1 HGST मुझे मालूम हुआ है कि तुम वास्तव में अपने समूह के लोगों को अनुचित यौन सम्बन्ध बनाने की अनुमति दे रहे हो। यहाँ तक कि जो लोग परमेश्वर की आराधना नहीं करते, वे भी उन कुछ बातों की अनुमति नहीं देते जिनकी तुम अनुमति देते हो।{ सबसे बुरी बात जो मुझे मालूम हुई} वह यह है कि तुम्हारे समूह का एक पुरुष अपनी सौतेली माता के साथ यौन सम्बन्ध बना रहा है। BSB BSB: It is actually reported that there is sexual immorality among you, and of a kind that is intolerable even among pagans: A man has his father’s wife.
2 HGST { इसके बावजूद,}{ उस पाप} पर विलाप करने के बजाए तुम अभी भी अपने बारे में बड़ी- बड़ी बातें बोलते हो। इस यौनाचार के पाप को करने वाले पुरुष को निष्कासित करने के लक्ष्य को निर्धारित करके{ तुम्हें विलाप करना चाहिए था}। BSB BSB: And you are proud! Shouldn’t you rather have been stricken with grief and have removed from your fellowship the man who did this?
3 HGST { तुम्हें उसे निष्कासित इसलिए करना चाहिए} क्योंकि मैंने पहले से ही उस पुरुष को दोषी घोषित कर दिया है जिसने यह दुष्ट काम किया है। यद्यपि मैं शारीरिक रूप से तुम्हारे साथ नहीं हूँ, परन्तु मैं तुम्हारे बारे में विचार करता हूँ और तुम्हारी चिन्ता करता हूँ।{ इसलिए, जब मैं इस पुरुष को दोषी घोषित करता हूँ, तो यह उतना ही मान्य है} कि मानो मैं तुम्हारे साथ था। BSB BSB: Although I am absent from you in body, I am present with you in spirit, and I have already pronounced judgment on the one who did this, just as if I were present.
4 HGST जब तुम इकट्ठे होते हो, और मैं तुम्हारे विषय में विचार करता हूँ, तो हम अपने प्रभु यीशु मसीह का प्रतिनिधित्व करते हैं।{ जब तुम इस रीति से इकट्ठे होते हो, तो तुम्हें इस पुरुष को दण्डित करना चाहिए} जैसा करने के लिए हमारा प्रभु यीशु तुम को अधिकृत करता है। BSB BSB: When you are assembled in the name of our Lord Jesus and I am with you in spirit, along with the power of the Lord Jesus,
5 HGST तुम्हें इस पुरुष को निष्कासित कर देना चाहिए ताकि शैतान उस पर शासन करे। वह उसके पापी अंगों को नष्ट कर देगा, और जब प्रभु लौटेगा तब परमेश्वर उसे बचाएगा। BSB BSB: hand this man over to Satan for the destruction of the flesh, so that his spirit may be saved on the Day of the Lord.
6 HGST अपने बारे में बड़ी- बड़ी बातें कहना सही काम नहीं है। निश्चय ही तुम जानते हो कि बुरे काम करने वाला एक व्यक्ति ख़मीरी आटे के समान होता है। थोड़ा सा ख़मीरी आटा भी पूरे गूँधे हुए आटे को ख़मीर कर देता है, और एक व्यक्ति भी बुरे काम करने से सम्पूर्ण कलीसिया को दोषी बना देता है। BSB BSB: Your boasting is not good. Do you not know that a little leaven works through the whole batch of dough?
7 HGST जिस प्रकार यहूदी{ फसह के पर्व के दौरान} अपने घरों से ख़मीर निकाल देते हैं, उसी प्रकार से जो कोई बुरे काम करता है, उसे तुम्हें अपने समूह से निकाल देना चाहिए। तब, तुम पाप से ऐसे स्वतंत्र हो जाओगे, जैसे ताजा, अख़मीरी आटा ख़मीर से स्वतंत्र होता है। वास्तव में, तुम ऐसे समय में रह रहे हो जो फसह के पर्व के समान है।{ ऐसा इसलिए है क्योंकि} मसीह तुम्हारे लिए ठीक उसी प्रकार से मर गया, जैसे वह मेम्ना जिसे यहूदी लोग फसह के पर्व के दौरान बलिदान चढ़ाते हैं, यह दर्शाता है कि परमेश्वर ने उन्हें कैसे बचाया। BSB BSB: Get rid of the old leaven, that you may be a new unleavened batch, as you really are. For Christ, our Passover lamb, has been sacrificed. 8 HGST क्योंकि{ मसीह हमारे लिए मरा इसलिए}, आओ हम ऐसा व्यवहार करें कि मानो हम फसह के पर्व में भाग ले रहे हों और पुराने ख़मीर को हटा दें। हमें उस ख़मीर से छुटकारा पाना है, जिसका अर्थ बुराई और दुष्टता के काम करना है। बजाए इसके, हमें बिना अख़मीरी रोटी खानी है, जिसका अर्थ ईमानदार और विश्वसनीय काम करना है। BSB BSB: Therefore let us keep the feast, not with the old bread, leavened with malice and wickedness, but with the unleavened bread of sincerity and of truth.
9 HGST उस पत्री में{ जो मैंने तुम्हें इससे पहले भेजी थी}, मैंने तुम से कहा था कि तुम ऐसे लोगों के साथ संगति न करो जो यौनाचार में अनुचित तरीकों से व्यवहार करते हैं। BSB BSB: I wrote you in my letter not to associate with sexually immoral people.
10 HGST { मेरे कहने का अर्थ यह} नहीं{ था कि तुम्हें} पूर्णरूप से ऐसे अविश्वासी लोगों के साथ{ संगति करना छोड़ देना} चाहिए जो यौनाचार में अनुचित तरीकों से व्यवहार करते हैं, या ऐसे लोगों के साथ जो आवश्यकता से अधिक की चाह करते हैं या जो दूसरों को धोखा देते हैं, या ऐसे लोगों के साथ जो झूठे देवताओं की उपासना करते हैं। इस प्रकार के लोगों से बचने के लिए तो तुम्हें सम्पूर्ण संसार से ही दूर जाना पड़ेगा।{ यह वह बात नहीं है जो मैंने तुम्हें करने की आज्ञा दी है।} BSB BSB: I was not including the sexually immoral of this world, or the greedy and swindlers, or idolaters. In that case you would have to leave this world.
11 HGST अब, इस पत्री में, मैं तुम्हें बता रहा हूँ कि किसी भी ऐसे व्यक्ति के साथ संगति न रखना जिसे तुम एक संगी विश्वासी कहते हो और जो पापी व्यवहार कर रहा है। इसमें अनुचित यौन सम्बन्ध बनाना, एक से अधिक आवश्यकताओं की इच्छा करना, अन्य देवताओं की उपासना करना, दूसरों को बातों में गाली देना, नशे में होना और दूसरों से धोखा करना शामिल है। ऐसे व्यक्ति के साथ तो भोजन भी न करना जो इन कामों में से कुछ भी करता हो। BSB BSB: But now I am writing you not to associate with anyone who claims to be a brother but is sexually immoral or greedy, an idolater or a verbal abuser, a drunkard or a swindler. With such a man do not even eat.
12 HGST { मैं चाहता हूँ कि तुम केवल संगी विश्वासियों के साथ इस रीति से व्यवहार करो,} क्योंकि{ तुम्हें और} मुझे यह निर्धारित करने की आवश्यकता नहीं है कि कोई व्यक्ति जो हमारे समूह का भाग नहीं है, वह दोषी है या निर्दोष। बल्कि, तुम्हें यह निर्धारित करने पर ध्यान देने की आवश्यकता है कि जो लोग तुम्हारे समूह के भाग हैं, वे दोषी हैं या निर्दोष। BSB BSB: What business of mine is it to judge those outside the church? Are you not to judge those inside?
13 HGST { उन लोगों के बारे में चिन्ता न करना जो तुम्हारे समूह का भाग नहीं हैं क्योंकि} वह परमेश्वर ही है जो निर्धारित करता है कि वे दोषी हैं या निर्दोष।{ तुम्हें उन लोगों पर ध्यान देना है जो तुम्हारे समूह का भाग हैं क्योंकि पवित्रशास्त्र कहता है,}“तुम्हें ऐसे किसी भी बुरे व्यक्ति से छुटकारा पाना है जो तुम्हारे समूह का भाग है!” BSB BSB: God will judge those outside. “Expel the wicked man from among you.”
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.