1 HGST मैं{ केवल कुछ खाद्य पदार्थों को खाने के लिए} बाध्य नहीं हूँ। हमारे प्रभु यीशु ने मुझे उसका प्रतिनिधित्व करने के लिए भेजा है, और मैंने उसे{ अपनी आँखों से} देखा है। परमेश्वर ने हमें प्रभु के साथ एकजुट कर दिया है, और इसी कारण से मैंने तुम्हारे लिए कठिन परिश्रम किया है। BSB BSB: Am I not free? Am I not an apostle? Have I not seen Jesus our Lord? Are you yourselves not my workmanship in the Lord?
2 HGST शायद दूसरे लोग यह न सोचें कि मसीह ने मुझे उसका प्रतिनिधित्व करने के लिए भेजा है, परन्तु तुम यह जानते हो।{ तुम यह इसलिए जानते हो} क्योंकि जब परमेश्वर ने तुम्हें प्रभु के साथ एकजुट कर दिया तो तुम ने यह साबित कर दिया कि मसीह ने ही मुझे भेजा है। BSB BSB: Even if I am not an apostle to others, surely I am to you. For you are the seal of my apostleship in the Lord.
3 HGST अब मैं ऐसे किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध अपना बचाव कर पाऊँगा जो यह प्रश्न करना चाहता है कि{ उसका प्रतिनिधित्व करने के लिए}{ मसीह ने मुझे भेजा है या नहीं}। BSB BSB: This is my defense to those who scrutinize me:
4 HGST बरनबास और मैं निश्चय ही तुम से कह सकते हैं कि तुम हमें खाने और पीने की वस्तुएँ भेजो। BSB BSB: Have we no right to food and to drink?
6 HGST यह सच नहीं है कि केवल बरनबास और मैं ही हैं{ जो मसीह का प्रतिनिधित्व करते हैं} जिन्हें{ स्वयं को सहारा देने के लिए} काम करना चाहिए। BSB BSB: Or are Barnabas and I the only apostles who must work for a living?
7 HGST सेना में सेवा करने के लिए कोई भी सैनिक कभी भी अपने धन से भुगतान नहीं करता। ऐसा कोई भी किसान नहीं जो दाखलताओं को लगाकर, फिर उनसे उत्पन्न होने वाली वस्तु को न खाए। ऐसा कोई भी चरवाहा नहीं जो भेड़ों की देखभाल करके, फिर उनसे उत्पन्न होने वाले दूध को न पीए।। BSB BSB: Who serves as a soldier at his own expense? Who plants a vineyard and does not eat of its fruit? Who tends a flock and does not drink of its milk?
8 HGST मैं जो तर्क दे रहा हूँ वह केवल मानवीय सोच पर निर्भर नहीं है। बल्कि, तुम पढ़ सकते हो कि मैं{ मूसा की} व्यवस्था से तर्क कर रहा हूँ। BSB BSB: Do I say this from a human perspective? Doesn’t the Law say the same thing?
9 HGST मूसा ने अपनी व्यवस्था में जो लिखा है, वह यह है:“जब एक बैल भूसी से अन्न को अलग करने में तुम्हारी सहायता कर रहा हो, तो तुम्हें उसे अन्न खाने से रोकना नहीं चाहिए।”{ हालाँकि,} परमेश्वर को मुख्य रूप से बैलों में कोई रूचि नहीं है। BSB BSB: For it is written in the Law of Moses: “Do not muzzle an ox while it is treading out the grain.” Is it about oxen that God is concerned?
10 HGST बल्कि,{ इस व्यवस्था में} परमेश्वर अधिकतर हमारे बारे में बोलता है। परमेश्वर ने मूसा से हमारे लिए यह आदेश इसलिए लिखवाया था क्योंकि जो व्यक्ति खेत जोतता है उसे कुछ फसल प्राप्त करने की अपेक्षा करनी चाहिए। कोई भी व्यक्ति जो गेहूँ के डंठल से अनाज को अलग करता है उसे भी कुछ फसल प्राप्त करने की अपेक्षा करनी चाहिए। BSB BSB: Isn’t He actually speaking on our behalf? Indeed, this was written for us, because when the plowman plows and the thresher threshes, they should also expect to share in the harvest.
11 HGST हम ने तुम्हें शुभ सन्देश ऐसे सुनाया, कि मानो हम आत्मिक बीज बो रहे हों। इस कारण से, हमारे लिए तुम से वित्तीय सहायता प्राप्त करना सामान्य होगा कि मानो हमें उस बीज से कुछ फसल प्राप्त हो रही थी जो हम ने बोया था। BSB BSB: If we have sown spiritual seed among you, is it too much for us to reap a material harvest from you?
12 HGST दूसरे लोगों को तुम से वित्तीय सहायता मिली है। बल्कि बरनबास और मैं तो इसे तुम से प्राप्त करने के लिए और भी अधिक पात्र हैं। हालाँकि, हम ने तुम से कोई सहायता नहीं माँगी। बजाए इसके, हम ने उन वस्तुओं के बिना जाने का चुनाव इसलिए किया ताकि हम मसीह के बारे में शुभ सन्देश को फैलने से न रोकें। BSB BSB: If others have this right to your support, shouldn’t we have it all the more? But we did not exercise this right. Instead, we put up with anything rather than hinder the gospel of Christ.
13 HGST निश्चय ही तुम जानते हो कि जो लोग मन्दिर में अपना कर्तव्य निभाते हैं, वे उस भोजन में से भी कुछ खाते हैं जिसे लोग मन्दिर में चढ़ाते हैं। अधिक विशेष रूप से, जो याजक वेदी पर बलि चढ़ाते हैं, वे उसका एक भाग प्राप्त करते हैं जो कुछ लोग वेदी पर चढ़ाने के लिए लाते हैं। BSB BSB: Do you not know that those who work in the temple eat of its food, and those who serve at the altar partake of its offerings?
14 HGST इसी रीति से, प्रभु ने निर्देश दिया है कि जो कोई भी शुभ सन्देश का प्रचार करता है, उसे शुभ सन्देश{ का प्रचार करने} से अपनी जीविका कमानी चाहिए। BSB BSB: In the same way, the Lord has prescribed that those who preach the gospel should receive their living from the gospel.
15 HGST हालाँकि, मैंने तुम से इसमें से कोई भी सहायता नहीं माँगी। इसके अलावा, मैं अब तुम को अपने लिए सहायता माँगने के लिए नहीं लिख रहा हूँ। मैं मर जाना पसंद करूँगा, बजाए इसके कि कोई उस वस्तु को छीन ले, जिस पर मैं घमण्ड कर सकता हूँ। BSB BSB: But I have not used any of these rights. And I am not writing this to suggest that something be done for me. Indeed, I would rather die than let anyone nullify my boast.
16 HGST अब मैं शुभ सन्देश का प्रचार करने में घमण्ड इसलिए नहीं कर सकता, क्योंकि परमेश्वर ही चाहता है कि मैं उसका प्रचार करूँ। वास्तव में, यदि मैं शुभ सन्देश का प्रचार करना बंद कर देता, तो परमेश्वर मुझे अनुशासित करता। BSB BSB: Yet when I preach the gospel, I have no reason to boast, because I am obligated to preach. Woe to me if I do not preach the gospel!
17 HGST यदि मैं शुभ सन्देश का प्रचार करता तो परमेश्वर मुझे इसलिए पुरस्कार देता क्योंकि मैंने स्वयं ऐसा करने का चुनाव किया था। हालाँकि, ऐसा करने का चुनाव मैंने नहीं किया, क्योंकि परमेश्वर ने स्वयं मुझे बताया था कि मुझे क्या करना है। BSB BSB: If my preaching is voluntary, I have a reward. But if it is not voluntary, I am still entrusted with a responsibility.
18 HGST हालाँकि, परमेश्वर फिर भी मुझे पुरस्कार देता है।{ वह ऐसा तब करता है} जब मैं लोगों को इस बात के बिना शुभ सन्देश का प्रचार करता हूँ कि उनको मुझे भुगतान करने की आवश्यकता है। क्योंकि मैं शुभ सन्देश का प्रचार करता हूँ इसलिए मैं लोगों को शुभ सन्देश के बारे में इस रीति से बताता हूँ ताकि मैं जो माँग कर सकता हूँ उसका दुरूपयोग न करूँ। BSB BSB: What then is my reward? That in preaching the gospel I may offer it free of charge, and so not use up my rights in preaching it.
19 HGST { चूँकि मैं मुफ्त में शुभ सन्देश का प्रचार करता हूँ, इसलिए} मुझे किसी भी मनुष्य की सेवा करने की आवश्यकता नहीं है। हालाँकि, मैं स्वयं सभी मनुष्यों की सेवा करने का चुनाव इसलिए करता हूँ ताकि मैं उनमें से अधिक से अधिक लोगों की सहायता कर सकूँ{ कि वे मसीह पर विश्वास करें}। BSB BSB: Though I am free of obligation to anyone, I make myself a slave to everyone, to win as many as possible.
20 HGST जब मैं यहूदी लोगों के साथ होता हूँ, तो मैं एक यहूदी व्यक्ति के समान व्यवहार करता हूँ। इस रीति से, मैं यहूदी लोगों की सहायता कर सकता हूँ{ कि वे मसीह पर विश्वास करें}। जब मैं ऐसे लोगों के साथ होता हूँ जो सोचते हैं कि उन्हें मूसा की व्यवस्था का पालन करने की आवश्यकता है, तो मैं किसी ऐसे व्यक्ति के समान व्यवहार करता हूँ जो सोचता है कि उसे भी मूसा की व्यवस्था का पालन करने की आवश्यकता है। जबकि मैं स्वयं जानता हूँ कि मुझे मूसा की व्यवस्था का पालन करने की आवश्यकता नहीं है,{ मैं इस रीति से व्यवहार इसलिए करता हूँ} ताकि मैं उन लोगों की सहायता कर सकूँ जो सोचते हैं कि उन्हें मूसा की व्यवस्था का पालन करने की आवश्यकता है{ कि वे मसीह पर विश्वास करें}। BSB BSB: To the Jews I became like a Jew, to win the Jews. To those under the law I became like one under the law (though I myself am not under the law), to win those under the law.
21 HGST जब मैं उन लोगों के साथ होता हूँ जो मूसा की व्यवस्था का पालन नहीं करते, तो मैं किसी ऐसे व्यक्ति के समान व्यवहार करता हूँ जो मूसा की व्यवस्था का पालन नहीं करता है।{ मैं इस रीति से व्यवहार इसलिए करता हूँ} ताकि मैं उन लोगों की सहायता कर सकूँ जो मूसा की व्यवस्था का पालन नहीं करते{ कि वे मसीह पर विश्वास करें}। निःसन्देह, मैं परमेश्वर की व्यवस्था का पालन करता हूँ, क्योंकि मैं वही करता हूँ जिसकी मसीह ने आज्ञा दी है। BSB BSB: To those without the law I became like one without the law (though I am not outside the law of God but am under the law of Christ), to win those without the law.
22 HGST जब मैं ऐसे लोगों के साथ होता हूँ जो सही और गलत को पूर्णरूप से नहीं समझते, तो मैं किसी ऐसे व्यक्ति के समान व्यवहार करता हूँ जो सही और गलत को पूर्णरूप से नहीं समझता।{ मैं इस रीति से व्यवहार इसलिए करता हूँ} ताकि मैं उन लोगों की सहायता कर सकूँ जो सही और गलत को पूर्णरूप से नहीं समझते{ कि वे मसीह पर विश्वास करें}।{ जैसा कि तुम देख सकते हो, कि} जब मैं अलग- अलग लोगों के साथ होता हूँ, तो मैं वैसा ही व्यवहार करता हूँ जैसा वे करते हैं ताकि परमेश्वर उन सभी बातों के माध्यम से कार्य करे जो मैं उनमें से कुछ को बचाने के लिए करता हूँ। BSB BSB: To the weak I became weak, to win the weak. I have become all things to all people so that by all possible means I might save some.
23 HGST जैसा कि तुम देख सकते हो कि मैं इन सब तरीकों से काम इसलिए करता हूँ क्योंकि मैं चाहता हूँ कि लोग शुभ सन्देश पर विश्वास करें।{ इसके अलावा, मैं इन कामों को इसलिए भी करता हूँ} ताकि मैं भी शुभ सन्देश में परमेश्वर की प्रतिज्ञा को प्राप्त करूँ। BSB BSB: I do all this for the sake of the gospel, so that I may share in its blessings.
24 HGST निश्चित रूप से तुम जानते हो कि सभी धावक दौड़ में भाग लेते हैं, परन्तु अंत में केवल एक धावक दौड़ को जीतता है और जीतने का पुरस्कार पाता है। जब तुम परमेश्वर की सेवा करते हो तो यह बहुत कुछ इस प्रकार की दौड़ के समान होता है। परमेश्वर ने जो प्रतिज्ञा तुम से की है उसे प्राप्त करने के लिए तुम्हें वैसा ही कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता है, जैसा धावक दौड़ को जीतने के लिए कठिन परिश्रम करता है। BSB BSB: Do you not know that in a race all the runners run, but only one receives the prize? Run in such a way as to take the prize.
25 HGST सभी धावक जो कुछ भी करते हैं उसे सावधानीपूर्वक नियंत्रित इसलिए करते हैं{ ताकि वे जीत सकें}। वे पत्तों से बने एक ऐसे मुकुट के लिए प्रतिस्पर्धा करते हैं जो नाश हो जाएगा। हालाँकि, हम{ स्वयं को नियंत्रित इसलिए करते हैं ताकि हम वह प्राप्त कर सकें जो परमेश्वर ने हमें देने की प्रतिज्ञा की है,} जो सदा तक बना रहेगा। BSB BSB: Everyone who competes in the games trains with strict discipline. They do it for a crown that is perishable, but we do it for a crown that is imperishable.
26 HGST इस कारण से, मैं उस धावक के समान हूँ जो अंतिम रेखा की ओर सीधा दौड़ता है। मैं उस मुक्केबाज के समान हूँ जो बिना चूके किसी प्रतिद्वंद्वी पर प्रहार करता है। BSB BSB: Therefore I do not run aimlessly; I do not fight like I am beating the air.
27 HGST मैं अपने शरीर को पूर्णरूप से नियंत्रित करता हूँ और इससे अपनी सेवा करवाता हूँ। मैं ऐसा इसलिए करता हूँ क्योंकि मैं दूसरे लोगों को शुभ सन्देश सुनाना नहीं चाहता, परन्तु फिर देखता हूँ कि परमेश्वर मुझे पसंद नहीं करता। BSB BSB: No, I discipline my body and make it my slave, so that after I have preached to others, I myself will not be disqualified.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.