ जुड़कर रहने में सहायता की हो, फिर भी मैं तुम्हारा एकमात्र आत्मिक पिता होऊँगा। BSB BSB: Even if you have ten thousand guardians in Christ, you do not have many fathers; for in Christ Jesus I became your father through the gospel.
16 HGST क्योंकि{ मैं तुम्हारा आत्मिक पिता हूँ इसलिए}, मैं तुम से विनती करता हूँ कि जैसे मैं जीवन व्यतीत करता हूँ तुम उसका अनुकरण करो। BSB BSB: Therefore I urge you to imitate me.
17 HGST क्योंकि{ मैं चाहता हूँ कि तुम मेरा अनुकरण करो इसलिए}, मैंने तीमुथियुस को तुम्हारे पास भेजा। वह मेरे अपने बालक के समान है, और मैं उससे प्रेम करता हूँ। वह विश्वासयोग्यता से उस व्यक्ति के समान{ मसीह की सेवा करता है} जिसे परमेश्वर ने प्रभु के साथ एकजुट किया है। वह तुम्हें फिर से सिखाएगा कि मैं कैसे उस व्यक्ति के समान व्यवहार करता हूँ जिसे परमेश्वर ने मसीह यीशु के साथ एकजुट किया है। मैं हर जगह हर कलीसिया को{ जिनमें मैं जाता हूँ} निर्देश देता हूँ कि इन तरीकों से व्यवहार करो। BSB BSB: That is why I have sent you Timothy, my beloved and faithful child in the Lord. He will remind you of my way of life in Christ Jesus, which is exactly what I teach everywhere in every church.
18 HGST तुम में से कुछ लोग तुम्हारे बारे में बड़ी- बड़ी बातें कह रहे हैं। ये लोग ऐसा व्यवहार करते हैं कि मानो मैं तुम से मिलने आने वाला नहीं था। BSB BSB: Some of you have become arrogant, as if I were not coming to you.
19 HGST हालाँकि, मैं अति शीघ्र ही तुम से मिलने आऊँगा, जब तक कि{ मेरे ऐसा करने को} प्रभु की इच्छा हो। मुझे पहले से ही पता है कि ये लोग जो अपने बारे में बड़ी- बड़ी बातें कहते हैं, वे क्या दावा करते हैं।{ जब मैं तुम से मिलने आऊँगा}, तब मैं जानूँगा कि वे वास्तव में शक्तिशाली हैं या नहीं। BSB BSB: But I will come to you shortly, if the Lord is willing, and then I will find out not only what these arrogant people are saying, but what power they have.
20 HGST { मैं यह इसलिए करूँगा} क्योंकि परमेश्वर का राज्य परमेश्वर के द्वारा कार्य करता है, जो लोगों के माध्यम से सामर्थी रूप से कार्य करता है, न कि लोगों द्वारा बड़ी- बड़ी बातें कहने के द्वारा। BSB BSB: For the kingdom of God is not a matter of talk but of power.
21 HGST जब तुम चुनाव करते हो कि मैं जो कह रहा हूँ उस पर तुम कैसी प्रतिक्रिया दोगे, तो तुम यह चुनाव भी कर रहे हो कि{ जब मैं मिलने आऊँगा} तो मैं कैसे कार्य करूँगा। जब मैं तुम से मिलने आऊँगा, तब या तो मैं तुम्हें कठोरता से अनुशासित कर सकता हूँ{ इसलिए क्योंकि तुम ने सुना नहीं}, या मैं कोमलता से और प्रेम से कार्य कर सकता हूँ{ इसलिए क्योंकि तुम ने सुन लिया है}। BSB BSB: Which do you prefer? Shall I come to you with a rod, or in love and with a gentle spirit?
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.